Back
जयपुर समेत प्रदेश में निजी बस संचालकों की चक्का जाम हड़ताल, यात्रियों पर असर
DTDinesh Tiwari
Feb 24, 2026 05:03:51
Jaipur, Rajasthan
जयपुर राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में निजी बस ऑपरेटर्स ने मंगलवार देर रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन चक्का जाम हड़ताल शुरू कर दी। निजी बस संचालक परिवहन विभाग की हालिया कार्रवाईयों के विरोध में सड़कों से बसें हटाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑपरेटर्स का कहना है कि लगेज कैरियर, परमिट और ओवरहैंग को लेकर की जा रही सख्त कार्रवाई से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। बस संचालकों के संगठन ने दावा किया है कि हड़ताल में प्रदेशभर की करीब 20 हजार बसें बंद रखी गई हैं। इसके चलते जयपुर सहित विभिन्न जिलों में बस स्टैंड सूने नजर आए और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बस सेवा ठप होने से लाखों यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। खासतौर पर बाहर से आने-जाने वाले मजदूर, छात्र और रोजाना सफर करने वाले लोग सबसे अधिक परेशान दिखे। खाटूश्यामजी मंदिर में चल रहे मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी बसों से पहुंचते हैं। बसें बंद रहने से मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की लाखों श्रद्धालु होली के त्यौहार के चलते दूरदराज से आने जाने वाले लोगों पर भी असर पड़ेगा। निजी बसों की हड़ताल का असर अन्य परिवहन साधनों पर भी दिखाई दे रहा है। ऑटो रिक्शा चालकों का कहना है कि बस स्टैंडों पर सवारियां नहीं मिलने से उनकी आमदनी पर भी असर पड़ा है। वहीं दिहाड़ी मजदूरों को काम पर पहुंचने व जैसे तैसे पहुंचने क बाद मजदूरी मिलने में दिक्कत आ रही है, जिससे उनकी मजदूरी प्रभावित हो रही है। आज दोपहर 1 बजे परिवحن आयुक्त के साथ बस ऑपरेटर्स की वार्ता है। दोनों पक्षों के बीच समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। यात्रियों की नजरें अब इस बैठक पर टिकी हैं कि हड़ताल कब तक जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 24, 2026 06:17:070
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 24, 2026 06:16:450
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 24, 2026 06:15:160
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 06:04:500
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 06:04:400
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 06:04:290
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 24, 2026 06:04:070
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 24, 2026 06:03:260
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 24, 2026 06:03:010
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 24, 2026 06:02:520
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 24, 2026 06:02:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 24, 2026 06:02:080
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 24, 2026 06:01:570
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 24, 2026 06:01:360
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 06:01:190
Report