Back
राजस्थान के RTOs आठ माह में राजस्व लक्ष्य से पीछे; जयपुर RTO 11वें स्थान पर
KCKashiram Choudhary
Dec 17, 2025 09:23:11
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान के RTOs की रैंकिंग
- परिवहन विभाग 8 माह में लक्ष्य से काफी पीछे, लक्ष्य की तुलना में 82.74 फीसदी राजस्व अर्जन
- जयपुर RTO द्वितीय प्रदेशभर में अव्वल, जयपुर RTO प्रथम 11वें नंबर पर फिसले
जयपुर।
राजस्थान का परिवहन विभाग पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार की राजस्व उम्मीदों पर खरा उतरता रहा है। वर्ष 2023-24 में तो राज्य सरकार के 5 राजस्व वाले विभागों में परिवहन विभाग ने सर्वाधिक लक्ष्य प्रतिशत अर्जित किया था। लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष में परिवहन विभाग की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही है। बीते 8 माह में विभाग लक्ष्य की तुलना में बहुत पीछे है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा परिवहन विभाग में पारदर्शिता लाने को लेकर प्रयासरत हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए हुए हैं। विभाग में राजस्व लीकेज को रोका जाए तो राजस्व लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष में परिवहन विभाग अपने राजस्व लक्ष्य को पूरा करने में बहुत पीछे चल रहा है। मौजूदा वित्त वर्ष के 8 माह बीत चुके हैं, लेकिन विभाग अभी तक 49 फीसदी राजस्व ही अर्जित कर सका है। आपको बता दें कि परिवहन विभाग को इस वित्त वर्ष में राज्य सरकार ने 9860 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य दिया है। पिछले साल के 8500 करोड़ रुपए की तुलना में विभाग का लक्ष्य 1360 करोड़ रुपए बढ़ा है। विभाग ने अब तक 4841 करोड़ रुपए अर्जित कर लिए हैं। यह अर्जित राजस्व कुल राजस्व लक्ष्य की तुलना में महज 49 फीसदी है। वहीं नवंबर तक के लक्ष्य और अर्जन की बात करें तो नवंबर तक विभाग को 5851 करोड़ रुपए अर्जित करने का लक्ष्य दिया गया था। नवंबर तक के लक्ष्य से भी विभाग करीब 17 फीसदी पीछे चल रहा है।
नवंबर तक कितना टारगेट, अचीवमेंट कितना ?
जयपुर RTO द्वितीय- टारगेट 369.12 करोड़, प्राप्ति 335.78 करोड़
अजमेर RTO- टारगेट 517.04 करोड़, प्राप्ति 451.70 करोड़
सीकर RTO- टारगेट 467.41 करोड़, प्राप्ति 406.94 करोड़
उदयपुर RTO- टारगेट 505.27 करोड़, प्राप्ति 428.25 करोड़
दौसा RTO- टारगेट 176.61 करोड़, प्राप्ति 149.12 करोड़
जोधपुर RTO- टारगेट 572.31 करोड़, प्राप्ति 480.35 करोड़
बीकानेर RTO- टारगेट 436.01 करोड़, प्राप्ति 360.10 करोड़
कोटा RTO- टारगेट 344.31 करोड़, प्राप्ति 282.67 करोड़
पाली RTO- टारगेट 264.30 करोड़, प्राप्ति 216.03 करोड़
चित्तौड़गढ़ RTO- टारगेट 357.85 करोड़, प्राप्ति 290.21 करोड़
जयपुर RTO प्रथम- टारगेट 1044.14 करोड़, प्राप्ति 817.54 करोड़
अलवर RTO- टारगेट 260.89 करोड़, प्राप्ति 202.70 करोड़
भरतपुर RTO- टारगेट 192.50 करोड़, प्राप्ति 149.18 करोड़
जयपुर RTO प्रथम की रैंक हुई खराब
परिवहन विभाग के अधीन RTOs की रैंकिंग में राज्य में सबसे बुरे हाल जयपुर RTO प्रथम के रहे हैं। पिछले साल तक राजस्व में जयपुर आरटीओ प्रथम प्रदेशभर में दूसरे नम्बर पर थे। लेकिन इस बार फिसलकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले साल की तुलना में जयपुर आरटीओ प्रथम 9 रैंक नीचे चले गए हैं। वहीं जयपुर RTO द्वितीय प्रदेशभर में पिछले साल की तरह इस साल भी नम्बर 1 बने हुए हैं। अजमेर आरटीओ पिछले साल तीसरे नम्बर पर थी, जो बढ़कर इस बार दूसरे नम्बर पर जा पहुंची हैं। सीकर आरटीओ तीसरे, उदयपुर RTO चौथे स्थान पर हैं। उदयपुर आरटीओ ने अपनी परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार किया है। दौसा 5वें, जोधपुर छठे, बीकानेर 7वें स्थान पर हैं। वहीं कोटा आरटीओ 8वें, पाली 9वें, चित्तौड़गढ़ 10वें स्थान पर हैं। अलवर 12वें और भरतपुर RTO सबसे नीचे 13वें नंबर पर रहे हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APAbhay Pathak
FollowDec 17, 2025 11:09:030
Report
KKKamal Kumar
FollowDec 17, 2025 11:08:450
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 17, 2025 11:08:320
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 17, 2025 11:07:500
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 17, 2025 11:07:180
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowDec 17, 2025 11:06:460
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 17, 2025 11:06:220
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 17, 2025 11:05:160
Report
ATANKUR TYAGI
FollowDec 17, 2025 11:04:560
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 17, 2025 11:04:440
Report
TCTanya chugh
FollowDec 17, 2025 11:04:160
Report
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 17, 2025 11:03:550
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowDec 17, 2025 11:02:530
Report
JKJitendra Kanwar
FollowDec 17, 2025 11:02:380
Report