Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए मथुरा रोड और भैरोन रोड पर यातायात व्यवस्थाएं
KSKashish Singh
Mar 25, 2026 02:46:20
Noida, Uttar Pradesh
Delhi Traffic Police TRAFFIC ADVISORY Special traffic arrangements will be in place in connection with Film Festival 2026 at Bharat Mandapam, Pragati Maidan from 25.03.2026 to 31.03.2026. Movement & parking restrictions will be enforced on Mathura Road & Bhairon Road. Time: 10:00 AM – 10:00 PM LIKELY AFFECTED STRETCH - Mathura Road - Bhairon Road Use Ring Road and public transport to avoid congestion Plan your journey in advance, especially for airport/railway travel Stay updated through Delhi Police Traffic channels.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRANJAN KUMAR
Mar 25, 2026 03:47:44
Katihar, Bihar:फर्जी किसान को मुआवजा नहीं मिलनी चाहिए नहीं तो वैसे पदाधिकारी को खूंटे में बांधकर पिटाई किया जाएगा.... 20 मार्च की देर शाम आई आंधी तूफान एवं भारी वर्षा से किसानों की फसलों की भारी क्षति को लेकर पूर्व विधायक ने विशाल किसान आक्रोश रैली मंगलवार को निकाला बारसोई अनुमंडल कार्यालय का किया घेराव किया प्रदर्शन प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक महबूब आलम कर रहे थे लगभग 1 घंटे तक अनुमंडल के मुख्य द्वार को रखा जाम पूर्व विधायक महबूब आलम ने कहा कि प्रशासन आंधी तूफान से क्षति का आकलन करें, योग्य किसानों को मिले मुआवजा सूचना मिलते ही बारसोई पुलिस अनुमंडल परिसर पहुंचे तथा स्थिति पर नजर बनाकर रखी मंगलवार को भाकपा माले के बैनर तले किसान आक्रोश रैली निकाली गई एवं अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया गया। जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक महबूब आलम एवं जूही महबूबा कर रही थी। लगभग 1 घंटे अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार को जाम कर रखा। वही पूर्व विधायक महबूब आलम ने कहा कि आंधी-तूफान एवं भारी वर्षा से किसानों की फसलों की भारी क्षति हुई है। सरकार इसका आकलन करें तथा मक्का के किसानों के लिए प्रति एकड़ 50 हजार रुपए तथा गेहूं के लिए प्रति एकड़ 40 हजार रुपया अविलंब दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस किसान की क्षति हुई है। उन्हें ही मुआवजा मिलनी चाहिए, फर्जी किसान को इसका मुआवजा नहीं मिलनी चाहिए। नहीं तो वैसे भ्रष्ट पदाधिकारी को खूटे में बांधकर पिटाई की जाएगी। पूर्व विधायक महबूब आलम ने कहा कि इस विशाल रैली के माध्यम से कहा कि किसान को उसका हक मिलनी चाहिए तथा उसका मुआवजा भी ।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 25, 2026 03:47:23
Pakur, Jharkhand:चैती छठ पूजा आज सुबह उगते सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर छठ पूजा का समापन हुआ...छठव्रतीयों ने पाकुड़ के विभिन्न छठ घाटों के तालाबों में छठ पूजा किया...शहर के कालीभसान शिव मंदिर तालाब, शिव शितला मंदिर छठ तालाब, ठाकुरवाड़ी सहित अन्य घाट पर छठ का दूसरा अर्ध्य सूर्य भगवान भास्कर को अर्पण किया...फल,फूल, ठेकुआ गन्ना इत्यादि पूजा सामग्री से पूजा अर्चना किया... अर्ध्य के पूर्व महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया...क्यों कि सिंदूर लगाना सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख समृद्धि लाने का एक विधान माना जाता है...इस महापर्व छठ पूजा में सबसे ज्यादा साफ सफाई शुद्धता एवं पवित्रता पर विशेष ध्यान दिया जाता है
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Mar 25, 2026 03:46:36
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां घरेलू गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर देर रात से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह होते-होते हालात ऐसे हो गए कि सड़कों तक वाहनों की लाइनें नजर आने लगीं।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। लोग कतारबद्ध होकर अपने-अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं। अचानक बढ़ी इस भीड़ की वजह आपूर्ति की कमी नहीं, बल्कि अफवाहों को माना जा रहा है।जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराकर ईंधन का भंडारण न करें।प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। फिलहाल हालात को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 25, 2026 03:46:21
Patna, Bihar:पटना में इस बार रामनवमी का पर्व भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा. 27 मार्च को आयोजित होने वाले इस पर्व के अवसर पर शहर के 51 से अधिक मोहल्लों से आकर्षक झांकियों के साथ विशाल शोभायात्राएं निकलेंगी, जो अंततः महावीर मंदिर पहुंचकर श्रीराम ध्वज अर्पित करेंगी. ये शोभायात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों से शुरू होकर पारंपरिक रूटों से गुजरती हुई पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचेंगी. हर झांकी के साथ रामधुनी पर झूमते भक्त और केसरिया ध्वज का नजारा अद्भुत होगा. डाकबंगला चौराहे पर इन समितियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा, जो इस पूरी यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र होता है. डाक बंगला चौराहे पर तैयारी अब अंतिम रूप में है बड़े स्तर पर झांकियां का स्वागत डाक बंगला चौराहे पर किया जाता है और उसके बाद सभी झांकी और जुलूस पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की ओर बढ़ जाती है जहाँ पर समापन होता है.... बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल सभी झांकियां का स्वागत करते हैं और इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं डाक बंगला चौराहे को पूरी तरीके से आकर्षक लाइटों से सजाया जा चुका है...
