Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ईडी-दिल्ली पुलिस विदेशी फंडिंग, शेल कंपनियों और चरमपंथी मॉड्यूल के वित्तीय लिंक की पड़ताल
ABAmit Bhardwaj1
Nov 18, 2025 19:45:23
Noida, Uttar Pradesh
Funding Trails and Possible Radical Links Under Examination The ED and Delhi Police are jointly examining: Whether foreign-origin funds were misused Whether shell companies were used to route money to specific networks Any possible indirect financial benefit to extremist modules Financial documents, bank statements, construction approvals and administrative records are currently being analysed as part of the multi-agency probe.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 10, 2026 03:33:04
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के रामपुरा रोड को 60 फीट चौड़ा करने के विरोध में लोगों का नगर परिषद पर प्रदर्शन, नगर परिषद के फैसले के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, अधिकारियों को ज्ञापन देकर रामपुरा रोड 60 फीट की बजाय 40 फीट करने की रखी मांग, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी सीकर जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कई मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। हालांकि रामपुरा रोड को 60 फीट चौड़ा करने के फैसले का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि सड़क को 60 फीट चौड़ा करने से कई मकान और दुकानें पूरी तरह से टूट जाएंगी, जिससे कई परिवार बेघर हो सकते हैं। दरअसल नगर परिषद की ओर से रामपुरा रोड से जयपुर-बीकानेर बाईपास, पुलिस लाइन से पुरोहित जी की ढाणी होते हुए जयपुर-झुंझुनू बाईपास तथा बसंत विहार से राधाकिशनपुरा इलाके तक मुख्य रास्तों को चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। इन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए नगर परिषद ने हाल ही में मकानों और दुकानों पर मार्किंग कर चिन्हित किया है कि सड़क चौड़ी करने के लिए कितनी दूरी तक निर्माण हटाया जाएगा。 मार्किंग के बाद से ही प्रभावित इलाकों के लोग विरोध जता रहे हैं। बीते दिन रामपुरा इलाके के लोगों ने बैठक कर नगर परिषद के फैसले का विरोध किया था। वहीं सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नगर परिषद पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक नगर परिषद भवन के बाहर नारेबाजी करते हुए धरना दिया。 प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बसंत विहार इलाके में सड़क को 40 फीट चौड़ा किया जा रहा है, जबकि रामपुरा रोड को 60 फीट चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। इसी आधार पर इलाके के मकानों और दुकानों पर मार्किंग की गई है। लोगों का आरोप है कि यदि सड़क 60 फीट की गई तो कई मकान और दुकानें पूरी तरह से दायरे में आ जाएंगी और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा。 प्रदर्शन के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर रामपुरा रोड को 60 फीट की बजाय 40 फीट चौड़ा करने की मांग की, ताकि लोगों का कम नुकसान हो और मकान-दुकान बच सकें。 स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। हालांकि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और नगर परिषद की होगी。 प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिला, पुरुष और युवा मौजूद रहे。
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 10, 2026 03:31:42
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के ग्राम गुनोरा में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक खेत में दो विशालकाय अजगर दिखाई दिए। गेहूं की घनी फसल के कारण अजगर साफ नजर नहीं आ रहे थे, जिससे खेत मालिक और आसपास के ग्रामीणों में डर फैल गया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद सर्पमित्रों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वीओ- सूचना मिलते ही वन विभाग ने सर्पमित्रों की टीम को मौके पर भेजा। सर्पमित्रों ने खेत में पहुंचकर अजगरों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों अजगरों को सुरक्षित पकड़ लिया गया। जब अजगरों को खेत से बाहर निकाला गया तो उनका आकार देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण हैरान रह गए। पकड़े गए अजगरों में एक करीब 12 फीट लंबा और दूसरा लगभग 8 फीट का बताया जा रहा है। रेस्क्यू के बाद दोनों अजगरों को सुरक्षित रूप से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। अजगरों के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 10, 2026 03:31:29
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । प्लाट पर कब्जे के विवाद में दबंग ने साथियों के साथ घर में घुसकर युवक और परिजनों के साथ मारपीट की. दबंगों की मारपीट के कुछ ही देर बाद घर में फांसी के फंदे में लटका मिला शव. पुलिस मौके पर पहुंची, शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस पर आरोपी दबंग को संरक्षण का आरोप। मृतक ने आरोपी के पास जेवर गिरवी रख 2 लाख की रकम ब्याज पर ली थी. मृतक युवक जेवरात समेत 8 लाख से अधिक की रकम आरोपी को दे चुका था. आरोपी दबंग जेवरात समेत 8 लाख की रकम लेने के बावजूद पुलिस की मदद से युवक के प्लॉट पर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहा था. कोर्ट में भी प्लाट कब्जे का विवाद चल रहा था. जुनावई थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव का मामला. बयान: मृतक का भाई अवधेश. नोट: पुलिस की बाइट अभी नहीं है.
