Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी-जेके पुलिस ने छापेमारी; डॉक्टर के आवास पर घंटों छानबीन
SKSantosh Kumar
Nov 11, 2025 09:01:16
Noida, Uttar Pradesh
अपडेट दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद यूपी अलर्ट जम्मू कश्मीर पुलिस व यूपी एटीएस ने संयुक्त रूप से की छापेमारी मड़ियांव स्थित डॉक्टर परवेज के आवास पर घंटों चली छापेमारी सूत्रों के मुताबिक कई अहम दस्तावेज एजेंसीयों के हाथ लगे दिल्ली ब्लास्ट से जोड़े जा रहे तार -सूत्र फरीदाबाद में मिले विस्फोटक उसके बाद दिल्ली विस्फोट अभी तक पूरे मामले में कई जगहों पर हुई है छापेमारी फरीदाबाद और जम्मू से डॉक्टर गिरफ्तार छापेमारी के दौरान डॉक्टर घर पर नहीं मिले
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TTTRIPURESH TRIPATHI
Nov 11, 2025 10:40:51
Deoria, Uttar Pradesh:रिपोर्ट...त्रिपुरेश त्रिपाठी लोकेशन.. देवरिया Anchor.... सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का आदेश है कि प्रदेश की सभी सड़के गड्ढा मुक्त होनी चाहिए। पर देवरिया जनपद में मुख्यमंत्री की आदेशों की धज्जियां उड़ाई जाती है। देवरिया बरहज मार्ग जिसकी लंबाई 29 किलोमीटर करीब है। यह पूरी सड़क पिछले 4 सालों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। यह सड़क देवरिया से होते हुए सीधे राम जानकी मार्ग को जोड़ती है। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी की वजह से इस सड़क पर चलना लोगों का मुश्किल होता नजर आ रहा है। आज जब जी मीडिया की टीम ने इस बदहाल सड़क की तरफ रुख किया तो कैमरा देखते हैं सैकड़ों की तादाद में लोग इकट्ठा हो गए और अपनी बात कहने लगे। इनका कहना था कि पिछले 4 सालों से यह सड़क बदहाल है। अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आपको बता दूं बरहज विधानसभा से भाजपा विधायक दीपक मिश्रा ने देवरिया में दिशा की बैठक के दौरान सड़कों की अनदेखी पर नाराजगी जताई की थी। उसके बावजूद भी जिला प्रशासन सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं कर पा रहा है। इस मुख्य सड़क पर देवरिया का प्रमुख बारीपुर धाम मौजूद है। जहां प्रतिदिन हजारों की तादात में लोग दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। लेकिन सड़क की बदहाली की चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारीपुर धाम के उत्तराधिकारी महंत गोपाल दास ने कहा कि हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं। उन्हें बहुत ही परेशानी हो रही है लगातार अधिकारी और नेताओं से कहा जा रहा है पर वह ध्यान नहीं दे रहे है। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि सरकार इस पर अपना ध्यान आकृष्ट करें। वही आपको बता दें इस गंभीर मुद्दे पर जनपद का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं है。
0
comment0
Report
Nov 11, 2025 10:40:51
Patna, Bihar:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान जोरों पर है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 122 सीटों पर 60 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। इस चरण में 3.70 करोड़ मतदाता 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। मतदान के लिए 45,399 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। राज्य पुलिस ने 8,491 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। वहीं, किशनगंज में 51% से अधिक मतदान हुआ है जबकि मधुबनी में रफ्तार थोड़ी धीमी है, जहां अब तक केवल 43% वोटिंग हुई है। नवादा के एक बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत भी सामने आई है। पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Nov 11, 2025 10:40:15
