Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
राजस्थान बजट 2026: 42 हजार किमी सड़क, ITS और जाम-मुक्त यातायात का वादा
DGDeepak Goyal
Feb 11, 2026 12:06:33
Jaipur, Rajasthan
भजनलाल शर्मा सरकार ने विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए बजट 2026 में सड़क और यातायात ढांचे को लेकर बड़ी रूपरेखा पेश की है। सरकार ने दावा किया है कि मौजूदा कार्यकाल में लगभग 27 हजार 860 करोड़ रुपए खर्च कर 16 हजार 430 किमी नई सड़कों सहित करीब 42 हजार किमी सड़कों का विकास किया जा चुका है। सरकार की प्राथमिकता सिर्फ सड़कें बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जाम-मुक्त यातायात, लेवल क्रॉसिंग समाप्त करना, बाईपास निर्माण, ब्लैक स्पॉट सुधार, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और औद्योगिक क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी को एक साथ मजबूत किया जा रहा है। शहरों और गांवों के लिए बड़ा रोड पैकेज प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर करने के लिए स्टेट हाईवे, फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड, ROB-RUB और पुलों के निर्माण, मरम्मत व उन्नयन पर करीब 1,800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही खराब और नॉन-पेचेबल सड़कों के सुधार के लिए 1,400 करोड़ रुपए और मिसिंग लिंक सड़कों को जोड़ने के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। गांवों में भी शहरी सड़कों जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए अटल प्रगति पथ योजना को आगे बढ़ाया गया है। अगले साल 250 अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे, जिन पर 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ये सीमेंट कंक्रीट सड़कें बड़े ग्रामीण कस्बों को बेहतर यातायात सुविधा देंगी। उद्योगों और लॉजिस्टिक पार्कों को सीधी कनेक्टिविटी तेज औद्योगिक विकास को देखते हुए धरमपुरा-बाड़मेर, मसूदा-ब्यावर, कन्याखेड़ी-भीलवाड़ा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों और लॉजिस्टिक पार्कों के संपर्क मार्गों के विकास के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मानसून से टूटी सड़कों पर विशेष फोकस भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलियों की मरम्मत के लिए 2025-26 में 800 करोड़ रुपए के काम पहले ही स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा अगले साल भी 500 करोड़ रुपए मानसून के बाद सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे। साथ ही 11 BOT सड़कों (करीब 500 किमी) के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 435 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। रेलवे फाटकों से मुक्त करने के लिए अगले साल 15 रेलवे फाटकों पर ROB/RUB बनाए जाएंगे और इस पर 920 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। इसके अलावा 26 और लेवल क्रॉसिंग पर DPR تیار की जाएगी। सरकार ने बताया कि दो साल में 5,000 किमी से ज्यादा सड़कें पहले ही मुख्य जिला मार्गों में बदली जा चुकी हैं। अब अगले दो वर्षों में 1,000 किमी से ज्यादा सड़कों को स्टेट हाईवे और 2,000 किमी से ज्यादा को प्रमुख जिला मार्ग में बदला जाएगा। हाईटेक स्टेट हाईवे और बाईपास योजना के तहत प्रदेश के 500 किमी स्टेट हाईवे को इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के साथ विकसित किया जाएगा, जिसमें स्पीड वॉयलेशन डिटेक्शन सिस्टम, वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड, पुलिया और बाईपास शामिल होंगे; इस पर 2,700 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होंगे और इन सड़कों पर वे-साइडAmenities भी बनाई जाएंगी ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। सड़क हादसों में 90 फीसदी कमी का लक्ष्य सरकार ने 2047 तक पूरा करने का तय किया है। इसके लिए राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों व शहरों में करीब 2,000 ट्रैफिक कैमरे लगाए जाएंगे, जिस पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ब्लैक स्पॉट सुधार, जंक्शन सुधार, क्रैश बैरियर, रोड सेफ्टी ऑडिट और अतिक्रमण हटाने के लिए भी 100 करोड़ रुपए रखे गए हैं। साथ ही प्रदेश के सभी 35 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक को ऑटोमेटेड किया जाएगा ताकि लाइसेंस प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित हो। यह योजनाएं राजस्थान के रोड नेटवर्क को आधुनिक बनाकर उद्योग, व्यापार, पर्यटन और आम लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही तेज, सुरक्षित और सुगम बनाएंगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 11, 2026 13:37:58
