icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
HBHemang Barua1 Oct 2025, 01:16 am

दिल्ली DM को 10 करोड़ तक के विकास कार्य सौंपी जाने पर देवेन्द्र यादव ने सवाल उठाए

Noida, Uttar Pradesh:राजधानी में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को 10 करोड़ तक के विकास कार्य करने की जिम्मेदारी जिला परियोजना निधि योजना व एकीकृत जिला परियोजना निधि योजना को लागू करके बीजेपी सरकार चुने हुए प्रतिनिधियों की अनदेखी कर सरकारी बाबूओं से सरकार चलाना चाहती है-देवेन्द्र यादव । नई दिल्ली, 30 सितम्बर, 2025 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 7 महीनों से हर दिन नई घोषणाएं करने वाली भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार अब अपनी जवाबदेही से बचने के लिए राजधानी में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को 10 करोड़ तक के विकास कार्य करने की जिम्मेदारी जिला परियोजना निधि योजना व एकीकृत जिला परियोजना निधि योजना को लागू करके दे रही है। मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछना चाहता हूँ कि पिछले 7 महीनों ऐसी कौनसी योजना है जिसे उन्होंने पूर्ण रुप से लागू किया है। क्या भाजपा सरकार को अपने निर्वाचित जन प्रतिनिधि विधायकां पर भरोसा नही है जिसके कारण दिल्ली सरकार डीएम के अधिकार बढ़ाकर 10 करोड़ तक के विकास कार्य करने की जिम्मेदारी सौंप रही है। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि क्या जनप्रतिनिधि विधायकों से ज्यादा क्षेत्र की जानकारी अधिकारियों को है? क्या विधायकों की मौजूदगी को नजरअंदाज करके अधिकारियों के बलबूते स्थानीय जरूरतों की पहचान करके जमीनी स्तर के काम को अंजाम दिया जा सकता है? उन्होंने कहा कि सड़क, स्कूल, डिस्पेंसरी, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र, गौशाला, पार्क सार्वजनिक शौचालय, सीसीवीटी, स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत, नालों की सफाई, तालाबों का पुनर्जीवन जैसे कार्य जो मंत्रीमंडल की जिम्मेदारी है, उन कार्यों को डीएम के द्वारा कराकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी और अपने मंत्रीमंडल की जिम्मेदारियों से भाग रही है। उन्होंने कहा कि मैं याद दिलाना चाहता हूँ कि मंत्रीपद की शपथ लेने के बाद ही परवेश वर्मा ने अधिकारियों को कहा था वो हमारे आदेश नही मानते। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब विकास कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड, डीडीए तथा अन्य सरकारी स्वीकृत एजेंसियों की ही होगी। जो सीधे भाजपा सरकार के मंत्रियों के अधीन है, फिर 10 करोड़ तक की परियोजनाओं की स्वीकृति की जिम्मेदारी डीएम को क्यों सौंपी जा रही है। क्या परियोजनाओं में होने वाले भ्रष्टाचार से बचने के लिए डीएम को बीच में डाला जा रहा है। 10 करोड़ से 50 करोड़ तक की परियोजनाओं को सचिव राजस्व-कम-डिविजनल आयुक्त मंजूरी देंगे और 50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति मिलेगी। क्या विकास कार्यों की मंजूरी में संबधित मंत्री या क्षेत्रीय विधायक की कोई भूमिका नही होगी? अगर ऐसा है तो भाजपा अधिकारियों की आड़ में, या भ्रष्टाचार का कोई बड़ा खेल शुरु करने वाली है या फिर उन्हें अपने मंत्रियों और विधायकों पर भरोसा नही है। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमने भी 15 साल दिल्ली की सत्ता में रहकर दिल्ली का सम्पूर्ण विकास किया है, लेकिन कभी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में नजरअंदाज नही किया। अधिकारी सरकार के आधीन है, जिनकी जवाबदेही सरकार प्रति अधिकारिक तौर पर होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों के डुप्लीकेशन, साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट और आंतरिक और वैधानिक ऑडिट की बात करके क्या साबित करना चाहती है। क्या कोई काम एक जगह दो बार हो सकता है? भाजपा के मंत्री ने अभियान के तहत सड़कां पर खड़े होकर बार-बार एक ही जगह गड्डे भरने और गाद निकालने का काम जो बार-बार हुआ, उसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि डीएम को 10 करोड़ तक की परियोजनाओं को स्वीकृति देने के पीछे कहीं अदृश्य भ्रष्टाचार को अंजाम देने भाजपा की नीति तो काम नही कर रही है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मौलाना सज्जाद नोमानी की तबीयत खराब, कांग्रेस नेता आसिम वकार मिलने पहुँचे

