Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
132वीं Mann Ki Baat: बीजेपी नेताओं समेत कुछ अधिकारी सुनते दिखे
GPGovind Prasad Pandey
Mar 29, 2026 07:00:16
Noida, Uttar Pradesh
RANCHI (JHARKHAND): JHARKHAND LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP & BJP LEADER BABULAL MARANDI LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT DIBRUGARH (ASSAM): BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NABIN ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT KOLKATA (WEST BENGAL): BJP CANDIDATE FROM ASANSOL DAKSHIN AGNIMITRA PAUL ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT DEHRADUN (UTTARAKHAND): UTTARAKHAND CM PUSHKAR SINGH DHAMI ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT JAIPUR (RAJASTHAN): RAJASTHAN CM BHAJANLAL SHARMA ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT PASCHIM MEDINIPUR (WEST BENGAL): BJP CANDIDATE FROM KHARAGPUR SARDAR ASSEMBLY CONSTITUENCY DILIP GHOSH ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT KOLKATA (WEST BENGAL): WEST BENGAL BJP PRESIDENT SAMIK BHATTACHARYA ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT LUCKNOW (UP): UP DEPUTY CM KESHAV PRASAD MAURYA ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT LUCKNOW (UP): UP DEPUTY CM BRAJESH PATHAK ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT RAIPUR (CHHATTISGARH): CHHATTISGARH CM VISHNU DEO SAI ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT DELHI: BJP LEADER MANOJ TIWARI ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT DELHI: DELHI BJP PRESIDENT VIRENDRAA SACHDEVA ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT AHEMDABAD (GUJARAT): GUJARAT CM BHUPENDRA PATEL ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT JAIPUR (RAJASTHAN): RAJASTHAN BJP PRESIDENT MADAN RATHORE ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT DELHI: NDMC CHAIRMAN KULJEET SINGH CHAHAL ALONG WITH OTHER PEOPLE LISTEN TO 132ND EDITION OF MANN KI BAAT
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 29, 2026 08:04:00
Noida, Uttar Pradesh:पीएम मोदी ने मन की बात में वाराणसी और मेरठ के अरूण कुमार की किया जिक्र हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेरक प्रयास देखने को मिला. वहां एक घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधा लगाए गए और एक नया Guinness World Record बना. इस प्रयास की सबसे खात बात ये रही कि इसमें हजारों लोग एक साथ जुड़े. छात्रा, जवान, स्वयंसेवी संगठन, अलग अलग संस्थाएं, सबने मिलकर इस काम को संभव बनाया. इसी तरह नागालैंड के चिजामी गांव से भी एक बहुत प्रेरक प्रयास सामने आया है. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का प्रभाव देश के कोने-कोने में दिखने लगा है। पीएम मोदी ने अपने मन की बात में मेरठ के अरुण कुमार की तारीफ. मेरठ के अरुण कुमार भी अब अपने इलाके में ऊर्जा दाता बन गए हैं। हाल ही में, दिल्ली में हुए कार्यक्रम में अरुण कुमार ने हिस्सा लिया था और अपने अनुभव साझा किये थे । उन्होंने बताया था कि वो न केवल बिजली बिल की बचत कर रहे हैं, बल्कि अपनी अतिरिक्त बिजली बेच भी रहे हैं. मन की बात, 29 मार्च 2026
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Mar 29, 2026 08:02:44
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में काली मूर्ति विसर्जन के दौरान तनाव डिंडोरी में बीती रात काली माता विसर्जन के दौरान अचानक हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि शनिवार रात काली माता के विसर्जन जुलूस के दौरान अज्ञात तत्वों द्वारा जुलूस के सामने सड़क पर अंडा फेंका गया। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते हजारों की संख्या में युवा अवंती बाई चौक पर एकत्रित हो गए और मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन बढ़ते आक्रोश को देखते हुए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 29, 2026 08:02:21
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ की प्रियंका वैष्णव ने शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पेसिफिक यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनका शोध राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष में उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के व्यावसायिक विकास, व्यावसायिक मूल्य और व्यावसायिक मनोवृत्ति के अध्ययन से संबंधित रहा। यह शोध शिक्षा क्षेत्र में वर्तमान समय के लिए काफी उपयोगी और समसामयिक माना जा रहा है। प्रियंका वैष्णव ने अपना शोध कार्य डॉ. सुयश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 29, 2026 08:01:57
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान में “राइजिंग राजस्थान” अभियान को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकार की ओर से इसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दूरदर्शी कदम बताते हुए विकसित राजस्थान से विकसित भारत की दिशा में बड़ा प्रयास बताया जा रहा है। सरकार का दावा है कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाने वाली है, जिसके तहत बड़े स्तर पर निवेश आकर्षित किया जा रहा है। मंत्री केके बिश्नोई के अनुसार, सुफले माल्ट अलवर प्राइवेट लिमिटेड को लेकर जुलाई 2025 से लगातार संवाद जारी है। पहले बूंदी में जमीन प्रस्तावित की गई, लेकिन कंपनी की कम रुचि के बाद कोटा एयरपोर्ट के पास वैकल्पिक जमीन दिखाई गई। कंपनी को विकसित और अर्ध-विकसित दोनों प्रकार की भूमि के विकल्प दिए गए। मार्च 2026 में कंपनी ने अर्ध-विकसित जमीन लेने की इच्छा जताई, जिसे लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। मंत्री केके बिश्नोई ने स्पष्ट किया कि विकसित और अर्ध-विकसित जमीन की कीमत और सुविधाओं में अंतर होता है, जिसमें सड़क, पानी, बिजली और पर्यावरण संबंधी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इन सभी पहलुओं को समझने के बाद ही कंपनी ने अपना निर्णय लिया।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 29, 2026 08:01:48
