Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hyderabad508211
Balapur में अवैध निवास से सुरक्षा संकट, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
DSDM Seshagiri
Jan 22, 2026 01:16:57
Hyderabad, Telangana
Hyderabad: Residents of Babanagar and Mallapur Shaheen Nagar in the Balapur area have raised serious concerns over alleged illegal infiltration and worsening law and order conditions in their localities. Locals claim that unverified occupants are settling in large numbers, leading to frequent disputes, petty crimes, and a growing sense of insecurity, especially among women and the elderly. They allege that repeated complaints to authorities have not resulted in effective action. Government representatives have earlier informed courts about complaints regarding alleged illegal Rohingya migrants in parts of the Balapur region, though no area-specific or verified data has been made public so far. Residents are demanding strict police verification of tenants, increased patrolling, and action against illegal occupants, if found, to restore safety and normalcy in the area. For the very first time with the support of the historcal ``Bhagyanagar Ganesh Utsav Samithi`` a huge Hindu Meeting is scheduled to be held in Balapur, Swamiji's Hindu org heads and locals irrespective of party will attend this meeting... interacted with ZEE MEDIA exclusively and explained the struggle and how the meeting will be and why meeting is sheduled...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NGNakibUddin gazi
Jan 22, 2026 03:04:55
Jalabaria, West Bengal:SIR सुनानিতে दायित्व पालन करते समय काम के चাপে মাথा घूमे और অসুস্থ মগরাহাট ১ নং ব্লকের হরিহরপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের শুনানি কেন্দ্রের AERO, ডায়মন্ড হারবার হাসপাতালে ভর্তি। বানেশ্বরপুর হাই মাদ্রাসা শুনানি কেন্দ্রের AERO জিন্নাত আমান খাতুন (৪১) দক্ষিণ ২৪ পরগনার মগরাহাট–১ ব্লকের বানেশ্বরপুর হাই মাদ্রাসায় SIR শুনানিতে AERO হিসেবে দায়িত্ব পালন করছিলেন। কর্মরত অবস্থায় হঠাৎ মাথা ঘুরে পড়ে যান তিনি। সহকর্মীরা জানান, অতিরিক্ত কাজের চাপের কারণেই তিনি অসুস্থ হয়ে পড়েন। তড়িঘড়ি তাঁকে উদ্ধার করে প্রথমে বানেশ্বর গ্রামীণ হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হয়। সেখানে প্রাথমিক চিকিৎসার পর চিকিৎসকরা তাঁর শারীরিক অবস্থার কথা বিবেচনা করে ডায়মন্ড হারবার মেডিক্যাল কলেজ ও হাসপাতালে স্থানান্তরিত করেন। বর্তমান চিকিৎসকের পর্যবেক্ষণে রয়েছেন তিনি। সহকর্মীদের আরও দাবি, জিন্নাত আমান খাতুন কাজের চাপ নিতে পারছেন না। শারীরিক অবস্থার অবনতি হওয়ায় তিনি দায়িত্ব থেকে অব্যাহতির জন্য আবেদন জানাতে চান বলেও সহকর্মীরা জানিয়েছেন। এই ঘটনাকে ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে এলাকায়। মাঠপর্যায়ে কর্মরত আধিকারিকদের উপর অতিরিক্ত কাজের চাপ ও তাঁদের স্বাস্থ্য সুরক্ষা নিয়ে নতুন করে প্রশ্ন উঠেছে.