Lucknow, Uttar Pradesh:मौलाना सज्जाद नोमानी की तबीयत खराब, मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता आसिम वकार 22 सितंबर 2026 लखनऊ: विश्व विख्यात इस्लामी विद्वान मौलाना सज्जाद नोमानी इलाज के सिलसिले में लखनऊ आए हुए हैं। उनके बीमार होने की खबर सुनकर, कांग्रेस नेता आसिम वकार मौलाना सज्जाद नोमानी से मिलने मुंशी पुलिया स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने मौलाना का हालचाल जाना और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की। आसिम वकार ने मौलाना के परिवार वालों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, "मौलाना साहब हमारे देश और समाज के लिए एक अनमोल धरोहर हैं, वह हम सबके लिए बेहद सम्माननीय हैं। शिक्षा, महिला कल्याण, समाज सुधार और अन्य जरूरी क्षेत्रों में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। अल्लाह उन्हें जल्द सेहतमंद करे, हम सब यही दुआ कर रहे हैं." मौलाना के बीमार होने की खबर से उनके चाहने वाले काफी परेशान हैं और सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
0
0
Report

इंदौर में नाइजीरियाई ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 1.19 करोड़ के ड्रग्स जब्त

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग - डीआरआई ने इंदौर में एक नाइजीरियाई ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। - 1.4 किलो ड्रग्स (एम्फेटामाइन, एमडीएमए/एक्स्टसी और कैनाबिस) जब्त किए गए, जिनकी कीमत 1.19 करोड़ रुपये है। - इंदौर से पुणे जा रही महिला यात्री को बस एजेंसी पर रोका गया। - नेवी-ब्लू डफल बैग से सफेद पदार्थ और रंगीन गोलियां बरामद हुईं। - पदार्थ एम्फेटामाइन, एमडीएमए और कैनाबिस के रूप में पॉजिटिव पाए गए। - जब्ती में 1120 ग्राम एम्फेटामाइन पाउडर, 296 ग्राम गोलियां और 10 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड शामिल हैं। - एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तारी की गई। - आगे की जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement

चंदौली की शराब दुकान में बड़ी चोरी, 2 लाख नुकसान के साथ CCTV फुटेज

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - शराब की दुकान में बड़ी चोरी, 1.20 लाख कैश समेत 2 लाख का माल पार... - देसी शराब की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना... - सोमवार रात छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में दाखिल हुए अज्ञात चोर... - करीब 1.20 लाख रुपये की नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ... - टीवी, सीसीटीवी कैमरा और सरकारी स्कैनर भी ले गए चोर... - नगदी और सामान समेत करीब 2 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान... - मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन को मिली चोरी की जानकारी... - मौके पर पहुंची पुलिस, जांच - पड़ताल जारी... - लगातार चोरी की घटनाओं से दहला क्षेत्र... - बढ़ती चोरी की घटनाओं से रात्रि गश्त पर उठे सवाल... - सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी किदवई नगर का पूरा मामला...
0
0
Report

इकरा हसन के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, गठबंधन पर बहस तेज

