भीलवाड़ा में युवक की रहस्यमय हत्या: परिजनों का हंगामा!
Bhilwara, Rajasthan:LOCATION - BHILWARA REPORT - DILSHAD KHAN 9784859773 भीलवाड़ा। शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में 31 अगस्त की रात्रि करीब 11:00 बजे से रहस्यमय तरीके से गायब हुए एक युवक की ट्रेन की पटरी पर लाश मिली थी, आज पोस्टमार्टम के वक्त परिजनों के साथ ही समाज के लोगों ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मृतक के भाई अभिषेक लखारा ने बताया कि 31 अगस्त को रात्रि 11:00 बजे तक बाबू उर्फ यशराज लखारा घर नहीं आया तो उसने उसे फोन किया जिस पर उसने थोड़ी देर में घर आने की बात कही, जब रात्रि 1:00 बजे तक भी वह घर नहीं आया तो उसने दोबारा उसे फोन लगाया तब उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। बड़े भाई अभिषेक ने बताया कि अक्सर यशराज अपने किसी दोस्त के यहां सो जाया करता था यही सोच कर उसने वापस फोन नहीं लगाया, लेकिन अगले दिन सुबह भी जब यशराज का फोन बंद मिला तो उसने उसके दोस्त चिराग साहू और अर्पित आदि से जानकारी ली, लेकिन उन लोगों ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया काफी तलाश करने के बाद जब सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचा तो थाने के सामने ही यशराज का स्कूटर पड़ा मिला। यशराज नहीं मिला तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसी बीच सूचना मिली कि एक व्यक्ति की लाश एमजी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखी है जो की ट्रेन की चपेट में आ गया था। सूचना पर परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने मृतक की शिनाख्त यशराज लखारा के रूप में की। परिजनों ने आशंका जताई है कि यशराज के खिलाफ गत दोनों सुभाष नगर थाने में ही एक मुकदमा दर्ज किया गया था, मुकदमा दर्ज करने वाले लोग यशराज से रंजिश रखते थे और उसी रंजिश के चलते उन्होंने उसे मौत के घाट उतार कर हादसा बताने की नीयत से उसके शव को ट्रेन की पटरी पर फेंक दिया ऐसे में परिजनों ने एमजी हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन शुरू करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बाइट - अभिषेक लखारा, मृतक का भाई0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संकल्प सभागार में वन्यजीव पर्षद की 15वीं बैठक: दुर्गावती-रोहतास ईको टूरिज्म और हरित विकास
Noida, Uttar Pradesh:आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में बिहार राज्य वन्यप्राणी पर्षद की 15वीं बैठक की अध्यक्षता कर वन्यजीव संरक्षण, ईको टूरिज्म एवं हरित विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों की समीक्षा की। बैठक में 2600 मेगावाट क्षमता वाली दुर्गावती पंप भंडारण परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन, पीपीपी मॉडल पर पर्यटन परियोजनाओं के विकास, रोहतास एवं दुर्गावती क्षेत्र में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा केसरिया स्तूप के संरक्षण एवं समग्र विकास के लिए आवश्यक निर्देश दिए। प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण और हरित विकास के साथ बिहार को पर्यटन एवं निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।0
0
Report
आमेर में 3347 गांजे के पौधे बरामद, 481.65 किलो अवैध फसल नष्ट
Jaipur, Rajasthan:आमेर में 3347 गांजे के पौधे जब्त, 481.650 किलो अवैध फसल नष्ट. आमेर थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत आमेर में अवैध गांजा खेती का खुलासा. छापराड़ी गांव के खेत से 3347 गांजे के पौधे बरामद. जब्त हरे-गीले पौधों का कुल वजन 481 किलो 650 ग्राम. आरोपी मूलचंद मीणा की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20(क) में मामला दर्ज.0
0
Report
गोवर्धन मेला के कारण 27-28 जुलाई को सभी विद्यालय अवकाश
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा. गोवर्धन में आयोजित हो रहे पारंपरिक मुड़िया पूर्णिमा मेला और श्री गिरिराज जी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की सुविधा के दृष्टिगत गोवर्धन क्षेत्र के सभी विद्यालयों में 27 जुलाई और 28 जुलाई 2026 (कुल 02 दिवस) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रतन कीर्ति द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, गोवर्धन में 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक मुड़िया मेला प्रस्तावित है। इस अवधि में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्री गिरिराज जी की परिक्रमा और दर्शन-पूजन के लिए पहुँच रहे हैं, जिससे क्षेत्र के प्रमुख मार्गों व परिक्रमा मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव बना हुआ है। विद्यार्थियों के आवागमन में होने वाली कठिनाइयों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मथुरा के अनुमोदन के बाद यह अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश विकास खंड गोवर्धन में संचालित सभी परिषदीय, शासकीय, अशासकीय तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश का उल्लंघन कर विद्यालय संचालित पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन व प्रधानाचार्य के विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में वीजा खत्म के बावजूद 9 विदेशी नागरिकों की डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur ashutosh\n\nवीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे थे भारत में\n\nजयपुर से 9 विदेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट\n\n9 विदेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) और विदेशी पंजीकरण कार्यालय (FRO) जयपुर शहर ने की संयुक्त कार्रवाई \n\nएफआरओ जयपुर शहर के अधिकारी धर्मेंद्र सागर ने दी जानकारी \n\nवीजा की वैध अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अनधिकृत रूप से रह रहे थे सभी \n\nइनमें 5 नागरिक थाईलैंड, जबकि 1-1 नागरिक युगांडा, तंजानिया, नाइजीरिया और लाओस के नागरिक0
0
Report
अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात: जितिन प्रसाद ने सांसद निधि से हाल निर्माण के लिए दिए 25 लाख रुपये।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,, अधिवक्ता समुदाय के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री और पीलिभीत सांसद जितिन प्रसाद ने अधिवक्ताओं के भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है।जानकारी के अनुसार यह राशि बार एसोसिएशन के नए भवन अथवा मौजूदा अधिवक्ता चैंबर के विस्तार/सुविधाओं के लिए उपयोग की जाएगी। अधिवक्ताओं ने लंबे समय से एक सुसज्जित भवन और बेहतर सुविधाओं की मांग की थी।इस अवसर पर जितिन प्रसाद ने कहा कि न्यायपालिका की रीढ़ अधिवक्ता ही हैं। अधिवक्ताओं को गरिमापूर्ण कार्यस्थल मिलना जरूरी है ताकि वे आम जनता को बेहतर कानूनी सहायता दे सकें। सांसद निधि से दी गई यह धनराशि इसी दिशा में एक कदम है।बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सांसद के इस निर्णय का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि इस मदद से अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी, मीटिंग हॉल और बैठने की उचित व्यवस्था हो सकेगी।0
0
Report
धौलपुर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, फूलपुर स्टेडियम में विशाल जनसभा की तैयारी तेज
Dholpur, Rajasthan:28 जुलाई को धौलपुर आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, मनियां के गांव फूलपुर स्टेडियम मनियां में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित धौलपुर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रस्तावित 28 जुलाई को धौलपुर दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के फूलपुर स्टेडियम मनियां में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे。 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने फूलपुर स्टेडियम मनियां पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया。 प्रशासनिक अधिकारियों ने मंच, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में विकास की नई योजनाओं को गति मिलेगी। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएंगे। सभा स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस दौरान जिले की कई विकास योजनाओं शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे0
0
Report
Advertisement
मोदी ने कोरबा के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की
Korba, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 136वें एपिसोड में देश की जानता को संबोधित किया. पीएम ने इस दौरान छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सामुदायिक सहभागिता से चलाए जा रहे जल संरक्षण व भूजल पुनर्भरण के उल्लेखनीय एवं प्रेरक प्रयासों की सराहना की. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरबा जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के संरक्षण और 'कैच द रेन' अभियान के सफल क्रियान्वयन का ज़िक्र करते जल संरक्षण, जनभागीदारी और स्थानीय प्रयासों को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. साथ ही कई प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया. मन की बात जैसे बड़े मंच से प्रधानमंत्री द्वारा कोरबा के जल संरक्षण की तारीफ से कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन, कोरबा निगम महापौर संजू सिंह राजपूत सहित कोरबावासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. जीएमपीसीजी से बात करते कोरबा वासियों ने जल संरक्षण के लिए कोरबा नगर निगम क्षेत्र और ग्राम पंचायत क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते स्वयं जल संरक्षण की दिशा में कैसे प्रयास करते हैं उसके बारे में बातें की.0
