Back
जयपुर जिले में पंचायत पुनर्गठन से स्थानीय प्रतिनिधित्व मजबूत, आगामी चुनावों में बदलाव
DGDeepak Goyal
Nov 21, 2025 12:30:17
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान में अगले साल होने वाले स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों से पहले पूरे राज्य में प्रशासनिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। इसी कड़ी में जयपुर जिले में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर अधिसूचना ने पूरे राजनीतिक परिदृश्य में नई हलचल ला दी है। जयपुर जिले में अब 457 नहीं, बल्कि 596 ग्राम पंचायतें होंगी। यानी आगामी चुनावों में 596 सरपंच चुनकर आएंगे। यह सिर्फ आंकड़ों का इजाफा नहीं, बल्कि सत्ता के विकेंद्रीकरण की दिशा में जयपुर जिले की अब तक की सबसे बड़ी सर्जरी है। पुनर्गठन में 273 ग्राम पंचायतों की सीमाएं बदलीं और उनमें से 139 नई ग्राम पंचायतों का जन्म हुआ है। इन नई पंचायतों के चुनाव उनके कार्यकाल पूर्ण होने पर होंगे, जो ज्यादातर अगले साल निर्धारित हैं। प्रशासनिक मानचित्र पर कई जगहों पर गांव पहली बार स्वतंत्र पंचायत के रूप में उभरेंगे, जिससे स्थानीय प्रतिनिधित्व की ताकत बढ़ेगी, लेकिन चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे। सबसे बड़ा भूगोल अब गोविंदगढ़ का है। जहां पंचायत समिति में कुल 61 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। इसके बाद जालसू 46 और जमवारामगढ़ 40 पंचायतों के साथ बड़े ब्लॉक बनकर सामने आए हैं। यानी आने वाले चुनावों में इन ब्लॉकों में सबसे ज्यादा दावेदार दिखेंगे और राजनीतिक तापमान सबसे ज्यादा इन्हीं क्षेत्रों में चढ़ेगा। फागी से लेकर सांगानेर, शाहपुरा से लेकर बस्सी तक लगभग हर पंचायत समिति में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ी है। कई जगह यह बढ़ोतरी 30 से 50 फीसदी तक है, जिसका मतलब है कि सत्ता का दायरा नीचे तक और व्यापक होने जा रहा है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। पंचायती राज विभाग जल्द ही जयपुर जिले में 4 नई पंचायत समितियों का गठन कर सकता है। जैसे ही यह अधिसूचना जारी होगी, जयपुर का मौजूदा 19 पंचायत समितियों का ढांचा टूटकर 23 समितियों का नया नक्शा गढ़ देगा। इससे ग्राम पंचायतों की नई मैपिंग फिर से बदल सकती है और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारियां नए ढंग से बांटी जाएंगी।
50
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 21, 2025 13:23:120
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 21, 2025 13:22:540
Report
JPJai Pal
FollowNov 21, 2025 13:22:320
Report
ब्लॉकबस्टर खबर: नितिन नवीन ने CM के नेतृत्व में NDA बिहार में मंत्री-विभागों के बंटवारे पर दिया दावा
SKSundram Kumar
FollowNov 21, 2025 13:22:190
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowNov 21, 2025 13:21:560
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowNov 21, 2025 13:21:360
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 21, 2025 13:20:40Noida, Uttar Pradesh:हरदोई में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है...यहां बाइक सवार दो युवक भीषण हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया...जहां उनका इलाज जारी है।
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 21, 2025 13:20:29Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
थाना तलैया क्षेत्र के गिन्नौरी स्कूल के सामने मकान में आबकारी विभाग की छापेमार कार्यवाही
राहुल यादव अंकित यादव के घर से 80 से 90 शराब की पेटियां पकड़ाई
आरोपियों ने आबकारी विभाग की टीम पर छोड़ा कुत्ता
पिछले लंबे समय से अंकित यादव राहुल यादव कर रहे थे अवैध शराब का कारोबार
0
Report
0
Report
OBOrin Basu
FollowNov 21, 2025 13:20:070
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 21, 2025 13:19:2864
Report
KKKamal Kumar
FollowNov 21, 2025 13:18:5452
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 21, 2025 13:18:3085
Report
KKKamal Kumar
FollowNov 21, 2025 13:17:4266
Report
KYKaniram yadav
FollowNov 21, 2025 13:17:2858
Report