Back
ईरान-इजरायल युद्ध से खाड़ी उड़ानें रोक, जयपुर से 5 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द
KCKashiram Choudhary
Mar 04, 2026 10:16:30
Jaipur, Rajasthan
ईरान-इजरायल युद्ध हालात का असर
- खाड़ी देशों से आवागमन पूरी तरह बंद, दुबई, अबूधाबी, शारजाह की 5 फ्लाइट्स रद्द
- दुबई में फंसा जयपुर के 45 लोगों का समूह, 2 मार्च को लौटना था, दुबई में अटके हुए
जयपुर।
ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के 5वें दिन भी हवाई सेवाएं सामान्य नहीं हो सकी हैं। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए संचालित फ्लाइट्स पिछले 5 दिनों से बंद हैं। आज भी जयपुर एयरपोर्ट से 5 इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन नहीं हो पा रहा है। खासतौर से दुबई, अबूधाबी और शारजाह से आने और जाने वाली फ्लाइट रद्द चल रही हैं। फ्लाइट्स संचालित नहीं होने से जयपुर के करीब 45 यात्रियों का एक समूह दुबई में फंस गया है। जयपुर के महेश नगर और करतारपुरा फाटक क्षेत्र के निवासी करीब 45 सदस्य घूमने के लिए दुबई गए हुए थे। इस दौरान जयपुर के महेश नगर निवासी रामजीलाल गुप्ता के विवाह की 48वीं वर्षगांठ भी सेलिब्रेट की गई थी। इन सभी यात्रियों की 2 मार्च को दुबई से जयपुर आगमन की फ्लाइट बुक थी, लेकिन फ्लाइट्स रद्द होने से ये यात्री जयपुर नहीं आ पा रहे हैं। रामजीलाल गुप्ता के परिजन प्रवीण बड़ाया ने बताया कि 6 लोगाें के कल तक जयपुर आने की सूचना मिली है, लेकिन बचे हुए 39 सदस्यों के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है।
युद्ध के चलते आज 5 फ्लाइट्स रद्द
- एतिहाद एयरवेज की रात 3:15 बजे अबूधाबी की फ्लाइट EY-329 रद्द
- एयर अरबिया की तड़के सुबह 4:10 बजे शारजाह की फ्लाइट G9-436 रद्द
- एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 8:20 बजे दुबई की फ्लाइट IX-195 रद्द
- स्पाइसजेट की सुबह 9:40 बजे दुबई की फ्लाइट SG-57 रद्द
- एतिहाद एयरवेज की रात 9:30 बजे अबूधाबी की फ्लाइट EY-327 रद्द
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSohan Pramanik
FollowMar 04, 2026 11:18:310
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 04, 2026 11:18:150
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowMar 04, 2026 11:17:440
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 04, 2026 11:17:300
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 04, 2026 11:16:070
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 04, 2026 11:15:550
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 04, 2026 11:15:430
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 04, 2026 11:15:290
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 04, 2026 11:15:180
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 04, 2026 11:01:411
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 04, 2026 11:01:050
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 04, 2026 11:00:490
Report
1
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 04, 2026 10:49:02Noida, Uttar Pradesh:Jaipur
जयपुर पुलिस रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने होली का होली धमाल
जयपुर पुलिस रेंज स्टाफ के साथ किया जमकर डांस
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 04, 2026 10:48:460
Report