0
Report
शहापूर में चोंढा घाटघर में ढगफुटी, 2 युवक बह गए, एक की मौत
Thane, Maharashtra:शहापूर | चोंढा घाटघर धबधब्यावर ढगफुटी | 2 तरुण वाहून गेले, 1 मृतदेह सापडला शहापूर तालुक्यातील डोळखांब जवळील चोंढा घाटघर प्रकल्प येथे ढगफुटी सदृश पावसामुळे मोठी दुर्घटना घडली आहे. येथील हनुमान धबधब्यावर पिकनिकसाठी आलेले 5 तरुण वाहून गेले होते. त्यातील 1 चा मृतदेह सापडला असून 1 चा शोध सुरू आहे. कल्याण आणि मुरबाड येथून पिकनिकसाठी आले प्रसाद रमेश इंगळे, नितेश लहू पाटील, अजय कृष्णा मिरकुटे, आकाश महेंद्र देशमुख आणि दिनेश मेंडलकर हे 5 तरुण चोंढा घाटघर धबधब्यावर होते. अचानक ढगफुटी सदृश पाऊस झाल्याने पाण्याचा प्रवाह वाढला आणि सर्वजण वाहून गेले. - स्थानिक नागरिक आणि बचाव पथकाने प्रसाद, नितेश आणि अजय या तिघांना सुखरूप वाचवले. मात्र आकाश महेंद्र देशमुख आणि दिनेश मेंडलकर हे दोघे वाहून गेले. आकाशचा मृतदेह काही वेळाने सापडला. तर दिनेशचा शोध संध्याकाळी अंधार पडेपर्यंत सुरू होता. अंधार पडल्याने शोधकार्य अडचण येत आहे. त्यामुळे शोधकार्य तात्पुरते थांबवले असून ते सकाळी पुन्हा सुरू करण्यात येईल, अशी माहिती नितीन खैरनार, सहाय्यक पोलीस निरीक्षक, किन्हवली पोलीस ठाणे यांनी दिली. पावसाळ्यात धबधबे आणि नदीकाठच्या ठिकाणी जाणे धोकादायक असल्याने प्रशासनाने नागरिकांना काळजी घेण्याचे आवाहन केले आहे. दिनेशचा शोध सकाळी पुन्हा सुरू होणार आहे.0
0
Report
मुंबई के Byculla पुलिस स्टेशन में आग, फायर ब्रिगेड ने तुरंत काबू पाया
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के Byculla पुलिस स्टेशन में लगी आग. आग पुलिस स्टेशन के पहले मंजिले पर लगी है, आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ पहुँचीं, आग को काबू करने में जुटी. इस आग की घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं.0
0
Report
Advertisement
5:30 करोड़ की लागत से सिमरिया स्टेडियम की बदलेगी सूरत,क्रिकेट ग्राउंड का होगा निर्माण,जितिन प्रसाद।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,सिमरिया में बने स्टेडियम को अब नए रूप में देखा जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने घोषणा की है कि स्टेडियम के विस्तार और क्रिकेट ग्राउंड के निर्माण पर 5.30 करोड़ रुपये की लागत आएगी।मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाना और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्टेडियम के विस्तार के तहत आधुनिक क्रिकेट ग्राउंड, दर्शक दीर्घा, ड्रेसिंग रूम और अन्य जरूरी बुनियादी ढांचे तैयार किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सिमरिया स्टेडियम वर्षों से क्षेत्र के खिलाड़ियों की उम्मीद रहा है। अब इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा ताकि यहां बड़े मैच और प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो सकें। इससे न सिर्फ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने इस घोषणा का स्वागत किया है। उनका कहना है कि नई सुविधाओं के बाद सिमरिया से और ज्यादा खिलाड़ी आगे निकलकर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।0
0
Report
लखीमपुर खीरी: प्रेम प्रसंग मामले में युवक की मौत, मौत के कारण स्पष्ट होंगे
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के शारदा नगर थाना में उस समय अफरा तफरी मच गई जब प्रेम प्रसंग के मामले में शिकायत पर लाया गया युवक अचानक बेसुध हो गया। आनन फानन में युवक को अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के मुंह से झाग निकलने के बाद सामने आ रही है ऐसे में आशंका यह जताई जा रही है कि युवक ने कोई नशीला पदार्थ खा लिया है। कुल मिलाकर आशंकाओं के बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा लेकिन घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है पोस्टमार्टम हाउस से लेकर थाने तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है।0
0
Report
झांसी: प्रेमी-प्रेमिका को परिवार ने रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया, वीडियो वायरल
