Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
अयोध्या से सीएम का कार्यक्रम अभी लाइव प्रसारण में
RRRakesh Ranjan
Oct 19, 2025 10:25:21
Noida, Uttar Pradesh
इस आईडी में अयोध्या से सीएम का कार्यक्रम इंजेस्ट हो रहा है।
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASARUN SINGH
Oct 19, 2025 12:35:55
Farrukhabad, Uttar Pradesh:अगर आप फोन पर जस्ट डायल के नंबर पर फोन कर जानकारी लेना चाहते हैं तो सावधान हो जाइए आपके साथ हो सकता है फ्रॉड अब अपराधी आपके फोन के जरिए करता है अपराध स्लोगन है सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी ऐसा ही कुछ अब डिजिटल युग आ गया है फिलहाल पुलिस के शिकंजे में दो शातिर अपराधी हैं और दोनों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच में अगर अभी यह हालत है तो आगे डिजिटल क्रांति में यह अपराधियों के नाम जोड़े जाएंगे साइबर क्राइम के जाल को तोड़ते हुए पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने करीब 20 लाख रुपयों की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन ठगों के पास से पुलिस ने पाँच मोबाइल फोन—चार एंड्रॉइड और एक आईफ़ोन, बारह हजार दो सौ रुपये नगद, पाँच एटीएम कार्ड और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस मामले में बाइट दी है जिसमें उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को नकली वेबसाइट, फर्जी कॉल और ऑनलाइन स्कीम के ज़िए अपने जाल में फंसा लेते थे। पुलिस टीम ने डिजिटल प्रमाण जुटाकर उन्हें ट्रैक किया और गिरफ्तार किय अपर पुलिस अधीक्षक की टीम ने यह साबित किया है कि साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस अब डिजिटल साक्ष्य और तकनीकी जांच को अपना सबसे मजबूत हथियार बना रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी अनजान लिंक या कॉल पर अपनी बैंक जानकारी न दें और साइबर हेल्पलाइन या थाना साइबर क्राइम से तुरन्त संपर्क करें。 इस गिरफ्तारी से पुलिस ने न सिर्फ 20 लाख रुपये की ठगी का पर्दाफाश किया बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया—डिजिटल युग में सतर्कता ही सुरक्षा फिलहाल पुलिस आरोपीयों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य ठगी मामलों का खुलासा हो सके। साइबर अपराध से जुड़ी हर खबर पर ہماری नजर बनी हुई है।
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Oct 19, 2025 12:35:37
Noida, Uttar Pradesh:खेल मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल के मैन बाजार में जाकर लोगों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन बैसला सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि दीपों का यह उत्सव दीपावली सनातन संस्कृति एवं हिन्दुत्व का बहुत बड़ा प्रतीक है। उन्होंने दीपावली के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पलवल शहर का व्यापारी वर्ग पलवल जिला के विकास के लिए स्तंभ की तरह खड़े रहते है। गौरव गौतम ने कहा कि जीएसटी का बहुत बड़ा फायदा व्यापारियों और ग्राहकों को हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए जीएसटी स्लैब को लागू कर देश के नागरिकों को दीपावली का एक तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में व प्रदेश में नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में बहुत अच्छे ढंग से और पारदर्शी सरकार चल रही है। भाजपा सरकार द्वारा सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिया गया है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ आमजन को पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी बनाकर भेजा गया है। बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार के अंदर विकास की बयार जैसे बहती आ रही है आगे भी इसी तरह बहती रहेगी। गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को अच्छा बनाने का कार्य किया जा रहा है। सकारात्मक सोच के साथ विकास को गति प्रदान की जा रही है। पलवल को साफ व स्वच्छ शहर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छाई हुई है। बाजार में स्वदेशी वस्तुओं का चल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेश में निर्मित वस्तुओं को खरीदें। आने वाले समय में भारत विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बनकर सामने आएगा।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Oct 19, 2025 12:35:28
