Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mainpuri205001

थाने से खींचकर ले जाते वीडियो: प्रेम प्रसंग से जुड़ा मैनपुरी मामला

AKAtul Kumar
Mar 09, 2026 12:30:56
Mainpuri, Uttar Pradesh
मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र में युवती को खींचकर ले जाते लोग का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. जाँच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला. युवती राजस्थान के भीलवाड़ा की रहने वाली बताई गई और प्रेम प्रसंग में पढ़कर युवक के पास मैनपुरी आ गई थी. राजस्थान में युवती की गुमशुदगी दर्ज थी. पुलिस के अनुसार राजस्थान पुलिस कुर्रा थाना क्षेत्र के युवती को लेकर गई थी. प्रेमी रितिक का कहना है कि वे दोनों प्रेम प्रसंग में थे और मैनपुरी शादी करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने दवाब डालकर युवती को थाने से भेज दिया. कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रितिक यादव राजस्थान के भीलवाड़ा में काम करता था. उसकी मुलाकात भीलवाड़ा की रहने वाली रिंकू शर्मा से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया. परिजनों ने भीलवाड़ा में शिकायत की थी. भीलवाड़ा पुलिस ने रितिक को गिरफ्तार कर छोड़ दिया था. कुछ दिनों बाद युवती भी मैनपुरी आ गई. थाने में मौजूदगी के दौरान युवती अपने प्रेमी के साथ रहने और शादी की बात कहती रही, लेकिन परिजनों के पहुंचते ही युवती को थाने से खींचकर राजस्थान ले गए. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. प्रेमी का कहना है कि वे बालिग हैं और आपसी सहमति से शादी करना चाहते हैं. एसपी सिटी ने बताया कि राजस्थान पुलिस यहां आई थी और युवती की राजस्थान में गुमशुदगी दर्ज थी; राजस्थान पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर युवती को लिया. मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और वायरल वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग चर्चाएं कर रहे हैं.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KBKuldeep Babele
Mar 09, 2026 14:05:04
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जमीन विवाद के कारण लमकना ग्राम में जेठानी और देवरानी के परिवारों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। लमकना निवासी कल्पना जैन ने रिपोर्ट लिखाई कि दोपहर में वह घर में थी; इसी दौरान जेठानी सविता का बेटा सचिन जैन, सौरभ जैन और बेटी श्वेता जैन उनके घर पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर लाठी से हमला कर दिया। शोर सुनकर बेटा अंकुर, बहु आशी और बेटी प्राची भी बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। दूसरे पक्ष से सविता ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपने पति राजेंद्र के साथ दुकान पर थीं, उसी दौरान कल्पना की बेटी विजेंद्र, अंकुर और बहुआसी उनकी दुकान पर पहुंची और पैसे की मांग कर मारपीट शुरू कर दी। मौके का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। फिलहाल सिहोरah पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 09, 2026 14:04:43
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 09, 2026 14:04:27
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के बजट को कांग्रेस ने निराशाजनक बताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक काजी निजामुद्दीन ने जी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि यह बजट सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के सेक्टर में बजट काफी काम किया गया है जिससे पता चलता है कि सरकार की प्राथमिकता लोगों का स्वास्थ्य और शिक्षा नहीं है। मुख्यमंत्री सदन में अपने बजट भाषण में भले ही लोकलुभावन बातें करें लेकिन हकीकत में बजट के आंकड़े मेल नहीं खाते । बजट में कई सेक्टर को छोड़ा गया है। बेरोजगारी कैसे खत्म होगी। युवाओं के लिए रोजगार के क्या साधन सरकार उपलब्ध कराएगी। इन बातों का कोई जिक्र नहीं है। विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष के बजट को देख लीजिए कई योजनाएं आज भी धरातल पर नहीं उतरी हैं。
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 09, 2026 14:04:18
Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज: किसान पर हमला कर 30 हजार रुपये लूटे, ट्रैक्टर की किश्त जमा करने जा रहा था पीड़ित* कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में एक किसान के साथ मारपीट कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर जनू निवासी किसान मनीराम ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वह सरायसुंदर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। पीड़ित किसान का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और जेब में रखे 30 हजार रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सरायसुंदर पेट्रोल पंप के पास ग्राम कुंवरपुर जनू निवासी किसान मनीराम पर दबंगों ने अचानक हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट कर जेब में रखे 30 हजार रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि किसान मनीराम ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए बैंक जा रहे थे। घटना के बाद पीड़ित ने छिबरामऊ कोतवाली पहुंचकर दो हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद पीड़ित किसान ने छिबरामऊ कोतवाली पहुंचकर दो हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 09, 2026 14:04:15
Munger, Bihar:पिता-पुत्री के रिश्ते को किया था शर्मशार, मिला आजीवन कारावास, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्रदीप कुमार चौधरी ने सुनाई सजा ,होटल बुक कर नाबालिक पुत्रियों का करता था शोषण ,पुलिस ने जमालपुर के एक होटल से किया था गिरफ्तार मुंगेर : मुंगेर न्याय मंडल के विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्रदीप कुमार चौधरी की अदालत ने सोमवार को पाक्सो एक्ट के एक मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए दोषी को आजीवन कारावास तथा 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर दोषी को तीन महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह मामला 2022 का है तथा जमालपुर थाना के एक कांड से जुड़ा है। पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाले इस मामले में दोषी की पत्नी ने केस दर्ज कराया था तथा अपने पति पर नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का आरोप लगाया था। बताते चलें कि दोषी व्यक्ति सीआरपीएफ का जवान रहा है तथा एनएसजी का भी हिस्सा रहा है। विशेष लोक अभियोजक पाक्सो एक्ट प्रीतम कुमार वैश्य ने बताया कि जमालपुर पुलिस के अनुसंधान के बाद आरोप पत्र समर्पित करने के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 11 लोगों की गवाही कराई गई तथा सभी ने आरोप का समर्थन किया। इसके बाद अभियोजन तथा बचाव पक्ष की दलीलें सुनने तथा उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने 24 फरवरी 2026 को अभियुक्त को दोषी करार दिया तथा सोमवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के पश्चात भारतीय दंड संहिता तथा पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आजीवन कारावास व 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी.
