Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली के प्रमुख स्थानों में AQI 160–384, हवा की गुणवत्ता चिंताजनक
AKAshok Kumar1
Nov 03, 2025 01:47:36
Noida, Uttar Pradesh
Alipur, Delhi - DPCC 354 Anand Vihar, Delhi - DPCC 371 Ashok Vihar, Delhi - DPCC 371 Aya Nagar, Delhi - IMD 312 Bawana, Delhi - DPCC 371 Burari Crossing, Delhi - IMD 384 CRRI Mathura Road, Delhi - IMD 345 Chandni Chowk, Delhi - IITM 354 DTU, Delhi - CPCB 246 Dr. Karni Singh Shooting Range, Delhi - DPCC 336 Dwarka-Sector 8, Delhi - DPCC 344 IGI Airport (T3), Delhi - IMD 289 IHBAS, Dilshad Garden, Delhi - CPCB 302 ITO, Delhi - CPCB 160 Jahangirpuri, Delhi - DPCC 336 Jawaharlal Nehru Stadium, Delhi - DPCC 331 Lodhi Road, Delhi - IITM 215 Lodhi Road, Delhi - IMD 312 Major Dhyan Chand National Stadium, Delhi - DPCC 307 Mandir Marg, Delhi - DPCC 324 Mundka, Delhi - DPCC 343 NSIT Dwarka, Delhi - CPCB 259 Najafgarh, Delhi - DPCC 190 Narela, Delhi - DPCC 386 Nehru Nagar, Delhi - DPCC 341 North Campus, DU, Delhi - IMD 335 Okhla Phase-2, Delhi - DPCC 326 Patparganj, Delhi - DPCC 339 Punjabi Bagh, Delhi - DPCC 357 Pusa, Delhi - DPCC 338 R K Puram, Delhi - DPCC 346 Rohini, Delhi - DPCC 363 Shadipur, Delhi - CPCB 338 Sirifort, Delhi - CPCB 347 Sonia Vihar, Delhi - DPCC 359 Sri Aurobindo Marg, Delhi - DPCC202
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMohammad Khan
Nov 03, 2025 08:32:43
Bhilwara, Rajasthan:लोकेशन - मांडल जिला - भीलवाड़ा विधानसभा- मांडल मांडल नेशनल हाईवे पर भीषण दुर्घटना में चार घायल, भदालीखेड़ा ओवरब्रिज के पास हाईवे पर हुआ हादसा, कार ट्रेलर में घुसी, करीब 100 मीटर तक घसीटती गई, दो घंटे तक लगा जाम。 मांडल। नेशनल हाईवे 48 पर सोमवार सुबह भदालीखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में शाहपुरा (जयपुर) क्षेत्र के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इतनी भयावह थी कि कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी और करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए。 सूचना मिलते ही मांडल पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल मांडल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। घायलों की पहचान अर्जुन पुत्र ग्यारसीलाल (28), उसकी पत्नी ऋतू (39), पुत्री सुमन (22) और अर्जुन यादव पुत्र बंसीधर (45) निवासी अमरपुरा, शाहपुरा (जयपुर) के रूप में हुई है। ये सभी सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे。 हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम को सुचारू करवाया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार नियंत्रण खो बैठी और यह भीषण टक्कर हो गई।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 03, 2025 08:32:27
Patna, Bihar:तेजस्वी यादव ने कहा था कि 18 नवंबर को लूंगा मुख्यमंत्री पद का शपथ इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव सपना देख रहे हैं ऐसा ही सपना 2020 विधानसभा चुनाव में दो दिनों के लिए देखा था। 7 नवंबर से 10 नवंबर के बीच और वैसा ही सपना फिर देख रहे हैं लेकिन पूरा होने वाला नहीं है। 6 नवंबर को ही बिहार के सभी माता बहन तेजस्वी यादव का सुपड़ा साफ कर देगा। आम के फल से जब फल तोड़ लिया जाता है तो लास्ट में कुछ पतलू को बच जाते हैं वही पतलू इनके पास बचेंगे 2 दिन के लिए जब खुद को मुख्यमंत्री घोषित किया था तो जंगल राज ला दिया था 15 साल जो शासन रहा उसे जंगल राज की बात क्यों नहीं कर रहे
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 03, 2025 08:32:16
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Nov 03, 2025 08:31:55
Bikaner, Rajasthan:साबरमती एक्सप्रेस में आर्मी जवान की चाकू मारकर हत्या देर रात करीब 11 बजे की घटना मृतक की पहचान गुजरात निवासी 27 वर्षीय जिगर कुमार के रूप में हुई लूणकरनसर स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद वारदात को दिया गया अंजाम जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, हत्या के बाद ट्रेन यात्रियों में दहशत का माहौल पुलिस ने कुछ संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ शुरू की सीआई आनंद गिल के अनुसार- परिजनों और आर्मी अधिकारियों के बीकानेर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई होगी intro -- साबरमती एक्सפרेस के स्लीपर कोच में रविवार देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात हुई। जानकारी के अनुसार गुजरात निवासी सैन्य जवान जिगर कुमार फिरोजाबाद से साबरमती एक्सप्रेस में सवार होकर बीकानेर आ रहा था। रास्ते में कोच अटेंडेंट्स से विवाद हो गया, जिसके बाद उन्होंने जवान पर चाकू से वार कर दिए। चलती ट्रेन में लूणकरणसर और बीकानेर के बीच हुई इस वारदात में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन के बीकानेर पहुंचते ही उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी सीआई आनंद गिला ने बताया कि घटना के बाद कोच अटेंडेंट्स को निगरानी में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है。
