Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विशाल होर्डिंग, बीजेपी पर इशारा
RRRakesh Ranjan
Oct 23, 2025 01:45:10
Noida, Uttar Pradesh
लखनऊ फिर एक बार सपा मुखिया के वास्तविक जन्मदिन पर आकर्षण का केंद्र का बनी विशालकाय होर्डिंग्स। पोस्टर में BJP की डबल इंजन की सरकार पर तंज करते हुए अखिलेश यादव की कार्टून फोटो के साथ लिखा है — एक इंजन - मजबूत इंजन — पोस्टर में अखिलेश सरकार के अलग अलग कल्याणकारी योजनाओं का डिब्बा इंजन में जोड़ा गया है, जिसे अखिलेश चला रहे हैं。 पोस्टर लगाने वाले संतकबीरनगर के सपा नेता जयराम पांडेय हैं। पूर्व में भी ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’ पोस्टर के साथ साथ अन्य चर्चित स्लोगन जयराम के द्वारा जारी किए जा चुके हैं。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 23, 2025 05:05:28
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Oct 23, 2025 05:04:48
Gaya, Bihar:Story:- विकास नही तो वोट नही , नगर विधानसभा के वीर कुँवर सिंह कॉलोनी के जनता ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान। Description:- बिहार के गया जिले के नगर विधानसभा के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के वीर कुँवर सिंह कॉलोनी, एकता कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनी में रहने वाले लोगो ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सामुहिक रूप से वोट बहिष्कार करने का ऐलान किया है। दरसअल पूरा मामला यह है कि नगर विधानसभा क्षेत्र के वीर कुँवर सिंह व अन्य कॉलोनी में विगत 40 वर्षों से आज तक न तो यँहा के निवासियों को पक्की सड़क मिला पाई है और नही घरों से निकालने वाले पानी का कोई समुचित व्यवस्था किया गया है।जिसको लेकर इस क्षेत्र में रहने वाले तकरीबन 15 हजार लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ता है। इन परेशानियों से तंग आकर यँहा के निवासियों ने इस बार के विधानसभा चुनाव 2025 में वोट बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। ताकि इससे भी स्थानीय प्रशासन और सरकार की नजर इस ओर आकर्षित हो और लोगो की समस्याओं का समुचित निदान किया जा सके। बाइट:- संजय कुमार सिंह, स्थानीय निवासी बाइट:-विजय कुमार तिवारी, स्थानीय निवासी बाइट:- एक्स सूबेदार अरुण कुमार, स्थानीय निवासी
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Oct 23, 2025 05:04:24
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड स्थित मस्तान चौक के समीप नूर एग्री सीड्स के गोदाम को जिला कृषि पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर सील किया गया था। जिला कृषि पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि उक्त गोदाम में पश्चिम बंगाल से चोरी-छिपे घटिया कच्चा माल मंगवाकर नकली उर्वरक तैयार किया जाता है... ये नकली खादें न केवल किसानों की फसलें बर्बाद कर रही हैं, बल्कि उनकी जेब भी खाली कर रही हैं। नकली खाद अन्य दाताओं को कर्ज़ की दलदल में धकेल रहे है। वही गुप्त सूचना के बाद 15 अक्टूबर को संदिग्ध गोदाम को बगैर गोदाम के अंदर सामानों का मिलान और जांच किये कृषि विभाग के द्वारा लापरवाही बरतते हुए सील किया गया था,अब दूसरी लापरवाही भी देखने को तब मिला जब जांच का काम छह दिन बाद शुरू हुआ। कृषि विभाग के द्वारा इस विलंब ने सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या विभाग की लापरवाही ने अपराधियों को बचाने का मौका दिया? जांच टीम के द्वारा शील गोदाम को खोला गया तो मात्र 300 बोरा जैविक खाद ही जांच टीम को हाथ लगी। जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, गोदाम सील करने के बाद हमने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। इसमें अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार राहुल, सहायक निदेशक रसायन निलंबन कुमार, और प्रखंड कृषि पदाधिकारी साहनुर आलम शामिल थे। लेकिन निलंबन कुमार अररिया के प्रभार में और चुनावी ड्यूटी पर होने के कारण जांच में शामिल नहीं हो सके। इसी वजह से विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि सहायक निदेशक रसायन, निलंबन कुमार को जांच में सहयोग नहीं करने को लेकर 18 अक्टूबर को स्पष्टीकरण पृच्छा किया गया था। उसके बाद भी जांच में उनका सहयोग नहीं मिलने के कारण 22 अक्टूबर को भी जांच में सहयोग नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण पृच्छा किया गया है। फिर भी, सवाल बरकरार है—क्या चुनावी ड्यूटी ऐसी जांचों को रोक सकती है? किशनगंज कृषि विभाग की कार्यप्रणाली अब जांच के घेरे में है।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Oct 23, 2025 05:03:19
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के काराकाट से है। जहां भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दी है। वह गांव-गांव भ्रमण कर रही है तथा कह रही है कि पिछले डेढ़ साल से वह लगातार क्षेत्र में घूम रही है तथा लोगों के सुख- दुख में साथ समय दे रही है। ऐसे में इस बार जनता उन्हें भरपूर प्यार देगी। ज्योति सिंह का कहना है कि जो स्थानीय मूलभूत समस्याएं हैं, उन समस्याओं को लेकर लोग उनसे मिल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के जीवन स्तर में सुधार ही उनका मुद्दा है। गांव में गलियों में लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान ही उनका लक्ष्य है। आम लोगों के जीवन को कैसे बेहतर बनाया जाए? वे इस पर काम करना चाहती हैं। ज्योति सिंह कहती है कि उनके जीवन में कुछ व्यक्तिगत समस्याएं आई हैं। उनका इस चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। वह जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मैदान में उतरी हैं.
