Back
भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कर राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि, भविष्य की संभावनाएं
BDBabulal Dhayal
Feb 19, 2026 14:37:15
Jaipur, Rajasthan
Pkg chalaye. CM के आर्थिक स्थिति पर दिए गए बयान शामिल करें। दिया कुमारी की बाइट भी ले सकते हैं। आज शाम और कल दिनभर इस पैकेज को चलाया जा सकता है. Anchor राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कुशल वित्तीय प्रबंधन के नए आयाम स्थापित किए हैं. राज्य सरकार के कर राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। पिछले साल की तुलना में 2025-26 में 34.10 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि अगले साल वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2023-24 से 72.9 प्रतिशत अधिक की वृद्धि अनुमानित है. vo। भजनलाल सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन ने पूरे देश का ध्यान राजस्थान की तरफ़ आकर्षित किया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सरकार ने अपने खजाने में रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है. आय-व्ययक अध्ययन 2026-27 के अनुसार वर्ष 2022-23 में राज्य का स्वयं का कर राजस्व 87 हजार 347 करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2023-24 में 7.72 प्रतिशत वृद्धि के साथ 94 हजार 86 करोड़ रुपये हो गया। इसी प्रकार, वर्ष 2024-25 में 9.80 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1 लाख 3 हजार 310 करोड़ रुपये हो गया। *_वर्ष 2026-27 में लगभग 17.41 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित_* यह वृद्धि आगे और तेज हुई तथा संशोधित अनुमान 2025-26 में यह राशि 34.10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1 लाख 38 हजार 540 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। बजट अनुमान 2026-27 में स्वयं का कर राजस्व 1 लाख 62 हजार 668 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है, जोकि पिछले वर्ष से लगभग 17.41 प्रतिशत अधिक है। साथ ही, यह अनुमानित वृद्धि वर्ष 2023-24 की तुलना में लगभग 72.9 प्रतिशत है। *_अनुशासित कर पद्धति से राजस्व में वृद्धि_* मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अनुशासित कर पद्धति, डिजिटलीकरण को प्रोत्साहन और निरंतर सुधारों के फलस्वरूप राज्य सरकार के राजस्व में उपरोत्त उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। राज्य वस्तु एवं सेवा कर, राज्य उत्पाद शुल्क, मुद्रांक एवं पंजीयन शुल्क, भू-राजस्व तथा बिक्री कर जैसे प्रमुख मदों में वृद्धि प्रदेश के कुशल वित्तीय प्रबंधन का प्रतीक है. *_कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को मिलेगा बल_* राज्य के स्वयं के कर राजस्व में निरंतर वृद्धि प्रदेश के बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होगी। इस वृद्धि से आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में अधिक निवेश की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 19, 2026 16:17:260
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 19, 2026 16:16:140
Report
JPJai Pal
FollowFeb 19, 2026 16:16:020
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 19, 2026 16:15:500
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 19, 2026 16:15:26Patna, Bihar:पटना के पीरबहोर में बीएन कॉलेज के पास गोलीबारी, दो राउंड फायरिंग से विद्यार्थी-स्थानीय भिड़े
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 19, 2026 16:15:140
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 19, 2026 16:04:010
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 19, 2026 16:03:180
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 19, 2026 16:02:460
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 19, 2026 16:02:340
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 19, 2026 16:02:160
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 19, 2026 16:01:58Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक
धीरे-धीरे विधायकों की पहुंचने का सिलसिला शुरू
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 19, 2026 16:01:450
Report