Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
DMK सरकार तमिलनाडु को बदतर कर रही; NDA आगामी चुनाव में सरकार बनाएगी
ARAarti Rai
Mar 16, 2026 04:01:22
Noida, Uttar Pradesh
The DMK government ruling Tamil Nadu is taking the state towards a poor condition. Corruption has increased and law and order has deteriorated in Tamil Nadu. The ruling DMK government is not taking any steps for the development of Tamil Nadu and is functioning only for its own benefits. The National Democratic Alliance (NDA) will definitely defeat the DMK government in the upcoming elections and form the government in Tamil Nadu, said Union Minister for Law and Justice Arjun Ram Meghwal at the BJP Legislative Assembly Constituency Administrators’ consultation meeting held in Pudukkottai. Pudukkottai, Tamilnadu A consultation meeting for the administrators of the Bharatiya Janata Party (BJP) Pudukkottai Assembly constituency was held in Pudukkottai. Union Minister for Law and Justice Arjun Ram Meghwal attended the meeting as a special guest and delivered a keynote address. He said: “The DMK government ruling Tamil Nadu is spreading false propaganda that the central government has not provided funds to the state. However, the central government has allocated the required funds for all kinds of schemes being implemented in Tamil Nadu. The Tamil Nadu government is hiding this and spreading false allegations against the central government. The DMK government ruling Tamil Nadu is taking the state into a bad condition. There has been a lot of corruption in the state and law and order has deteriorated. The ruling DMK government is not taking any initiatives for the development of Tamil Nadu and is functioning only for its own self-interest. The DMK government, which is ruling the state poorly, will definitely be sent home in the upcoming elections and the National Democratic Alliance will form the government in Tamil Nadu. All the BJP Assembly constituency in-charges and administrators should work hard for the victory of the National Democratic Alliance in the upcoming Tamil Nadu Assembly elections. The Dravida Munnetra Kazhagam and Indian National Congress parties are accusing the central government of trying to break the Constitution. But the central government has not broken the Constitution in any way. Reservations remain the same and B. R. Ambedkar’s Constitution also remains strong,” he said. At the meeting, BJP State General Secretary Karuppu Muruganandam, Pudukkottai West District President Ramachandran, East District President Jegatheesan, along with BJP Assembly constituency administrators, booth agents, and women’s wing members, and many others participated.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JKJitendra Kanwar
Mar 16, 2026 05:06:17
Chhattisgarh:बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने वालों पर पुलिस की कार्यवाही, कई लोग गिरफ्तार एंकर जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरौद तिवारीपारा में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने तथा शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति बनने पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खरौद तिवारीपारा में एक व्यक्ति अपने निवास पर कुछ लोगों को एकत्र कर बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा है। इस बात की जानकारी मोहल्ले के निवासियों को होने पर उन्होंने इसका विरोध किया। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ महिला एवं पुरुषों द्वारा मोहल्ले के लोगों के साथ विवाद एवं हंगामा किया जाने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उपस्थित लोगों को कई बार समझाइश दी गई, लेकिन वे उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे, जिससे ग्राम में भय और अशांति का माहौल बनने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संभावित अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।