Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
सक्किमंगालम में पुराने पेपर-प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, 30 लाख रुपए का नुकसान
SVShweta Verma
Mar 15, 2026 13:15:52
Noida, Uttar Pradesh
Major Fire Accident at Old Paper and Plastic Godown in Sakkimangalam – Goods Worth ₹30 Lakhs Destroyed Madurai, Tamilnadu In Sakkimangalam under the Madurai East Panchayat Union, an old paper and plastic godown owned by Shakti, a resident of Madurai, has been operating. While the godown owner Shakti had gone out of town, a fire that was burning in a nearby agricultural field spread rapidly due to strong winds and caught the godown. Gradually, the fire intensified and engulfed the entire godown. Thick smoke covered the surrounding area, causing panic among residents. On noticing the fire, nearby residents immediately informed the Fire and Rescue Services Department. Upon receiving the information, under the instructions of Assistant District Fire Officer Thirumurugan, fire service personnel from the Thallakulam Fire Station and Anuppanadi Fire Station rushed to the spot. Fire officers Venkatesan, Ashok Kumar and SSO Kannan, along with fire fighters, brought more than four fire engines and were involved in efforts to extinguish the blaze. However, as the entire godown had already been engulfed in flames, it was completely destroyed, creating tension in the locality. According to the godown management, materials worth about ₹30 lakhs were destroyed in the fire. For public safety, officials including Inspector Mohammed Israth from Silaiman Police Station, Sub-Inspectors Manimaran and Tamimun Ansari, Village Administrative Officer Mahesh Babu, Revenue Inspector Veerasezhiyan, Sathyamangalam Panchayat Secretary Thirumoorthy, and Thalaiyari Durairaj were present and engaged in security duties. Police from Silaiman Police have registered a case and are conducting an investigation into the fire accident.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 15, 2026 14:27:17
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । चंदोसी तहसील के धनेटा सोतीपुरा गांव में नमाज को लेकर दिए गए हाईकोर्ट के फैसले से हिंदू समुदाय में भारी नाराज़गी है .. हिंदू बाहुल्य गांव के हिंदुओं ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने की बात कही है .. गांव के हिंदू समुदाय के लोगों का आरोप है .. घर में योजना बद्ध तरीके से मस्जिद का निर्माण कर सामूहिक नमाज की जा रही है , जबकि पिछले वर्षों में सिर्फ परिवार के ही तीन लोगों के नमाज अदा करने की सहमति को लेकर 4 बार समझौता हो चुका है ...इस मामले में सुनवाई के लिए आज बड़ी संख्या में गांव के हिंदू इकट्ठा होकर डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे , लेकिन ज्ञापन लेने के लिए कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था , ग्रामीणों ने इससे नाराज होकर प्रशासन के खिलाफ नारेवाजी .. इस दौरान ग्रामीणों ने घर में बनाई गई मस्जिद में सामूहिक नमाज की अनुमति के फैसले को रद्द
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 15, 2026 14:20:11
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Mar 15, 2026 14:19:54
76
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 15, 2026 14:19:43
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो की कोतवाली थाना पुलिस ने जिले के सारोला थाना क्षेत्र मे हुए एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। यह मामला मोबाइल स्नेचिंग गैंग से जुड़ा है, जिसके 2 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांजा बेचने की पुरानी रंजिश के चलते सारोला थाना क्षेत्र मे एक युवक की हत्या की थी। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से विभिन्न जगहों से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिल भी बरामद की है। ये सभी बाइक झालावाड़ झालरापाटन सहित अलग-अलग इलाकों से चुराई गई थी। पुलिस ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले झालावाड़ शहर के मंगलपुरा बाजार में 2 अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक महिला से मोबाइल छीन लिया था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने जब मोबाइल छीनने और बाइक चोरी के आरोप में 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया, तो उनसे गत महीनों मे सारोला क्षेत्र में हुई भैरू उर्फ तेजपाल की हत्या का राज भी खुल गया। सारोला पुलिस ने इस मामले में पहले ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों भाई नरेंद्र और सुरेंद्र की मृतक भैरू से गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने अपने एक फरार साथी के साथ मिलकर भैरू की हत्या को अंजाम दिया था। फिलहाल कोतवाली थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने दोनों मुख्य आरोपियों नरेंद्र और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से महिला से छीना गया मोबाइल और चोरी की बाइक भी बरामद की है। वहीं मामले में फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
97
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 15, 2026 14:19:24
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में गैस रिफ़लिंग के कालाबाज़ार पर भारी छापेमारी, भारी माल बरामद, मौके से 2 गैस रिफ़लिंग करने वाली मशीनें भी बरामद, बरामद किए गए कमर्शियल सिलेंडरों में 6 खाली एवं 6 भरे हुए तथा घरेलू सिलेंडरों में 3 घरेलू भरे सिलेंडर व 4 खाली सिलेंडर, बुद्धिविहार इलाके स्थित प्रिय जनरल स्टोर पर हुई छापेमारी के दौरान पकड़े गए सिलेंडर, ज्ञाननेंद्र कुमार अग्रवाल नाम के व्यक्ति का प्रिया जनरल स्टोर बताने के बात सामने आई, एआरओ शैलेन्द्र विसालिया के अनुसार आरोपी जनरल स्टोर स्वामी के खिलाफ 3/7 में एफआईआर कराकर की जाएगी कार्रवाई, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार का पूरा मामला.
