Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
11 फरवरी को बजट पेश—9 लाख करोड़ का अनुमान, यूपी की लोकलुभावन योजनाओं की अटकलें तेज
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 07, 2026 11:48:11
Noida, Uttar Pradesh
11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में बजट पेश करेंगे...माना जा रहा है कि इस बार का बजट करीब 9 लाख करोड़ रुपए का होगा चर्चा है कि 2027 को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार कई लोकलुभावन योजनाओं का ऐलान कर सकती है..
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkash Sharma
Feb 07, 2026 13:18:03
Moradabad, Uttar Pradesh:दरअसल मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र हरथला में हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा हमला किया गया। घायल पदाधिकारी जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है; गर्दन और सिर में चोट आई है और सिर में दर्जनों टांके लगे हैं। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है। हादसा गौवंश के भरे वाहन को रोकने के प्रयास के पूर्वक हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने रंजिश के चलते मारपीट की। घायल और उनके परिजन ने मीडिया को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं जिसमें आरोपियों द्वारा उनका पीछा करने की बात बताई गई है। बयानों के अनुसार अस्पताल में भर्ती घायल के भाई ने भी बयान दिए हैं। बाइट-: वंश चौधरी, चंद्रनगर मंडल मंत्री, राष्ट्रीय बजरंग दल; बाइट-: दीप चौधरी, शिकायत कर्ता व पीड़ित के भाई।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Feb 07, 2026 13:17:13
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. जिला कांग्रेस कमेटी ने SIR प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट से नाम जबरन हटाए जाने का आरोप लगाया. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुँचा और एडिशनल एसपी को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि कटनी जिले में SIR प्रक्रिया के नाम पर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और कथित फर्जी नाम हटाने का काम किया जा रहा है. लेकिन इस प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फर्जी तरीके से फॉर्म-7 यानी आपत्ति प्रपत्र भरे जा रहे हैं. ये आपत्ति फॉर्म तहसील कार्यालय से बीएलओ को दिए जा रहे हैं, जिसके आधार पर बिना किसी जांच के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं. कांग्रेस का दावा है कि जिन लोगों के नाम से आपत्तियां दर्ज दिखाई जा रही हैं, वे बाहरी व्यक्ति हैं. जब कथित आपत्तिकर्ताओं से संपर्क किया गया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने से इनकार किया. इन्हीं आरोपों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुँचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं इस मामले पर एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सौंपे गए शिकायत पत्र के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी. यदि जांच में कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Feb 07, 2026 13:15:51
Sidhi, Madhya Pradesh:जिले में टॉक फोर्स की बैठक के बाद हरकत में आया माइनिंग विभाग, सोन घंडियाल की सैट बैंक की अनुमति लेने के बाद नकझर सोन नदी का सीना चीर अनुमति से ज्यादा रेत निकासी की सूचना पर दबिश के दौरान हुआ खुलासा, रात में सैट बैंक बनाने की आड़ में सैकड़ा हाइवा रेत निकालने का अनुमान, टास्क फोर्स की टीम ने 3 हाइवा और एक जेसीबी मशीन की जप्त, मचा हड़कंप, वही सोन घड़ियाल के की भूमिका संदिग्ध, जिला कलेक्टर के आदेश पर जिले में कार्यवाही जारी। सीधी जिले सोन घड़ियाल अभ्यारण होने से सोन नदी की रेत से निकासी पूर्णतः प्रतिबंधित है जहां सोन घड़ियाल द्वारा घड़ियाल का सैट बैंक बनाने के लिए सोन नदी के रेत के खनन की अनुमति ली गई जिस पर अब रेत माफिया सैट बैंक की आड़ में रेत का काला कारोबार करने से पीछे नहीं हटे जहां टॉक फोर्स की टीम को सूचना मिलने पर रात में टीम द्वारा खनिज अधिकारी सहित बल द्वारा शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे जहां अवैध खनन के कार्य में लगे 3 हाइवा वाहन सहित एक जेसीबी मशीन जप्त की गई है लगातार जिले अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है जहां अब एक तरफ प्रशासन अवैध रेत की निकासी रोकने तरह तरह हथकंडे अपना रहा है तो वही दूसरी तरफ घड़ियाल के सैट बैंक के नाम पर अनुमति ले सोन घड़ियाल विभाग द्वारा ज्यादा मात्रा में रेत चोरी करवाने का आरोप लग रहा है वही जिले के खनिज अधिकारी की माने तो कलेक्टर महोदय के निर्देश में टॉक फोर्स का गठन किया गया है सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई है जहां 3 हाइवा सहित जेसीबी मशीन जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। बाइट - कपिल मुनि शुक्ला (प्रभारी खनिज अधिकारी सीधी)
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 07, 2026 13:15:31
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:समाधान दिवस में अफसर का मैच प्रेम वायरल, फरियादी इंतज़ार में कौशांबी ज़िले के सिराथू तहसील में आयोजित समाधान दिवस से लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। यहां फरियादियों की समस्याएं सुनी जा रही थीं, लेकिन एक अधिकारी मोबाइल पर मैच देखने में व्यस्त नजर आए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 तस्वीरें सिराथू तहसील के समाधान दिवस की बताई जा रही हैं, जहां ADM और CO लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। उसी दौरान सामने बैठे DDO शैलेन्द्र व्यास मोबाइल फोन में मैच देखने में मशगूल दिखाई दिए। फरियादी अपनी बारी का इंतज़ार करते रहे, जबकि अधिकारी का ध्यान फोन स्क्रीन पर ही टिका रहा। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण मंच पर इस तरह की लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top