icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
ATAnuj Tomar11 Sept 2025, 08:20 am

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन में पाकिस्तान हैंडलर से जुड़े 5 आतंकी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:स्लग ID- नीरज टेरर इनपुटदिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान हैंडलर से जुड़े टेरर नेटवर्क के 5 आतंकी गिरफ्तार...6 हिरासत में पूछताछ जारी एक "आतंकी कंपनी" के तौर पर काम कर था ये ग्रुप... आतंकी दानिश को कंपनी का CEO बना हुआ था पुलिस के मुताबिक ये नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ था और ISIS की तर्ज पर भारत में ‘खिलाफत’ यानी इस्लामिक स्टेट जैसी व्यवस्था बनाने की साजिश रच रहा था...ये अपने मंसूबों में कामयाब होता उससे पहले ही इनको गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी ‘गजवा-ए-हिंद’ के नाम पर हिंसक जिहाद छेड़ने की तैयारी कर रहे थे...इनका उपयोग पहला कदम जमीन पर कब्जा करना और वहां आतंकी सेंटर बनाना था... पुलिस ने दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी कर 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का ये ऑपेरशन 6 महीने से चल रहा था. स्पेशल सेल ने दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना और मध्यप्रदेश से गिरफ्तारियां की है...वहीं मुंबई में छापेमारी की अश्हर दानिश (23 साल) बोकारो, झारखंड का रहने वाला, इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड था... आफ़ताब कुरैशी (25 साल) कल्याण, मुंबई का रहने वाला है. सुफियान अबुबकर खान (20 साल) महाराष्ट्र का रहने वाला. मोहम्मद हुज़ैफ यामन (20 साल) निज़ामाबाद, तेलंगाना से गिरफ्तार किया है. कमरान कुरैशी उर्फ समर खान (26 साल) राजगढ़, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक अश्हर दानिश इस मॉड्यूल का लीडर था. उसने सोशल मीडिया पर ‘प्रोजेक्ट मुस्तफा’ नाम का ग्रुप बनाया था. जिसमें करीब 40 लोग जुड़े थे. इसी ग्रुप में जिहादी कंटेंट शेयर होता था और ‘खिलाफत’ बनाने की बातें होती थी. पुलिस को दानिश के पास से बम बनाने का सामान, सल्फर, नाइट्रिक एसिड, कॉपर प्लेट्स, कारतूस, देशी पिस्टल और कई इलेक्ट्रॉनिक समान मिले है. पुलिस के मुताबिक दानिश सीधे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से जुड़ा हुआ था. पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और फेसबुक पर एक्टिव थे. इन्हीं प्लेटफॉर्म से उन्हें जिहादी विचारधारा में फंसाया गया था. हुज़ैफ यामन, जो फार्मेसी का छात्र है, उसको हथियार बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी. आफ़ताब कुरैशी अपने दोस्तों को कट्टरपंथी वीडियो दिखाकर ग्रुप में जोड़ता था. कमरान कुरैशी फंडिंग का काम करता था और जमीन खरीदकर टेरर ट्रेनिंग सेंटर बनाने की प्लानिंग कर रहा था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान जो सामान जब्त किया, उसमें....2 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस एक देशी कट्टा और कारतूस एयर गन सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, सल्फर पाउडर कॉपर शीट्स, स्टील पाइप्स बीकर सेट, मास्क, ग्लव्स, बैलेंस मशीन लैपटॉप, मोबाइल फोन और सर्किट बोर्ड पुलिस के मुताबिक खुफिया इनपुट के बाद पुलिस ने दिल्ली, रांची, ठाणे, बेंगलुरु, निज़ामाबाद और राजगढ़ में एक साथ छापेमारी की. जानकारी मिली थी कि ये नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर से हथियार और केमिकल खरीदकर अलग-अलग राज्यों में भेज रहा था. स्पेशल सेल का कहना है कि अगर समय रहते ये मॉड्यूल पकड़ा नहीं जाता तो देश में बड़े आतंकी हमले हो सकते थे. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की तलाश जारी है. पुलिस ने दो आरोपियों आफताब और सुफ़ियान को अदालत में पेश करने के बाद 8 दिन की रिमांड पर लिया गया है. बाकी आरोपियों को पेश किया जाएगा....
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में घर के बंटवारे में पीछे का हिस्सा मिलने से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी,