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 25, 2026 03:45:25
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ महानगर में सीएम ग्रेड के तहत दोदपुर से लेकर रामघाट रोड तक 23 करोड़ से अधिक लागत से बनने वाली 600 मीटर सड़क के निर्माण कार्य में देरी और गुणवत्ता विरुद्ध निर्माण होने पर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था पर 50 लाख का जुर्माना लगाने के अलावा जेई और एई के विरुद्ध की कार्यवाही, कार्यदाई संस्था को दोबारा 15 दिन के अंदर गुणवत्ता परक सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए, समय सीमा के अंदर काम नहीं होने पर कार्यदाई संस्था के विरुद्ध एफआईआर और संस्था को किया जाएगा ब्लैक लिस्ट। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि करोड़ों रुपए की लागत से अलीगढ़ महानगर में सीएम ग्रेड से विश्व स्तरीय सड़क बनाई जा रही है। चार सड़कों का निर्माण शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। वहीं दोधपर से लेकर ख्वाजा मोड़ तक 600 मी जो सड़क बनाई जा रही है उसमें देरी हुई है पूर्व में भी कायदाई संस्था की शिकायत आई तो कड़ाई करते हुए संस्था को नोटिस दिया गया। अभी 2 दिन पूर्व उन्होंने मौके पर जाकर 1 किलोमीटर बनी सड़क का भौतिक निरीक्षण किया तो सड़क टूटने लगी है और गुणवत्ता में कमी नजर आई। इसके चलते संबंधित जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट इंजीनियर के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ उन्होंने कार्यदाई संस्था पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। कार्यदाई संस्था को 15 दिन के अंदर उन्हें सड़क का गुणवत्ता पूर्वक निर्माण करने के आदेश दिए गए हैं। अगर समय सीमा के अंदर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो करदाई संस्था के विरुद्ध एफआईआर करने के साथ उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 25, 2026 03:37:52
Noida, Uttar Pradesh:राज्यसभा में उत्तरप्रदेश के 'योगी मॉडल' की चर्चा सपा सरकार में आदिवासियों और दलितों की जमीन हथियाने के लिए बिल लाने को हुई थी तैयारी: बृजलाल सपा सरकार में दलितों की जमीन बिना डीएम की परमिशन के खरीदने का लाया जा रहा था बिल: बृजलाल बजट पर चर्चा दौरान यूपी से राज्यसभा सांसद बृजलाल ने अपने भाषण में की 'योगी मॉडल' की चर्चा आज यूपी में ऐसी सरकार,जिसने माफियाओं द्वारा कब्जा की गई जमीन छुड़वाई- बृजलाल योगी सरकार ने माफियाओं द्वारा सरकारी व गरीबो की कब्जा की गई जमीनें कब्जामुक्त कीं-बृजलाल योगी सरकार द्वारा माफियाओं पर 'यूपी गैंगस्टर एक्ट' तहत कार्रवाई में 66 हजार हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त की गई-बृजलाल 142 गैंगस्टर्स को चिन्हित कर कब्जामुक्त करवाई गई,इन जमीनों की कीमत ₹14000 करोड़-बृजलाल सहारनपुर में "विपक्ष के नजदीकी माफिया" से ₹276 करोड़ की भूमि मुक्त करवाई गई- बृजलाल प्रयागराज के "मारे जा चुके माफिया" से ₹100 करोड़ की 38 बीघा जमीन मुक्त करवाया गया,उसपर जमीनों के लिए आवास बनाए गए-बृजलाल गाज़ीपुर के "मारे जा चुके माफिया" द्वारा लखनऊ में कब्जाई कीमती जमीन को बुलडोजर से मुक्त करवाया गया-बृजलाल मुक्त करवाई गई जमीन पर गरीबो को आवास बनाकर दिए गए-बृजलाल
726
comment0
Report
Advertisement
Back to top