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 10, 2026 03:17:18
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पहुँची सीपीआईएम की वरिष्ठ नेत्री वृंदा करात। सीपीआईएम ने भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते के खिलाफ और ग्राम जी (VBG) रद्द करने सहित अन्य मुद्दों पर दिल्ली में प्रस्तावित रैली की तैयारी के लिए जन आक्रोश यात्रा शुरू की है। यह यात्रा 24 मार्च को दिल्ली में समाप्त होगी। यह यात्रा आज पाकुड़ जिला पहुँची, जिसमें मुख्य रूप से सीपीआईएम की वरिष्ठ नेत्री वृंदा करात मौजूद थीं। इस दौरान जिले के अमड़ापारा प्रखंड के कई गांवों और महेशपुर के पोखरिया गांव में ग्रामीणों के साथ जनसभाएं हुईं। जनसभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में वृंदा करात ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने एक कोयला कंपनी के उत्खनन से हो रही परेशानियों को उनके सामने रखा। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद वृंदा करात ने आश्वासन दिया कि पार्टी ने इन समस्याओं को उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इन्हीं सभी मुद्दों पर रैली होगी और उनकी बातों को कोयला मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से Delhi की रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। यह जत्था 24 मार्च तक जारी रहेगा।
0
comment0
Report
SGSagar Gaikwad
Mar 10, 2026 03:16:45
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 10, 2026 03:16:09
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 10, 2026 03:15:56
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के आसपुर उपखंड के पूंजपुर गांव में जलदाय विभाग के सरकारी कार्मिकों की ढीली नकेल व मॉनिटरिंग के अभाव के चलते सरकार की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। पूंजपुर गांव के धूणी माता मंदिर के पास पाइप लाइन सहित वॉल में लीकेज से पेयजल आपूर्ति के समय पानी व्यर्थ ही सड़क पर बहने से पानी प्रेशर के साथ घरों तक नहीं पहुंच पाता है। वही पानी के व्यर्थ बहने से सड़कों पर कीचड़ हो जाने से स्वच्छता अभियान धज्जियां उड़ रही है। ग्रामीण रामदास साद ने बताया उक्त समस्या को लेकर कई बार विभागीय कार्मिको व अधिकारियों को अवगत कराया किंतु कोई समाधान नहीं होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 10, 2026 03:15:42
Alwar, Rajasthan:अलवर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर घायल अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र के समूची गांव के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल खेड़ली अस्पताल लेकर गए। घायल युवकों की पहचान संतोष कुमार योगी और उसके छोटे भाई भवानी शंकर के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों भाई रैणी से बाइक पर सवार होकर अपनी बहन से मिलने के लिए गंज खेड़ली आ रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में दोनों भाइयों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 10, 2026 03:15:20
Baran, Rajasthan:19 भैंस चोरी मामला में न्याय की मांग को लेकर भंवरगढ़ थाने के बाहर गुर्जर समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू बारां के क्षेत्र के डिकोनियां गांव में हुई बड़ी पशु चोरी की वारदात ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। 3 फरवरी को एक पशुपालक की 19 भैंसें चोरी होने के मामले में पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट गुर्जर समाज ने सोमवार से भंवरगढ़ थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही पीड़ित को मुआवजा और न्याय नहीं मिला, तो 16 मार्च को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। धरने पर बैठे समाज के नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं: सोनाराम गुर्जर ने बताया कि पिछले 2 साल में क्षेत्र से समाज की 200 से अधिक भैंसें चोरी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस न तो चोरों को पकड़ पा रही है और न ही बरामदगी कर रही है। समाजसेवी रघुनाथ गुर्जर और गजराज गुर्जर ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन केवल कुछ पैसों का लालच देकर मामला रफा-दफा करना चाहता है और मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुँच रहा है। समाज का कहना है कि वारदात में प्रयुक्त ट्रक और चालक की पहचान होने के बावजूद ठोस कार्रवाई के बजाय केवल आश्वासन दिया जा रहा है।