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा,11 फरवरी 2026। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में अमरोहा में आज राजकीय जिला पुस्तकालय में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजकीय जिला पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले 9 छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में स्वामी, भाषण प्रतियोगिता में अनु, चित्रकला प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तक, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष ललित कुमार, डीसी मदनपाल सिंह, प्रधान सहायक मोहम्मद असलम, वरिष्ठ सहायक अली जमाल, पुस्तकालय सहायक विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 11, 2026 13:37:23
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) खाटूश्यामजी में एसीजेएम कोर्ट की घोषणा से वकीलों में खुशी, स्थानीय लोगों को बड़ी राहत सरकार के बजट में खाटूश्यामजी को बड़ी सौगात मिली है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट पेश करते हुए यहां वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसीजेएम कार्यालय खोलने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद क्षेत्र के अधिवक्ताओं और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। एडवोकेट बहादुर सिंह शेषमा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से एसीजेएम कोर्ट की मांग की जा रही थी। सरकार की इस घोषणा से खाटूश्यामजी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब तक मामलों की सुनवाई के लिए 35 किलोमीटर दूर दातारामगढ़ जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। एडवोकेट प्रहलाद राय शर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे मामलों में भी स्थानीय निवासियों को दातारामगढ़ जाना पड़ता था, जिससे आमजन को काफी परेशानी होती थी। अब खाटूश्यामजी में ही एसीजेएम कोर्ट स्थापित होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि खाटूश्यामजी में पहले से डीवाईएसपी कार्यालय और दो पुलिस थाने संचालित हैं। ऐसे में यहां दर्ज होने वाले प्रकरणों की सुनवाई स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी। इस अवसर पर एंड. सुभाष महला, एंड. हरलाल सिंहमार, एड. महावीर स्वामी, सोनू सैन, रामावतार निठारवाल, विजेंद्र भिंडा, प्रदीप थोरी, मोहन मालविया, गिरिराज मां टोलियां, राजू भींडा सहित अनेक नगरवासियों ने सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की。
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 11, 2026 13:36:31
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता सिटी, नागौर मेड़ता में सनसनीखेज पंकज सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार नागौर जिले के मेड़ता के चर्चित पंकज सोनी हत्याकांड मामले में मेड़ता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया। नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने मेड़ता थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या के मुख्य दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी कच्छावा ने बताया कि व्यापारी पंकज सोनी की हत्या के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और लूट के इरादे से वारदात को अंजाम देना प्रारंभिक जांच में सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी को कात्यासणी क्षेत्र के आसपास से तथा दूसरे को मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मेड़ता पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की आमजन और व्यापारिक वर्ग द्वारा सराहना की जा रही है।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 11, 2026 13:35:58
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां अंडा गबन करने के मामले में एक हेड मास्टर पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है एचएम को दूसरे विद्यालय में तबादला कर दिया गया है यह अजब गजब मामला बेतिया के चनपटिया के सरासवा मध्य विद्यालय की है 6 जनवरी को बच्चों को मध्यान्ह भोजन ने प्रभारी प्रधानाध्यापक चूरण साह के द्वारा छात्रों को मेनू के अनुसार अंडा नही दिया गया जिसका वीडियो बना किसी ने वायरल कर दिया वायरल वीडियो का संज्ञान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने लिया और बड़ी कार्यवाही की है जितनी बड़ी चोरी हुई है उतना ही संगीन सजा दी गई है अंडा चोरी के मामले की जांच लगभग एक महीने चार दिन चली और 10 फरवरी को जांच पूरा हुआ जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने आरोपी शिक्षक को सख्त सजा दी है उनका एक