Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
हरियाणा के युवाओं का भविष्य अधर में: 8 साल बाद भी भर्ती नहीं
AKAshok Kumar1
Feb 07, 2026 01:31:29
Noida, Uttar Pradesh
हरियाणा के युवाओं की एक ऐसी दर्दनाक कहानी जो भाजपा राज में उनके भविष्य को अधर में लटका कर बुलडोजर से रौंदा जा रहा है。 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रदेश के युवाओं में काबलियत नजर नही आती है。 पीजीटी कम्प्यूटर साइंस की 1711 पोस्ट पर आठ साल बाद भर्ती की गई है औऱ केवल 39 अभ्यर्थियों को योग्य माना है。 भर्ती निकाली साल 2019 में, रिएडवर्टिजमेंट भी की, फिर रिजल्ट साल 2026 में….. 8 साल बाद ! 1,711 पोस्ट ! 5,100 कैंडिडेट ! भर्ती किए 39 ! रिजेक्ट किए 5,061 ! भाजपा सरकार का नारा है -: “बातें से पेट भरो, नौकरी की बात भी न करो !”
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AAANOOP AWASTHI
Feb 07, 2026 03:15:44
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 03:14:22
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-एआरटीओ कार्यालय के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।पीड़ित राहुल गुप्ता पुत्र चंद्र मोहन गुप्ता, निवासी दान साह मंदिर थाना भरथना, हाल निवासी भरथना चौराहा आश्रम वाली गली थाना फ्रेंड्स कॉलोनी बताए जा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, वह एआरटीओ ऑफिस के पास खड़ी एक फोर व्हीलर गाड़ी की फोटो देखने गए थे। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे करीब 10 से 12 लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लात-घूंसों से मारपीट कर राहुल गुप्ता को जमीन पर गिरा दिया। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित को बचाया। मारपीट में राहुल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्होंने एंबुलेंस और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उपचार के बाद वे थाना सिविल लाइन पहुंचे और लिखित तहरीर दी। पुलिस द्वारा पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। इसी बीच एआरटीओ ऑफिस के पास खड़ी एक फोर व्हीलर गाड़ी में आग लगने की घटना भी सामने आई। आग कैसे लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 03:13:15
Madhubani, Bihar:ACCIDENT,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी में तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत,घटना राजनगर थाना के रांटी पेड़ा चौक की है।युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा।हादसा के बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ लिया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।मृतक की पहचान भैरबस्थान थाना के चोपता गांव निवासी प्रह्लाद दास के तौर पर हुई है।लोगों की माने तो तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक बाइक से टकराने के बाद चालक ट्रक सहित भागने लगा जिससे युवक बुरी तरह से कुचला गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाया।घण्टो एनएच सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गयी।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।
27
comment0
Report
Feb 07, 2026 03:12:06
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 03:11:49
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-वृंदावन को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। हाल ही में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में मथुरा को 2030 तक देश की पहली पूर्णतः इलेक्ट्रिक वाहन (EV) आधारित हेरिटेज सिटी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य मथुरा-वृंदावन को 'लो एमिशन जोन' के रूप में विकसित करना है। मथुरा में हर साल लगभग 9 करोड़ श्रद्धालु आते हैं, जबकि प्रतिदिन 2.5 से 3 लाख लोगों का आगमन होता है। वर्तमान में 1% से भी कम लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर रहे हैं। वर्तमान में शहर का AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 300 के पार है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन से इसमें भारी कमी लाने का प्रयास किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन और ई-वाहनों की सुविधाओं को बढ़ाना है ताकि निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो सके। इस कार्यशाला में विकास प्राधिकरण, ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर भविष्य की रूपरेखा तैयार की है ताकि मथुरा को एक स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाया जा सके।
