Back
मनरेगा भुगतान में देरी: केंद्र अंशदान मिलते ही मजदूरी तुरंत देगी सरकार
BDBabulal Dhayal
Mar 09, 2026 11:06:55
Jaipur, Rajasthan
विधानसभा में आज मनरेगा के भुगतान में हुई देरी का मामला गूंजा। ग्रामीण विकास मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने स्वीकार किया कि मनरेगा भुगतान में देरी हो रही है। उन्होंने सदन को भरोसा दिलाया कि मजदूरों का अटका हुआ भुगतान जल्द दिलाया जाएगा
मनरेगा भले ही बंद होने जा रही है , और,इसकी जगह जी रामजी स्कीम लेने जा रही है। पर मनरेगा भुगतान में हो रही देरी का मामला आज विधानसभा में गूंजा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पूरक प्रश्न के जवाब में मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने स्वीकार किया कि
केंद्र से अंशदान का पैसा नहीं मिलने के कारण मजदूरों के भुगतान में देरी हो रही है। अटका हुआ पैसा जल्द दिलवाया जाएगा।
डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने माना कि मनरेगा में समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं होता। अलग अलग कारणों से मजदूरी के भुगतान में देरी होती है। मजदूरों को 15 दिन में मजदूरी का भुगतान करना होता है लेकिन देरी हो रही है。
डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि केंद्रीय अंशदान नहीं मिलने के कारण भुगतान में देरी हुई है। केंद्र से अंशदान लेने के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी गई है, मैं खुद व्यक्तिगत रूप से भी मिलूंगा। जरूरी दस्तावेजों की पूर्ति नहीं होने के कारण केंद्रीय अंशदान में देरी होती है। मैटेरियल सप्लाई के टेंडर समय पर नहीं होते इन सबके कारण भुगतान लेट हो जाते हैं। जैसे ही केंद्रीय अंशदान का पैसा मिलेगा बकाया मजदूरी का भुगतान कर दिया जाएगा。
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा। ग्रामीण विकास मंत्री
विपक्ष भाजपा सरकारों पर मनरेगा को कमजोर करने के आरोप लगाता रहा है। अब मनरेगा भुगतान में हुई देरी पर मंत्री के कबूलनामें को वो पंचायत चुनाव में बड़ा मुद्दा भी बना सकती है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RVRajat Vohra
FollowMar 09, 2026 12:33:450
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 09, 2026 12:32:420
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 09, 2026 12:32:250
Report
KSKashish Singh
FollowMar 09, 2026 12:31:330
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 09, 2026 12:30:560
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 09, 2026 12:30:350
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowMar 09, 2026 12:24:360
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 09, 2026 12:24:160
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 09, 2026 12:22:450
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 09, 2026 12:22:260
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 09, 2026 12:22:130
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowMar 09, 2026 12:21:580
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 09, 2026 12:21:440
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 09, 2026 12:21:290
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 09, 2026 12:21:070
Report