Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता के स्तर दर्ज
DCDhruv Chaudhary
Jan 06, 2026 11:33:15
Noida, Uttar Pradesh
Delhi Over All - 310.00Alipur, Delhi - DPCC 297.00 Anand Vihar, Delhi - DPCC 356.00 Ashok Vihar, Delhi - DPCC 329.00 Aya Nagar, Delhi - IMD 235.00 Bawana, Delhi - DPCC 221.00 Burari Crossing, Delhi - IMD 283.00 CRRI Mathura Road, Delhi - IMD 326.00 Chandni Chowk, Delhi - IITM 365.00 DTU, Delhi - CPCB 317.00 Dr. Karni Singh Shooting Range, Delhi - DPCC 341.00 Dwarka-Sector 8, Delhi - DPCC 326.00 IGI Airport (T3), Delhi - IMD 219.00 IHBAS, Dilshad Garden, Delhi - CPCB 327.00 IIT Delhi, Delhi - IITM 253.00 ITO, Delhi - CPCB 324.00 Jahangirpuri, Delhi - DPCC 358.00 Jawaharlal Nehru Stadium, Delhi - DPCC 336.00 Lodhi Road, Delhi - IMD 242.00 Major Dhyan Chand National Stadium, Delhi - DPCC 321.00 Mandir Marg, Delhi - DPCC 271.00 Mundka, Delhi - DPCC 366.00 NSIT Dwarka, Delhi - CPCB 119.00 Najafgarh, Delhi - DPCC 254.00 Narela, Delhi - DPCC 313.00 Nehru Nagar, Delhi - DPCC 361.00 North Campus, DU, Delhi - IMD 297.00 Okhla Phase-2, Delhi - DPCC 343.00 Patparganj, Delhi - DPCC 347.00 Punjabi Bagh, Delhi - DPCC 340.00 Pusa, Delhi - DPCC 358.00 R K Puram, Delhi - DPCC 345.00 Rohini, Delhi - DPCC 344.00 Shadipur, Delhi - CPCB 263.00 Sirifort, Delhi - CPCB 351.00 Sonia Vihar, Delhi - DPCC 330.00 Sri Aurobindo Marg, Delhi - DPCC 302.00 Vivek Vihar, Delhi - DPCC 346.00 Wazirpur, Delhi - DPCC 345.00 Faridabad New Industrial Town, Faridabad - HSPCB 215.00 Sector 11, Faridabad - HSPCB 219.00 Sector 30, Faridabad - HSPCB 225.00 Gurugram NISE Gwal Pahari, Gurugram - IMD 256.00 Sector-51, Gurugram - HSPCB 353.00 Vikas Sadan, Gurugram - HSPCB 300.00 Ghaziabad Indirapuram, Ghaziabad - UPPCB 258.00 Loni, Ghaziabad - UPPCB 376.00 Sanjay Nagar, Ghaziabad - UPPCB 298.00 Vasundhara, Ghaziabad - UPPCB 357.00 Greater Noida Knowledge Park - III, Greater Noida - UPPCB 295.00 Knowledge Park - V, Greater Noida - UPPCB 344.00 Noida Sector - 125, Noida - UPPCB 327.00 Sector - 62, Noida - IMD 271.00 Sector-1, Noida - UPPCB 330.00 Sector-116, Noida - UPPCB 330.00
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMMohammad Muzammil
Mar 04, 2026 04:15:26
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: मो मुजम्मिल (विकासनगर) विकासनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े बदमाशों का एक गैंग जबरन एक युवक को उसके घर से अगवा कर ले गया... मामले में पुलिस ने 24 घंटों के भीतर किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया ... जबकि एक महिला सहित 3 लोगों की तलाश अभी जारी है। दरअसल यह पूरा मामला भोजावाला क्षेत्र का है... जहाँ बदमाशों का एक गैंग दिनदहाड़े एक युवक को उसके घर से जबरन किडनैप कर फरार हो गया... युवक को कार में जबरन ठूसकर ले जाने वाली इस डरावनी तस्वीर को जरा आप भी गौर से देख लीजिए... सरेआम किडनैपिंग के कुछ देर बाद ही बदमाशों ने फोन पर परिजनों से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुष्पा देवी ने कोतवाली में आकर तहरीर देते हुए बताया कि उनके घर में जबरन घुसकर कुछ लोगो ने उनके बेटे शक्ति पुंडीर का अपहरण कर लिया... इसके बाद एक अनजान नंबर से कॉल कर उनके बेटे को छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुष्पा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू की... मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया... और विकासनगर क्षेत्र से ही शक्ति सिंह को सकुशल बरामद करते हुए विकास, नीरज, प्रवीण, सचिन और नवीन नाम के इन 5 शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया... जबकि एक महिला सहित इस गैंग के 3 सदस्य अभी फरार है... जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। police के मुताबिक ये सभी शातिर किस्म के अपराधी हैं...जो खुद को धार्मिक संगठन से जुड़ा होने का भोकाल दिखाकर लोगों से ब्लैकमेलिंग और फिरौती वसूलते हैं... ये शातिर अपराधी नशे और अन्य कमजोरी में लिप्त लोगों को जेल भेजवाने की धमकी देकर अपना शिकार बनाते थे ... धार्मिक संगठन का चोला पहने इस गैंग ने इस बार भी युवक के घर में घुसकर खुद को धार्मिक संगठन से जुड़ा होना बताया और युवक पर नशा तस्करी के झूठे आरोप लगाकर पुलिस को सौंपने की बात कहते हुए जबरन युवक को कार में डालकर फरार हो गए... लेकिन मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई और 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश करते हुए इन 5 शातिर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया... जबकि पुलिस को अभी इस मामले में एक महिला सहित दो अन्य आरोपियों की तलाश है.
