Back
राजस्थान सरकार हर दिव्यांग के दरवाजे तक पहुंचेगी, क्लस्टर से समस्याएं हल
ACAshish Chauhan
Dec 03, 2025 10:50:06
Jaipur, Rajasthan
विश्व दिव्यांगजन दिवस पर CM का ऐलान,जरूरत समझने के लिए हर 3 महीने में दिव्यांगों के दरवाजे पहुंचेगी सरकार,2 विधानसभा को जोड़कर कलस्टर बनेगा
जयपुर-राजस्थान में दिव्यांगों की जरूरत समझने के लिए सरकार उनके दरवाजे तक पहुंचेगी.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व दिव्यांगजन दिवस पर बड़ी घोषणा की,जिसमें सरकार क्लस्टर बनाकर हर दिव्यांगजन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी,उनकी जरूरतों को पूरा करेगी.
दो विधानसभा को जोड़कर क्लस्टर बनेगा-
दिव्य शक्ति को और मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा ऐलान किया.अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर सीएम ने कहा कि हर 3 महीने में सरकारी का अधिकारी दिव्यांगों के घर तक पहुंचेगा.हर अंतराल पर सरकार का अधिकारी दिव्यांगों की जरूरत समझने के लिए उनके घर पहुंचेगा.उन्होंने कहा कि आपको कहीं आने की तकलीफ नहीं करनी.सरकार का नुमाइंदा खुद आपके पास पहुंचेगा.प्रत्येक दो विधानसभा को जोड़कर एक क्लस्टर बनाया है.प्रत्येक क्लस्टर के आधार पर कैटिगराइजेशन होगा.उनको फॉर्म भरवाया जाएगा,उनकी समस्या सुनेगी और दिव्यांगों की जरूरतों का पूरा करेगा.सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का कहना है कि जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा,ताकि दिव्यांगजनों की समस्याओं पर लगाम लग सके.
कांग्रेस ने सिर्फ राज किया,काम नहीं-
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में CM भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला.उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने खोखली घोषणा करने का काम किया.दशकों तक कांग्रेस ने देश में राज किया,लेकिन कांग्रेस राज में दिव्यांगजनों पर कोई काम नहीं हुआ.कांग्रेस ने अपने समय में राजस्थान की? क्या हालत की? राजस्थान का मैप बनाया,क्या आवश्यकता थी?
सीएम की अपील,प्रतिभा को आगे बढ़ाएं-
इस दौरान सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दिव्यांगों में काम की बहुत ललक है.आसपास के लोग दिव्यांगों की प्रतिभा को आगे बढ़ाए,सरकार इस फील्ड में काम कर रही है,लेकिन प्रतिभा को मंच पर लाने में कोई छूट ना जाए.इसलिए आसपास के लोग इनकी प्रतिभा का पहचाने,सहारा बने.इस दौरान सीएम ने मंच से उतरकर दिव्यांगजनों का समान किया.सीएम ने अलग-अलग श्रेणियों दिव्यांगों का सम्मान किया.
इस मौके पर सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए सरकार प्रतिबद्ध.पेंशन योजना,स्वरोजगार योजना का लाभ मिल रहा.पावर व्हीलचेयर दिव्यांगों को दी जा रही है.20,000 रू तक के कृत्रिम अंग दिव्यांगों को दिया जा रहा. इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने राज्य सरकार की सराहना की,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राजस्थान का विकास पुरुष बताया.उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कर रही है.इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की.
ये उपकरण वितरण किए-
राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार समारोह में सीएम ने विशेष योग्यजनों को राशि,प्रशस्ति देकर सम्मानित तो किया ही,इसके साथ दिव्यांगजनों को स्कूटी,मोटराइज्ड ट्राई साइकिल,स्मार्टफोन,स्मार्टफोन कैलीपर,कृत्रिम हाथ,पैरों का वितरण किया.लेकिन हर 3 महीने में सरकार उनके दरवाजे तक पहुंचेगी तो उनकी और समस्याओं का समाधान हो पाएगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAlok Tripathi
FollowDec 04, 2025 19:33:13309
Report
सोशल मीडिया पर जातीय वैमनस्य फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भूड़कुड़ा पुलिस की तत्परता से हालात काबू में
ATAlok Tripathi
FollowDec 04, 2025 19:29:33318
Report
ATAlok Tripathi
FollowDec 04, 2025 19:26:51254
Report
राज्य सभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने सदन में उठाई मस्कुलर डिस्ट्रॉफी मरीजों की आवाज, सस्ती दवाओं और...
ATAlok Tripathi
FollowDec 04, 2025 19:23:41200
Report
ATAlok Tripathi
FollowDec 04, 2025 19:21:28344
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 04, 2025 18:45:47255
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 04, 2025 18:45:14293
Report
229
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 04, 2025 18:31:09126
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 04, 2025 18:30:53142
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 04, 2025 18:30:41149
Report
165
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 04, 2025 18:15:51Noida, Uttar Pradesh:Pakistan PM approves summary appointing Field Marshal Asim Munir as first chief of defense forces.
185
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 04, 2025 18:15:40Noida, Uttar Pradesh:The leader of an anti-Hamas militia that was armed and backed by Israel has been killed in Gaza.
202
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 04, 2025 18:15:22Noida, Uttar Pradesh:Over 550 IndiGo flights cancelled today, a new record for the 20-year-old airline
126
Report