Back
जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 2000 विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल
DTDinesh Tiwari
Feb 14, 2026 08:15:07
Jaipur, Rajasthan
जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी का 15वां दीक्षांत समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन जगतपुरा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में किया गया, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय कॉर्पोरेट कार्य एवं सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. संदीप बख्शी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ डॉ. के. आर. लक्ष्मीनारायण उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह में लगभग 2000 विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों की डिग्रियां और मेडल प्रदान किए गए। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 64 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जबकि 46 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरे पर उपलब्धि की खुशी साफ झलक रही थी। मुख्य अतिथि हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जयपुर नेशनल यूनिवरसिटी हर वर्ष हजारों युवाओं को तैयार कर देश को एक सक्षम कार्यबल प्रदान कर रही है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार, नैतिकता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। चांसलर डॉ. संदीप बख्शी ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक और कुशल पेशेवर बनाना है। समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने दीक्षांत शपथ लेकर अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं देश के विकास के लिए करने का संकल्प लिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:53:15Noida, Uttar Pradesh:मेट्रो में रील्स बनाने का जुनून!
0
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 14, 2026 09:53:000
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 14, 2026 09:52:450
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 14, 2026 09:52:290
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 14, 2026 09:52:200
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 14, 2026 09:51:520
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:51:26Noida, Uttar Pradesh:पुष्पा 2 के गाने पर 2 बच्चों का डांस
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 14, 2026 09:51:140
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 14, 2026 09:51:000
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 14, 2026 09:50:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:50:21Noida, Uttar Pradesh:महिलाओं को स्टंट करना पड़ गया भारी
0
Report