64
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Mar 15, 2026 14:17:39
Katihar, Bihar:देवीपुर चौक के पास भीषण सड़क हादसा, वृद्ध की मौत, छह लोग घायल टेंपो चालक सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल अज्ञात पिकअप ने टेंपो में मारी जोरदार टक्कर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटी गाड़ी देवीपुर चौक के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी डूमर गांव से लगभग 10 लोग एक टेंपो पर सवार होकर कुर्सेला की ओर आ रहे थे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया कटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर देवीपुर चौक के समीप रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए。 प्राप्त जानकारी के अनुसार डूमर गांव से लगभग 10 लोग एक टेंपो पर सवार होकर कुर्सेला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान देवीपुर चौक के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई और पलट गई। इससे टेंपो पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए。 घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कुर्सेला पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान समेली थाना क्षेत्र के खैरा लालचंद निवासी 70 वर्षीय सिकंदर मिस्त्री की मौत हो गई。 वहीं हादसे में घायल टेंपो चालक प्रदीप कुमार , 32 वर्ष निवासी डूमर बकिया, धुसरी देवी (50 वर्ष) निवासी डूमर, जानकी देवी 35 वर्ष तथा उनके पुत्र गणेश कुमार,16 वर्ष) निवासी समेली ठाकुरबाड़ी, संगीता देवी, 28 वर्ष और मनीष कुमार, 28 वर्ष निवासी भैंस दियारा का प्राथमिक उपचार किया गया。 घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए और कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इधर कुर्सेला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया।
55
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 15, 2026 14:17:24
Munger, Bihar:जमालपुर में शतरंज सा उलझा मर्डर केस पुलिस ने 6 घंटे में बिछाई ऐसी बिसात कि गिरफ्त में आई लेडी विलेन मुंगेर जिले में जमालपुर पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाकर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। महज 6 घंटे की सुपरफास्ट कार्रवाई में पुलिस ने न केवल 45 वर्षीय युवक रंजीत कुमार की हत्या का खुलासा किया, बल्कि मुख्य आरोपी महिला को भी बेनकाब कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। घटना की शुरुआत 13 मार्च की शाम एक गुमनाम सूचना से हुई। दरीयापुर मोहल्ला स्थित एन सी घोष स्कूल के समीप जय प्रकाश मंडल के घर के बाहर रंजीत बेसुध पड़ा मिला। मोहल्ले वालों की सूचना पर परिजनों द्वारा जब तक उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, उसकी सांसें थम चुकी थीं। जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने इसे सामान्य मौत मानने के बजाय एक सोची-समझी साजिश के एंगल से देखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ ने तुरंत फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को मैदान में उतार दिया। घटनास्थल से मिले छोटे-छोटे वैज्ञानिक साक्ष्यों ने पुलिस को हत्या के असली सूत्रधार तक पहुंचने का रास्ता दिखाया। हत्याकांड के बाद क्षेत्र मे आक्रोश को देखते हुए एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश और एसडीपीओ अभिषेक आनंद की अगुवाई में पुराने ढर्रे के बजाय तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया। मोबाइल टावर डंप डेटा और गुप्तचरों से मिली सूचनाओं को जब आपस में जोड़ा गया, तो सुई एक ही दिशा में घूमी, वह थी रंजीत के साथ प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करने वाली और पड़ोस में ही रहने वाली महिला देवी श्री रक्षित। पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य अभियुक्त देवी श्री रक्षित को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से हुई पूछताछ में महिला आरोपी टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 03 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जो इस हत्याकांड के पीछे छिपे राज और साजिश की परतों को खोलने के लिए सबसे बड़े सबूत साबित हुए। मृतक के पिता सिमेश्वर तांती की शिकायत पर जमालपुर थाना में कांड संख्या 60/26 दर्ज किया गया। जमालपुर एसएचओ पंकज कुमार पासवान और जिला आसूचना इकाई की इस संयुक्त सफलता ने शहर में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया। रविवार को पूरे घटनाक्रम का उद्भेदन करते हुए एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने कहा, रंजीत की मौत 13 मार्च को ही दोपहर 3 से 4 बजे के बीच हो गई थी। शाम ढलने और अंधेरा होने पर महिला द्वारा रंजीत को घर के बाहर गिरे अवस्था में छोड़ दिया गया। हत्यारोपी महिला देवी श्री को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। रंजीत की हत्या दोनों के बीच आपसी कहासुनी और हाथापाई का परिणाम है। आरोपी महिला ने भी हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। बाइट अभिषेक कुमार एसडीपीओ
