Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
61 प्रतिभाओं ने यूपीएससी में इतिहास रचा: मध्यप्रदेश से देशभर में brighter future
NKNaveen Kumar Kashyap
Mar 23, 2026 03:30:39
Noida, Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे संघर्ष, संकल्प और सतत परिश्रम से यूपीएससी में प्रदेश के 61 प्रतिभाशाली युवाओं ने रचा इतिहास भोपाल: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में प्रदेश के 61 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने चयनित होकर न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश में नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इन सफल अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे。 यूपीएससी में बेटियां भी कम नहीं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफल होने में बेटियां भी पीछे नहीं है। प्रदेश से चयनित 61 अभ्यर्थियों में कई बेटियां भी हैं, जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर सफलता पाई है। इसमें इंदौर की सुश्री अनन्या शर्मा को देशभर में 13वीं रैंक मिली हैं। जबकि खंडवा की सुश्री रूपल जायसवाल को 43वीं रैंक, इंदौर की सुश्री दीक्षा चौरसिया 44वीं, इंदौर, रीवा की सुश्री समीक्षा द्विवेदी को 56वीं रैंक, नरसिंहपुर की सुश्री दीक्षा पाटकर को 88वीं रैंक प्राप्त हुई हैं। देशभर में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी श्री ईशान भटनागर 5वीं रैंक, श्री पक्षाल सेक्रेटरी 8वीं रैंक, सुश्री अनन्या शर्मा 13वीं रैंक, श्री चितवन जैन 17वीं रैंक, सुश्री रूपल जायसवाल 43वीं रैंक, सुश्री दीक्षा चौरसिया 44वीं रैंक, सुश्री समीक्षा द्विवेदी को 56वीं, श्री अनिमेष जैन 63, श्री विश्वजीत गुप्ता 67वीं रैंक, दीक्षा पाटकर 88वीं रैंक शामिल हैं। दृष्टिहीनता को बनाया ताकत, अक्षत बल्दवा ने हासिल की 173वीं रैंक इंदौर निवासी श्री अक्षत बल्दवा ने यह साबित कर दिया कि शारीरिक सीमाएं सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। जन्म के डेढ़ माह बाद ‘रेटिनोब्लास्टोमा’ के कारण दृष्टिहीन होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने सिविल सेवा का लक्ष्य तय किया और सीमित समय में ही 173वीं रैंक हासिल कर ली। उनका मानना है, "असली दृष्टि आंखों से नहीं, मन से होती है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर, तो कोई बाधा बड़ी नहीं होती।" किसान की बेटी सुश्री प्राची चौहान ने हासिल की 260वीं रैंक विदिशा जिले के ग्राम जोहद की रहने वाली सुश्री प्राची चौहान ने 260वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। किसान पिता और गृहिणी मां की बेटी सुश्री प्राची ने अभावों में रहकरअपने लक्ष्य को धैर्य और ईमानदारी से प्राप्त कर ही लिया。 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी सुश्री मोहसिना बानो को 648वीं रैंक टीकमगढ़ की निवासी सुश्री मोहसिना बानो ने 648वीं रैंक प्राप्त कर यह साबित किया कि सही रणनीति और निरंतरता सफलता की कुंजी है। उनके पिता श्री मोहम्मद इकराम दुकानदार हैं और मां श्रीमती शाहजहां बेगम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता。 सरकारी कॉलेज से पढ़ाई कर सुश्री प्राची जैन को मिली 714वीं रैंक नरसिंहपुर की सुश्री प्राची जैन ने तीसरे प्रयास में 714वीं रैंक हासिल की। उन्होंने सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक किया। उनके पिता श्री प्रमोद जैन इलेक्ट्रीशियन और मां श्रीमती बबीता जैन गृहिणी हैं。 किसान परिवार के श्री अंकुश पाटीदार ने पाई 780वीं रैंक मंदसौर जिले के गांव नारिया बुजुर्ग के श्री अंकुश पाटीदार ने 780वीं रैंक हासिल कर अपने संघर्ष को सफलता में बदला है।किसान परिवार से आने वाले श्री अंकुश ने शासकीय स्कूल-कॉलेज से पढ़ाई की और चार प्रयासों के बाद यह मुकाम हासिल किया है। इस यात्रा में उनकी बहनों ने उनका मनोबल बढ़ाया। वे कहते हैं, "संघर्ष इस परीक्षा का हिस्सा है, लेकिन यदि संकल्प मजबूत हो तो सफलता निश्चित है। चयनित कुल 61 विद्यार्थियों में से 15 ने की शासकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से पढ़ाई यूपीएससी परीक्षा में चयनित कुल 61 विद्यार्थियों में से 15 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने शासकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। यह आंकड़ा प्रदेश के सरकारी शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इसमें श्री आशीष शर्मा, स्नातक जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, श्री पुलकित जैन, बीएससी उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल, सुश्री प्राची चौहान, बीएससी, सुभद्रा शर्मा, शासकीय कन्या महाविद्यालय गंजबासौदा, सुश्री सौम्या जैन बीए गांधी पीआर कॉलेज, भोपाल, श्री आयुष स्वामी, बीए जेएलएन कॉलेज सोहागपुर नर्मदापुरम, श्री निकित सिंह बीए अर्थशास्त्र अटल बिहारी बाजपेयी महाविद्यालय इंदौर, श्री दीपक बघेल बी…
