Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की
AKAshok Kumar1
Mar 27, 2026 05:45:31
Noida, Uttar Pradesh
कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chaturvedi
Mar 27, 2026 07:02:22
Karauli, Rajasthan:श्रीमहावीरजी में भगवान महावीर स्वामी के वार्षिक लक्खी मेले का आज शुभारंभ हो गया। मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर विधिवत झंडारोहण के साथ आठ दिवसीय मेले का आगाज हुआ। देशभर से लाखों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर भगवान महावीर के दर्शन करने और आध्यात्मिक लाभ लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं। मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं को गहरी आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेंगे। 28 और 29 मार्च को सामूहिक आरती, पूजन, भजन तथा शास्त्र प्रवचनों का आयोजन होगा। 30 मार्च को जल यात्रा और प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 31 मार्च को भजन संध्या एवं गोरबंद कार्यक्रम होगा। एक अप्रैल को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दो अप्रैल को भगवान जिनेंद्र की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो मेले का मुख्य आकर्षण होगा। तीन अप्रैल को कुश्ती दंगल के साथ इस आठ दिवसीय मेले का समापन होगा। श्रीमहावीरजी उत्तर भारत के प्रमुख जैन अतिशय क्षेत्रों में से एक है। हर वर्ष यहां लगने वाला लक्खी मेला जैन भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं के लिए धर्मशालाओं तथा गेस्ट हाउसों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त जवान तैनात किए हैं।
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 27, 2026 07:01:51
Nawada, Bihar:नवादा के नवीन नगर में मकान में लगी आग सिलेंडर लीकेज से लगी, लाखों की संपत्ति का नुकसान नवादा के नवीन नगर मोहल्ले में अरविंद कुमार सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। यह घटना सिलेंडर लीकेज के कारण हुई, जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया。 आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाई। उन्होंने पाया कि घर के अंदर रखे एक सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिससे आग तेजी से फैलने लगी。 घर के सदस्य आग देखकर भयभीत हो गए थे। स्थानीय निवासियों ने अपनी हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। फायर विभाग की टीम के पहुंचने के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। लोगों को सिलेंडर फटने का डर था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यह घटना एक घनी आबादी वाले इलाके में हुई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। फिलहाल, आग लगने के सटीक कारणों और सिलेंडर में लीकेज के स्रोत की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 27, 2026 07:01:19
0
comment0
Report
ABArup Basak
Mar 27, 2026 07:01:05
Mal Bazar, West Bengal:*দেশে পেট্রোল ও ডিজেলের ঊর্ধ্বমুখী দামের লাগাম টানতে বড় পদক্ষেপ নিল সরকার। পেট্রোলে লিটার প্রতি সম্পূর্ণ এক্সাইজ ডিউটি প্রত্যাহার করা হয়েছে। এতদিন যেখানে পেট্রোলে ১৩ টাকা এক্সাইজ ডিউটি দিতে হত, সেখানে এখন তা শূন্যে নামিয়ে আনা হয়েছে। অন্যদিকে ডিজেলের ক্ষেত্রেও বড় ছাড় ঘোষণা করা হয়েছে। লিটার প্রতি ১০ টাকা এক্সাইজ ডিউটি কমিয়ে তা ৩ টাকায় নামানো হয়েছে। ফলে ডিজেলের ওপর করের বোঝা এক ধাক্কায় অনেকটাই কমল। সরকার의 এই সিদ্ধান্তের ফলস্বরূপ তেল বিপণন সংস্থাগুলির পাশাপাশি পেট্রল পمپ মালিকদের মতে, আপাতত জ্বালানির দামে নতুন করে বৃদ্ধির আশঙ্কা নেই। এতে সরাসরি উপকৃত হবেন সাধারণ গ্রাহকরা। যদিও এই সিদ্ধান্তের ফলে রাজস্বে ঘাটতি হতে পারে বলে আশঙ্কা প্রকাশ করা হচ্ছে। তেল কোম্পানি এবং সরকারের আয়에 কিছুটা প্রভাব পড়তে পারে বলে মনে করছেন বিশেষজ্ঞরা। ইদিকে গাড়ি মালিকদের মধ্যে এই ঘোষণাকে ঘিরে স্বস্তির সুর শোনা যাচ্ছে। তাঁদের বক্তব্য, আন্তর্জাতিক বাজারে যুদ্ধ পরিস্থিতির জেরে তেলের দাম বাড়লেও দেশে তার প্রভাব পড়েনি। সরকারের এই উদ্যোগে তাঁরা সন্তোষ প্রকাশ করেছেন এবং সরকারের প্রতি কৃতজ্ঞতা জানিয়েছেন। ১২-১৩-২০২৪