Prayagraj, Uttar Pradesh:सपा सांसद इकरा हसन और कांग्रेस नेता आसिम वकार के बीच जुबानी जंग हुई तेज़, इकरा हसन के बयान पर कांग्रेस नेता आसिम वकार ने किया पलटवार, विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच तल्खियों का दौर शुरू, इकरा हसन ने कहा था कि कांग्रेस को सपा की जरूरत है, समाजवादी पार्टी को कांग्रेस की कोई जरूरत नहीं, इकरा हसन के इसी जवाब से कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई है, कांग्रेस ने अब इकरा हसन के बयान पर पलटवार शुरू कर दिया है, आसिम वकार ने कहा है कि इकरा हसन सियासत में नई नई आई हैं, इकरा हसन अपना बयान देने से पहले भूल गईं कि वह जो एमपी बनी हैं वह कांग्रेस की देन है, आसिम वकार ने कहा कि कांग्रेस अगर सपा के साथ न होती तो वह भी सांसद न बन पातीं, आसिम वकार ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव भी अगर मुख्यमंत्री बन सकतें हैं तो सिर्फ कांग्रेस के सहयोग से ही बन सकतें हैं, आसिम वकार ने कहा कि इकरा हसन जी आपने इतना ताकत नहीं है कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना पाएं, कांग्रेस और राहुल गांधी में ही यह ताकत है कि वह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना सकतें हैं, आसिम वकार ने इकरा को लेकर कहा कि अगली बार जब बोलिएगा तो यह जरूर सोच लीजिएगा कि आपका जो पद है वह कांग्रेस की देन है, कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा था कि कांग्रेस अपने दम पर कुछ नहीं कर सकती है, सपा और अखिलेश यादव ही भाजपा को उत्तर प्रदेश में हरा सकतें हैं, इकरा हसन ने साफ कहा कि कांग्रेस अपने दम पर कुछ नहीं कर पाएगी, इकरा हसन ने यह भी कहा कि गठबंधन रहा तो ठीक वरना इसका नुकसान कांग्रेस को ही होगा, इकरा हसन के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी भी तीखा पलटवार कर रही है。
0
0
Report

SH-90 पर ट्रक की रफ्तार से देवर-भाभी समेत चार कुचले; नवविवाहिता की मौत

Chapra, Bihar:CHHAPRAANCHOR: एसएच-90 पर रफ्तार का कहर, देवर-भाभी समेत चार को कुचला, नवविवाहिता रीना देवी की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल; ट्रक चालक गिरफ्तार, गौरा थाना क्षेत्र में एसएच-90 पर खालिसपुर मठिया के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार देवर-भाभी और स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में नवविवाहिता रीना देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके देवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि बिशनपुरा गांव निवासी रीना देवी अपने देवर रणवीर कुमार सिंह उर्फ मिट्ठू के साथ बुलेट से छपरा से बीए की परीक्षा देकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान खालिसपुर मठिया के पास उनकी बुलेट की एक स्कूटी से टक्कर हो गई। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से रीना देवी गंभीर रूप से कुचल गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रणवीर कुमार सिंह समेत स्कूटी सवार राजेश कुमार और जहांगीर घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी इसुआपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा। स्थानीय युवकों ने ट्रक का पीछा किया और बावन के रास्ते अगहरा की ओर भाग रहे चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर गौरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रीना देवी की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी। घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रीना की सास बहू की मौत की खबर सुनकर दहाड़ मारकर रोती रहीं। घटना के बाद गौरा और नगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में टूटा स्ट्रेचर बना मुसीबत, घायल मरीजों को उठाकर ले जाना पड़ा। हादसे में घायल तीनों लोगों को आनन-फानन में सीएचसी इसुआपुर पहुंचाया गया, लेकिन यहां इलाज के साथ अस्पताल की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई। बताया गया कि अस्पताल का स्ट्रेचर टूटा हुआ था, जिसके कारण गंभीर रूप से घायल मरीजों को आपात स्थिति में अंदर ले जाने में काफी परेशानी हुई। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को घायलों को उठाकर अस्पताल के अंदर पहुंचाना पड़ा। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि सड़क हादसे जैसे आपातकालीन मामलों के लिए जिम्मेदार अस्पताल में अगर स्ट्रेचर तक दुरुस्त नहीं हो, तो गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा कैसे मिलेगी
0
0
Report
Advertisement

सीवान के रघुनाथपुर में 70 हजार वर्गफुट वुड इंडस्ट्री से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

