Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
Ghazipur के Ashirwad Apartment में रासायनिक बू का शक, दो बच्चों अस्पताल, एक मौत
SBSACHIN BIDLAAN
Mar 16, 2026 03:17:12
Noida, Uttar Pradesh
A PCR call was received at about 02:19 PM regarding a suspected chemical smell emanating from a flat at Ashirwad Apartment, MV-3, Ghazipur. It was reported that two children had fallen unconscious inside the room where their mother was present. Both children were immediately taken to Metro Hospital, Sector-11, Noida. Unfortunately, one child, Sanna Khatun (2.5 years), was declared brought dead by doctors, while the other child, Rafia Khatun (7.5 years), was found to be stable and safe. Police teams from PS Ghazipur promptly reached the hospital and the spot. The Crime Team and DDMA team inspected the premises but did not find any signs of foul play. According to their mother, both children were playing together when they fell over each other. The father of the children, who works as a tailor, was at his shop at the time of the incident. Senior officers also visited the spot. A chemical expert from FSL Rohini has been called to examine the scene for chemical substance leakage and inquest proceedings have been initiated. Further investigation is underway.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AAAkshay Anand
Mar 16, 2026 04:35:31
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Mar 16, 2026 04:35:18
Chapra, Bihar:सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आज डेरनी में निर्भया के परिजनों से मिल घटना की जानकरी ली और उन्हें आर्थिक सहयोग किया इस मौके पर सांसद ने कहा हत्या , आत्महत्या , दुष्कर्म और प्रेम प्रसंग में यह मामला काफी संवेदनशील बन गया है, पुलिस को इस मामले में जल्द ही साक्ष्य के साथ कार्यवाही करें, सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बेटी और अपराधी की कोई जात नहीं होती है। बेटी पूरे समाज की होती है और अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अपराधी का स्पीडी ट्रायल होना चाहिए। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मेडिकल बोर्ड की निगरानी में और सीसीटीवी कैमरे के सामने कराई जाए तथा पूरी रिपोर्ट पुलिस प्रशासन सार्वजनिक करे, ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि पीड़ित परिवार की मदद के लिए समाज को आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा को लेकर बिहार में सख्त कानून बनना चाहिए, जिसमें बलात्कार जैसे मामलों में अधिकतम छह महीने के भीतर सजा सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह सदन में भी उठाएंगे और बेटियों के सवाल पर वह चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले को धारा 302 तक सीमित कर डायवर्ट नहीं किया जा सकता, क्योंकि मामला बलात्कार, बलात्कार के प्रयास या दुष्कर्म से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि कॉल डिटेल और सर्विलांस के जरिए अपराधी की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 16, 2026 04:34:51
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर ढाला स्थित रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के रहने वाले सोहन सदा के पुत्र मोहन सदा के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार मोहन सदा रविवार की शाम करीब 6 बजे अपने घर से पंजाब जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन गए थे। इसी दौरान जब ट्रेन स्टेशन से खुल रही थी तो वह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। नीचे गिरते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Mar 16, 2026 04:33:31
Mandsaur, Madhya Pradesh:हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें. महू नीमच हाइवे पर एक कार पलटने का दिल दहलाने वाला वीडियो वहां से गुजरते दूसरे वाहन के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जल्दबाजी एक कार चालक को भारी पड़ी; एक कार चालक रॉन्ग साइड से वाहन को ओवर टेक करता है; इसी दौरान सामने मोटरसाइकिल देखकर उसका नियंत्रण कार से हट जाता है और कार पलट जाती है; आगे चल रहा मोटरसाइकिल सवार भी घबरा कर खंबे से टकरा जाता है; यह वीडियो दूसरे वाहन के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हुआ है; हालांकि राहत की बात यह रही है कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट की खबर नहीं है
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 16, 2026 04:33:06
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गैस टंकी को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच अब अलग-अलग पहलू सामने आ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि हर किसी को गैस नहीं मिल रही, कई लोगों को नंबर लगाकर आसानी से टंकी भी मिल रही है। दरअसल अफवाहों के बाद लोगों में यह डर बैठ गया कि आने वाले दिनों में गैस मिलने में परेशानी हो सकती है। इसी वजह से जिनके घर में दो कनेक्शन हैं या जिन्हें तुरंत जरूरत भी नहीं थी, वे भी गैस लेने के लिए पहुंच गए। इस भीड़ के कारण जिन परिवारों को सच में जरूरत थी, उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि बुकिंग के बीच 25 दिन का समय बढ़ने से भी अफरातफरी हुई, क्योंकि बड़े परिवारों में एक टंकी से महीना निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं कुछ लोगों ने कारोबार और कामकाज चलाने के लिए जल्दबाजी में कोयले की भट्टी भी शुरू कर दी। इस बिच कुछ लोगो ने इंडकशन का भी इस्तेमाल शुरु कर दिया, जिससे लोगो को लगा की अब गैस नाही मिलेगी हालांकि अब कमर्शिकल गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू होने की बात सामने आ रही है, जिससे जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 16, 2026 04:32:35
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 16, 2026 04:32:09
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 16, 2026 04:31:56
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । होली मिलन समारोह में पहुंचे हापुड़ के बीजेपी नेता संजीव यादव ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं को खुली धमकी दी। "मेरे कोई भी कार्यकर्ता षड्यंत्र का शिकार हुआ तो इलाज कर दूंगा .. चूहे की मौत भी हुई तो ..पूरा खानदान खत्म करा दूंगा .." हापुड़ के बीजेपी नेता संजीव यादव ने गुन्नौर विधानसभा से 2027 का चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय को मंच से बताया अपना करीबी। बीजेपी नेता संजीव यादव पर हापड़ में ठगी, दबंगई, अवैध हथियार बरामद होने के तमाम मामले थाने में दर्ज हैं। बीजेपी नेता संजीव यादव के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। गुन्नौर विधानसभा के राजपुरा गांव में होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे हापड़ के बीजेपी नेता संजीव यादव。
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 16, 2026 04:31:42
Baghpat, Uttar Pradesh:जनपद बागपत में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। इसका असर अब धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों पर भी पड़ने लगा है। बड़ौत के पंचमुखी मंदिर परिसर में स्थित संस्कृत गुरुकुल में गैस सिलेंडर न मिलने के कारण बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। गुरुकुल में करीब 50 बटुक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनके भोजन की व्यवस्था पहले गैस सिलेंडर से होती थी, लेकिन अब सिलेंडर न मिलने के कारण गुरुकुल प्रशासन को चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। दरअसल गुरुकुल में पढ़ने वाले बटुक ही अब शिफ्ट के अनुसार चूल्हे पर सुबह और शाम का खाना तैयार कर रहे हैं। लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाकर सभी छात्रों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। गुरुकुल के संचालक डॉ. पुष्पेंद्र आर्य का कहना है कि वर्तमान समय में बाहरी देशों में चल रहे युद्ध के कारण डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की कीमतों व किल्लत पर असर देखने को मिल रहा है, जिसका प्रभाव आम लोगों के साथ-साथ धार्मिक संस्थानों पर भी पड़ रहा है। डॉ. पुष्पेंद्र आर्य ने देश पर आए संकट को देखते हुए इसे आत्मनिर्भरता और संयम का समय बताया है। उनका कहना है कि गुरुकुल के बटुक इस स्थिति को एक सीख के रूप में ले रहे हैं और परंपरागत तरीके से चूल्हे पर भोजन बनाकर अनुशासन और सहयोग की मिसाल पेश कर रहे हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top