AdityaAdityaFollow2m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन घर के बंटवारे में पीछे का हिस्सा मिलने से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, पत्नी और दो साल के मासूम बच्चे के साथ टंकी पर चढ़कर दी कूदने की धमकी, पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने मौके से एसडीएम को बुलाने की लगाई गुहार, तीन भाइयों के बीच बंटवारे में पीछे का हिस्सा मिलने और निकलने का रास्ता न मिलने से परेशान था युवक, युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर कूंदने की दी धमकी, करीब 2 घण्टे तक टंकी पर चढ़ा रहा युवक, टंकी पर चढ़े युवक द्वारा कूंदने की धमकी से इलाके में मचा हड़कंप, पानी की टंकी पर चढ़े युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को काफी देर तक समझाती रही, पुलिस की काफी समझाइश और सामाधन के आश्वासन के बाद नीचे उतरा युवक, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सरोजिनी नायडू पार्क के पास का मामला।
0
0
Report

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ला नष्ट

Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबन्धन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले नष्ट आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर में मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीमों ने जेवर टोल प्लाजा समेत विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पनीर, घेवर, खोया और रसगुल्ले के कुल सात नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। वहीं, सरफाबाद सेक्टर-72 स्थित एक रसगुल्ला निर्माणशाला में करीब 100 किलो रसगुल्ले दूषित अवस्था में मिलने और उन पर मक्खी-मच्छर पड़े होने के कारण नष्ट करा दिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त की रात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ओपी सिंह और रविन्द्र नाथ वर्मा की टीम ने जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच की। टीम ने अलीगढ़ के पिसावा जलालपुर स्थित चौधरी डेयरी से दिल्ली सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे पनीर का एक नमूना लिया। इसी तरह मथुरा के बाजना स्थित भीमसेन डेयरी से दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे पनीर के दो नमूने लिए गए। विभाग के अनुसार, 24 अगस्त को अमर बहादुर सरोज की टीम ने सेक्टर-134 स्थित बीएस बीकानेर स्वीट्स से घेवर का एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने इकोटेक-2 के प्लॉट नंबर-66 स्थित शगुन स्वीट्स की निर्माणशाला से खोया और घेवर का एक-एक नमूना लिया。 वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों विशाल गुप्ता और रितु सक्सेना की टीम ने सेक्टर-72 के सरफाबाद स्थित प्रदीप कुमार की रसगुल्ला निर्माणशाला में जांच की। यहां रसगुल्ले का एक नमूना लिया गया। जांच के दौरान करीब 100 किलोग्राम रसगुल्ले प्रदूषित अवस्था में मिले और उन पर मक्खी-मच्छर पड़े हुए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि सभी सात नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि رक्षाबंधन पर्व को देखते हुए आगे भी इसी तरह जांच अभियान जारी रहेगा और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी, ताकि लोगों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

DFO की बड़ी कार्रवाई: समरानियां नाके के तीन वनकर्मी निलंबित

Baran, Rajasthan:DFO की बड़ी कार्रवाई, समरानियां नाके के 3 वनकर्मी सस्पेंड बारां जिला वन अधिकारी बड़े विवेकानंद मणिकराव ने वन विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। डीएफओ ने समरानियां वन नाके पर तैनात तीन वनकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में फोरेस्टर अजय पाल और दो वनरक्षक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इन वनकर्मियों के खिलाफ किसानों से अवैध वसूली और वन भूमि पर अतिक्रमण कराने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद डीएफओ ने यह सख्त कदम उठाया है। डीएफओ ने खुद मौके पर जाकर अतिक्रमण ओर वसूली करने की जांच की गई इसके बाद एक्शन लिया वन विभाग की इस कार्रवाई से वन नाकों पर तैनात अन्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

शोपियां में तीन ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, एके-47 और ग्रेनेड बरामद

Srinagar, Uttarakhand:जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के 3 संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों के तीन संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से विस्फोटक भी बरामद किए गए。 अधिकारियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। उनकी तलाशी लेने पर दो हैंड ग्रेनेड और हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन से जुड़ी कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के सोपोर इलाके में कश्मीरी पंडित के एक खाली घर से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। उन्होंने बताया कि बरामद सामान में एक AK-47 असॉल्ट राइफल, तीन मैगज़ीन, 72 राउंड गोलियां और चार हैंड ग्रेनेड शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