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh जिले में SIR की लापरवाही में 15 बीएलओ के खिलाफ FIR व निलंबन हेतु विभाग को दिये गये निर्देश। जिले में आजमगढ़ में 15 बीएलओ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रविन्द्र कुमार ने इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिये हैं। इस कार्रवाई में आजमगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 6 बीएलओ, दीदारगंज विधानसभा से 3, लालगंज विधानसभा के 2, सदर विधानसभा के 2 तथा गोपालपुर विधानसभा व मुबारकपुर विधानसभा के एक-एक बीएलओ शामिल हैं। हालांकि निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के तहत अधिकांश बीएलओ ने अपने कार्य का निर्वहन कुशलता से कर रहे हैं। लेकिन 15 बीएलओ ने आयोग के निर्देशों की अवहेलना करते हुए विशेष पुनरीक्षण कार्य नहीं किया। इससे निर्वाचक नामावली की शुद्धता प्रभावित हो रही थी। एडीएम ने बताया कि बीएलओ द्वारा लापरवाही को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया, वहीं कुछ बीएलओ को निलंबित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी किया गया है। जबकि इस मामले में 5 एआरओ द्वारा लापरवाही को लेकर उन पर भी कार्रवाई की गई।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 11, 2025 10:40:01
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा के मांडल में हरिपुरा चौराहे पर हाईवे 158 की खराब सड़कों पर जाम भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र के हरिपुरा चौराहे पर आज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 158 की टूटी सड़के एवं टूटे ओवर ब्रिज से परेशान लोगों ने नेशनल हाईवे पर 2 घंटे तक जाम लगाया और टायर जलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ग्रामीणों ने वह व्यापारियों ने ढोल बजाकर वह अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है कि मांडल से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 158 हरिपुरा चौराहे की खस्ताहाल सड़क हैं करीब 1 साल से टूटी हुई सड़कों के चलते हरिपुरा चौराहे पर रोजाना हादसे हो रहे हैं , अब तक कई लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवा बैठे हैं ग्रामीणों ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेट दिया 10 दिन में सड़क को रिपेयर नहीं करवाया तो प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा । ग्रामीण में बताया कि हरिपुरा हाईवे ब्रिज के दोनों और सर्विस रोड़ का नवीनीकरण करवाना जाए ब्रिज के दोनों तरफ बने हुए नालों को सही तरीके से निर्माण करवाया जाए , सर्विस लाइन पर रोड लाइट लगवाने चौराहे पर हाई मास्क लाइट लगाने एवं हरिपुरा से करेड़ा जाने वाली सड़क मार्ग का 100 मी. का एरिया हाईवे 158 के अंतर्गत आता है, वहां की सड़क का निर्माण करवाने सहित कई मांगों को लेकर मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना को पत्र लिखकर भेजा है।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Nov 11, 2025 10:39:43
Jaipur, Rajasthan:सरकार के 2 साल पूरे होने पर ईआरसीपी का काम धरातल पर दिखेगा-सुरेश सिंह रावत आशीष चौहान, जयपुर-ERCP का काम जल्द धरातल पर उतरेगा. सरकार के 2 साल पूरा होने से पहले काम दिखेगा. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ईआरसीपी को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग ली. इस दौरान ईआरसीपी का तय समय पर पूरा करने पर चर्चा हुई. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि तय समय पर ईआरसीपी प्रोजेक्ट का काम होगा. उन्होंने कहा हर सप्ताह मीटिंग ली जा रही है ताकि वक्त पर काम पूरा हो. वहीं यमुना जल समझौते पर भी सरकार काम कर रही है. बाइट-सुरेश सिंह रावत, जल संसाधन मंत्री इस खबर की फीड OFC से BJPR_WRD_MEET_R स्लग से भेजी गई है।
0
comment0
Report
VPVinay Pant
Nov 11, 2025 10:39:30
Jaipur, Rajasthan:जयपुर दिल्ली में सोमवार शाम को हुए ब्लास्ट के बाद राजधानी जयपुर भी हाई अलर्ट पर है। राजधानी के तमाम होटल, धर्मशाला, सराय, गेस्ट हाउस सहित बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान पर लगातार पुलिस चेकिंग व गश्त कर रही है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ाया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, इसके साथ ही सादा वस्त्रों में भी पुलिसकर्मियों को मंदिर के बाहर और आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया है। बाजार में भी लगातार पुलिसकर्मी पैदल गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध वाहनों, वस्तु व लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर पर किस तरह की है सुरक्षा व्यवस्था इसका जायजा लिया ज़ी मीडिया संवाददाता विनय पंत ने。