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRampravesh Kumar
Mar 23, 2026 04:34:33
Noida, Uttar Pradesh:चैत्र नवरात्रि का आज पांचवां दिन है। आज मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं और सिंह पर विराजमान रहती हैं। मां को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए आज के दिन श्रद्धालु सफेद पुष्प और वस्त्र अर्पित कर विशेष पूजा करते हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना के सिद्धेश्वरी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तजन पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं मां के चरणों में अर्पित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह मंदिर बेहद जागृत है और यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद मां जरूर पूरी करती हैं। यही वजह है कि आम दिनों में भी यहां भक्तों का आना-जाना लगा रहता है。
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 23, 2026 04:34:22
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 23, 2026 04:34:05
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क मामले में हुआ बड़ा खुलासा। यह जासूसी नेटवर्क में गिरफ्तार मीरा नाम की महिला मथुरा में सिर्फ दिखावे के लिए चलाती थी ई-रिक्शा। ई रिक्शा की आड़ में उसका नाता था अवैध हथियारों की तस्करी से गैंगस्टर से लेकर छोटे बदमाशों तक मीरा की पकड़ थी। पिछले साल भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी की थी। कई अवैध हथियारों के डीलरों से सीधा संपर्क था मीरा का जासूसी नेटवर्क में मीरा उस ग्रुप में नजर आई जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर सीधा बातचीत करता था। पुलिस की लिस्ट में सप्लाई नेटवर्क पर मीरा का नाम टॉप पर था। आरोपी मीरा जासूसी के इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की माध्यम थी. मीरा से एजेंसियां और पुलिस पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 23, 2026 04:31:08
Kishanganj, Bihar:पश्चिम बंगाल के टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी और AIMIM के साथ पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर ममता दीदी की टेंशन बढ़ा दी है। बहादुरगंज के विधायक तौसीफ आलम ने हुमायूं कबीर की तारीफ कर कहा कि उन्होंने मुर्शीदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद निर्माण कर नेक काम किया है। विधायक तौसीफ आलम ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा को रोकने और सेकुलर वोटों का बिखराव ना हो इसके लिए ममता दीदी की पार्टी टीएमसी से भी गठबंधन का हाथ बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में मुस्लिम मुख्यमंत्री बनने की घोषणा या कम से कम उपमुख्यमंत्री की घोषणा करने का कार्ड खेला है। असदुद्दीन ओवैसी, सुप्रीमो AIMIM (हैदाबाद) से ओवैसी जी का वीडियो बाइट पार्टी प्रवक्ता आदिल हसन ने उपलब्ध करवाया है। तौसीफ आलम विधायक AIMIM बहादुरगंज, किशनगंज
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Mar 23, 2026 04:30:23
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- 20 मार्च को देर शाम आई आंधी ने कटिहार जिले के 16 प्रखंडों में कमोबेश हर फसल को पहुंचाया नुकसान, कृषि विभाग ने किया प्रारंभिक आकलन करीब 15 हजार हेक्टेयर में लगी मक्का और 1 हजार हेक्टेयर में लगी गेहूं की फसल को नुकसान 50 से 60 किलोमीटर का तेज आंधी, हवा और बारिश ने करीब चार घंटे मचाया कहर, शनिवार दिन भर होते रहा बारिश, रविवार को हुआ धूप-छांव, प्रारम्भिक फसल क्षति आकलन आया फसल क्षति में कहीं रबी मक्का, गर्मा मक्का, कहीं गेहूं, कहीं सब्जी की फसलें तो कहीं आम, लीची और केला के फसलों को पहुंचा नुकसान शुक्रवार की देर रात आई तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जिले किसानों पर कहर बरपाया है । कृषि विभाग के प्रारम्भिक आकलन में बड़े पैमाने पर फसल क्षति की बात सामने आई है। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस आपदा में करीब 15 हजार हेक्टेयर में लगी मक्का और 1 हजार हेक्टेयर में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि क्षति का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर राज्य कृषि विभाग को भेजा जा रहा है, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिल सके। विभागीय टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार सर्वे किया जा रहा है। किसानों के अनुसार, इस समय मक्का और गेहूं की फसल कटाई के करीब थी, ऐसे में नुकसान और भी अधिक गंभीर हो गया है। जिले में मक्का का औसत उत्पादन प्रति हेक्टेयर 125 क्विंटल तथा गेहूं का औसत उत्पादन 70 क्विंटल माना जाता है। हजारों क्विंटल अनाज के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 04:25:47
670
comment0
Report
Advertisement
Back to top