0
comment0
Report
KCKhem Chand
Nov 03, 2025 08:31:28
Kot Kapura, Punjab:کوٹکپُورہ شہر میں پینے والے پانی کی سپلائی بند ہونے کے باعث لوگوں میں ہاہاکار مچا ہوا ہے۔ نہر بند ہونے کے سبب کئی دنوں سے پینے کے پانی کی کمی تھی اور اب واٹر ورکس میں پمپ خراب ہونے کے باعث پچھلے تین دنوں سے سپلائی مکمل طور پر بند رہی۔ معلومات کے مطابق کوٹکپُورا شہر میں پینے کا پانی نہری پانی پر منحصر ہے اور جب بھی نہربندی آتی ہے، شہر میں پانی کی سپلائی کم یا بند کر دی جاتی ہے۔ اس بار بھی کئی دنوں سے نہربندی جاری ہے اور واٹر ورکس کی بجائے پہلے سے اسٹور کیا ہوا پانی اور پمپ کے ذریعے لوگوں کو ایک دن چھوڑ کر پانی دیا جا رہا تھا۔ اب جہاں نہری پانی اسٹور کیا ہوا ختم ہو چکا ہے وہاں پمپ بھی خراب ہو گئے ہیں جس کے باعث سپلائی مکمل طور پر بند ہے۔\n\nاس مسئلے پر گفتگو کرتے ہوئے شہریوں نے کہا ہے کہ اس مسئلے کی طرف انتظامیہ اور حکومت کا کوئی دھیان نہیں ہے۔ واٹر ورکس مکمل طور پر نہری پانی پر منحصر ہیں اور جب بھی نہربندی ہوتی ہے تو شہر میں پانی کی سپلائی بند ہو جاتی ہے۔ ہالانکہ چند ماہ پہلے اسمبلی اسپیکر کلتاڑ سِنگھ سندھوان نے ایک پروجیکٹ شروع کروا دیا تھا جس کے ذریعے نہربندی کے دوران پانی کی قلت حل ہونی تھی مگر حکام کی لاپرواہی کی وجہ سے یہ پروجیکٹ فیل ثابت ہوا۔ انہوں نے انتظامیہ اور حکومت سے فوری توجہ دینے کی مانگ کی۔\n\nشہریوں کی رائے: کوٹکپُورہ سے کے سی سانجے کی رپورٹ
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Nov 03, 2025 08:30:44
Dungarpur, Rajasthan:गोवाडी में बैराज माता मंदिर को चोरो ने बनाया निशाना, करीब एक लाख के आभूषण चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर डूंगरपुर जिले के सागवाडा थाना क्षेत्र के गोवाडी गाँव में चोरों ने बैराज माता मंदिर को अपना निशाना बनाया है । चोर मंदिर में माता जी की मूर्ति पर लगे सोने व चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए । इधर पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है । जिसमे पहले चोरों ने माता जी को ढोक लगाईं और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है । मामले के अनुसार गोवाड़ी ग्राम पंचायत के पहाड़ी पर स्थित बोऱज माता मंदिर में देर रात करीब 1 बजे चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने मंदिर से चांदी की गणेश जी की मूर्ति, छत्र, सोने की बाली, पायल, और तलवार सहित कई आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तो ताला टूटा देखकर घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर सागवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष का माहौल है और उन्होंने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Nov 03, 2025 08:16:45
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के 744 वे स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से वागड़ महोत्सव मनाया जा रहा है. वागड़ महोत्सव के दूसरे दिन शहर के लक्ष्मण मैदान में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई. प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इधर प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा. डूंगरपुर जिले के 744 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय वागड़ महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी के तहत आज जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग व खेल विभाग की ओर से शहर के लक्ष्मण मैदान में पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें रस्साकशी, साफा बांधना, रंगोली, मेहंदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों व शहरवासियों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस मौके पर जिला खेल अधिकारी नरेश डामोर ने बताया कि परम्परागत खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से रात्री में लक्ष्मण मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Nov 03, 2025 08:16:22
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद उपखंड के कनाड़ गांव में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई। राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और बस स्टैंड मेन रोड से देवनारायण मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग के जर्जर होने से आवाजाही में दिक्कतें आ रही थीं। ग्रामीणों ने यह समस्या मंत्री मीणा के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने तुरंत निर्णय लेते हुए निर्माण कार्य की स्वीकृति दी। उनके इस कदम से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने मंत्री मीणा का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि मंत्री हेमंत मीणा के इस संवेदनशील निर्णय से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान अब शीघ्र होगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top