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के बोहरीबंद में दलित के साथ हुए मारपीट पेशाब कांड ने कड़ा तुल..कांग्रेस ने बना‌या मुद्दा कटनी।बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मटवारा में एक दलित युवक के चेहरे पर पेशाब करने के आरोप पर राजनीति गरमाई हुई है।प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल ने मामले में एंट्री मार दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मामले को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में ट्वीट किया था। जिसके बाद प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने पीड़ित दलित युवक से शनिवार को मिलकर न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।वहीं पीड़ित दलित युवक अपने आपको अपने घर में असुरक्षित महसूस कर रहा है। पीड़ित दलित युवक की सुरक्षा की दृष्टि से उसके घर में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। शनिवार को कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह पीड़ित दलित युवक राजकुमार चौधरी निवासी मटवारा के घर पहुंचे और दलित युवक से बातचीत कर न्याय दिलाने हेतु हरसंभव प्रयास करने आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सरकार की लापरवाही सामने आई है। एक पीड़ित व्यक्ति की समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है। जबकि एक सरपंच द्वारा अपराध कारित किया जाता है।पीड़ित व्यक्ति को रिपोर्ट दर्ज कराने भटकना पड़ रहा तब जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है।जबकि दलित युवक गांव में अवैध उत्खनन को रोकने गया था जिस पर युवक से गलत व्यवहार कर मारपीट की गई जो गलल है। कांग्रेस भाजपा से मांग करती है कि मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए。
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Oct 19, 2025 12:35:16
Sambalpur, Odisha:ଏଥର ସମ୍ବଲପୁର ରେ ପରିବେଶ କୁ ପ୍ରାଧାନ୍ୟ ଦିଆଯାଇ ଇକୋ ଫ୍ରେଣ୍ଡଲି ଦୀପାବଳୀ ପାଳନ ପାଇଁ ଜନସାଧାରଣ ଙ୍କ ସହ ଦୋକାନୀ ମଧ୍ୟ ତତ୍ପର| ଶବ୍ଦ ପ୍ରଦୂଷଣ କାରୀ ବାଣ ଓ ପରିବେଶ ସୁରକ୍ଷା କିଭଳି ବାଣ ବ୍ୟବହାର କଲେ ହେବ ସେ ଦିଗରେ ଜନସାଧାରଣ ଙ୍କ ସହ ଦୋକାନୀ ମଧ୍ୟ ସଚେତନ ଅଛନ୍ତି ବୋଲି ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ରେ କୁହାଯାଇଛି| ସେହିଭଳି ଭାବରେ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ ଓ ପୋଲିସ ବିଭାଗ ମଧ୍ୟ ସୁରକ୍ଷା ଦୃଷ୍ଟିରୁ ସମସ୍ତ ପଦକ୍ଷେପ ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇ ଥିବା ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ଦେଇଛନ୍ତି| ଯେ କୌଣସି ପ୍ରକାର ଦୁର୍ଘଟଣା କୁ ଏଡାଇବା ପାଇଁ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ ପ୍ରସ୍ତୁତ ରହିଥିବା ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି|ସେହିଭଳି ଭାବରେ ଜିଲ୍ଲା ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ମଧ୍ୟ ଶାନ୍ତି ଶୃଙ୍ଖଳା ରେ ଦୀପାବଳୀ ପାଳନ କୁ ନେଇ ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଥିବା ସୂଚନା ପ୍ରଦାନ କରିଛନ୍ଥ୍ା ଏସ ପି|
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Oct 19, 2025 12:34:34
Almora, Uttarakhand:दीपावली के पर्व को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार को प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में कई मिठाई की दुकानों और खाद्य सामग्री विक्रेताओं पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने संदिग्ध मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लिए। SDM संजय कुमार ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर नकली या मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाया जा सके।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Oct 19, 2025 12:34:24