Nagpur, Maharashtra:एंकर- झांसी के मऊरानीपुर में घर से भागे प्रेमी जोड़े को युवती के परिजनों ने रेलवे स्टेशन के सामने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा और प्रेमिका के भाई ने उसके बॉयफ्रेंड की जमकर मारपीट की, इस दौरान प्रेमी जोड़े को देखने वालों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाना पर ले गई। वी/ओ.1-मामला झांसी के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के सामने का है। जहां मध्य प्रदेश के कनेरा से भागे प्रेमी जोड़े को युवती के परिजनों ने स्टेशन पर पकड़ लिया। दोनों घर से भागकर कहीं दूर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, मगर उससे पहले ही युवती के परिजन पहुंच गए और दोनों को पकड़कर ले जाने लगे, और इसी बीच विवाद बढ़ गया। युवती के भाई ने युवक को पीटना शुरू कर दिया जिसका विरोध करते हुए युवती ने अपने ही भाई को चप्पलों से पीटा। युवती ने कहा वह बालिग है और कहीं भी आ जा सकती है, इस दौरान देखने वाले लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व युवती को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।0
0
Report
Advertisement
रीवा के गोविंदगढ़ में चाकू लहराते युवक से पर्यटक डरे, सुरक्षा पर सवाल
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक प्रसिद्ध वाटरफॉल से सामने आए वायरल वीडियो ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक युवक खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद पर्यटक, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, उसके व्यवहार से असहज और भयभीत नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक युवक काफी देर तक चाकू लहराकर लोगों को डराता और धमकाता रहा, जबकि लोग उससे दूरी बनाकर वहां से हटते दिखाई दिए। हैरानी की बात यह है कि पर्यटक स्थल पर इस तरह की घटना होने के बावजूद समय रहते उसे रोकने की कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आई। रीवा के पर्यटन स्थलों पर पहले भी कई आपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर रीवा के पर्यटन स्थल कब पूरी तरह सुरक्षित हो पाएंगे।0
0
Report
बदायूं के रियोनाई में सुहागरात के घंटों बाद दूल्हे की मौत, वजह पर सवाल
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं के रियोनाई गाँव में सुहागरात के दौरान दूल्हे बबलू की मौत हो गई। दुल्हन नीतू से शादी के कुछ घंटे बाद ही घर में शहनाइयां गूंजी थीं, पर रातों-रात मातम छा गया। परिजनों का दावा है कि जहरीले साँप के काटने से मौत हुई, जबकि इलाज में देरी ने स्थिति और भयावह बना दी। खबर की खास रिपोर्ट। उघैती पुलिस थाना क्षेत्र के रियोनाई गाँव में खुशियाँ रात में मातम में बदलीं। दुल्हा बबलू कमरे में गया और बैठ गया, तब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की और गाँव के निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत नहीं सुधरी। इसके बाद उसे सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ वह मृत घोषित हो गया। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इमरजेंसी में सर्पदंश की कोई रिकॉर्ड नहीं था। पिता कुंवरपाल ने बताया कि अगर शुरुआती तौर पर पता चल गया होता कि साँप ने काटा है, तो बेटा तुरंत बड़े अस्पताल ले जाते। पोस्टमार्टम के बजाय परिवार ने शव की अंत्येष्टि कर दी। दुल्हन नीतू पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा; कई रस्में पूरी नहीं हो सकीं और नया जीवन शुरू होने से पहले ही जीवन उजड़ गया। बदायूं के रियोनाई गाँव की यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है: असली वजह क्या थी? क्या सच में साँप ने काटा था या इलाज में देरी ही मौत की वजह बनी? यह दर्दनाक घटना गांव को गमगीन कर गई है और नई-नवेली दुल्हन के सपने पलभर में टूट गए हैं।0
0
Report
हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम मे कासगंज–ऐशबाग उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग और रेलवे अधिकारी मौजूद थे। स्टेशन को तिरंगे और फूलों से सजाया गया था।कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने ट्रेन की सुविधाओं और रूट की जानकारी दी।जितिन प्रसाद ने कहा कि यह नई ट्रेन कासगंज से ऐशबाग तक के यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। इससे पीलीभीत, बरेली और आसपास के क्षेत्र के लोगों को लखनऊ तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रेल कनेक्टिविटी को मजबूत कर ग्रामीण और छोटे शहरों के विकास पर लगातार काम कर रही है।हरी झंडी दिखाते ही स्टेशन पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ट्रेन को रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन के बाद यह ट्रेन विशेष किराये पर संचालित होगी और बाद में इसे नियमित समय-सारणी में शामिल किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
