Back
अलका लांबा पर आरोप तय: संसद के बाहर प्रदर्शन में बैरिकेड तोड़ने का मामला
AKAshok Kumar1
Dec 20, 2025 07:02:45
Noida, Uttar Pradesh
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ आरोप तय किए हैं। यह मामला जन्तर-मन्तर पर हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संसद में महिलाओं के आरक्षण को लागू करने की मांग की गई थी।राउस एवेन्यू कोर्ट ने अलका लांबा पर पब्लिक सर्वेंट के खिलाफ हमला/ आपराधिक बल का प्रयोग, सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डालना, कानूनी आदेश की अवहेलना करना, और सार्वजनिक रास्ते को बंद करने से स जुड़े अपराध के तहत आरोप तय किए।
कोर्ट ने कहा कि अलका लांबा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132/221/223(ए)/285 के तहत दंडनीय अपराधों के लिए प्रथम दृष्टया मामला बनता है।
कोर्ट ने इस मामले में अलका लांबा की आरोप मुक्त करने की याचिका भी खारिज कर दी।
यह मामला 29 जुलाई 2024 को संसद में महिलाओं के आरक्षण के समर्थन में हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें अलका लांबा को मुख्य वक्ता बताया गया था।
पुलिस के अनुसार, उस समय जन्तर-मन्तर रोड के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू थी और संसद की ओर मार्च करने की अनुमति रूप से नहीं दी गई थी।
पुलिस का आरोप है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद अलका लांबा और दूसरे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। संसद का “घेराव” करने के नारे लगाए, पुलिसकर्मियों को धक्का दिया, और सड़क पर बैठकर सार्वजनिक रास्ते को बंद किया। इसके बाद संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
अलका लांबा के वकील ने दलील दी कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और यह उस निर्धारित क्षेत्र में हुआ था जहाँ प्रदर्शन की अनुमति होती है।
हालाँकि, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दिखाए गए वीडियो फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि इनमे अलका लांबा को प्रदर्शनकारियों को उकसाते हुए, पुलिस अधिकारियों को धक्का देते हुए, बैरिकेड पार करते हुए देखा जा सकता है।
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अलका लांबा प्रदर्शन के दौरान सबसे आगे नजर आईं और उन्होंने अन्य लोगों को पुलिस बैरिकेड तोड़ने तथा सार्वजनिक रास्ते को बंद करने के लिए उकसाया
इसी आधार पर कोर्ट ने अलका लांबा के खिलाफ आरोप तय करने का फैसला लिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRupesh Kumar
FollowDec 20, 2025 08:37:430
Report
SMSandeep Mishra
FollowDec 20, 2025 08:37:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 20, 2025 08:37:150
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 20, 2025 08:37:040
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 20, 2025 08:36:470
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 20, 2025 08:36:310
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 20, 2025 08:36:120
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowDec 20, 2025 08:35:560
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 20, 2025 08:35:380
Report
ADAnup Das
FollowDec 20, 2025 08:35:09Krishnanagar, West Bengal:মাজদিয়া এলাকার থেকে ছোট গাড়িতে করে বিজেপি কর্মীরা তাহেরপুর মোদির সভার উদ্দেশ্যে যাচ্ছে। নদিয়ার বিভিন্ন প্রান্ত থেকে মোদের সভায় বাসে ট্রেনে যাচ্ছে বহু মানুষ মোদিকে দেখতে।
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 20, 2025 08:34:160
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 20, 2025 08:34:070
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 20, 2025 08:33:510
Report
MSManish Sharma
FollowDec 20, 2025 08:31:310
Report