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Nov 11, 2025 10:39:07
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल एसओजी और काठगोदाम पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक किलो से अधिक चरस बरामद की है, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक काठगोदाम क्षेत्र में पहाड़ों से चरस की खेप सप्लाई होने जा रही थी,जिस पर पुलिस टीम ने कॉल टैक्स नहर कवरिंग रोड पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। तलाशी लेने पर आरोपियो से एक किलो 133 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की क़ीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में दो लाख रुपए आकी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Nov 11, 2025 10:38:47
Rishikesh, Uttarakhand:आस्था में शक्ति के कारण दरबार में पहुंचते हैं हजारों लोग. उत्तराखंड के कण कण में देवी देवताओं का वास है, दैवीय शक्तियों की बात करें तो मंदिरों में भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देव डोलियों के दरबार में मनुष्यों पर अवतारित देवी देवता से, कैसे लोगों की मन्नतें पूरी करने के साथ जीवन की समस्याएं दूर होती हैं. ऋषिकेश के आसपास ढालवाला में सुरकुंडा देव डोली दरबार रविवार को भक्तों के लिए खुला दरबार लगता है, जिसमें देव डोली भक्तों के बारे में पूछे बिना उनकी समस्याएं बताती है और निवारण का दावा करती है. आधुनिकता के इस युग में जहां विज्ञान को सर्वोपरि मानने वाले इसे अंधविश्वास मानते हैं, दरबार में हजारों श्रद्धालु आस्था में शक्ति मानते हैं. श्रद्धालु अजय बिजल्वाण (उपासक) के अनुसार दरबार में भक्तों से चढ़ावे या धनराशि की मांग नहीं की जाती. दरबार में डोली कंधे पर विराजमान होकर भक्तों की समस्या के आधार पर नंबर लगाती है और नंबर आने पर भक्त के बारे में बताती है कि उसका क्या समाधान है. कई सालों से लग रहा है दरबार. दरबार की ओर से दान में आई धनराशि गरीब जरूरतमंद लड़कियों की शादी और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए खर्च की जाती है.
0
comment0
Report
PREM NIRMALKARPREM NIRMALKAR
Nov 11, 2025 10:37:44
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Nov 11, 2025 10:36:44
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার: ভারতের সেনারা যখন জঙ্গিবাদের বিরুদ্ধে পাকিস্তানকে মোক্ষম জবাব দেওয়ার জন্য প্রস্তুত ছিল ঠিক সেই সময়েই প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদি, ট্রাম্পের কথায় অপারেশন সিঁদুর বন্ধ করে দিয়েছিলেন। আর তারপরেই এক ঘটনা এই একের পর এক ঘটনা। গতকাল দিল্লির লালকেল্লার সামনে যে ঘটনা ঘটেছে তার দায় একমাত্র স্বরাষ্ট্র মন্ত্রী অমিত শাহ নয় প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীকেও নিতে হবে। আর দায় নিয়ে তাদের উচিত পদত্যাগ করা। গতকাল দিল্লির লালকেল্লা সামনে বিস্ফোরণের ঘটনায় দেশের প্রধানমন্ত্রী স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী কে দায় নিয়ে তাদের পদত্যাগের দাবি তুললেন পশ্চিমবঙ্গ সরকারের উত্তরবঙ্গ উন্নয়ন দপ্তরের মন্ত্রী উদয়ন গুহ。
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Nov 11, 2025 10:36:23