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 03:10:10
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Feb 07, 2026 03:06:09
Barh, Bihar:मोकामा नगर परिषद के अजीबोगरीब कारनामे की चर्चा इनदिनों हर तरफ है। फारसी मुहल्ले के लोगों ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए एक अनूठा काम किया है। फारसी मुहल्ले में साढ़े छह लाख की लागत से स्वागत गेट बना, तो वार्ड 6 के पार्षद शोएब खान ने कुछ अलग करने की सोची। उनका मकसद था कि यह मुहल्ला समाज में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करे। वहीं मुहल्ले के लोग भी चाहते थे कि कुछ ऐसा हो, जिससे एक बार फिर फारसी मुहल्ले की रौनक वापस लौट सके और लोग यहाँ इस अजूबे को देखने आएं। सबसे पहले संस्कृति गेट के ऊपर शान से तिरंगा फहराया गया और उसके दोनों तरफ अशोक स्तंभ लगा दिया गया। बीच में गुंबदनुमा आकृति के बीच मीनार का निर्माण होना था, लेकिन सभी लोगों ने मिलकर मीनार की जगह एक पुरानी बाइक चढ़ाने का फैसला किया। लोगों का कहना था कि घर घर में मौजूद बाइक भारतीय संस्कृति की पहचान है। यह हिंदू, मुस्लिम सभी के घर में है, इसलिए बाइक को क्रेन से 12 फीट ऊपर चढ़ाकर रख दिया गया। फारसी मोहल्ले में करीब डेढ़ सौ मुस्लिम समाज का घर है और यहां सभी लोग कई वर्षों से आपस में मिलजुल कर रहते हैं। वार्ड पार्षद शोएब खान के नेक पहल की चर्चा से फारसी मुहल्ले के लोग भी काफी खुश हैं।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Feb 07, 2026 03:04:12
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 07, 2026 03:01:45
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत युवक ने न सिर्फ अस्पताल परिसर में उत्पात मचाया, बल्कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी गाली-गलौज और बहस शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक, युवक शराब के नशे में अपने ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे काबू में लेकर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही युवक का हंगामा और तेज हो गया।जांच के दौरान युवक ने खुलेआम शराब पीने की बात कबूल की और दावा किया कि बेगूसराय में जगह-जगह शराब आसानी से मिल रही है। उसने यह भी कहा कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ नाम की है। इस दौरान युवक लगातार पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा, जिससे अस्पताल का माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा।युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के निवासी बिसुंदेव सहनी के पुत्र गौतम सहनी के रूप में की गई है। युवक के हंगामे से अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजन भी खासे परेशान नजर आए।मौके पर तैनात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू में किया और पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो कहीं न कहीं प्रशासनिक चुनौतियों और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।बाइट शराबी युवक
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 07, 2026 03:01:23
Tonk, Rajasthan:निवाई (टोंक) बाटला हाउस में जब आतँकवादी मारे जाते थे तो सोनिया गांधी रात भर रोती थी:- मदन दिलावर दिमाग का दिवालियापन हो गया है कांग्रेस का :-मदन दिलावर राममंदिर के लिए कार सेवको को गोलियों से भुना गया... खेजड़ी को नही कटने देगी सरकार सब पर रोक लगा दी है.. टोंक जिले के निवाई में नगर पालिका निवाई द्दारा शहीद स्मारक के मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने भाषण में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की सेना को मौके पर निर्णय लेने की खुली छूट है ओर हमारी सेना आज खुश