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 03:06:57
Sisahaniya, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की उसका थाने की पुलिस सर्विलांस व एंटी थेफ्ट टीम द्वारा एक दुष्कर्म के इनामीया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जिसका प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन सभागार में किया गया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार व सीओ सदर विश्वजीत सौरयान द्वारा किया गया। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एडिशनल एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वांछित अभियुक्त 2024 में हुए गैंग रेप में शामिल था और अभी तक फरार चल रहा था जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है इस अभियुक्त पर ₹25000 का इनाम भी घोषित था। वही इस पूरे प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी और बताया कि पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सदर सीओ के नेतृत्व में 2 वर्ष से बातचीत चल रहे 25000 के इनामियां दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस अभियुक्त की गिरफ्तारी उसका बाजार के रेलवे स्टेशन से किया गया है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 10, 2026 03:01:58
Prayagraj, Uttar Pradesh:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश भागने की आशंका के कारण कोर्ट में याचिका दाखिल, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने निचली अदालत में याचिका दायर की। कहा गया है कि पॉक्सो मामले में जांच से बचने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विदेश भागने की तैयारी कर रहे हैं, और आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट से स्वामी का पासपोर्ट जब्त करने की मांग की। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराने वाले अफगानी ब्रह्मचारी ने कोर्ट में नई अर्जी दाखिल कर विदेश भागने की आशंका जताते हुए निगरानी और पासपोर्ट जमा करने के निर्देश की मांग की। उन्होंने कहा कि धर्मयुद्ध यात्रा से पीड़ित बटुकों की सुरक्षा के मद्देनजर उनकी पहचान न उजागर की जाए और यात्रा पर रोक लगाई जाए। अदालत ने निचली अदालत के फैसले को सुरक्षित रखा है और जल्द ही फैसला सुनाने की उम्मीद है। 21 फरवरी को शिकायत पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने गिरफतारी पर अंतरिम रोक लगाई है। 7 मार्च से धर्मयुद्ध यात्रा शुरू हो रही है जो 11 मार्च को लखनऊ पहुंचकर समाप्त होगी। देखना होगा कि अर्जी पर अदालत क्या आदेश पारित करती है।
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Mar 10, 2026 03:01:22
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी जिले के अंजड़ थाना के दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया है लोकायुक्त इंदौर ने डीजी योगेश देशमुख के निर्देश पर यह कार्रवाई की. अंजड़ थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति पर एक ज्वेलर्स संचालक से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है शिकायतकर्ता जयराज चौधरी, जो अंजड़ में डायमंड ज्वेलर्स के संचालक हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में इसकी शिकायत दी थी शिकायत के अनुसार पुराने आत्महत्या मामले में परेशान न करने और केस खत्म करने के नाम पर पुलिस कर्मियों ने 50 हजार रुपये खर्च-पानी की मांग की थी सत्यापन के दौरान आरक्षक पवन प्रजापति ने 15 हजार रुपये भी लिए थे इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है
0
comment0
Report
RKRAMAN KHOSLA
Mar 10, 2026 03:00:32
Hoshiarpur, Punjab:जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे के नजदीक टोल प्लाजा पर हुए कार हादसे में मां बेटे सहित दूसरे वाहन में सवार व्यक्ति की मौत हो गई। तीनों के शवों को टांडा के सिविल अस्पताल में रखाव दिया। ओर परिजनों को सूचित कर दिया। जानकारी के अनुसार के एम एस कालेज की मालिक ओर मौजूदा प्रिंसिपल शबनम कौर अपनी बेटी को जालंधर छोड़ने के लिए अपने बेटे के साथ कार में गए थे। बेटी को जालंधर छोड़ने के बाद मां बेटा वापिस दसूहा अपने घर वापिस आ रहे थे कि जब वह टोल प्लाजा चोलांग के पास पहुंचे तो उनकी कार सीधे आगे खड़ी बलेरो गाड़ी में टकरा गई। जिसके कारण बलेरो गाड़ी में सवार व्यक्ति भी घायल हो गया। तीनों को टांडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top