Back
राजस्थान की शाही ट्रेनों में विदेशी पर्यटकों का गरिमामय स्वागत, न्यू ईयर टूर से पर्यटन में ऊँचाइयों ...
DRDamodar Raigar
Jan 29, 2026 04:18:43
Jaipur, Rajasthan
पैलेस ऑन व्हील्स का शाही सफर दिल्ली से जयपुर गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पैलेस ऑन व्हील्स शाही ट्रेन में 4 देशों समेत अन्य देशों के देशी—विदेशी पर्यटकों के जयपुर पहुंचने पर राजस्थानी परंपरा में तिलक—माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस स्वागत से देशी—विदेशी पर्यटकों अभिभूत हुए और राजस्थानी लोक कलाकारों के लोक गीतों पर भी झूमे। अमेरिका से 27, भारत से 6, यूके से 4, चीन के 2 देशों समेत अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों राजस्थान की शाही विरासत और प्राकृतिक धरोहर का अद्भुत अनुभव के साथ जयपुर पहुंचे। देशी—विदेशी पर्यटकों के जयपुर पहुंचने पर पहला विजिट आमेर फोर्ट जहां हाथी सफारी के लिए रवाना हुए साथ ही हवामहल, जंतर—मंत्र समेत राजस्थानी फूड का भी स्वाद चखेंगे। इसके बाद पैलेस ऑन व्हील्स का शाही सफर जयपुर के बाद जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर समेत आगरा होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे। देशी—विदेशी पर्यटकों ने पैलेस ऑन व्हील्स के शाही सफर का अनुभव शाही अहसास करवाता है। न्यू पैलेस ऑन व्हील्स का यह फेस्टिव टूर न केवल पर्यटन की दृष्टि से बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। विदेशी पर्यटकों ने इस शाही अनुभव को जीवनभर की यादगार यात्रा बताते हुए भारत की मेहमाननवाज़ी और आयोजन व्यवस्था की सराहना की है। पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार, यह विशेष न्यू ईयर टूर राजस्थान के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
STSumit Tharan
FollowJan 29, 2026 05:48:470
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 29, 2026 05:47:080
Report
AOAjay Ojha
FollowJan 29, 2026 05:46:490
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowJan 29, 2026 05:46:330
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 29, 2026 05:46:020
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowJan 29, 2026 05:45:240
Report
DSDevendra Singh
FollowJan 29, 2026 05:36:090
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 29, 2026 05:35:560
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 29, 2026 05:35:490
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 29, 2026 05:35:280
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 29, 2026 05:35:160
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 29, 2026 05:35:050
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 29, 2026 05:33:170
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 29, 2026 05:33:040
Report