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- लेबर पेन ज्यादा होने पर 108 एम्बुलेंस में हुआ प्रसूता का प्रसव, ईएमटी व पायलट ने सुरक्षित प्रसव करवाकर बचाई दोनों की जान एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में 108 एम्बुलेंस में एक प्रसूता का प्रसव होने का मामला सामने आया है | 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल जा रही प्रसूता के लेबर पेन ज्यादा होने पर ईएमटी व पायलट ने प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाकर दोनों की जान बचाई और प्रसव के बाद जच्चा- बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया | बॉडी- डूंगरपुर जिले की 108 एम्बुलेंसकर्मी ईएमटी रजत चौहान ने बताया कि जयपुर से एक काल आई थी जिसमे गामडी अहाडा सीएचसी से एक प्रसूता को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाना था | जिस पर पायलट सत्यनारायण लबाना व ईएमटी रजत चौहान 108 एम्बुलेंस लेकर गामडी सीएचसी पहुंचे | जहा पर डॉक्टर लोकेश ने महिपालपूरा निवासी 33 वर्षीय प्रसूता सुमित्रा कटारा को डूंगरपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया | 108 एम्बुलेंस प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल के लिये रवाना हुई इस दौरान रास्ते में बलवाडा के पास प्रसूता को लेबर पेन ज्यादा होने लगा | मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने 108 एम्बुलेंस को बालाडिट मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी कर दी | वही ईएमटी रजत चौहान व पायलट सत्यनारायण लबाना ने प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया और प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया | इधर प्रसव के बाद 108 एम्बुलेंसकर्मियों ने जच्चा व बच्चा को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया | जहा उनका ईलाज चल रहा है | बाईट- रजत चौहान ईएमटी 108 एम्बुलेंस अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Nov 11, 2025 10:36:07
Siwan, Bihar:सीवान में एक सनकी पिता ने अपनी बेटी की गोली मार हत्या कर दी है। बेटी की हत्या कर आरोपी पिता ने खुद को गोली मारने का प्रयास किया और असफल होने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।इस दौरान आरोपी पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी के साथ नहीं रहने को लेकर आरोपी पिता मानसिक तनाव में था और आज ही बेटी को दिल्ली से सीवान लेकर आया था।वहीं घर लाकर बेटी की गोली मार दी।घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा गांव की है।आरोपी पिता अखिलेश कुमार ठेपहा गांव का रहने वाला है।बताया जा रहा है कि आरोपी पिता मानसिक रूप से तनाव में था।आरोपी अखिलेश कुमार की पत्नी उसके साथ नहीं रहती है और दो बेटी और एक बेटा है जो कि दिल्ली अपने फुआ के पास रहती थी।आज ही सुबह में दिल्ली से लेकर बेटी को आया था। इसके बाद बेटी के सर में गोली मार दिया और अपने को भी गोली मारने का प्रयास किया लेकिन गोली मिस फायर कर गया। इसके बाद ट्रेन से कटने के लिए गया ट्रेन के बीचों बीच आ गया।लेकिन वह बाल बाल बच गया। घायल अवस्था में उसे सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां उसे भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मौके वारदात से दो गोली भी बरामद किया है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 11, 2025 10:35:36
Raipur, Chhattisgarh:छोटे व्यापारी, ठेला-गुमटी वालों को बिजनेस करने के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता के मामले को लेकर पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहेरिया का बयान. नियम वापस लेने की मांग की. आरोप लगाते हुए कहा- अभी प्रदेश के नगरीय निकायों में छोटे व्यापारी हैं, गुमटी वाले हैं, जो महिलाएं हैं उनसे लाइसेंस जरूरी कर दिया है. उनसे टैक्स लिया जा रहा है. हम उसका विरोध करते हैं. यह सरकार इंस्पेक्टर राज ला रही है. हम इसका विरोध करते हैं, आने वाले समय में इस पर बड़ा आंदोलन करेंगे दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया का बयान- सबसे बड़ा सवाल ऐसा केवल चुनाव के समय क्यों होता है, गृहमंत्रालय के अधिकारी क्या कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान की कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही इस पर डहेरिया ने कहा कि बीजेपी ऐसा कहकर अपना बचाव करती है बिलासपुर में एकता रैली के दौरान भाजपा नेताओं में बहस के मामले में शिव डहेरिया ने तंज कसते हुए कहा- भाजपा में बहुत ही गुटबाजी है. भाजपा दिखावे की राजनीति करती है. भाजपा नेताओं- कार्यकर्ताओं में संवाद की स्थिति भी नहीं है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top