Back
चंदौली में बैंक ऑफ इंडिया के सामने दो युवकों का अपहरण और बदमाशों का हमला
SJSantosh Jaiswal
Oct 13, 2025 16:01:39
Chandauli, Uttar Pradesh
चंदौली। सोमवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर अचानक उस अफरा-तफरी मच गई। जब बोलेरो सवार अज्ञात आधा दर्जन लोग दो लोगों को खींचकर बोलेरो में बैठाने लगे। यही नहीं, बोलेरो सवार बदमाशों ने दोनों युवकों को हॉकी स्टिक्स से मारा-पीटा। पूरा घटनाक्रम बैंक ऑफ इंडिया के सामने हुआ। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की बढ़ती भीड़ देखकर और पूरा घटनाक्रम मोबाइल में कैद होते देखकर अज्ञात बदमाश बोलेरो पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, मीडिया कर्मियों के हस्ताक्षर के बाद घटना के एक घंटे बाद मौके पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार, शाहबगंज के तियरा निवासी मनोज जायसवाल और विजय जायसवाल सदर कोतवाली क्षेत्र के जासुरी गांव में पुलिस अधीक्षक आवास से 200 मीटर की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में चार पहिया वाहन फाइनेंस करने पहुंचे थे। फाइनेंस की प्रक्रिया पूरी करने में स्टांप की कमी पड़ गई, जिसके लिए दोनों भाइयों बैंक से बाहर निकलकर अपने स्कूटी से सदर कचहरी की तरफ जाने लगे। तभी वहां सफेद रंग की बोलेरो UP67 AN 2577 सवार आधा दर्जन लोग बड़ी तेजी से बोलेरो से उतरे और दोनों भाइयों को घेर लिया। इस दौरान बोलेरो सवार अज्ञात बदमाश दोनों भाइयों को जबरन खींचकर बोलेरो में बैठाने लगे। इस दौरान एक हमलावर ने बोलेरो से हॉकी स्टिक निकाली और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जबकि दूसरा हमलावर दोनों भाइयों को पीटने लगा। अगली सीट पर बैठा एक शख्स पूरे मामले में अपने हमलावर साथियों को निर्देशित करता रहा। दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। देखते-देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान सदर ब्लाक के गेट पर मौजूद मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों के अपहरण और मारपीट की पूरी घटना मीडिया कर्मियों के कैमरे में कैद हो गई। भीड़ बढ़ता देख बोलेरो सवार हमलावर अपने बोलेरो में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मीडिया कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक को दी। घटना के काफी देर बाद सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित मनोज जायसवाल ने बताया कि बोलेरो वाहन सवार लोगों में एक व्यक्ति के अलावा किसी को वह नहीं पहचानता। यह लोग अपहरण करने और लूट के इरादे से आए होंगे। हम लोग बैंक में कार फाइनेंस करने आए थे। हालांकि, मनोज ने यह भी बताया कि एक व्यक्ति जो बोलेरो में सवार था, उसे मैं पहचान रहा हूं। वह बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र का निवासी है। घटना के संबंध में मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की। वहीं, इस मामले में अभी पुलिस का बयान सामने नहीं आया है। जबकि मीडिया कर्मियों ने पूरी घटना का वीडियो पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करा दिया था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
तेजस्वी यादव ने महागठबंधन सीट शेयरिंग जल्द घोषित करने का संकेत दिया; बिहार की बेरोजगारी घटने का दावा
SKSundram Kumar
FollowOct 13, 2025 18:20:020
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 13, 2025 18:19:474
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 13, 2025 18:19:280
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowOct 13, 2025 18:19:120
Report
NSNeeraj Sharma
FollowOct 13, 2025 18:18:480
Report
HBHemang Barua
FollowOct 13, 2025 18:18:300
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowOct 13, 2025 18:18:170
Report
RMRoshan Mishra
FollowOct 13, 2025 18:18:000
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 13, 2025 18:17:420
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 13, 2025 18:17:200
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowOct 13, 2025 18:16:540
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowOct 13, 2025 18:16:340
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 13, 2025 18:16:15Noida, Uttar Pradesh:शर्म अल-शेख, मिस्र | विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य पूर्व शांति समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प से मुलाकात की।
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 13, 2025 18:16:050
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 13, 2025 18:15:530
Report