Back
NCERT की कक्षा 8 किताब के करप्शन अध्याय पर CJI नाराज़; स्वत: संज्ञान के संकेत
ASArvind Singh
Feb 25, 2026 07:02:47
Noida, Uttar Pradesh
धरती पर किसी को न्यायपालिका का बदनाम करने की इजाज़त नहीं दूंगा, NCERT की किताब में न्यायपालिका में करप्शन से जुड़े चैप्टर पर CJI ने जताई नाराजगी. NCERT की कक्षा आठवीं की किताब में 'न्यायपालिका में करप्शन' से जुड़े चैप्टर को चीफ जस्टिस ने सख्त नाराजगी जाहिर की. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि वो इस मसले पर स्वत: संज्ञान ले रहे हैं. किसी को भी इसका इजाज़त नहीं दी जाएगी कि वह न्यायपालिका को बदनाम करें. चीफ जस्टिस ने कहा यह सोची समझी चाल लगती है. वरिष्ठ वकीलों ने CJI के सामने मामला रखा. कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी ने कहा कि यह दुःख की बात है कि कक्षा आठ के बच्चों को न्यायपालिका में करप्शन के बारे में पढ़ाया जा रहा है. न्यायपालिका का हिस्सा होने के नाते हम इससे परेशान हैं. हमारे पास किताब की कॉपी है; इसमें मौजूद कंटेंट न्यायपालिका को बदनाम करने वाला है. 'जज और वकील सब आहत है' चीफ जस्टिस ने कहा कि उन्हें जानकारी है. उन्हें मैसेज, फोन कॉल आ रहे हैं. जज और वकील दोनों इससे आहत हैं. न्यायपालिका का हर स्टेकहोल्डर इससे आहत है. सिब्बल ने कहा कि कोर्ट इस मामले में स्वत: संज्ञान लेगा. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि कुछ दिन इंतज़ार कीजिए. मैं स्वत: संज्ञान ले रहा हूँ. संस्था का प्रमुख होने के नाते मैंने हमेशा अपने दायित्व को निभाया है. मैं धरती पर किसी को इस बात की इजाज़त नहीं दूंगा कि वह न्यायपालिका को बदनाम करें. किसी कीमत पर मैं इसकी इजाज़त नहीं दूंगा. कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा. मैं जानता हूँ कि इससे कैसे निपटा जाए. 'यह सोची समझी चाल लगती है' वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यहाँ जानबूझकर चुनींदा तरीके से न्यायपालिका को बदनाम किया जा रहा है. ब्यूरोक्रेसी, राजनिति और सामाजिक जीवन में करप्शन को लेकर किताब में कोई जिक्र नहीं है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि यह सोची समझी चाल प्रतीत होती है. इससे ज़्यादा मैं कुछ नहीं कहना. चीफ जस्टिस के रूप में मैं अपनी ड्यूटी निभा रहा हूँ. बेंच के दूसरे सदस्य जस्टिस बागची ने कहा कि इस किताब के कंटेंट में संविधान के बुनियादी ढांचे के प्रति सम्मान का कोई भाव नज़र नहीं आता.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASArvind Singh
FollowFeb 25, 2026 08:16:120
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 25, 2026 08:15:430
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 25, 2026 08:08:460
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 25, 2026 08:08:300
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 08:08:160
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 25, 2026 08:08:010
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 25, 2026 08:07:470
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 25, 2026 08:07:280
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 25, 2026 08:07:030
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 25, 2026 08:06:48Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: CONGRESS HOLDS 'MGNREGA BACHAO RALLY’ VISUALS BHUPINDER SINGH HOODA (HARYANA LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP & CONGRESS LEADER)
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 25, 2026 08:06:380
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowFeb 25, 2026 08:06:21Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर
स्कूल जा रहे शिक्षक की बाईक ट्रक से टकराई,
हादसे में शिक्षक का जबड़ा हुआ अलग,
शिक्षक को गंभीर हालत में कुनकुरी अस्पताल ले जाया गया,
तपकरा थाने के सिंगीबहार की घटना。
0
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 25, 2026 08:05:370
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 25, 2026 08:05:000
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 25, 2026 08:04:210
Report