Back
राजस्थान के लखपति दीदी कार्यक्रम में टैबलेट वितरित, महिलाओं को मिली डिजिटल सशक्तिकरण
PTPreeti Tanwar
Dec 21, 2025 12:20:58
Jaipur, Rajasthan
प्रेम तंवर
जयपुर के ओटीएस सभागार में राज्य स्तरीय लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीधे प्रदेशभर की लखपति दीदियों से जुड़े। सीएम ने कहा– दो दिन पहले धौलपुर में लखपति दीदियों से बातचीत के बाद लगा कि पूरे राजस्थान की बहनों से संवाद होना चाहिए। आपकी कहानियां राजस्थान की तस्वीर बदल रही हैं। सरकार आपके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने अलवर की शारदा बैरवा, बांसवाड़ा की निर्मला, गीता और अन्य लखपति दीदियों से संवाद किया। सभी ने बताया कि जहां कभी आमदनी कुछ नहीं थी और समाज में कुप्रथाओं से घिरी महिलाएं अपना स्टैंड नहीं ले पाती थी, आज वे हर महीने 15 से 20 हजार रुपये कमा रही हैं, और पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहता है। सीएम ने कहा कुछ बहनें लखपति से आगे बढ़कर मिलेनियर बनने की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं।
डिजिटल सशक्तिकरण की पहल: मुख्यमंत्री ने जयपुर की सुशीला देवी की तारीफ की, जो ब्लू पॉटरी के जरिए आत्मनिर्भर बनीं। वहीं करौली की अरुणा देवी के संघर्ष को भी सराहा उन्होंने बताया कि 19 लाख से ज्यादा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 12 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। उन्होंने कहा– अब हर बहन के हाथ में सिर्फ मेहनत ही नहीं, तकनीक भी होगी। इस दौरान डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में 10 लखपति दीदियों को टैबलेट भी वितरित किए गए।
सीएम ने गिनाई उपलब्धियां: 19 लाख 45 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण, 12 लाख से ज्यादा लखपति दीदियां बनाई गईं, लाडो प्रोत्साहन योजना की राशि 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख, 10 लाख से ज्यादा साइकिलें वितरित, सभी बहनों को सैनेटरी नैपकिन, राखी पर 2 दिन फ्री यात्रा, पीएम आवास योजना महिलाओं के नाम, राजनीति में 33% आरक्षण।
कांग्रेस पर हमला: मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले योजनाएं या तो बनती नहीं थीं, और अगर बनती थीं तो 100 में से सिर्फ 15 पैसे ही जरूरतमंदों तक पहुंच पाते। आज शौचालय, गैस सिलेंडर और योजनाओं का पैसा सीधे महिलाओं तक पहुंच रहा है।
2047 के भारत में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम– उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी: उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश की महिलाएं अब शिक्षित और आत्मनिर्भर बन रही हैं; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए अवसर दिए। विकसित भारत 2047 के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम होगी। पहले महिलाओं तक काम सीमित था, अब बीजेपी सरकार में महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है।
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा– महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है, जिसकी घोषणा उन्होंने अगस्त 2023 में लाल किले से की थी। पहले महिलाओं का काम घर और खेती तक सीमित था, लेकिन आज स्किल डेवलपमेंट ने आत्मविश्वास दिया है। महिलाएं खुद बैंक ऑपरेट तक संभाल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख से ज्यादा लखपति दीदियों की पहचान हो चुकी है और इस अभियान में राजस्थान देश में तेलंगana के बाद दूसरे स्थान पर है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी लखपति दीदियों से अपील करते हुए कहा– राजीविका से जुड़िए, आत्मनिर्भर बनिए। राजस्थान की तकदीर बदलने की इस यात्रा में सरकार पूरी ताकत से आपके साथ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowDec 21, 2025 13:36:280
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowDec 21, 2025 13:34:320
Report
PSPrashant Shukla
FollowDec 21, 2025 13:33:360
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 21, 2025 13:33:080
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 21, 2025 13:32:540
Report
MKMohammed Khan
FollowDec 21, 2025 13:32:380
Report
RSRavi sharma
FollowDec 21, 2025 13:32:230
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 21, 2025 13:32:121
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 21, 2025 13:31:560
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 21, 2025 13:31:400
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 21, 2025 13:31:220
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 21, 2025 13:31:040
Report
ASArvind Singh
FollowDec 21, 2025 13:30:470
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 21, 2025 13:30:230
Report