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को अमरोहा शहर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोर से बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 2 दिन पूर्व आरोपी युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था । पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपी युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। अमरोहा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Oct 19, 2025 12:34:02
Harda, Madhya Pradesh:अवैध रूप से मंडी परिसर में उपज फैलाने से रोकने पर व्यापारी पुत्र ने मंडी उप निरीक्षक के साथ की अभद्रता,सचिव की शिकायत पर एफआईआर दर्ज एंकर/ शासकीय कर्मचारियों के साथ आए दिन हो रही बदसलूकी की घटना से कर्मचारियों में रोष है। शासकीय कर्मचारी के त्योहारों के बीच अपने परिवार से दूर रहकर अपनी का निर्वहन किया जाता है।किंतु उनके साथ जब सरकारी काम करने के दौरान दुर्व्यवहार की घटना हों जाए तो उनका मन दुःखी हो जाता है।एक ऐसी ही घटना हुई जिसमें मंडी परिसर में अवैध तरीके से और मनमानी पूर्वक मक्का फैला रहे व्यापारी को रोकना मंडी उप निरीक्षक को भारी पड़ गया। शनिवार सुबह खिड़किया कृषि उपज मंडी में कार्यरत मंडी उप निरीक्षक प्रेम नारायण उज्जैनिया परिसर का निरीक्षण कर रहे थे उस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में ट्रक खड़ा पाया जिसमें मक्का भरी हुई थी और ट्रक में लोड़ मक्का को परिसर में अवैध रूप से फैलाया जा रहा था मंडी उप निरीक्षक प्रेम नारायण उज्जैनिया ने बताया कि उनके द्वारा इस तरह से परिसर में मक्का नहीं फैलाई जाए। वरिष्ठ अधिकारियों के इस संबंध में सख्त निर्देश है।इस पर अपने मजदूरों की सहायता से मंडी परिसर में मक्का फैला रहे व्यापारी पुत्र मृदुल उर्फ कान्हा मालू को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने मंडी उप निरीक्षक श्री उज्जनिया के साथ झूम झटकी और अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल छीन कर तोड़ डाला। मिली जानकारी अनुसार भार साधक अधिकारी एवं एसडीएम खिरकिया के द्वारा सभी लाइसेंसी व्यापारियों को नोटिस जारी कर हिदायत दी गई थी कि कोई भी व्यापारी मंडी परिसर में बगैर अनुमति के अवैध तरीके से क्रय की गई उपज ना फैलाएं बावजूद इसके व्यापारी पुत्र मृदुल उर्फ कान्हा मालू कान्हा ट्रेडर्स के संचालक पुत्र के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दी गई हिदायत को अनसुना करते हुए मनमानी की गई और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए शासकीय कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया इस संबंध में मंडी सचिव आप सिंह किराडे ने संबंधित व्यापारी के विरुद्ध छिपाबाद थाने में आवेदन देखकर अपने कनिष्ठ कर्मचारियों के साथ हुई घटना पर आरोपी व्यापारी पुत्र के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की इस संबंध में छिपावर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मंडी सचिवआप सिंह किराडे एवं फरियादी प्रेम नारायण उज्जैनीया की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।बता दे कि शुक्रवार को ही एक पत्र के माध्यम से नवागत मण्डी उपनिरीक्षक प्रेमनारायण उज्जैनिया को प्रांगण प्रभारी का चार्ज विधिवत् न देकर मंडी प्रशासन ने एक पत्र के माध्यम से मंडी प्रांगण प्रभारी के दायित्व के निर्वहन करने की सूचना दी थी।बाबजूद इसके उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को निभाया।इससे पहले पूर्व से कार्यरत मंडी उपनिरीक्षक अशोक राजपूत मंडी प्रांगण प्रभारी,नीलाम प्रभारी सहित अन्य महत्वपूर्ण दायित्व संभाले हुए थे और उनकी कार्यशैली की वजह से आए दिन विवादों में रहते है।मंडी कार्यालय खुला होने के बावजूद अशोक राजपूत नदारत थे।जब इस बारे में मंडी सचिव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज नीलाम बंद है।इसलिए वे मौजूद नहीं थे।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Oct 19, 2025 12:33:32