पुलिस ने येनिवेश साहू (21 वर्ष), किशन यादव (23 वर्ष), रमाशंकर साहू (47 वर्ष) निवासी खरौद, मोतीलाल रात्रे (35 वर्ष) निवासी सेमरिया थाना बिर्रा तथा दो महिलाओं के विरुद्ध कार्रवाई की। सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण तैयार कर संबंधित तहसील न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 16, 2026 05:05:31
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य को बाधक बना रहे निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासन और एनएचएआई की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में एनएचएआई के अतिक्रमण दस्ते ने सुबह से ही मिल तिराहे के आसपास कच्चे-पक्के निर्माणों पर पीला पंजा चलाकर उन्हें ध्वस्त किया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के चौड़ीकरण कार्य को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। रींगस एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा पहले ही क्षेत्र के लोगों को समझाइश करके अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। प्रशासनिक चेतावनी के बाद करीब 80 प्रतिशत लोगों ने स्वयं ही अपने कब्जे हटा लिए थे। इसके बावजूद जो निर्माण कार्य बाकी रह गए थे, उन्हें अभियान चलाकर हटाया गया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाया गया और पूरे क्षेत्र में पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हाईवे चौड़ीकरण कार्य में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 16, 2026 05:05:05
Durg, Chhattisgarh:अफीम अपडेट ढाबा में बेची जाती है अफीम राजस्थान के रहने वाले 2 आरोपी बेमेतरा से गिरफ्तार एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग के समोदा अफीम मामले में बड़ा अपडेट निकलकर सामने आया है जिसमें राजस्थान के रहने वाले दो ढाबा संचालकों को पुलिस ने बेमेतरा से गिरफ्तार किया है. वी/ओ-1 दरअसल पिछले दिनों दुर्ग के समोदा में अफीम की खेती मामले में दुर्ग पुलिस ने बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार सहित 02 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था इसके बाद राजस्थान के जोधपुर से छोटू राम को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया था जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि अफीम की खेती से उत्पादित डोडा अफीम फल को होटल और ढाबे में बेचने के लिए भेजा जाता था जिसको लेकर बेमेतरा और सिमगा रोड पर स्थित कटिया रामदेव होटल एवं राजस्थानी हाईवे ढाबा में डोडा चूरा बेचने की बात छोटू राम ने पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल टास्क टीम बनाकर बेमेतरा के कटिया पहुंची जहां ढाबे में रेड मारते हुए लगभग 304 ग्राम डोडा और 1 लाख 19 हजार ₹ नगद बरामद किए गए इतना ही नहीं उनके पास से 02 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है जिसमें अफीम के खरीदारों के सम्पर्क भी मौजूद है फिलहाल पुलिस ने राजस्थान के ही रहने वाले रणछोड़ दास और सुनील देवासी को बेमेतरा से गिरफ्तार कर लिया है तो वही उनसे पूछताछ की जा रही है.
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Mar 16, 2026 05:04:28
Srinagar, :PDP ने श्रीनगर में ट्रांसजेंडरों के लिए पहली अनोखी इफ्तार पार्टी का आयोजन कियाl श्रीनगर में अपनी तरह की पहली पहल करते हुए, पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के लिए एक विशेष इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन PDP की अतिरिक्त प्रवक्ता शौकिया कुरैशी ने किया था, जिसमें कई ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह सभा पहली बार है जब श्रीनगर में किसी राजनीतिक दल ने विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए इफ्तार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम ने रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान प्रेम और सामाजिक समावेश का संदेश उजागर किया। ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें इस पवित्र महीने के दौरान ऐसी किसी सभा में आमंत्रित किया गया, जिसमें अल्लाह की रहमत और बरकत बरसती है। कहा गया कि PDP ने हमेशा कश्मीर में ट्रांसजेंडर समुदाय के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने का प्रयास किया है, और उनकी सबसे बड़ी समस्या श्रीनगर में उनके लिए कोई निर्धारित कब्रिस्तान नहीं है। उन्होंने कहा कि जब उनके समुदाय का कोई सदस्य गुजर जाता है, तो उन्हें अंतिम संस्कार की रस्में निभाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रतिभागियों ने कहा कि समाज अक्सर उनके साथ अलग तरह से व्यवहार करता है, लेकिन ऐसे मंच उन्हें एक साथ आने, अपने विचार साझा करने और अपनी समस्याओं पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करते हैं। सभा के दौरान, ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने दुरूद पढ़ा और विशेष प्रार्थनाएँ कीं, जिससे वहाँ एक आध्यात्मिक रूप से उत्साहवर्धक माहौल बन गया। PDP की अतिरिक्त प्रवक्ता शौकिया कुरैशी और पार्टी प्रवक्ता सैयद तजामुल ने ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा अपनी आजीविका कमाने और परिवारों का पालन-पोषण करने के प्रयासों की सराहना कीं। उन्होंने कहा कि PDP उनकी चिंताओं को उठाने और हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैl PDP की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अंजुम फ़ाज़िली, महासचिव खुर्शीद आलम, PDP के वरिष्ठ नेता नूर मोहम्मद और महिला विंग की कई नेताएँ भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं और उन्होंने इस पहल का समर्थन किया। ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने समाज से अपील की कि वे उनके मान-सम्मान और गरिमा का आदर करें; वे भी अल्लाह की ही बनाई हुई संतान हैं और समान सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें यह महसूस कराया कि वे भी महत्वपूर्ण हैं और उनकी सराहना की जाती है; उन्होंने PDP को मंच प्रदान करने के लिए उसका धन्यवाद किया।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 16, 2026 05:04:17
Ajmer, Rajasthan:आलमी मशहूर दरगाह अजमेर शरीफ पर असम की माँ कामाख्या देवी मंदिर से जुड़ी विद्या देवी अपने डेलिगेशन के साथ पहुंची। जहां उन्होंने सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में हाजिरी दी और एक हज़ार रोज़ेदारों को इफ़्तार कराई। ख़ादिम सैयद वासिफ अली चिश्ती के मुताबिक़ बहन विद्या देवी ने 42 मीटर का गिलाफ़ भी ख्वाजा साहब के मज़ार मुबारक़ पर पेश किया। विद्या देवी ख्वाजा साहब से बेहद अक़ीदत रखती है और जब कभी उन्हें ज़ियारत करनी होती है तो अजमेर चली आती है। विद्या देवी ने बताया कि जिस तरह बाबा जी ने उन्हें बुलाया है उसी तरह हमेशा बुलाते रहे और ख़िदमत का मौका देते रहे। मुल्क में बढ़ती मज़हबी नफ़रत और दंगे फ़साद की गंदी सियासत करने वालो पर तंज करते हुए उन्होंने ख्वाजा साहब को अक़ीदत का सलाम पेश किया और ज़माने से शायराना अंदाज़ में कहा कि, क्या बिगाड़ेंगे मेरा भला ज़माने वाले,मेरा बाबा मेरा दाता अभी अजमेर में है। इसी तरह बहन विद्या देवी ने हमवतनों को पैग़ाम देते हुए कहा कि हम सब हमेशा भाईचारा बनाये रखे और सब मिल जुल कर रहे। ताकि कोई मज़हबी नफरत ना फैला सके और आपसी कोई झगड़ा ना हो। उन्होंने कहा कि मैं अजमेर आती हु और यहां से भी उनके पास लोग आते है। बहन विद्या देवी ने कहा कि आज वो जो कुछ भी है ख्वाजा गरीब नवाज़ की वजह से है,उनके पास पहले कुछ नही था आज सब कुछ है। यही वजह है कि वो खिदमते ख़ल्क़ करती है और लोग उनसे जुड़ते चले जाते है। मुल्क में हम सब को एक और नेक होकर रहना चाहिए। विद्या देवी और उनके वफद को दरगाह में ज़ियारत सैय्यद अहमद अली नियाज़ी ने कराई और दरबार का तबर्रुक दिया। ग़ौरतलब है कि विद्या देवी ख्वाजा साहब से बेहद अक़ीदत रखती है और बड़ा एहतराम करती है। जब कभी अजमेर आती है तो ख्वाजा साहब की बारगाह में चांदी का छत्र और कलश पेश करती है। विद्या देवी 2016 से अजमेर शरीफ दरगाह में हाजिरी देती आ रही है और फ़ैज़ पा रही है। इसी के साथ वो ख्वाजा साहब के निगाहे करम से लोगो का रूहानी इलाज भी करती है।