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 27, 2026 07:00:30
Kishanganj, Bihar:ANCHOR : किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के एक किसान ने ऐसा कर दिखाया है, जिससे पूरे इलाके के किसानों को नई उम्मीद जगी है। केसर के बाद दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फसल वनीला की खेती शुरू करके उन्होंने मिसाल पेश की है।वो भी बिना किसी सरकारी अनुदान के, सिर्फ अपनी मेहनत और प्रयोग से उन्होंने यह कमाल कर दिखाया है।देखिए इस खास रिपोर्ट में। VO1 : ये हैं किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के किसान हंसराज नखत। ड्रैगन फ्रूट की सफल खेती के बाद उन्होंने जुलाई 2024 में मात्र 200 वनीला पौधों से प्रयोग शुरू किया। कर्नाटक की एक कंपनी से टिप्स लेकर उन्होंने दो तरह का स्ट्रक्चर तैयार किया – एक ग्रीन हाउस और दूसरा छायादार वृक्षों के नीचे। इसमें उन्होंने लगभग 6.50 लाख रुपये का निजी निवेश किया। कोई रासायनिक खाद या कीटनाशक नहीं, बल्कि पूरी तरह गौ-आधारित जैविक खेती – गोबर, गोमूत्र, गुड़ और बेसन का उपयोग करके。 बाइट 1 : हंसराज नखत,किसान。 VO2 : कई किसानों ने पहले वनीला उगाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। हंसराज ने उन असफलताओं का गहन अध्ययन और शोध किया और दो साल की कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की। अब एक महीने के अंदर उन्हें पहली फसल मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वनीला की खेती के लिए घनी छाया, 20-30 डिग्री सेल्सियस तापमान, भुरभुरी मिट्टी और pH मान 6.5 से 7.5 जरूरी होता है। बाइट 2 : हंसराज नखत,किसान。 VO3 : वनीला न सिर्फ स्वाद में अनोखी है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये प्रति किलो तक है। केसर के बाद वनीला की बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड है। हंसराज नखत कहते हैं,अगर सरकार शेडनेट और आसान ऋण उपलब्ध कराए, तो किसान जैविक आधारित वेनिला की खेती कर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। वही जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस इलाके में वनीला की खेती पूरी तरह से संभव होने से, इस खेती को किसान अपनाकर एक एकड़ में अच्छे ढंग और ऑर्गेनिक और प्राकृतिक रूप से खेती की जाय तो 30 से 40 लाख रुपये रोजगार किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि इस खेती का बेहतर परिणाम आने पर कृषि विभाग और हटी कलचर निर्देशालय विभाग को सूचना देकर किसानों के लिए केंद्र सरकार या फिर राज्य सरकार की योजना में शामिल कर आर्थिक पैकेज देकर किसानों को इस खेती से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा सकें। बाइट 3 : हंसराज नखत,किसान。 बाइट 4 : प्रभात कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी किशनगंज FVO : किशनगंज के इस किसान की पहल से साफ है कि सही तरीके, मेहनत और जैविक खेती से कोई भी फसल सफल हो सकती है। अगर ठाकुरगंज के किसान इस खेती में आगे बढ़े तो पूरा क्षेत्र आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकता है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 27, 2026 06:52:39
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत पुलिस थाना वरदा ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लूटपाट के मामले में वांछित आरोपी पर पुलिस ने 1000 रुपये के इनाम घोषित किया था। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। डूंगरपुर जिले के वरदा थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि ऑपरेशन शिकंजा के अंतर्गत वांछित आरोपियों, इनामी अपराधियों, संपत्ति संबंधी अपराधों ओर स्थायी वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी है। अभियान के तहत फरार ओर इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। टीम ने परंपरागत पुलिसिंग, आसूचना तंत्र और मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने चारवाड़ा निवासी 24 वर्षीय संजु उर्फ संतोष परमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 1 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