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में दीपावली पर्व लोग बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाते है युवा एवं बच्चों में फटाके खरीदने का बड़ा उत्साह रहता है बही इस वर्ष लगातार हुई बारिश के चलते किसानो की फसल प्रभावित हो गई है और अधिक महंगाई होने के चलते फटाका दुकानों में रौनक कम देखी जा रही है फटाका व्यापारी बताते हैं की पिछली वर्ष की तुलना ने इस वर्ष 50% का व्यापार देखा जा रहा है , किसानों की प्रभावित फसल और महंगाई के कारण इस वर्ष लोगों की फीकी दिवाली देखी जा रही है बाइट- अनिल स्वदेशी (पटाखा व्यापारी) बाइट- लभम जैन (पटाखा व्यापारी) बाइट- जीवेश चौरसिया (पटाखा व्यापारी) बाइट- सर्वेंद्र सिंह लोधी (किसान)
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Oct 19, 2025 12:33:21
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - देशभर में इस साल दिवाली यानी लक्ष्मी पूजा 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. लेकिन मध्य प्रदेश में मंडला जिले के एक गांव में दिवाली तय तिथि से एक दिन पहले ही यानी 19 अक्टूबर को मना ली जाती है. सिर्फ इसी साल ही नहीं बल्कि हर साल इस गांव में दिवाली, दीपावली से एक दिन पहले मना ली जाती है. अब इसे ग्रामीणों का अंधविश्वास कहें या ग्रामीणों में भय लेकिन इसके पीछे ग्रामीणों की अपनी मान्यता है जो अब परंपरा बन गई है. यहां एक साथ मिलकर ग्रामीण पूजा करते हैं, दीप जलाते हैं और पटाखे फोड़ने के साथ ही दीपोत्सव मनाते हैं, खुशियां मनाते हैं. ग्रामीण अपने गांव में दिवाली एक दिन पहले मनाने का कारण बताते हैं कि यदि हम निर्धारित दिन दीपावली मनाते हैं तो ग्राम में जन-धन व पशुधन हानि के साथ ही कोई न कोई अनहोनी हो जाती है यही वजह है कि यहां दिवाली एक दिन पहले मनाते हैं. ग्रामीण कहते हैं कि ऐसा दो, पांच सालों से नहीं बल्कि पीढ़ियों से यह चलता आ रहा है. बात दे कि जिले के ग्राम धनगांव में दीपावली ही नहीं होली, दशहरा आदि त्योहार भी एक दिन पहले ही मना लिया जाता है.
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Oct 19, 2025 12:32:51
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकरोंजबलपुर government engineering college में पढ़ने वाला 18 वर्ष के छात्र हॉस्टल से गायब हो गया था। बीई फर्स्ट ईयर के छात्र को दोस्त और अधीक्षक ने काफी तलाश किया जब वह नहीं मिला तो रांझी पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर कॉलेज से गायब हो गया था जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन और छात्र के दोस्त उसकी तलाश कर रहे थे। राझी पुलिस ने बताया कि उमरिया जिले का रहने वाला विजय सैयाम इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई की पढ़ाई कर रहा है गोकलपुर हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने फेसबुक पर मोबाइल खरीदने के लिए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक किया लेकिन उसके साथ मोबाइल स्कैम हो गया। इसके बाद समझ में नहीं आ रहा था कि अपने दोस्तों से उधार लिए 29000 रुपये कैसे चुकाएगा। बताया गया कि 12 अक्टूबर को विजय हॉस्टल छोड़ दिया था और एक लेटर लिखा था जिसमें उसने आत्महत्या करने का जिक्र किया था। फिर विजय ने पिता ढाल सिंह के पास 16 अक्टूबर की सुबह कॉल किया उसने बताया कि वह बनारस के काशी घाट में बैठा हुआ है। इसकी जानकारी लगते रांझी सीएसपी ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और छात्र को सकुशल थाने ले आए हैं। जबलपुर से पुलिस की टीम काशी पहुंची जहां से छात्र को बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया गया। रांझी सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि हॉस्टल अधीक्षक ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज की थी जिसके बाद से पुलिस टीम तलाश में जुटी थी और अब उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top