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Jan 22, 2026 03:02:56
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Jan 22, 2026 03:02:21
Jalore, Rajasthan:भीनमाल-जालोर। भीनमाल के निकट भागलभीम गांव में लाटा भूमि को लेकर चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत के खसरा नंबर 1205 पर पट्टे जारी करने की मांग को लेकर एससी-एसटी वर्ग ने धरना दिया है लेकिन इसको लेकर सामान्य वर्ग के लोगों ने इस धरने के पीछे साजिश रचे जाने का गंभीर आरोप लगाया है। जिसमें बताया कि पुश्तैनी और उनकी पहले से कब्जा सुदा भूमि पर दोबारा सरपंच द्वारा एससी-एसटी वर्ग के लोगों से कब्जा करवाने का प्रयास किया जा रहा है सामान्य वर्ग के लोगों का कहना है कि खसरा नंबर 1205 पर उनका 100 से 150 वर्षों पुराना पुश्तैनी व कब्जासुदा अधिकार है। आरोप है कि इसके बावजूद सरपंच द्वारा इस भूमि को गलत तरीके से खाली बताकर जिला प्रशासन के समक्ष सरकारी भूमि दर्शाया गया और आबादी में कन्वर्जन कराया गया। इसके बाद अब उसी भूमि पर एससी-एसटी वर्ग के लोगों से षड्यंत्र के तहत कब्जा करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय में पहले जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी को पूर्व में ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं सामान्य वर्ग का आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया वोट बैंक की राजनीति और आर्थिक लाभ के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रति प्लॉट पांच लाख रुपये तक लेने की मंशा से जमीन हड़पने की साजिश रची जा रही है। आरोप यह भी लगाया गया कि धरने पर बैठे लोगों में से अधिकांश के पास पहले से मकान व जमीन है और कोई भी वास्तविक रूप से भूमिहीन नहीं है। सामान्य वर्ग ने स्पष्ट किया कि वे वास्तविक भूमिहीनों को प्लॉट देने के विरोध में नहीं हैं, लेकिन उनकी पुश्तैनी भूमि से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्यायोचित समाधान की मांग की है。
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Jan 22, 2026 03:01:14
Jasa, Bihar:भगवानपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया। बुधवार रात खिरी बाजार स्थित बैट्री दुकान पर 18 वर्षीय युवक सुशील कुमार चौरसिया की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। गोली की तीव्र ध्वनि सुनते ही बाजार में हड़कंप मच गया। इसी अफरा-तफरी का लाभ उठाकर हत्यारे मौके से आराम से फरार हो गए। मृतक सुशील रघुवंश चौरसिया का पुत्र था। वह हाल ही में अपने मौसा मुन्ना चौरसिया की बैट्री दुकान पर काम करने लगा था। परिवार के कमाने वाले सुशील की अचानक मौत से परिजनों पर दुश्मन टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। परिजनों ने तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की। रात में पोस्टमार्टम नहीं हुआ परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे पोस्टमार्टम कराया। मृतक पिता रघुवर चौरसिया ने बताया, मेरे लाल को अपराधियों ने गोली मार दी। हम न्याय चाहते हैं। पुलिस जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे। क्षेत्रवासियों में घटना से दहशत फैल गई है। लगातार हो रही ऐसी वारदातें पुलिस की नाकामी को उजागर कर रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्यारों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई। जिले में अपराध रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है, वरना ऐसी घटनाएं बढ़ती जाएंगी। परिजनों ने चेतावनी दी कि न्याय न मिला तो आंदोलन तेज होगा।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Jan 22, 2026 03:00:54
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों की ओर से प्राप्त निरंतर अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के पोर्टल को पुनः खोलने का निर्णय लिया है, ताकि पात्र अनुबंध कर्मचारियों का डेटा दोबारा स्थानांतरित (पोर्ट) किया जा सके। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 20 फरवरी, 2026 तक एक अलग विंडो खोली जाएगी। यह विंडो विभागों, बोर्डों और निगमों के केवल उन अनुबंध कर्मचारियों के लिए होगी, जिनकी स्वीकृति अनुबंध कर्मियों की तैनाती नीति, 2022 के प्रावधानों के तहत वित्त विभाग से पहले ही प्राप्त हो चुकी है। संबंधित विभाग द्वारा वित्त विभाग से प्राप्त स्वीकृति की प्रति एचकेआरएनएल पोर्टल पर अपलोड किए जाने के उपरांत ही उस विभाग के लिए पोर्टल खोला जाएगा。 एचकेआरएनएल पोर्टल उन अनुबंध कर्मचारियों का विवरण अपलोड करने के लिए पुनः खोला जाएगा, जिन्हें 31 मार्च, 2022 या उससे पूर्व नियुक्त किया गया था और जो वर्तमान में सेवा में कार्यरत हैं। यह कदम ऐसे कर्मचारियों को हरियाणा अनुबंध कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम, 2024 के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है。 गौरतलब है कि इससे पूर्व 13 अगस्त, 2024 को जारी निर्देशों के तहत एचकेआरएनएल पोर्टल को 30 सितम्बर, 2024 तक खोला गया था और सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को निर्धारित अवधि के भीतर डाटा अपलोड करने के लिए कहा गया था।
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Jan 22, 2026 03:00:39
