Back
CHC बहनेरा भवन निर्माण पर विधायक-मंत्री के बीच तीखी चर्चा
VSVishnu Sharma
Feb 19, 2026 08:32:52
Jaipur, Rajasthan
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान चिकित्सा मंत्री गजेंद्र खींवसर और विधायक सुभाष गर्ग में खट्टी मीठी बातचीत देखने को मिली। विधायक सुभाष गर्ग से मंत्री खींवसर ने कहा आपको खुश करने के लिए CHC बनाई, जगह की बात पर भी मंत्री ने कहा आपको किसी ज्योतिषी ने बोला है कि वही बनानी चाहिए? आपको फल खाने से मतलब है या पेड़ गिनने से..\nभरतपुर विधायक डॉ सुभाष गर्ग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहनेरा के भवन निर्माण को लेकर सवाल लगाया था। गर्ग ने कहा कि बहनेरा CHC के निर्माण की वर्ष 2023 की घोषणा की गई थी। तब से लेकर अब तक पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के रिपोर्ट देने के बावजूद भी कलेक्टर की हठधर्मिता की वजह से निर्माण नहीं हो पा रहा है। बार-बार पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद भी उनकी बात नहीं मान रहे। विधायक सुभाष गर्ग ने कहा कलेक्टर से अंडरटेकिंग ले लें कि 10_ 20 साल में छत गिर जाएगी तो वो खुद जिम्मेदार होंगे। इस तरह की अंडरटेकिंग लेने का विचार रखते हैं क्या ? \nइस पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा यह कांग्रेस सरकार के 2022 _23 के बजट घोषणा है । \nउस समय यह विधायक भी मंत्री थे, कांग्रेस को इनकी जरूरत थी, इनको खुश करना था। इसलिए वहां पर सीएचसी की घोषणा कर दी। वहां पर CHC के लिए जस्टिफाईड ही नहीं थी, कोई भी नॉर्म्स CHC के लिए नहीं थे।\nमंत्री ने कहा वहां PHC में रोजाना 50 ओपीडी हो रही है । नॉर्म्स के अनुसार एक PHC में 80 ओपीडी होनी चाहिए, महीने में पांच डिलीवरी होती है।\nपीडब्ल्यूडी के नॉर्म्स के अनुसार 7000 वर्ग मीटर जगह होनी चाहिए। अभी वहां खाली जगह 2518 स्क्वायर मीटर है। ऐसे में वहां पर न पर्याप्त जगह है, ना ओपीडी है, ना डिलीवरी है। इनको खुश करने के लिए कांग्रेस सरकार में CHC मंजूर कर दी, स्टाफ भी नहीं दिया। \सदस्य इस बात पर अडिग है कि CHC वहीं बनानी चाहिए, जो नॉर्म्स के अनुसार ठीक नहीं है। वर्तमान बिल्डिंग को तोड़ नहीं सकते यह सरकार के पैसा व्यर्थ जाने का है।\nमंत्री ने कहा किसी ज्योतिषी ने बोला कि वही बननी चाहिए , आपको जरूर बोला है कि वही बननी चाहिए , वह शुभ होगा तो और बात है। हमें समस्या को सॉर्ट आउट करना है, पब्लिक की प्रॉब्लम है। वर्तमान बिल्डिंग के फाउंडेशन को पिलर लगाकर ऊंचा नहीं कर सकते बचे हुए परिसर में जमीन पर नई बिल्डिंग बनाकर वर्टिकल हाइट देकर सीएससी बना देंगे। \nविधायक गर्ग ने एतराज जताते हुए कहा कि मुझे आपत्ति नहीं है कि CHC दूसरी जगह बना दे । आप जैसा भी चाहे वैसा कर दे, । मुझे कटाई आपत्ति नहीं है , यह जगह ग्राम पंचायत मुख्यालय हाईवे पर बनता है बहुत एक्सीडेंट होते हैं मिनी ट्रॉमा बने, मेरा कोई इंटरेस्ट है कि कहीं भी बनेगी। \nमंत्री खीवसर ने कहा आपको फल खाने से मतलब है या पेड़ गिरने से, मैं तो सुझाव देता हूं कि जमीन देते हैं तो वहां नई बिल्डिंग बना देंगे वर्तमान परिसर में बनाना चाहते हैं वर्तमान बिल्डिंग को दुरुस्त करके खाली परिसर में सीएससी आपकी बनेगी, दूसरी जगह बनाना चाहते हैं तो बता दे यह आपकी चॉइस है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Prakash
FollowFeb 19, 2026 10:09:450
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 19, 2026 10:09:200
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowFeb 19, 2026 10:09:010
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 19, 2026 10:08:450
Report
MKMANISH KUMAR
FollowFeb 19, 2026 10:08:300
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 19, 2026 10:08:100
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 19, 2026 10:07:490
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 19, 2026 10:07:31Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर में नक्सल मोर्चे पर SSB जवान की मौत; सीने में दर्द के बाद अंतागढ़ अस्पताल पहुंचते ही मौत की पुष्टि
0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 19, 2026 10:07:200
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 19, 2026 10:06:380
Report
AZAmzad Zee
FollowFeb 19, 2026 10:06:240
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 19, 2026 10:06:150
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowFeb 19, 2026 10:06:020
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 10:05:520
Report