Back
गणतंत्र दिवस पर जयपुर की बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण, सत्ता-विपक्ष मंच सजते
VSVishnu Sharma1
Jan 26, 2026 06:08:50
Jaipur, Rajasthan
गणतंत्र दिवस पर बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण कार्यक्रम हुआ। वर्षों से यहां सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से झंडारोहण कार्यक्रम होता है। सत्ता पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झंडारोहण किया तो वहीं विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने झंडारोहण किया। बड़ी चौपड़ पर दोनों पार्टियों के मंच लगते हैं। सत्ता पक्ष के मंच का मुख रामगंज चौपड़ की ओर होता है। विपक्ष के मंच का मुख सांगानेरी गेट की ओर होता है। बरसों से जयपुर की बड़ी चौपड़ पर यह परंपरा चली आ रही है।
CM ने कहा देश संविधान के हिसाब से चल रहा है। CM भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारा गणतंत्र दिन हमें याद दिलाता है कि दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया गया। आज हम कह सकते हैं कि पूरा देश संविधान के हिसाब से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है। हमारा देश अर्थव्यवस्था में दुनिया में चौथे नंबर पर है। आने वाले समय में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार लगातार काम कर रही है। हमारी सरकार बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा और युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। हर क्षेत्र में हमारा राजस्थान आगे बढ़ रहा है। आने वाला समय भारत का है, आने वाला समय में भारत विश्व गुरु बनेगा, सबसे बड़ी महाशक्ति बनेगा।
बाइट,, CM भजनलाल शर्मा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा संविधान को कमज़ोर किया जा रहा है
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा आज गणतंत्र पर हमले किए जा रहे हैं। जो लोग सत्ता के अंदर संविधान की वजह से आए हैं, वही लोग आज संविधान को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। गणतंत्र हमें ताकत देता है। आज हालात ये हैं कि गणतंत्र ने हमें वोट का अधिकार दिया, आज गरीबों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है। जाति-धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है, डराने का काम चल रहा है। पहले इनकम टैक्स और ED आती थी, अब वोट काटने वाले भी आ गए हैं। सरकार के खिलाफ बोलोगे तो आपका वोट भी काट दिया जाएगा, यह हालत हो गई है। आज जो सत्ता के अंदर बैठे हैं, वे अपनी कमियां सुनना नहीं चाहते। पहले उनका टारगेट विपक्षी पार्टी होती थी, अब हद हो गई है। हमारे शंकराचार्य गौ हत्या रोकने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। उन्होंने इस सरकार के खिलाफ कह दिया तो , जो खुद की डिग्री नहीं दिखा पाए, वह शंकराचार्य से प्रमाण मांग रहे हैं। सत्ता के अहंकार में सनातन का अपमान किया जा रहा है। जो लोग सनातन का नाम लेकर सत्ता में आए, उन्होंने अपना अलग सनातन बना लिया है। हमारा सनातन कभी नहीं कहता था कि हम अपने साधु-संतों का अपमान करें, लेकिन आज यह सब खुलेआम हो रहा है। भारतवासियों की जिम्मेदारी है कि हमें गणतंत्र को मजबूत करना है। आज जो सत्ता के अंदर हैं, वे संविधान की मूल भावनाओं को भूल गए हैं। मनरेगा जैसी योजना को बंद किया जा रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowJan 26, 2026 08:05:200
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 26, 2026 08:05:040
Report
ASAkash Sharma
FollowJan 26, 2026 08:04:330
Report
SSSUNIL SINGH
FollowJan 26, 2026 08:03:530
Report
SKSunny Kumar
FollowJan 26, 2026 08:03:390
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 26, 2026 08:03:240
Report
0
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowJan 26, 2026 08:03:110
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 26, 2026 08:02:530
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowJan 26, 2026 08:02:360
Report
PPPrakash Pandey
FollowJan 26, 2026 08:02:040
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 26, 2026 08:01:300
Report
VSVishnu Sharma1
FollowJan 26, 2026 08:00:430
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 26, 2026 08:00:190
Report