Back
भाजपा के दावे के बीच कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी से सियासी घमासान
BDBabulal Dhayal
Feb 08, 2026 09:15:11
Jaipur, Rajasthan
विधानसभा में सीएम की रिप्लाई के दौरान सीएम ने ये एलान किया था। सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी कर दी है। सीएम का दावा है कि अगले चुनाव में कांग्रेस की बुरी दुर्गति होगी, इस पर कांग्रेस नेताओं ने भी सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, सूबे में सियासी उबाल आ गया है। कांग्रेस की हार होगी फिर अगली बार, सीएम ने लिख कर देने की दिखाई ताकत। बुलंद हौंसलों के साथ बड़ा बयान, जिससे सूबे में घमासान मचा है। कांग्रेस सूबे में तीन साल बाद सत्ता बदलने के इंतजार में एक दिन गुजार रही है, पर सीएम भजनलाल शर्मा के इस बयान ने उसकी उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है, जिसके बाद कांग्रेसी खेमे में खलबली मची है। सीएम ने अगली बार फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया है, भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस की दुर्गति की घोषणा कर दी है कि कांग्रेस कितनी सीटें जीतेंगी इसकी भी सीएम ने भविष्यवाणी कर दी है। एक तरफ कांग्रेस में भारी फूट, दूसरी ओर परिसीमन से बदले हुए सियासी समीकरण, बीजेपी आश्वस्त है कि उसकी दुबारा सत्ता में वापसी को कांग्रेस नहीं रोक पाएगी। कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर अभी से जारी लड़ाई में बीजेपी को अपना फायदा ही फायदा दिख रहा है। अशोक गहलोत किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, और न ही सचिन पायलट खुद को कमजोर आंकने को, डोटासरा और जूली के लिए गहलोत और पायलट को साधना बहुत बड़ी चुनौती है; गांधी परिवार की पार्टी पर कमजोर होती पकड़ का भी बीजेपी को बखूबी अहसास है। साथ ही कांग्रेस के अग्रिम संगठनों की पार्टी के बजाय नेताओं के प्रति निष्ठा का भाव, कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने के लिए काफी है। जाहिर है कांग्रेसी कुनबे की कलह भाजपा के लिए सुखद संकेत हैं, पार्टी एकमुखी है पीएम मोदी के प्रति देश प्रदेश की जनता का भरोसा और अमित शाह की रणनीति कांग्रेस की प्लानिंग को ध्वस्त करने के लिए काफी मानी जाती है, इसलिए बीजेपी अभी से ही अगले चुनाव की तैयारी में जुटी है। उसके पास अस्सी लाख से ज्यादा समर्पित सदस्य हैं, लाखों कार्यकर्ता हैं, हिंदुत्व की लहर का दम और गिनाने को डबल इंजन सरकार के बहुत से काम, जाहिर है सीएम का ये बयान कांग्रेस को सोचने पर मजबूर कर रहा है। पर पार्टी नेता फिर भी पच्चीस साल से सरकार बदलने की चली आ रही परिपाटी पर आंख मूंद भरोसा कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPankaj Kumar
FollowFeb 08, 2026 10:51:270
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 10:48:100
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 10:48:000
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 08, 2026 10:47:390
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 10:47:220
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 08, 2026 10:47:000
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 08, 2026 10:46:410
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 10:46:220
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 08, 2026 10:46:130
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 08, 2026 10:45:470
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 08, 2026 10:45:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 10:45:120
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 10:36:060
Report
0
Report