Siwan, Bihar:सीवान जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है। रघुनाथपुर प्रखंड के कुशहारा में आरिश प्लाई इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का विधिवत उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने फीता काटकर इस औद्योगिक इकाई का उद्घाटन किया।इस मौके पर सिकटा विधायक सर्वेश वर्मा, रघुनाथपुर के पूर्व विधायक हरिशंकर यादव, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, जिला खेल पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। करीब 70 हजार वर्गफुट क्षेत्र में स्थापित इस वुड बेस्ड इंडस्ट्री में प्लाईवुड, दरवाजे और बोर्ड समेत कमर्शियल और मरीन उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। उद्योग के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई गई है। रघुनाथपुर प्रखंड के कुशहारा में अब औद्योगिक गतिविधियों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। करीब 70 हजार वर्गफुट के विशाल क्षेत्र में स्थापित इस वुड बेस्ड इंडस्ट्री में उच्च गुणवत्ता वाले प्लाईवुड, दरवाजे और बोर्ड समेत कई तरह के कमर्शियल और मरीन उत्पाद तैयार किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इस औद्योगिक इकाई में करीब 6 करोड़ से 15 करोड़ रुपये तक के पूंजी निवेश का प्रावधान है। वहीं, उद्योग में 24 घंटे उत्पादन गतिविधियां संचालित करने की योजना है। इस उद्योग के शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार यहां प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 100 से 300 लोगों को रोजगार मिल सकता है। उद्योग के संचालन से स्थानीय बाजार और इससे जुड़े दूसरे छोटे व्यवसायों को भी फायदा मिलने की संभावना है। जिला प्रशासन की ओर से भी जिले में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है। आरिश प्लाई इंडस्ट्रीज की शुरुआत के साथ अब सीवान के रघुनाथपुर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है。
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी रेलवे के आदेश के बिना विरोध, मोहल्लावासियों का यार्ड निर्माण के खिलाफ

Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी में रेलवे के खिलाफ लोगो का विरोध प्रदर्शन Yard बनाये जाने के नाम पर रेलवे प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप रेलवे पर 60 से 70 फ़ीट घरों के अंदर चिन्ह लगाने का भी आरोप बीते 50 वर्षो से रास्ता उपयोग और घरों में निवास कर रहे मोहल्लावासी Yard बनाने को लेकर रेलवे नहीं दिखा रहा कोई लिखित आदेश बिना नोटिस मौके पर आकर मनमानी नापतोल कर रहा रेलवे बैनामा शुदा घरों में बीते 50 वर्षो के निवास कर रहे मोहल्लावासी Yard बनाने के लिए वैकल्पिक रास्ता निकालने की रखी मांग मैनपुरी के रेलवे स्टेशन के निकट मलिक मील का मामला
0
0
Report

जोधपुर कांग्रेस का पुलिस दुरुपयोग पर हमला, निष्पक्ष चुनाव के लिए दबाव रोकें

Jodhpur, Rajasthan:​जोधपुर। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जगदीश साँखला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर महानगर को ज्ञापन सौंपा है। ​ज्ञापन में बताया गया है कि प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकायों के चुनावों के बाद, राज्य सरकार और विभिन्न राजनीतिक दल पुलिस तथा प्रशासन का दुरुपयोग कर रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है और मतदान के अधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। ​कांग्रेस कमेटी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर सीधा प्रहार बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वह लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह का दखल न दे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि चुने गए पार्षदों और कांग्रेस पार्षदों को बेवजह परेशान न किया जाए और पुलिस किसी भी दबाव में आए बिना इसमें हस्तक्षेप बंद करे। ​कमेटी ने अंत में निवेदन किया कि निकाय व नगर निगम के चुनाव पूरी तरह संपन्न होने तक पुलिस पद के किसी भी दुरुपयोग को रोके और निष्पक्ष एवं स्वतंत्र बोर्ड के गठन में पार्षदों का सहयोग करे。 बाईट राजेन्द्र सोलंकी कांग्रेस प्रत्याशी महापौर
0
0
Report

