Back
जोधपुर विवि में NSUI-छात्र आंदोलन: 32 सूत्री मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 11, 2025 12:48:34
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर--जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में व्याप्त अव्यवस्थाओं, शैक्षणिक सत्र में हो रही देरी तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर NSUI, किसान संघ सहित समस्त छात्र संगठनों ने अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर दिया। छात्रो ने आरोप है कि कल विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने कुलगुरु को 32 सूत्री मांग पत्र सौंपा। छात्रों की प्रमुख मांगों में सभी संकायों में नियमित कक्षाएं शुरू करवाना, नए परिसर में बंद पड़ी लाइट–पंखे ठीक करवाना, जल टंकीयों एवं वाटर कूलरों की मरम्मत, छात्रावासों का निरीक्षण, खेल मैदानों की सफाई तथा सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति शामिल हैं। छात्रों ने नया परिसर स्थित परामर्श केंद्र के आसपास चारदीवारी निर्माण, NSS और स्काउट गतिविधियों को पुनः शुरू करने तथा समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने की भी मांग की। लेकिन समाधान का आश्वासन नहि दिया गया ऐसे में अनिश्चिकालीन धरना शुरू किया गया है। दूसरे दिन आज सद्बबुद्धि करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की गई है। यदि उसके बाद भी समाधान नही होगा तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
40
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
गुलावठी : सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूट का प्रयास,व्यापारी के विरोध पर भागे बदमाश।
0
Report
0
Report
0
Report