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 04, 2026 04:15:12
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत जनपद के बालैनी टोल प्लाजा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि टोल के बराबर से गुजर रहे गांव के स्थानीय लोगों से भी जबरन टोल वसूला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें नियमों के विपरीत भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया। इसके साथ ही टोल परिसर में बने लेडीज टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का भी आरोप सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद टोल कर्मियों द्वारा कैमरा बंद किए जाने की बात कही जा रही है, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय ग्रामीण विक्रांत यादव ने टोल कटने के बाद इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और संबंधित बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 04, 2026 04:01:38
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर प्रदीप स्वामी की नवविवाहिता प्रियल स्वामी अपनी विवाह के बाद पहली बार अपने पीहर में गणगौर पूजन कर रही हैं। गणगौर पूजन के साथ Holika दहन के बाद 16 दिन तक चलने वाले गणगौर महोत्सव की धूम है। सुबह गणगौर पूजन के लिए पीहर आई हुई नवविवाहिताएं गणगौर के गीतों से धोरो की धरती को रिझा रही हैं। गणगौर पूजन के गीतों के साथ धोरो की धरती चहक उठती है। शीतला अष्टमी के बाद गणगौर के बनोरे निकाले जाएंगे और 16 दिन तक पूजा की जाएगी। गणगौर महोत्सव में कन्याओं, नवविवाहिताओं और महिलाओं के लिए उत्साह भरा होता है और शिव-पार्वती के रूप में गणगौर और ईशर की पूजा की जाती है। 20 अप्रैल तक घर-घर गणगौर के बनोरे निकाले जाएंगे और डीजे की धुन पर नवविवाहिताएं नाचती हुई दिखाई देंगी। 21 अप्रैल को गणगौर महोत्सव समापन होगा, गणगौर का मेला भरेगा और जोहड़ या कुएं में गणगौर विसर्जन किया जाएगा।
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 04, 2026 03:33:21
Jind, Haryana:होली-फाग के त्योहार को लेकर जींद में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यातायात पुलिस और रोडवेज विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, ट्रिपल राइडिंग करने वालों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। क्या है पूरा प्लान और कैसे रहेगी निगरानी, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। होली के रंग में कोई खलल न पड़े, इसके लिए जींद यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में विशेष नाकाबंदी की गई है। पुलिस टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और स्टंटबाजी करने वालों की अब खैर नहीं होगी। यातायात पुलिस एसएचओ शमशेर सिंह ने साफ कहा है कि त्योहार के नाम पर कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं ताकि आम जनता सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सके। वहीं जींद रोडवेज विभाग ने भी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर खास इंतजाम किए हैं। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने बस चालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां से बसें न ले जानी जाएं के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 04, 2026 03:32:57
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर में जाम से मिलेगी राहत: रानीखेत रोड पर 10 लाख की लागत से बनी नई पार्किंग का लोकार्पण रामनगर 10 लाख रुपये की लागत से नई पार्किंग का निर्माण कराया गया है, इस पार्किंग का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट और कुमाऊं वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक डॉ. साकेत बडोला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि रानीखेत रोड क्षेत्र में लंबे समय से पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं थी, बस स्टेशन के समीप होने के कारण यहां प्रतिदिन वाहनों की भारी आवाजाही रहती है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी, स्थानीय व्यापारियों, यात्रियों और आम नागरिकों को इससे काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था, उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से वन विभाग ने 10 लाख रुपये की लागत से इस पार्किंग का निर्माण कराया है, नई पार्किंग व्यवस्था से अब रानीखेत रोड पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों की समस्या कम होगी और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा, कुमाऊं चीफ डॉ. साकेत बडोला ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्किंग स्थल को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक वाहन सुरक्षित रूप से खड़े किए जा सकें। पार्किंग में चारपहिया वाहनों के लिए शुल्क 50 रुपये तथा दोपहिया वाहनों के लिए 20 रुपये निर्धारित किया गया है। वन विभाग का कहना है कि इस पहल से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि शहर की सुंदरता और अनुशासन भी कायम रहेगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे रानीखेत रोड क्षेत्र में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