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Oct 23, 2025 05:03:05
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के जारंगडीह पीओ, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी तथा बेरमो विधायक प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से छठ घाटों का किया निरीक्षण। छठ व्रतियों को कोई असुविधा न हो इस बात का पुरा रखा जायेगा ख्याल। बताते चले कि बोकारो के बेरमो प्रखंड क्षेत्र के जारंगडीह उत्तरी व दक्षिणी पंचायत के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण संयुक्त रूप जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी प्रबीर सेन गुप्ता, खान प्रबंधक सुनिल कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, बेरमो विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसीस उर्फ बबलू, ने किया। जारंगडीह सिविल विभाग के पदाधिकारियों तथा बिजली विभाग के पदाधिकारियों को छठ व्रतियों को कोई असुविधा न हो इसको लेकर हर मुमकिन व बेहतर व्यवस्था किया जाने का निर्देश दिया गया साथ ही साथ छठ घाटों की सफाई तथा छठ घाट जाने वाले मुख्य मार्ग को यथा शीघ्र दुरस्त किया जाने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ जो नेम निष्ठा के साथ किया जाता है उसमें सभी का सहयोग की अपील किया ताकि पवित्रता के साथ पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Oct 23, 2025 05:02:50
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में तीन दिवसीय 13वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बोकारो के एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक सह मुख्य सचेतक झारखंड विधानसभा एवं झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक मथुरा प्रसाद महतो, उपायुक्त अजय नाथ झा, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि कबड्डी हमें संघर्ष और आत्मविश्वास की सीख देती है कहा कि कबड्डी ऐसा खेल है जिसमें महंगे संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन यह खेल जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी संघर्ष, रणनीति और आत्मसंयम का पाठ सिखाता है। उन्होंने कहा कि कबड्डी हमें यह सिखाती है कि बिना किसी संसाधन के भी यदि इच्छाशक्ति और अनुशासन हो, तो सफलता निश्चित है। यही जीवन का सच्चा खेलभाव है
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Oct 23, 2025 05:02:33
Ranchi, Jharkhand:बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की दूसरे चरण का भी नामांकन खत्म हो चुका है। बिहार में महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ने का दावा करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार चुनाव से किनारा कर लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार कांग्रेस और राजद पर धोखा देने का आरोप लगाया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी को गठबंधन की सरकार पर कटाक्ष करने का एक मौका मिल गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा झारखंड के गर्व की बात करती है लेकिन आज उनकी अग्नि परीक्षा है, जिस तरीके से बिहार के चौराहे पर कटोरा लेकर खड़ी थी और उन्हें बेइज्जती का सामना करना पड़ा। झारखंड की जनता इंतजार कर रही है कि मुख्यमंत्री कब समीक्षा करेंगे या फिर यह एक आईवॉश होगा। बाइट प्रतुल शाहदेव, बीजेपी भारतीय जनता पार्टी के बयान पर पलटवार करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि पहले अपने गठबंधन की चिंता करें; भारतीय जनता पार्टी जदयू के साथ कितना दबाव में है यह सब जानते हैं। एक मानसिक रूप से अस्वस्थ आदमी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की जो मजबूरी भारतीय जनता पार्टी की है वह क्या बयां करेंगे? ठीक है हम महागठबंधन में है या नहीं है यह हमारी रणनीति हमारा विषय है; चुनाव हम वहां लड़े नहीं लड़े यह हमारा विषय था। हमने फैसला किया, हम चाहते तो चुनाव वहां लड़ सकते थे अपने कैंडिडेट उतार सकते थे परंतु हमारे नेता ने माननीय मुख्यमंत्री जी ने यह निर्णय लिया, हम इंतजार करते हैं चुनाव खत्म होगा सरकार जिसकी भी बनेगी, बहुत सारी राजनीतिक लड़ाइयां अभी बाकी हैं; आने वाले समय में तो भाजपा को पेट दर्द कोई इसमें कहावत है कि दूसरे की शादी में अब्दुल्ला दीवाना भाजपा या चरितार्थ ना करें यह हमारा मामला है, हम इसे देख लेंगे। बाइट मनोज पांडे झामुमो देखिए यह दुखद है; बिहार में उनका गठबंधन का हिस्सा होना चाहिए था, इससे कतई इंकार नहीं किया जा सकता है। यह सही है कि किसी कारण से यह संभव नहीं हो पाया; इसका बेहतर जानकारी जो इस गठबंधन में शामिल है वह दे पाएंगे। राजनीतिक क्या बात हुई कांग्रेस ने किस तरह से अस्वस्थ किया और जो उनका गुस्सा है वह लाजमी है लेकिन हम समझते हैं कि सारी बातों के बावजूद गठबंधन एक पूरी तरह से एकजुट है; निश्चित रूप से दुख होना स्वाभाविक है कि उनको एक हिस्सा राष्ट्रीय जनता दल को here दिया गया था; हमें लगता है कि इसमें कुछ ना कुछ कमियां रह गई हैं और उसको हम लोग बहुत जल्द दूर कर लेंगे। बाइट राजेश ठाकुर, कांग्रेस धीरज ठाकुर, जी मीडिया रांची