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 09, 2026 14:03:55
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में पुलिस के लाख सख्ती के बावजूद हथियार लहराने और हर्ष फायरिंग का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक शादी समारोह के दौरान वार्ड पार्षद के चचेरे भाई ने हर्ष फायरिंग किया, वीडियो दो बार गोली लोड करके फायरिंग करते दिख रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करती है। बताया जा रहा है कि वीडियो मुजफ्फरपुर के वार्ड 45 के वार्ड पार्षद के चचेरे भाई का है, और बताया गया है कि वार्ड पार्षद के छोटे भाई की शादी में यह हर्ष फायरिंग की गई है, जिसका वीडियो किसी ने बना लिया और अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामला सिकंदरपुर ओपी थाना क्षेत्र के सोडा गोदाम के समीप का बताया जा रहा है, जहां वार्ड 45 के छोटे भाई की शादी के दौरान यह घटना हो रही है और यह वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की संज्ञान में आते ही कार्रवाई में जुटी है ताकि यह पता चल सके कि कब का मामला है और इसमें हर्ष फायरिंग करने वाला कौन है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 09, 2026 14:03:37
Munger, Bihar:महिला सशक्तिकरण पर भाषण प्रतियोगिता, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली। मुंगेर : मुंगेर विश्वविद्यालय के अधीन संचालित एकमात्र विधि महाविद्यालय विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिला सशक्तिकरण और बिहार” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का सम्मान करने का दिन है। यह दिवस लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं के अधिकारों के लिए हुए संघर्ष को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है।उन्होंने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होलकर, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनी नायडू, इंदिरा गांधी, सावित्रीबाई फुले तथा मदर टेरेसा के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता के बाद नारी सशक्तिकरण के समर्थन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर किला परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक गई और पुनः महाविद्यालय लौटकर समाप्त हुई।इस रैली में विधि स्नातक सेमेस्टर–एक (शैक्षणिक सत्र 2025–28), सेमेस्टर–तीन (सत्र 2024–27) तथा सेमेस्टर–पांच (सत्र 2023–26) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 09, 2026 14:03:17
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पहुंचे सीपीआईएम के वरिष्ठ नेत्री वृंदा करात ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा को लेकर उठे विवाद मामले में कहा कि राष्ट्रपति कहीं किसी प्रदेश में जाते हैं तो निश्चित रूप से प्रदेश के सरकार से बातचीत करके जाते हैं... और वे जाएंगे तो हर हाल में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अगर नहीं जा सकते हैं... तो निश्चित ही प्रदेश के उनके सीनियर मंत्री को जाना ही चाहिए... यह तो तय बात है... इसमें कोई बात होना ही नहीं चाहिए... लेकिन बात यह है कि राष्ट्रपति जी प्राइवेट एनजीओ के कार्यक्रम में गए थे वे कोई सरकारी प्रोग्राम में नहीं गए थे... और उनके साथ बंगाल सरकार का जो तालमेल होना चाहिए था वह नहीं हुआ... और यह भी एक हकीकत है... आगे उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि पूरे देश में चाहे राज्यपाल हों, राष्ट्रपति हों या कोई अन्य संविधानाध्यक्ष, सभी को राजनीति से दूर रहना चाहिए...