है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब बाटला हाउस में आतंकवादी मारे जाते थे तो सोनिया गांधी रातभर रोती थी यह में नही कह रहा यह राहुल गांधी ने कहा था मदन दिलावर ने कहा जब आतँकवादी मारे जाते है तो कांग्रेस को नींद नही आती है ओर जब आतंकवादियो पर प्रहार की बारी आती है तो कोंग्रेसी कहते है आतंकवाद का कोई धर्म नही होता है 500 साल पहले बाबर ने अयोध्या में राम मंदिर को तोड़ा था हमारे देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी तो राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ देश मे आजादी के बाद सरकार आई लेकिन मुगलों की मानसिकता वाली सरकार आई जिसने राम मंदिर तक नही बनने दिया । इससे पहले टोंक पंहुचने पर राजस्थान सरकार शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर का बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत के दौरान मंत्री दिलावर ने कार्यकर्ताओं से एक एक करके संवाद किया उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण व उत्साह ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। मोदी सरकार के विकसित भारत के जनकल्याणकारी बजट एवं नीतियों की सराहना की व केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का आव्हान किया।
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Feb 07, 2026 03:00:48
Ranaghat, West Bengal:দূষণে বিপন্ন চূর্ণী: দুই দেশের টানাপোড়েনে নদীজীবন আজ সংকটে। এই দূষণ নিয়ে শুরু রাজনৈতিক তরজা চূর্ণী নদী আজ চরম দূষণের কবলে। গত কয়েক দশক ধরে নিয়মিত দূষণের ফলে এই নদী থেকে উধাও হয়েছে বহু প্রজাতির মাছ, বিপর্যস্ত হয়ে পড়েছেন নদীপাড়ের বাসিন্দারা। নদী বাঁচাতে গ্রিন ট্রাইবুনালের নির্দেশ থাকা সত্ত্বেও তা কার্যকর না হওয়ায় ক্ষোভ বাড়ছে সাধারণ মানুষের মধ্যে। বাংলাদেশ ও পশ্চিমবঙ্গের নদীয়া জেলার মধ্য দিয়ে প্রবাহিত। এই নদীটি পদ্মার থেকে উৎপত্তি হয়ে মাথাভাঙ্গা নামে পরিচিত এরপর মাঝদিয়ার পাবাখালীতে বিভক্ত হয়ে একটি ইছামতি অন্যটি চূর্ণী নদী নামে পরিচিত। সেটি পায়রাডাঙ্গার শিবপুর এলাকায় গঙ্গার সাথে মিশেছে। মূল অভিযোগ, বাংলাদেশের একটি চিনিকল থেকে নির্গত দূষিত বর্জ্য সরাসরি নদীর জলে মিশে যাচ্ছে। ভারত ও বাংলাদেশ সরকারের মধ্যে একাধিকবার আলোচনা হলেও সমস্যার স্থায়ী সমাধান মেলেনি। দূষণের জেরে ক্রমশ নাব্যতা হারাচ্ছে চূর্ণী। এক সময় যে নদীতে প্রচুর মাছ পাওয়া যেত, সেখানে এখন স্নান করাও দুষ্কর। নদীর জলে নামলেই চুলকানি ও চর্মরোগের অভিযোগ করছেন স্থানীয় বাসিন্দারা। বছরে কয়েকবার দূষিত জল এসে মেশায় পরিস্থিতি আরও ভয়াবহ হয়ে ওঠে। নদী দূষণ নিয়ে শুরু হয়েছে রাজনৈতিক তরজাও। সাংসদ জগন্নাথ সরকার জানিয়েছেন, রাজ্য সরকার কেন্দ্রকে বিষয়টি জানালে আলোচনা সম্ভব। অন্যদিকে জেলা পরিষদের পূর্ত কর্মাধ্যক্ষ দেবাশীষ গাঙ্গুলীর দাবি, এটি দুই রাষ্ট্রের বিষয়, রাজ্য সরকারের একার দায় নয়। দীর্ঘদিনের এই সমস্যায় জর্জরিত মানুষজন now একটাই দাবি করছেন—চূর্ণীকে বাঁচাতে অবিলম্বে কার্যকর ও স্থায়ী সমাধান।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 07, 2026 02:47:50
Darbhanga, Bihar:दरभंगा के हरी नगर में पैसे की लेनदेन विवाद के बीच ब्राह्मण और पासवान के बीच जातीय लड़ाई की बात को पीड़ित कैलाश पासवान की पत्नी और उनके परिवार वालों ने साफ तौर से नकारा उनका कहना है कि पैसे की लेनदेन में हुई मारपीट ना कि ब्राह्मण वर्सेस पासवान की कोई बात है कैलास को मजदूरी देने से इनकार कर दिया था इसके बाद यह विवाद हुआ है उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समुदाय के लोग आकर हमारे घर पर हमला किया और हमारे लोगों को हथियारों से हमला किया ,उन लोगों ने साफ तौर से कहा की जो निर्दोष है उसे छोड़ दिया जाए और जो दोषी है उसे सजा मिले कैलाश पासवान की पत्नी ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी के लिए ₹300000 और 3 भर सोना था वह नहीं मिल रहा है जो दोषी लोग हैं उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले और जो निर्दोष है उसे उसका नाम हटा दिया जाए वहीं पुलिस प्रशासन की बात करें तो पुलिस प्रसारण लगातार गांव में काम कर रही है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top