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Oct 23, 2025 05:02:10
Jhajjar, Haryana:झज्जर में गुरूवार की सुबह एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्राले ने स्कूटी सवार स्टॉफ नर्स को कुचल दिया, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक स्टॉफ नर्स की पहचान झज्जर के गांव ग्वालीशन की रहने वाली ममता के तौर पर हुई है। हादसा गिरावड़ मैडिकल कॉलेज में स्टॉफ नर्स के रूप में काम करती थी। प्रतिरोज की तरह ममता अपनी स्कूटी पर सवार होकर डयूटी पर जा रही थी। रेलवे फाटक को ग्वालीशन मार्ग पर क्रॉस करते समय तेज गति से आए ट्राले ने उसकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ममता ने गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजवाया। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया; पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Oct 23, 2025 05:01:50
Amritsar, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਤੇ ਛੱਠ ਪੂਜਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਭੀੜ ਸ਼ੁਰੂ ਬਿਹਾਰ ਤੇ ਯੂਪੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦਾ ਰੁਝਾਨ ਵਧਿਆ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਮੰਡਲ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਤੇ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਸਪੈਸ਼ਲ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਟਿਕਟ ਤੇ ਸਫਰ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਬਾਰੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਛੱਠ ਪੂਜਾ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵਿੱਚ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦਿੱਖ ਰਹੀ ਹੈ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਲੁਧਿਅਾਣਾ, ਜਲੰਧਰ ਤੇ ਪਟਿਆਲਾ ਵਰਗੇ ਵੱਡੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਤੇ ਬਿਹਾਰ ਅਤੇ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਭਾਰੀ ਭੀੜ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਰੇਕ ਪਲੇਟਫਾਰਮ ਉੱਤੇ ਸਮਾਨ ਨਾਲ ਭਰੇ ਬੈਗ, ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਸਮੂਹ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਖੁਸ਼ੀ ਨਾਲ ਭਰਪੂਰ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਛੱਠ ਪੂਜਾ ਲਈ ਬਿਹਾਰ ਅਤੇ ਯੂਪੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਗੱਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਬੁਕਿੰਗ ਪੂਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਨਰਲ ਡੱਬਿਆਂ ਵਿੱਚ ਤਿਲ ਧਰਣ ਦੀ ਵੀ ਜਗ੍ਹਾ ਨਹੀਂ ਰਹੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਖੜੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹ ਟਿਕਟ ਬੁਕਿੰਗ ਲਈ ਗਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬੁਕਿੰਗ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਨਰਲ ਟਿਕਟਾਂ ਨਾਲ ਹੀ ਸਫਰ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੰਬੇ ਸਫਰ ਦੌਰਾਨ ਬੈਠਣ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਨਾ ਮਿਲਣਾ ਬਹੁਤ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ。 ਉੱਤਰ ਰੇਲਵੇ ਦੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਮੰਡਲ ਵੱਲੋਂ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਸਪੈਸ਼ਲ ਰੇਲਗੱਡੀਆਂ ਚਲਾਉਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਛੱਠ ਪੂਜਾ ਦੌਰਾਨ ਹਫ਼ਤੇ ਦੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ 'ਚ ਸਪੈਸ਼ਲ ਟ੍ਰੇਨ ਸੇਵਾਵਾਂ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ, ਜਿਸਦੀ ਸਮੇਂ ਸਾਰਣੀ ਜਾਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਇਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਭਾਈਚਾਰਾ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਤੋਂ ਨਾਰਾਜ਼ ਦਿੱਖ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਪੈਸ਼ਲ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਚਲਾਉਣ ਦੇ ਐਲਾਨ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਮੈਦਾਨੀ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਕੋਈ ਸੁਵਿਧਾ ਦਿੱਖ ਨਹੀਂ ਰਹੀ। ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਇਹ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਰੇਲਵੇ ਵਿਭਾਗ ਕਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹਨਾਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀਆਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਨੂੰ ਦੂਰ ਕਰਦਾ ਹੈ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਰੇਲਵੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਸ੍ਰੀ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਮੰਡਲ ਵੱਲੋਂ ਛੱਠ ਪਰਵ ਦੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਰੇਲ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਸੁਵਿਧਾ ਲਈ ਖਾਸ ਤੌਰ ‘ਤੇ 11 ਜੋੜੀਆਂ ਤਿਉਹਾਰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਨਿਯਮਤ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਹ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੇਵਾ ਤਿਉਹਾਰ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਵੱਧ ਰਹੀ ਭੀੜ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ。 ਅੱਜ ਤਿੰਨ ਤਿਉਹਾਰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਦਾ ਸੰਚਾਲਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ — ਤਿਉਹਾਰ ਸਪੈਸ਼ਲ 04656 ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਸੁਪੌਲ, ਤਿਉਹਾਰ ਸਪੈਸ਼ਲ 04658 ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਕਟੀਹਾਰ ਅਤੇ ਤਿਉਹਾਰ ਸਪੈਸ਼ਲ 04602 ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਛਾਵਨੀ ਤੋਂ ਪਟਨਾ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਵੇਗੀ। 21 ਅਕਤੂਬਰ 2025 ਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਮੰਡਲ ਵਿੱਚੋਂ ਕੁੱਲ 88,892 ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਮੰਜ਼ਿਲ ਵੱਲ ਯਾਤਰਾ ਕੀਤੀ。 23 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਵੀ ਤਿੰਨ ਤਿਉਹਾਰ ਸਪੇਸ਼ਲ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਚਲਣਗੀਆਂ — ਤਿਉਹਾਰ ਸਪੇਸ਼ਲ 05006 ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਬੜਨੀ ਲਈ ਦੁਪਹਿਰ 12:45 ਵਜੇ, ਤਿਉਹਾਰ ਸਪੇਸ਼ਲ 04656 ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਸੁਪੌਲ ਲਈ ਸਵੇਰੇ 11:30 ਵਜੇ ਅਤੇ ਤਿਉਹਾਰ ਸਪੈਸ਼ਲ 04660 ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਕਟੀਹਾਰ ਲਈ ਸ਼ਾਮ 4:50 ਵਜੇ ਰਵਾਨਾ ਹੋਵੇਗੀ। ਰੇਲ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਜ਼ਰੂਰ ਚੁੱਕਣ。 ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਮੰਡਲ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਬਣਾਏ ਵਾਰ ਰੂਮ ਵਿੱਚ ਚੌਵੀ ਘੰਟੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਜਲੰਧਰ ਸਿਟੀ, ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਢੰਢਾਰੀ ਕਲਾਂ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ‘ਤੇ ਲੱਗੇ CCTV ਕੈਮਰਿਆਂ ਰਾਹੀਂ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜਾਈ ਅਤੇ ਭੀੜ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਦੀ ਲਗਾਤਾਰ ਨਿਗਰਾਨੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਖੁਦ ਨਿਰੀਖਣ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਹਰ ਯਾਤਰੀ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਮੰਜ਼ਿਲ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ。 ਅਨਾਰਖਿਤ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ RPF ਅਤੇ GRP ਵੱਲੋਂ ਖਾਸ ਮਸ਼ਵਰਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਖ਼ਾਸ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਾਸੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਦੇ ਅਨਾਰਖਿਤ ਡੱਬਿਆਂ ਦੇ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਰਹਿਣ。 ਰੇਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਸਬਰ ਤੇ ਧੀਰਜ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ, ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਵਿੱਚ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਪੂਰੀ ਵਸਤੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਨਾਲ ਹੀ ਇਹ ਵੀ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਕੋਈ ਵੀ ਜਲਣਸ਼ੀਲ ਪਦਾਰਥ ਨਾਲ ਯਾਤਰਾ ਨਾ ਕਰਨ。 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ ਰੇਲਵੇ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਭ੍ਰਮਕ ਫੋਟੋ ਜਾਂ ਵੀਡੀਓ ਨਾ ਪੋਸਟ ਕਰਨ, ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਯਾਤਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਗਲਤਫ਼ਹਮੀਆਂ ਪੈਦਾ ਹੋ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ। ਅਜਿਹਾ ਕਰਨਾ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਰਾਸ਼ਟਰ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਵੀ ਖ਼ਤਰਨਾਕ ਹੈ。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top