0
comment0
Report
CDChittaranjan Das
Mar 16, 2026 05:01:38
Durgapur, West Bengal:ঘোষণা হয়েছে ভোটের নির্ঘণ্ট। কার্যকর হয়েছে আদৰ্শ নির্বাচন আচরণ বিধি। দুর্গাপুর পশ্চিম বিধানসভার বিধায়কের বিরুদ্ধে আদৰ্শ নির্বাচন বিধি ভঙ্গের অভিযোগ তুলে সরব তৃণমূল, ওরা হারের ভয়ে নিয়ম আইন সব ভুলে গেছে পাল্টা তোপ বিজেপি বিধায়কের। নির্বাচনের নির্ঘণ্ট ঘোষণা হয়েছে রবিবার, আদর্শ নির্বাচন আচরণ বিধি কার্যকরও হয়েছে সাথে সাথে। এবার প্রথম দিনেই দুর্গাপুর পশ্চিমের বিজেপি বিধায়ক লক্ষণ চন্দ্র ঘোড়ুইয়ের বিরুদ্ধে আদর্বressন আচরণ বিধি লঙ্ঘনের অভিযোগ তুলে সরব তৃণমূল। রবিবার রাতে দুর্গাপুর স্টেশন বাজারে চৌমাথা মোড়ে প্রবীণ নাগরিকদের চশমা, কানে শোনার যন্ত্র, হুইল চেয়ার সহ বিভিন্ন জিনিস বিতরন অনুষ্ঠানে স্বয়ং হাজির থেকে 'সামাজিক অধিকার শিবির' প্রকল্পতে অংশ নেন দুর্গাপুর পশ্চিমের বিজেপি বিধায়ক লক্ষণ চন্দ্র ঘোড়ুই। বেশ কয়েকজনকে নিজের হাতে এই সরঞ্জাম বিতরণও করেন তিনি। সোশ্যাল মিডিয়ায় এই অনুষ্ঠান লাইভ হওয়া মাত্রই সরব তৃণমূল নেতৃত্ব। রাজ্যের পঞ্চায়েত ও সমবায় মন্ত্রী প্রদীপ মজুমদার ফোনে জানান, এটা বাঞ্চনীয় নয়, আসলে নির্বাচন কমিশন তো ওদের মনোনীত তাই এই সাহস দেখাতে পারছেন বিজেপি বিধায়ক। জেলা তৃণমূল কংগ্রেসের সহ সভাপতি উত্তম মুখোপাধ্যায়ের অভিযোগ, বিজেপি পালয়ান হয়ে উঠেছে। ওরা ভয় পেয়ে এসব ভুলভাল বকছে, আইনটাই জানেনা ওরা। এই সামাজিক প্রকল্প শুরু হয়েছে গত মাসের পনেরো তারিখ থেকে। শেষ হচ্ছে এই মাসের পনেরো তারিখে, তিনি কোনো নির্বাচন আচরণ বিধি ভাঙেননি, পাল্টা প্রতিক্রিয়া দুর্গাপুর পশ্চিমের বিজেপি বিধায়ক লক্ষণ চন্দ্র ঘোড়ুইয়ের। ভোটের নির্ঘণ্ট ঘোষণা হতে বাড়ছে রাজনীতির পারদ, নির্বাচনের নির্ঘণ্ট ঘোষণার প্রথম দিনেই সেই রাজনীতির তরজা এখন তুঙ্গে。
0
comment0
Report
STSharad Tak
Mar 16, 2026 05:00:30
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र में रविवार को एक युवक के पेड़ पर चढ़ जाने से करीब 19 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवक गले में रस्सी बांधकर पेड़ पर बैठा रहा और नीचे आने से लगातार इनकार करता रहा। आखिरकार पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मंडार थाना क्षेत्र के कम्बोइया खेड़ा गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे डामराराम पुत्र करसन कोली नाम का युवक पेड़ पर चढ़ गया। युवक ने अपने गले और पेड़ से रस्सी बाँध रखी थी और कोई पास आता तो कूदने का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँच गया और युवक को समझाने की कोशिश शुरू की गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक की पत्नी कलु देवी शनिवार को उसके साथ पीहर गई थी, लेकिन रविवार को उसके साथ वापस नहीं लौटी। इसी बात से नाराज होकर युवक पेड़ पर चढ़ गया। परिजन और ग्रामीण लगातार उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे। करीब 19 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर बैटरियों की रोशनी में दो लोग पेड़ पर चढ़े और समय रहते रस्सी काटकर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे रेवदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीएम राजन लोहिया, तहसीलदार मंजू देवासी सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 16, 2026 05:00:15
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र के काली माई रोड पर छोटी रेलवे लाइन के पास रविवार रात चोरों ने एक अनाज व्यापारी की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का शटर तोड़कर सरसों सहित अन्य अनाज के कट्टों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित व्यापारी अनिल अग्रवाल निवासी कमला कॉलोनी ने बताया कि वह रोज की तरह शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान से करीब 20 सरसों और अन्य अनाज के कट्टे तथा करीब 20 से 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। व्यापारी के अनुसार चोरी गए अनाज और नगदी की कुल कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फुटेज में ट्रैक्टर-ट्रॉली से आए कुछ लोग दुकान का शटर तोड़कर अनाज के कट्टे ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top