चतरा में गांजा तस्करों के सिंडिकेट का भंडाफोड़, 8.8 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में गांजा तस्करों के सिंडिकेट का भंडाफोड़, 4 लाख के गांजे और शराब के साथ दो गिरफ्तार चतरा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, हंटरगंज पुलिस ने भोंदल (प्रतापपुर मोड़) के पास एक सफेद हुंडई कार से 8.8 किलो गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही आरोपी रोहित कुमार के घर से 11 बोतल अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई है। रोहित की निशानदेही पर पुलिस ने हंटरगंज बाजार से पवन कुमार को भी 350 ग्राम गांजे के साथ धर दबोचा। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया गया कि जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है। तस्कर इस खेप को हंटरगंज से ले जाकर चतरा शहर के युवाओं के बीच खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने NDPS और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। नशाखोरों के खिलाफ पुलिस की यह एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
0
0
Report

ARAmit Raj10m ago
0
0
Report

गिरिडीह कोयला खदान परिसर के लंकास्टर अस्पताल में भू-धंसान, बड़े नुकसान से बचाव

Giridih, Jharkhand:सीसीएल गिरिडीह कोलियरी स्थित लंकास्टर अस्पताल परिसर में मंगलवार अल सुबह भू-धंसान से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच बताई जा रही है। संयोग से उस समय अस्पताल और कार्यालय बंद थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, भू-धंसान ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खनन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद मंगलवार सुबह सीसीएल गिरिडीह के महाप्रबंधक के एस गैवाल, परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा, सीएमओ डॉ परिमल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। भू-धंसान से अस्पताल परिसर की ओर जाने वाली पक्की सड़क जगह-जगह फट गई है। सड़क के बीचों बीच चौड़ी दरारें पड़ गई हैं और कई हिस्सों में जमीन धंसने से आवागमन बाधित हो गया है। अस्पताल में स्थित एक बंद भवन भी भू-धंसान की चपेट में आया है। भवन की दीवारों और छत में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। भवन का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। महाप्रबंधक के एस गैवाल ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा गार्ड को तैनात कर दिया गया है। भू धंसान के वास्तविक स्थिति का आकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में मानसून सक्रिय: भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी जारी

Ranchi, Jharkhand:बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर राज्य के मौसम पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों से होते हुए बारिश का सिस्टम झारखंड की तरफ बढ़ रहा है और राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक झारखंड में मानसून सक्रिय रहेगा और 26 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। गरज-चमक के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खासकर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम झारखंड में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है。
0
0
Report

झारखंड में MMDR संशोधन पर कांग्रेस का केंद्र पर आरोप, राज्यों के अधिकारों की लड़ाई तेज

Ranchi, Jharkhand:रांची- MMDR संशोधन को लेकर झारखंड में सियासत लगातार गरमाती जा रही है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर राज्यों के अधिकारों में कटौती करने और मनमाने तरीके से फैसले लेने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा का कहना है कि खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व पर राज्यों का अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार इस अधिकार को सीमित करने की कोशिश कर रही है। राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहां की केंद्र में एक राजा की मानसिकता का व्यक्ति बैठा हुआ है जो अपनी मनमानी थोपना चाहता है और उसे फर्क नहीं पड़ता कि राज्य क्या चाहते हैं जबकि विपक्ष के राज्य को वह अपना शत्रु मानते हैं ।उन्होंने बताया कि देश में 22 राज्य ऐसे हैं जिसमें भाजपा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शासन में है जिनमें से एक उड़ीसा भी है और माइंस और मिनरल्स उड़ीसा के रेवेन्यू का एक बड़ा सोर्स है। राज्य के पास अपना इख़्तियार था कि वह अपने खनिज पर टैक्स लगा सकते थे लेकिन प्रधानमंत्री को यह रास नहीं आया। इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और संघीय ढांचे पर हमला बताते हुए उन्होंने कोर्ट से हस्तक्षेप की उम्मीद जताई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top