जलझूलनी एकादशी पर खाटूधाम में पांच पालकियां एक साथ नगर भ्रमण पर आईं

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को खाटूधाम भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कस्बे के अलग-अलग मंदिरों से भगवान की पांच पालकियां एक साथ नगर भ्रमण पर निकलीं। पालकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाग वाला मंदिर से सीतारामजी, रामजीद्वारा से सीतारामजी, श्याम मंदिर परिसर से गोपीनाथ राजा, मुख्य बाजार कबूतर चौक स्थित राम-लक्ष्मण मंदिर तथा बिहारी दासजी जानकीनाथ मंदिर से भगवान की पालकियां निकाली गईं। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पालकियों के दर्शन किए। भगवान की पालाकियों के नीचे से निकलने के लिए श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों में भी उत्साह नजर आया। पूरे कस्बे में जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं रेवाड़ी धर्मशाला और कानपुर धर्मशाला में विशेष पूजा-अर्चना के साथ एकादशी कथा का आयोजन भी किया गया। दो दिवसीय मासिक मेले के चलते खाटूधाम में दिनभर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही।
0
0
Report
Advertisement

चौमूं नगरपालिका में भाजपा जीते बोर्ड, जश्न और अभिनंदन समारोह

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर नगर परिषद चौमूं में भाजपा का बना बोर्ड बस स्टैंड चौमूं पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह बस स्टैंड पर भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने किया सम्बोधित बड़ी संख्या भाजपा के कार्यकर्ता और शहर के लोग रहे मौजूद रामलाल शर्मा ने नवनिर्वाचित सभापति, उप सभापति और पार्षदों का किया स्वागत कहा-कार्यकर्ताओं की मेहनत और सुशासन की जीत ​चौमूं नगर परिषद चौमूं में भाजपा का सभापति एवं उप सभापति बनने के बाद भाजपा के खेमे जश्न का माहौल हैं... नगर परिषद के सामने स्थित बस स्टैंड चौमूं पर भव्य अभिनंदन एवं जन आभार सभा का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के दौरान पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नगर वासियों ने भी अपने-अपने वार्डों के पार्षदों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया। मंच से जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने चौमूं की जनता एवं सम्मानित मतदाताओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "यह जीत चौमूं की जागरूक जनता की जीत है, यह कार्यकर्ताओं के दिन-रात के कड़े परिश्रम की जीत है और यह विकास व सुशासन की जीत है." उन्होंने चुनाव के दौरान वार्डों में नियुक्त किए गए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की अथक मेहनत के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि पूरे राजस्थान में नगर परिषदों के चुनाव परिणामों में से सबसे बेहतरीन परिणाम चौमूं की जनता ने देकर एक मिसाल कायम की है। रामलाल शर्मा ने नगर पालिका कालाडेरा की जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कालाडेरा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर बोर्ड बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा, "हमने चुनाव की शुरुआत में ही यह स्पष्ट किया था कि भाजपा के सभी उम्मीदवार पार्षद का चुनाव लड़ेंगे और जीतने के बाद पार्षद स्वयं सभापति व उप सभापति का निर्णय लेंगे। मैं उन सभी 30 पार्षदों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने एकजुटता से सभापति और उप सभापति का चुनाव किया।"
0
0
Report

दिल्ली: CM रेखा गुप्ता के ट्रांसफर पर CBI रेड से जुड़ा नया सियासी घमासान

Noida, Uttar Pradesh:आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक और पूर्व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर लिखा- एक्साइज और रेवेन्यू जैसे बहुत सेंसिटिव डिपार्टमेंट के हेड दो सीनियर IAS ऑफिसर्स को 24 घंटे के अंदर ट्रांसफर कर दिल्ली से बाहर कर दिया गया है. दोनों डिपार्टमेंट सीधे CM रेखा गुप्ता के अंडर आते हैं. क्योंकि, यह दावा किया जा रहा है कि BJP की सीएम रेखा गुप्ता ट्रांसफर और पोस्टिंग करती हैं, क्या CM रेखा गुप्ता बिना किसी औपचारिकता के ट्रांसफर का कारण बताएंगी? क्या यह CBI द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए किसी बड़े करप्शन से जुड़ा है? क्या यह कल वेस्ट दिल्ली में एक्साइज ऑफिसर पर CBI रेड से जुड़ा मामला है, जिसमें 1.5 करोड़ कैश बरामद हुआ था? क्या रिश्वत के पैसे कुछ सीनियर ऑफिसर्स या नेता के लिए इकट्ठे किए जा रहे थे?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top