Back
भाजपा की यूपी-एसआईआर अभियान: वोटर लिस्ट अपडेट के लिए मंत्रिमंडल की बनाई रणनीति
VSVISHAL SINGH
Nov 15, 2025 05:17:17
Noida, Uttar Pradesh
बिहार चुनाव में शानदार सफलता के बाद अब योगी सरकार भी चुनावी मोड में आ गई है। सरकार का पूरा फोकस एसआईआर के जरिए मतदाता सूची के दुरुस्तीकरण पर होगा। प्रदेश सरकार के सभी मंत्री अब इसी काम में जुटेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों से विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने मंत्रियों को एसआईआर से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी। मंत्रियों से कहा गया है कि अपनी विधानसभा के साथ ही अपने प्रभार वाले जिलों में भी एसआईआर पर पूरा फोकस करे। इसके साथ ही संगठन की तरफ से भी एसआईआर पर पूरा फोकस किया जा रहा है। बिहार चुनाव के बाद अब भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार चुनाव में एसआईआर का मुद्दा भाजपा के लिए सबसे बड़ा ट्रम्प कार्ड साबित हुआ और अब यही वजह है कि उत्तरप्रदेश में भी भाजपा इसी मुद्दे को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। पार्टी ने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का फैसला किया है। भाजपा बीएलओ की तर्ज पर अपने ब्लॉक लेवल एजेंट बना चुकी है और यह बीएलओ मतदाता सूची की पड़ताल करने घर-घर जाएंगे और निर्वाचन आयोग से भी समन्वय बना कर फर्जी और दोहरे वोटर हटवाने का काम करेंगे। इसके अलावा खास तौर पर युवा वोटरों के नाम जुड़वाए जाएंगे। यूपी भाजपा ने एसआईआर को लेकर बड़ी तैयारी कर ली है। एसआईआर की इस मुहिम में विधानसभा स्तर पर संयोजकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। 2027 का विधानसभा चुनाव कितना महत्वपूर्ण है और विपक्षी सर को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। इसके लिए भाजपा काम कर रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, विधान सभा संयोजक को मतदाता सूची पुनरीक्षण का जिम्मा दिया गया है। सभी बीएलए-1 बैठक करके बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। उसके बाद आम नागरिकों से समन्वय करते हुए बीएलए-1 और कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। सूची की पड़ताल करेंगे। यदि किसी मतदाता का निधन हो गया हो या वह किसी दूसरी विधानसभा में चला गया हो, तो उसका नाम कटवाने के लिए निर्वाचन आयोग में अपील करेंगे। इस अभियान की प्रदेश टोली में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और संजीव शर्मा को रखा गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के सभी मंत्री अब इसी काम में जुटेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों से विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने मंत्रियों को एसआईआर से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी। मंत्रियों से कहा गया है कि अपनी विधानसभा के साथ ही अपने प्रभार वाले जिलों में भी एसआईआर पर पूरा फोकस करे। फिलहाल भाजपा उत्तर प्रदेश में भी मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के जरिए अपनी सियासी जमीन मजबूत करेगी और विपक्षी दल भाजपा के इस फैक्टर को काटने में जुटेगी।
119
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSunny Kumar
FollowNov 15, 2025 07:06:080
Report
KRKishore Roy
FollowNov 15, 2025 07:05:070
Report
VAVishnupriya Arora
FollowNov 15, 2025 07:04:570
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 15, 2025 07:04:470
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 15, 2025 07:04:210
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 15, 2025 07:03:490
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 15, 2025 07:03:310
Report
VAVijay Ahuja
FollowNov 15, 2025 07:03:210
Report
Lucknow, Uttar Pradesh:श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महामंत्री चम्पतराय ने श्रीराम मन्दिर एवं अन्य मन्दिरों पर ध्वजारोहण के सम्बन्ध में कुछ और जानकारियां साझा की हैं।
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 15, 2025 07:03:050
Report
PSPrashant Shukla
FollowNov 15, 2025 07:02:450
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowNov 15, 2025 07:02:330
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowNov 15, 2025 07:02:210
Report
ASABDUL SATTAR
FollowNov 15, 2025 07:02:070
Report