स्कूल से दूसरे स्कूल में तबादला कर दिया गया है जैसी चोरी वैसी ही सजा दी गई है बता दे की 6 जनवरी को स्कूल के छात्रों को खाना में अंडा नहीं दिया गया जिसका वीडियो वायरल हुआ था स्कूल में पुलिस भी पहुंची थी तो छात्रों को चार बजे कच्चा अंडा दे दिया गया बच्चे एक एक अंडा लेकर घर चले गए उसका भी वीडियो वायरल हुआ था जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पत्र में लिखा है आरोपी शिक्षक पर कई बार उदंडता लापरवाही के आरोप लगते रहते है इनसे विद्यालय का संचालन ठीक ढंग से नहीं हो रहा है 24 घंटे के अंदर वृंदावन स्कूल में आरोपी शिक्षक योगदान दे। जिला शिक्षा कार्यालय के आदेश पत्र पर सभी हैरान है और शिक्षा विभाग पर तंज कस रहे है अंडा गबन जितना बड़ा है उससे बड़ा तो विभाग ने सजा दे दी है
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Feb 11, 2026 13:35:38
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं, जिसमें दोनों पक्षों से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घर के आगे पानी गिराने को लेकर विवाद शुरू हुआ। महिलाओं के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते-देखते दोनों तरफ से लाठियां चलने लगी। इस दौरान महिलाओं के बीच भी जमकर लाठियां चलीं। घायलों का इलाज घोसवरी पीएचसी में चल रहा है। घोसवरी थाना के एसआई सुबोध कुमार ने बताया कि एक पक्ष से शिवबालक यादव, पिंटू यादव और दूसरे पक्ष से पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 11, 2026 13:35:25
Ranchi, Jharkhand:10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के जॉइंट प्लेटफॉर्म ने अलग-अलग किसान संगठनों के समर्थन से कल 12 फरवरी, 2026 को देश भर में हड़ताल (भारत बंद) का आह्वान किया है। इस भारत बंद को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने नैतिक समर्थन दिया है. विदित हो कि यह हड़ताल मुख्य रूप से भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के लेबर सुधारों और आर्थिक नीतियों के विरोध में की गई है, जिनसे मज़दूरों की सुरक्षा कमज़ोर हुई है। नए लेबर कोड ने नौकरी की सुरक्षा कम कर दी है, कानूनी सुरक्षा उपायों को कमज़ोर कर दिया है और नौकरी पर रखने और निकालने में मालिकों की आज़ादी बढ़ा दी है, जिससे मज़दूरों के अधिकारों और हितों पर बुरा असर पड़ा है। किसान संगठनों ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है, जो इन नीतियों को लेकर बढ़ती चिंताओं को दिखाता है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्य के सभी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि कल 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल को नैतिक समर्थन देते हुए पूरी एकजुटता दिखाएं और न्याय, सम्मान और सही आर्थिक नीतियों के लिए मजदूरों और किसानों के लोकतांत्रिक संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़े हों।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Feb 11, 2026 13:35:05
Mumbai, Maharashtra:आरा में आज अचानक सेंट्रल आई बी की टीम ने शहर के एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसाय के प्रतिष्ठान पर छापा मारा है। आरा शहर के बीचों-बीच एक बड़े व्यवसाय लल्लू भाई मेगा मार्ट पर सेंट्रल आई बी की टीम ने छापेमारी किया है। इस दौरान इस टीम के पदाधिकारी ने बताया कि इनका बिजनेस कैसे चल रहा है और सरकार के निर्देश के अनुसार काम कर रहा है कि नहीं कर रहा है इसकी जांच के लिए या छापेमारी की गई है। छापेमारी के बाद आंकड़ा लगाया जा रहा है कि इनका बिजनेस सही मानक रूप से चल रहा है या नहीं। इस छापेमारी के बाद शहर के व्यवसाईयों में दहशत का माहौल देखने को मिला। वहीं लगभग चार घंटे इस छापेमारी के बाद आई बी की टीम ने मीडिया को तत्काल कुछ भी बताने से इनकार किया है。
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Feb 11, 2026 13:34:31
New Delhi, Delhi:अवैध बसो के अतिक्रमण से परेशान जनता कर रही है हाहाकर गंदगी की वजह से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्यवाही डिपार्मेंट के अधिकारी एक दूसरे के पाले में डाल रहे है गेंद जनता पस्त अधिकारी मस्त कश्मीरी गेट मोरी गेट की जनता और व्यापारी प्राइवेट बसों के अवैध अतिक्रमण प्रवित बसों पर हो रही अवैध लोडिंग अनलोडिंग Persistent के कारण जनता त्राहिमाम कर रही है लगातार कई बार अलग-अलग डिपार्टमेंट से शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही यहां की जनता और व्यापारी इस अवैध अतिक्रमण से बहुत ज्यादा परेशान है कश्मीर गेट मेट्रो जाने वाले लोगों को तो और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है इन प्राइवेट बसों का आतंक इतना