0
comment0
Report

RTRAJ TAKIYA
Mar 04, 2026 03:31:54
Rohtak, Haryana:
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 04, 2026 03:31:48
Baran, Rajasthan:गौवंश से अश्लीलता के की हरकत,लोगों में आक्रोश,कुकर्म का विडियो वायरल बारां। जिले के सदर थाना क्षेत्र के आँखेड़ा गांव में एक गौ माता के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और क्षेत्र में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गौवंश के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करता हुआ दिखाई दे रहा है। जैसे ही यह वीडियो स्थानीय लोगों तक पहुंचा, लोगों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
0
comment0
Report
ASAnmol Singh Warring
Mar 04, 2026 03:30:42
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 04, 2026 03:30:30
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड के बिलाव गांव में खूनी होली, खेतों पर काम कर रहे 78 वर्षीय रामसिया यादव की गांव की रहने वाले गोधन यादव और करू यादव पर हत्या का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रामसिया यादव की पहले तो लाठी डंडों से मारपीट की फिर सर में कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए. भागते हुए ग्रामीणों ने सुना कि आरोपी कह रहे थे कि उन्होंने अपने पिता की मौत का बदला ले लिया. मृतक के बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि गोधन यादव के पिता की 15 साल पहले हत्या कर दी गई थी जिसमें आरोपी पकड़े गए और उनको सजा भी हुई लेकिन मृतक राम सिया अथवा उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम उस घटना में शामिल नहीं था. उनके पिता की हत्या में बदला लेने जैसी बात कहना उनकी समझ से परे है. बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के वक्त दारू के नशे में थे और खून की होली खेल कर फरार हो गए है. घटना की जानकारी में मिलते ही मौके पर पहुंची उमरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है और मामले की जान शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं.
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 04, 2026 03:30:10
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से सांसद रहे मशहूर फ़िल्म स्टार Dharmendra आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें शहर के रंगों में आज भी घुली हुई हैं। वर्ष 2004 से 2009 के बीच जब वे बीकानेर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, तब उन्होंने यहां की होली को सिर्फ देखा ही नहीं, बल्कि दिल से जिया। होली के अवसर पर धर्मेंद्र बीकानेर पहुंचे, शहर की गलियों में गए, आमजन के बीच बैठकर पारंपरिक होली का आनंद लिया। चंग की थाप पर गूंजते लोकगीत, रंग-गुलाल से सराबोर चेहरे और उत्साह से भरा माहौल देखकर वे खुद भी मदमस्त हो उठे। कई जगहों पर उन्होंने लोगों के साथ रंग खेला और खुले दिल से शुभकामनाएं दीं। धर्मेंद्र ने अपने सांसद कार्यकाल के दौरान केवल उत्सवों में भागीदारी ही नहीं निभाई, बल्कि शहर में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय समस्याओं को सुना और बीकानेर के प्रति अपने लगाव को हमेशा व्यक्त किया। आज जब बीकानेर में होली की धूम है, तो रंगों के बीच उनकी यादें भी ताजा हो रही हैं। उनके करीबी कमल व्यास ने कहा कि धर्मेंद्र द्वारा खेली गई होली के किस्से आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं। बीकानेर की होली को वे हमेशा खास बताते थे, और शहर भी आज उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 04, 2026 03:16:28
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी शहर के श्री राज राजेश्वरी कैला माता मंदिर के मंगला दर्शनों के साथ आमजन की होली की शुरूआत हुई,जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग श्रद्धालूओं ने मां के दर्शन कर जमकर होली खेली तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर, फूल पत्तियां डालकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मंदिर के ट्रस्ट द्वारा फूलों और प्रसादी का वितरण किया गया। स्थानीय राधेश्याम चंसोरिया ने बताया कि वर्षों से परंपरानुसार शहर की होली की शुरुआत बाड़ी के सबसे बड़े भव्य मंदिर श्री राज राजेश्वरी केला माता के मंगला दर्शनों के साथ होती है, जिसमें सारी रात जगदम्बा मंडल द्वारा माता का जागरण किया जाता है जिस पर श्रद्धालुओं द्वारा भजनों पर नृत्य आनंद किया जाता है, सुबह 4 बजे से बाड़ी शहर के लोग हजारों की संख्या में मंगला दर्शनों के लिए पहुँचते हैं और मां से परिवार और देश की खुशहाली की कामना करते हैं। आज भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जहां जागरण का आनंद लिया, वही मंदिर प्रांगण में नृत्य कर जमकर होली खेली। इस त्यौहार को लेकर मंदिर ट्रस्ट द्वारा माकूल इंतजामात किए जाते हैं, वही सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासान भी मौजूद रहता है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top