:मेरठ SHO से बोले महानगर अध्यक्ष, दिमाग ठीक कर दूंगा: कहा- कार्यकर्ताओं की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं, डिप्टी सीएम के आने से पहले सर्किट हाउस में विवाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के मेरठ सर्किट हाउस पहुंचने से पहले ही बुधवार शाम बखेड़ा हो गया। यहां हॉल में बैठे पार्टी पदाधिकारी को पुलिस ने बाहर निकाल दिया। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी दनदनाते हुए सर्किट हाउस पहुंचे। महानगर अध्यक्ष SHO से बोले- दिमाग ठीक कर दूंगाय। तुम्हें बता रहा हूं बिल्कुल ठीक हो जाओ। कार्यकर्ताओं की बेइज्जती बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। शोर सुनकर CO सिविल लाइन अभिषेक तिवारी वहां पहुंचे और स्थिति को संभाला।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Jan 22, 2026 03:00:21
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में करंट की चपेट में आकर किसान की दर्दनाक मौत, खेत में सिंचाई के दौरान बुझ गया घर का चिराग अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर अधेक में बुधवार दोपहर खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि गांव निवासी 35 वर्षीय जगराम पुत्र खानचंद नलकूप से मटर की फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट हो गया और तार ठीक करने के प्रयास में वह तेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी तब हुई जब जगराम का बेटा खेत पर खाना लेकर पहुंचा। पिता को अचेत देख परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना की सूचना पर विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी भी गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। हादसे ने खेतों में बिजली उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
comment0
Report
Jan 22, 2026 02:56:24
Chak Tawarif, Bilanda, Uttar Pradesh:चौडगरा/फतेहपुर। हाल ही में थाना कल्यानपुर क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों का सार्वजनिक रूप से जुंआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें कुछ गांव के ही लोग सार्वजनिक रूप से ताश के पत्तों पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआं खेल रहे हैं और एक व्यक्ति खुलेआम चुनौतीपूर्ण स्वरों में कह रहा है कि "या गांजा बेंचब ना आय, हम अहिन राजीव कुमार द्विवेदी जुआं खेलि रहे हन" । सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव के होने की पुष्टि बताई गई थी। एक तो मौनी अमावस्या में कल्यानपुर पुलिस की रूट डाइवर्जन ड्यूटी में दिन रात सतत् खड़े रहना दूसरी ओर इस प्रकार से खुलेआम चुनौतीपूर्ण वीडियो का वायरल होना फिर क्या था, कल्यानपुर पुलिस जैसे ही रूट डाइवर्जन ड्यूटी से फुर्सत पाई तो मुखबिर खास की सटीक सूचना पर अखिलेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना कल्यानपुर के नेतृत्व में पहुंची कल्यानपुर पुलिस ने चार जुंवाडि़यों को रंगे हाथों हार जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते मय 52 ताश के पत्तों के साथ धर दबोचा जबकि दो शातिर मौके से भागने में कामयाब हो गए, हालांकि कल्यानपुर पुलिस भगोड़े जुंवाडि़यों की भी जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है। पुलिस की गिरफ्तारी से जुंवाडि़यों में हड़कंप मच गया, एक जाति विशेष के लोग पुलिस की चरण वंदना करते दिखाई दिए लेकिन कल्यानपुर पुलिस ने किसी की एक ना सुनी और मामले में FIR पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान परमानंद तिवारी पुत्र दयानंद तिवारी, मोनू तिवारी पुत्र कन्हैयालाल तिवारी, गोपालजी तिवारी पुत्र स्व. कमलेश तिवारी, रामबाबू अवस्थी पुत्र श्रीधर अवस्थी के रूप में हुई और फरार अभियुक्तों की पहचान राजीव द्विवेदी पुत्र संतोष द्विवेदी, पुतू तिवारी भागने में कामयाब हुए। पूरे प्रकरण में अखिलेश कुमार प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर ने कहा है कि इस प्रकार से फैलाई जा रही अराजकता को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। वायरल वीडियो के आधार पर कार्यवाही की गई है। फरार अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु तलाश जारी है।
1
comment0
Report
ASAmit Singh
Jan 22, 2026 02:47:55
Siwan, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के छठे दिन आज सीवान पहुंचेंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और दंडाधिकारी तैनात किए गए है।सीएम जिले को लगभग 201 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का सौगात देंगे। सीएम 71 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सीएम कार्यक्रम की शुरुआत मैरवा में करीब 568 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के निरीक्षण से करेंगे।वहीं कॉलेज परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।उसके बाद सीएम सीवान शहर के राजेंद्र स्टेडियम के समीप जल जीवन हरियाली पार्क एवं पोखरा का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद सीएम राजेंद्र स्टेडियम में जन संवाद और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कार्यक्रम स्थल की अत्याधुनिक मशीनों द्वारा जांच की जा रही है। मैरवा और सीवान दोनों कार्यक्रम स्थल सज धज कर तैयार हो चुका है। 10.55 बजे पूर्वाह्न सीवान के मैरवा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में बने हेलीपैड पर सीएम के आने की संभावना है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Jan 22, 2026 02:45:27
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top