194
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 27, 2026 06:51:49
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में मामूली टक्कर से शुरू हुआ झगड़ा बना खौफनाक, 2 नाबालिग लड़के पकड़े गए. मोमोस खाकर वापस लौट रहे लड़के पर दिनदिहाड़े चाकू से हमला कर दिया गया था, वारदात का CCTV वायरल. आनंद पर्वत इलाके में एक मामूली सी टक्कर ने बड़ा खूनी रूप ले लिया। 21 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे एक युवक अपने दोस्त के साथ फरीदपुरी सब्जी मंडी के पास मोमो खाकर घर लौट रहा था, तभी गुरुद्वारा वाली गली में उसकी एक लड़के से टक्कर हो गई. बातों-बातों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी लड़के और उसके साथी ने युवक को जबरन गली में खींच लिया और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की पीठ और जांघों पर गंभीर चोटें आईं. घटनाकृति के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित के बयान के आधार पर आनंद पर्वत थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर ली. दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार किए गए, उम्र करीब 15 साल बताई जाती है. आरोपीयों के पास से डैगर (चाकू) बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं. पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे। बस एक मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया।
323
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 27, 2026 06:51:29
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर ... फ्रांस की कंपनी Soufflet Malt India ने राजस्थान की निवेश नीति की असल तस्वीर सामने लाकर रख दी है। अगर मुख्यमंत्री स्तर पर बातचीत के बाद भी निवेश धरातल पर नहीं उतर रहा तो ये सीधे-सीधे सिस्टम की मंशा पर बड़ा सवाल है। समिट में समझौता होने और मुख्यमंत्री भजनलाल जी से सकारात्मक चर्चा के बाद भी अगर विदेशी कंपनी ज़मीन के लिए भटक रही है, तो इसके क्या मायने हैं? आखिर कौन हैं? जो फाइल रोककर बैठा है? किसके इशारे पर निवेश अटकाया जा रहा है? क्या निवेशकों को जानबूझकर उलझाकर 'सेटिंग' के लिए मजबूर किया जा रहा है, ताकि सौदेबाजी हो सके? ऐसे दर्जनों उद्यमी हैं जो समिट में एग्रीमेंट के बाद धरातल पर उद्योग लगाना चाहते हैं, रोजगार देना चाहते हैं, लेकिन ज़मीन के लिए भटक रहे हैं। क्योंकि सरकार में बैठे लोगों तक उनकी सीधी बात नहीं, बल्कि 'कमीशनखोरों' के रास्ते बढ़ रही है। यह प्रकरण साफ बता रहा है कि भाजपा की #पर्ची_सरकार की प्राथमिकता निवेश और रोजगार सृजन नहीं, बल्कि कलेक्शन बन चुकी है।
427
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 27, 2026 06:51:14
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर 1500 करोड़ लेनदेन वाले वायरल वीडियो का सच आया सामने पुलिस जांच में वीडियो पूरी तरह फर्जी और AI से बना निकला एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता असलम मिर्जा और साथी आकाश जोशी बताया गया मास्टरमाइंड एक करोड़ रुपए के भुगतान विवाद में रची गई साजिश आरोपी आकाश जोशी चलाता था एक सोशल मीडिया फर्म जोशी के करीब 1 करोड़ रुपए का भुगतान (बिल) था बाकी भुगतान नहीं होने और दूसरी कंपनी सोशल मीडिया की जिम्मेदारी मिलने से था नाराज जिसके बाद जोशी ने दोस्तों के साथ मिलकर एंटी-बीजेपी कंटेंट बनाने की साजिश रची फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर किया वायरल मामले में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार्जशीट की पेश.. कई बड़े नेताओं को बदनाम करने की थी साजिश मोबाइल और पेन ड्राइव से पुलिस को मिले अहम सबूत चार्जशीट में हुआ खुलासा..
245
comment0
Report
Advertisement
Back to top