Back
पति ने पत्नी- ससुराल पर धर्मांतरण का दबाव डालने का आरोप
PKPradeep Kumar
Oct 11, 2025 14:06:33
Sri Ganganagar, Rajasthan
अनूपगढ़ के गांव 2 पीजीएम में रहने वाले 27 वर्षीय राजविंदर सिंह ने अपनी ही पत्नी कर्मदीप कौर और अपने ससुराल के अन्य लोगों पर जबरन धर्मांतरण करवाने का दबाव बनाने के आरोप लगाते हुए अनूपगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। राजविंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कर्मदीप कौर, सास गुरदेव कौर और साला मर्दाना सिंह ने धर्मांतरण किया हुआ है और वे ईसाई धर्म को मानते हैं। उन्होंने ईसाई धर्म के पास्टर सुखदेव सिंह और पास्टर चरणजीत सिंह के साथ मिलकर जबरन धर्मांतरण करवाना चाहते थे। राजविंद्र ने बताया कि जब उसने धर्म परिवर्तन करने के लिए मना किया तो उसके ससुराल के लोग उसके घर आकर उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लग गए। उसने कहा कि उसने ईसाई धर्म अपनाने से मना कर दिया तो उसके ससुराल के लोग उसकी पत्नी कर्मदीप कौर और 10 महीने की बेटी अशनवी को अपने घर पीलीबंगा ले गए। उसने आज अनूपगढ़ थाने में अपनी पत्नी, ससुराल पक्ष और दों पास्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए मांग की है कि उसे बिना धर्म परिवर्तन करवाए उसकी पत्नी और बेटी को वापस उसके घर लाया जाए। विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस थाने पहुंचकर मामले की निष्पक्षता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राजविंद्र ने बताया कि 8 मार्च 2024 को उसकी शादी कर्मदीप कौर के साथ हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके ससुराल के लोग शादी से पहले ही ईसाई धर्म को मानने लगे थे लेकिन शादी के वक्त इसे छुपाया गया। बेटी के जन्म के बाद 25 दिसंबर को नामकरण किया जाना था और उसी दिन क्रिस्मस मनाते हुए बेटी के गले में क्रॉस की ताबीज डाली गयी, जिसे उन्होंने विरोध किया।
सास ने घर आकर धर्मांतरण का दबाव बनाए रखा और 9 अक्टूबर 2025 को उसने घर पर आकर चंडीगढ़ चलने को कहा। उन्होंने कहा कि सास ने पानी छिड़ककर मंत्र पढ़ते हुए धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया और बेटी को भी प्रेमपूर्वक ईसाई बनाने के प्रयास बताए।
विहिप के मनोज जोशी और अन्य नेताओं ने कहा कि अनूपगढ़ क्षेत्र में धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं होगा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KRKishore Roy
FollowOct 12, 2025 08:33:510
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowOct 12, 2025 08:33:420
Report
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowOct 12, 2025 08:33:270
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowOct 12, 2025 08:33:150
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 12, 2025 08:32:460
Report
RSRahul shukla
FollowOct 12, 2025 08:32:290
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowOct 12, 2025 08:32:210
Report
MMMahendrakumar Mudholkar
FollowOct 12, 2025 08:31:590
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 12, 2025 08:31:020
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowOct 12, 2025 08:30:430
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 12, 2025 08:30:300
Report
AOAjay Ojha
FollowOct 12, 2025 08:30:240
Report
HBHemang Barua
FollowOct 12, 2025 08:30:080
Report