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के आलनपुर मंडी रोड पर आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई ,जब बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के प्रथम तल से अचानक धुआं निकलने लगा , देखते ही देखते बैंक का प्रथम तल स्थित बैंक कार्यालय पूरी तरह धुआं से घिर गया ओर बैंक के अंदर से आग की लपटें उठती हुई नजर आई ,बैंक में आग लगने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस एंव नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची और करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ,सूचना पर बैंक के अधिकारी एंव कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे ,प्रथम दृष्ट्या बताया जा रहा है कि किसी शॉर्ट सर्किट की वजह से सम्भवता तीन मंजिला बैंक के प्रथम तल स्थित कार्यालय में आग लगी है ,गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई ,वही बैंक के जिस हिस्से में आग लगी थी ,वही बगल में बैंक का नोटो से भरा एटीएम भी था ,जिसे समय रहते पुलिसकर्मियो , बैंककर्मियों एंव दमकलकर्मियों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया ,वरना एटीएम में रखे नोट और एटीएम भी जलकर राख हो जाता ,बैंक में लगी आग में कितना नुकसान हुआ इसका फिलहाल सही आंकलन नही हो पाया है ,बेंकर्मियो के मुताबिक बैंक के लॉकर तक आग पहुंचती उससे पूर्व ही कैश निकाल लिया गया ,वरना बड़ा नुकसान हो सकता था ,बताया जा रहा है कि आगजनी में बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जलकर खाक हो गया ,नुकसान का सही आंकलन बैंककर्मियों द्वारा जांच करने के बाद ही लग सकेगा ,बैंक में आगजनी के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई ,जिसे पुलिस ने दूर हटाकर दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर बामुश्किल काबू पाया ,अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Mar 29, 2026 08:01:26
Amethi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के अमेठी में योगी सरकार की स्वामित्व व घरौनी योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। दशकों से अपनी ही जमीन पर मालिकाना हक के लिए भटक रहे ग्रामीणों को अब सरकारी मुहर के साथ उनके घर का मालिकाना हक मिल रहा है। अमेठी डीएम संजय चौहान ने बताया कि अमेठी के 200 गांवों में अत्याधुनिक तकनीक और ड्रोन कैमरों के जरिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इस सर्वे के बाद प्रशासन ने प्रमाणिक अभिलेख यानी घरौनी तैयार की है जो ग्रामीणों को उनके मकान का असली मालिक बनाती है। सरकार की इस स्वामित्व योजना से अब गांव में आबादी की जमीन को लेकर होने वाले छोटे-मोटे खूनी संघर्ष और कानूनी लड़ाई पर अब लगाम लगेगी। इसके साथ ही इस प्रमाण पत्र के जरिए ग्रामीण अब अपने घर पर बैंक से लोन ले सकेंगे, जिससे स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे तो वहीं अब किसी को अपनी जमीन कब्जा होने का डर नहीं सताएगा, जिससे ग्रामीणों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 29, 2026 08:01:11
Ranchi, Jharkhand:रांची के मोराबादी मैदान में बन रही अत्याधुनिक लाइब्रेरी का आज संजय सेठ और संतोष कुमार गंगवार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। दोनो ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए अधिकारियों से गुणवत्ता और सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने निर्देश दिया कि लाइब्रेरी का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर इसे जुलाई तक शुरू किया जाए। करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह सात मंजिला लाइब्रेरी Coal India Limited और Central Coalfields Limited के CSR फंड से तैयार की जा रही है। मीडिया से बातचीत में संजय सेठ ने बताया कि इस लाइब्रेरी की परिकल्पना लगभग पांच साल पहले की गई थी और अब यह सपना साकार हो रहा है। उन्होंने Coal India और CCL का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी में एक साथ करीब 5000 छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। हर फ्लोर पर रीडिंग रूम, आधुनिक लाइब्रेरी, कैफे एरिया और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही सीनियर सिटीज़न्स के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, परमवीर चक्र विजेताओं के चित्र और उनके शौर्य गाथा को प्रदर्शित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर राज्यपाल ने सहमति देते हुए प्रथम तल को वीर जवानों को समर्पित करने का निर्देश दिया। संजय सेठ ने कहा कि यह लाइब्रेरी झारखंड के छात्रों के लिए एक बड़ा शैक्षणिक केंद्र साबित होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद करेगी।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 29, 2026 08:00:58
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी बूंदी में 32वीं कोटा रेंज अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आगाज बूंदी जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में आज 32वीं कोटा रेंज अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कोटा रेंज के आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने विधिवत किया। इस अवसर पर आईजी गोयल ने कहा कि पुलिस की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण दिनचर्या में खेल गतिविधियां संजीवनी का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं केवल खेल तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि पुलिस बल को मानसिक रूप से सशक्त, अनुशासित और एकजुट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले पुलिसकर्मी पूरे समर्पण और खेल भावना के साथ मैदान में उतरे। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को निखारने का मंच बना, बल्कि पुलिस परिवार में भाईचारे और टीम भावना को भी मजबूत करने का संदेश दे गया।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 29, 2026 08:00:15
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. चंदौसी थाना क्षेत्र के पुलिस के लूटपाट के आरोपित बदमाश के खिलाफ मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार बदमाश एक सप्ताह पहले ग्रामीण के घर में गिरोह के साथ लूटपाट के मामले में शामिल था. लूटपाट के दौरान ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था. पकड़े गए बदमाश से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुठभेड़ कर गिरफ्तार बदमाश समेत अब तक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों से लूट के 30 हजार रुपये और जेवरात बरामद हुए. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया. चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के कैथल-बुद्धनगर खंडवा के समीप जंगल में हुई मुठभेड़.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top