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 09, 2026 14:02:55
Danapur, Bihar: बिहार में सम्राट चौधरी को CM के कुर्सी पर देखना चाहते हैं लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव मनेर में सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए कहा धर्म को आगे बढ़ाने वाले व्यक्ति हैं सम्राट चौधरी अगर वह सीएम बने तो सबसे ज्यादा खुशी हमें होगी ANCHOR पटना की मनेर में नगर परिषद उपाध्यक्ष शंकर यादव के द्वारा रखे गए इफ्तार पार्टी में शिरकत करने पहुंचे लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अल्पसंख्यक समुदाय के साथ बैठकर किया इफ्तार वही मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा केंद्र सरकार से मैं मांग करूंगा कि बिहार को तरक्की पर ले जाने वाला CM ही बिहार में दे सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी क्योंकि सम्राट चौधरी धर्म को आगे बढ़ाने वाले व्यक्ति हैं जो शख्स धर्म को आगे बढ़ाएगी अगर वह सीएम बनता है तो हमें खुशी होगी सम्राट चौधरी अगर सीएम बनेंगे तो हमें खुशी होगी BYTE तेज प्रताप यादव
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 09, 2026 14:02:39
Panna, Madhya Pradesh:अंधे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। 'शौच' के विवाद में कुल्हाड़ी से की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है, जहाँ शाहनगर थाना पुलिस ने ग्राम पुरैना में 21 जनवरी 2026 को हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 53 वर्षीय आरोपी उदय सिंह उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया है। मृतक प्रताप सिंह राठौर का शव पानी से भरे एक गड्ढे में मिला था, जिसके सिर पर गहरे जख्म थे। एडिशनल एसपी वंदना चौहान के निर्देश पर विशेष टीम ने जब मामले की परतें खोली, तो चौंकाने वाली वजह सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि मृतक अक्सर उसकी गौशाला के पास 'नित्य क्रिया' (शौच) करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कहा सुनी हो चुकी थी। घटना के दिन विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर प्रताप सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 09, 2026 14:02:10
Jind, Haryana:जींद में बिजली कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी जारी, कार्यकारी अभियंता के खिलाफ जोरदार घेराव कर्मचारियों का आरोप – प्रताड़ना और वेतन रोकने से भड़का गुस्सा माफी और रुकी सैलरी जारी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान यूनियन की चेतावनी – जहां भी जाएंगे कार्यकारी अभियंता, वहीं होगा घेराव जींद यूनिट के कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि उपमंडल अधिकारियों पर दबाव बनाकर कर्मचारियों को अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। जबकि जेई इंचार्ज द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति का प्रमाण पत्र भी दिया जाता है, इसके बावजूद उनकी सैलरी रोकी जा रही है。 धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान हरिओम ने की जबकि मंच संचालन वरिष्ठ उपप्रधान सुनील शर्मा ने किया। यूनियन नेताओं का कहना है कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और उपमंडल अधिकारियों को भी दरकिनार किया जा रहा है。 यूनियन नेताओं राजेश शर्मा, राजा शामदो और राजेश आसन ने संयुक्त बयान में कहा कि जब तक कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कर उनकी रोकी गई सैलरी जारी नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों ने हाथ उठाकर इस फैसले का समर्थन किया。 कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक कार्यकारी अभियंता धरना स्थल पर आकर कर्मचारियों और संगठन से माफी नहीं मांगते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि कार्यकारी अभियंता जिस भी सब डिवीजन में जाएंगे, वहां यूनियन द्वारा उनका घेराव किया जाएगा।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 09, 2026 14:01:43
Obra, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोनभद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। ओबरा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलाना सलीम का पुतला फूंका और कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए तहरीर भी दी। दरअसल मामला सोनभद्र जिले के ओबरा का है, जहां भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डل अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुभाष तिराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिहार के एक मौलाना सलीम ने रमजान के दौरान आयोजित एक धार्मिक सभा में उत्तर प्रदेश में गौ-कशी पर लागू सख्त कानून का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने इसे मां का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के नारे लगाते हुए मौलाना सलीम का पुतला फूंका और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुला दहन के बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंचे और मौलाना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Mar 09, 2026 14:01:28
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माधोपुर, टिकरी और पिपरी में सोमवार को बच्चा चोर की अफवाह फैलने से गांव में हड़कंप मच गया। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अधेड़ को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। ग्रामीणों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ा गया अधेड़ मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और वह कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां गांव का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Mar 09, 2026 14:00:57
Satna, Madhya Pradesh:सतना के रैगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भटिगवां गांव में होली की रात जमीन विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जानकारी के अनुसार भटिगवां गांव निवासी प्रदीप सिंह का अपने चाचा और चचेरे भाई के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 4 मार्च की रात होली के दौरान गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उस समय कई लोग नशे में भी बताए जा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा सुखेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू और चचेरे भाई शिवांश सिंह ने प्रदीप सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसकी पीठ और छाती पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मारपीट के बाद घायल प्रदीप किसी तरह घर पहुंच गया, लेकिन देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल सतना लेकर पहुँचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में फरियादी अतुल सिंह की शिकायत पर रैगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही एक आरोपी शिनाज सिंह बघेल को 5 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मामले में फरार चल रहे आरोपी सुखेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उप जेल भेज दिया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top