53
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 15, 2026 14:16:49
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में असामाजिक तत्वों ने लगाई जंगल में आग। वन विभाग ने शुरू किया बुझाने का प्रयास। मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियां। वन्यजीव का अस्तित्व खतरे में। हाथियों के झुंड को हो सकता हैं नुकसान। 42 हाथियों का झुंड जंगल क्षेत्र में है डेरा डाले हुए। महुआ चुनने वालों ने किया जंगल को आग के हवाले। लुगू बुरु जंगल से आया ताजा मामला है जहां कुछ असामाजिक तत्व जंगल को आग के हवाले कर दिया गया है। यह आग अब लुगू बुरू के घने जंगलों तक तेजी से फैल रही है। वन विभाग ने बुझाने का काम शुरू कर दिया है, मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंच गई हैं लेकिन आग तेजी से फैल रहा है। प्रभारी वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप शिंदे ने कहा कि लुगू बुरु क्षेत्र हाथियों का प्राकृतिक अधिवास है। यदि जंगल की आग, धुएं और तपिश के कारण हाथियों का दल विचलित होता है, तो वे जान बचाने के लिए आस-पास के गांवों और रिहायशी इलाकों का रुख करेंगे। ऐसी स्थिति में हाथियों के झुंड द्वारा क्षेत्र में भारी तबाही और जान-माल का भयानक नुकसान होने की प्रबल आशंका है। उन्होंने कहा वन प्रमंडल और प्रशासन इस कृत्य को लेकर बेहद सख्त है। जो भी तत्व जंगल में आग लगाते हुए या आग फैलाने में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत तत्काल और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनीक सुरक्षा और वन्यजीवों को खतरे में डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि महुआ चुनने वालों ने संभवतः आग लगाई है।
35
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 15, 2026 14:16:36
Bahraich, Uttar Pradesh:चोरी और झपटमारी करने वाला गैंग गिरफ्तार, तावड़तोड़ हुई 7 घटनाओं का पर्दाफाश. बहराइच से बड़ी खबर. बहराइच चोरी, व छिनैती समेत 7 घटनाओं का खुलासा. विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 4 बाइक हुई बरामद.खैरीघाट इलाके में ऑटो सवार महिला के कान کا बालا लूटने में भी इसी गैंग ने दिया था अंजाम, शहर के झिंगहा घाट के पास एक युवती का लूटा हुआ पर्स भी हुआ बरामद. पुलिस ने सरगना समेत गैंग के दो शातिर झपटमारो को किया गिरफ्तार, कोतवाली नगर इलाके के रामलीला मैदान के पास से हुई दोनों शातिरों की गिरफ्तारी, 4 बाइक, एक बैग, 1330 रुपए कैश बरामद, कोतवाली नगर के अलग-अलग स्थान के निवासी हैं दोनों, शहर के बशीरगंज निवासी 20 वर्षीय उत्सव यादव उर्फ चुन्नी गिरफ्तार, शहर के काजीपुरा निवासी 30 वर्षीय रिजवान गिरफ्तार, गिरफ्तारी अभियुक्तों पर सुसंगत धाराओं में दर्ज की गई FIR, बहराइच कोतवाली नगर इलाके के रामलीला मैदान से हुई गिरफ्तारी, पुलिस कर रही मामले की जांच
79
comment0
Report
AKAtul Kumar
Mar 15, 2026 14:16:11
Mainpuri, Uttar Pradesh:एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मास्टरमाइंड खुद मृतक की पत्नी ही निकली। पुलिस को जाँच में अहम सुराग मिला कि मृतक कमलेश की पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र में 25 फरवरी 2026 को शव गेहूं के खेत में मिला। पहचान कमलेश यादव के रूप में हुई। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और परिवार ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। पत्नी सुनीता उर्फ संगीता के प्रेम संबंध का पता चला; वह शैलेन्द्र उर्फ मुल्लू से संबंध में थी। पति रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए मिलकर हत्या की योजना बनाई। शैलेन्द्र ने अपने दोस्तों दीपक और भूरा को भी शामिल कर लिया। कमलेश यादव डेरी प्लांट कसगंज में काम करता था; आरोपियों ने उसे प्लांट से बुलाकर शराब पिलाई और अंगोछे से गला दबाकर हत्या कर दी और शव गेहूं के खेत फेंक दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों—सुनीता उर्फ संगीता, शैलेन्द्र उर्फ मुल्लू, दीपक कश्यप और भूरा उर्फ विशाल को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक स्कॉर्पियो कार और मोबाइल फोन बरामद हुए। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वारदात ने रिश्तों में विश्वास खत्म होने पर खतरनाक साजिश का सवाल उठाया है।
47
comment0
Report
Advertisement
Back to top