है आप खुद सुन लीजिए इन लोगों की जुबानी शासन प्रशासन नेता जनप्रतिनिधियों से सबसे शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही प्राइवेट बसों के अवैध अतिक्रमण से यहां पर गंदगी की भरमार है लोगों का निकलना मुश्किल होता जा रहा है यहां तक की टर्मिनल पर दिल्ली परिवहन विभाग की तरफ से बताया होमगार्ड को तैनात किया गया है लेकिन वह तैनाती किस लिए है इसका पता नहीं यहां की जनता कर रही है पुकार लेकिन नहीं सुन रही सरकार इन प्राइवेट अवैध बसों के चलते कानून व्यवस्था भी गंभीर होती जा रही है और यहां के स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की जाती है इन अवेयरनेस प्राइवेट बसु के चलते जाम भी लग जाता है जिससे और ज्यादा परेशानियां बढ़ जाती है
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 11, 2026 13:34:02
Durg, Chhattisgarh:प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ कहे जाने वाला दुर्ग जिला अस्पताल एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सवालों के घेरे में है डिलीवरी के दौरान लापरवाही और जबरन प्रसव कराने के आरोप के बीच नवजात की मौत हो गई जिसके बाद परिजन न्याय की मांग लेकर कोतवाली थाने पहुंच गए घटना से अस्पताल प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है और जांच की बात कही जा रही है. दरअसल 7 फरवरी को करिश्मा को लेबर पेन हुआ जिसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचीं डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती तो कर लिया लेकिन चार दिनों तक नॉर्मल डिलीवरी का इंतजार कराया गया परिजनों का आरोप है कि बार-बार सिजेरियन करने की मांग के बावजूद डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया आखिरकार 10 फरवरी की सुबह करीब 3 बजे जबरन डिलीवरी कराई गई 11 फरवरी की सुबह करीब 2:30 बजे बच्चे का जन्म हुआ इसके तत्काल बाद डॉक्टरों ने बताया कि निकलते समय बच्चे के मस्तिष्क में चोट लग गई है और उसकी हालत गंभीर है नवजात को तुरंत आईसीयू ले जाया गया वहां मौजूद डॉक्टरों ने परिजनों से कहा कि बच्चा बेहद खराब स्थिति में पहुंचा है फिर भी उसे बचाने की कोशिश की जाएगी लेकिन आज सुबह करीब 8:30 बजे परिवार को सूचना दी गई कि बच्चे की मौत हो गई है मां का आरोप है कि जिस डॉक्टर ने डिलीवरी कराई वह अब तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं डिलीवरी के बाद बच्चा खत्म हो जाने से आक्रोशित परिजन अस्पताल की लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की. वहीँ सिविल सर्जन डॉ. हेमंत कुमार साहू ने बताया कि नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी इसलिए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और जो भी डॉक्टर दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Feb 11, 2026 13:33:31
New Delhi, Delhi:अवैध बसों के अतिक्रमण से परेशान जनता कर रही है हाहकार गंदगी की वजह से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्यवाही डिपार्मेंट के अधिकारी एक दूसरे के पाले में डाल रहे है गेंद जनता पस्त अधिकारी मस्त कश्मीरी गेट मोरी गेट की जनता और व्यापारी प्राइवेट बसों के अवैध अतिक्रमण प्रवित बसों पर हो रही अवैध लोडिंग अनलोडिंग पुरानी दिल्ली के कश्मीरी गेट से लेकर मोरी गेट में प्राइवेट अवैध बसों के अतिक्रमण से और इन बसों में हो रही अवैध रूप से लोडिंग अनलोडिंग से जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है लगातार कई बार अलग-अलग डिपार्टमेंट से शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही यहां की जनता और व्यापारी इस अवैध अतिक्रमण से बहुत ज्यादा परेशान है कश्मीर गेट मेट्रो जाने वाले लोगों को तो और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है इन प्राइवेट बसों का आतंक इतना है आप खुद सुन लीजिए इन लोगों की जुबानी शासन प्रशासन नेता जनप्रतिनिधियों से सबसे शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही प्राइवेट बसों के अवैध अतिक्रमण से यहां पर गंदगी की भरमार है लोगों का निकलना मुश्किल होता जा रहा है यहां तक की टर्मिनल पर दिल्ली परिवहन विभाग की तरफ से बताया होमगार्ड को तैनात किया गया है लेकिन वह तैनाती किस लिए है इसका पता नहीं यहां की जनता कर रही है पुकार लेकिन नहीं सुन रही सरकार इन प्राइवेट अवैध बसों के चलते यहां पर कानून व्यवस्था भी गंभीर होती जा रही है और यहां के स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की जाती है इन अवेयरनेस प्राइवेट बसु के चलते यहां पर जाम भी लग जाता है जिससे और ज्यादा परेशानियां बढ़ जाती हैं स्थानीय निवासी और व्यापारी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top