Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
आश्रम हॉस्टलों में बिना टेंडर खरीद के खिलाफ हंगामा, स्पीकर ने जांच के निर्देश दिए
BDBabulal Dhayal
Feb 18, 2026 09:16:11
Jaipur, Rajasthan
आश्रम हॉस्टलों में बिना टेंडर खाद्य सामग्री खरीदने पर आज विधानसभा में खासा हंगामा हुआ। टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी की प्रतिपक्ष से तीखी नोकझोंक हुई, बीच में टोकने वाले विधायकों को स्पीकर ने फटकार लगाई। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने मंत्री को भविष्य में भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। जनजाति क्षेत्रों में चल रहे आश्रम हॉस्टलों में बिना टेंडर खाद्य सामग्री खरीदने के मामले की गूंज विधानसभा में सुनाई पड़ी। प्रश्नकाल के दौरान टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी सवालों में घिर गए। कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने मंत्री से खाद्य सामग्री खरीद की दरों में अंतर के बारे में पूछा। मंत्री दरों का अंतर नहीं बता सके। अलग-अलग हॉस्टलों में खरीद की दरों में फर्क नहीं बता पाने पर कांग्रेस विधायकों ने मंत्री को घेरने का प्रयास किया। सवाल लंबा खिंचने और नोकझोंक के बाद स्पीकर ने मंत्री के जवाब के बीच ही पूरे मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए। नेतागणों के बीच तीखी नोकझोंक जारी रही। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री को निशाने पर लिया कि चार हॉस्टल में चार दरें कैसे हो सकती हैं, बिना टेंडर खरीद क्यों की गई, 50 हजार से अधिक की खरीद टेंडर से करनी चाहिए, हॉस्टल वार्डनों को किस आधार पर खरीद के पावर दिए गए, और घी जैसी वस्तुओं में दरें अलग-अलग थीं; उन्होंने जाँच की मांग की। बाइट्स में मंत्री ने कहा—पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी और हॉस्टलों में बच्चों को समय पर खाना देने के लिए ही खरीद की गई, जहां उपभोक्ता दुकानें नहीं थीं वहां हम जांच कर रहे हैं। स्पीकर ने भी कहा—मंत्री पूरे मामले की जांच करवाएं ताकि आगे भ्रष्टाचार नहीं हो।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 18, 2026 11:02:56
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर टाटा जूलॉजिकल पार्क मे वन जीव प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुसखबरी हैں, जहां दो अफ्रीकन शेरो का जोड़ा टाटा जू मे लाया गया है, जिसमें मनोहर नर और श्री देवी मादा शेरनी को हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क से लाया गया है, यह कार्यक्रम एक्सचेंज के तहत किया गया है, टाटा जू ने हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क से दी अफ्रीकन शेरो का जोड़ा लिया तो टाटा जू ने भी उन्हें दो मेंड्रिल बंदर उनको दिया है, यह आदान प्रदान नियम के तहत किया गया है, 9 वर्ष के शेर मनोहर और शेरनी श्री देवी प्रजनन के कागार पर हैँ, टाटा जू प्रबंधन को यह यकीन हैँ कि ये दोनों टाटा जू मे सफल प्रजनन कर यंहा शेरो की प्रजाति को और बधायेंगे, इन दोनों अफ्रीकन शेरो के आने से टाटा जू प्रबंधन और शहर वाशियों मे काफी खुसी की लहर हैँ, आज से टाटा जू मे अफ्रीकन शेरो की दहाड़ सुनने को मिलेगी, इन दोनों शेरो के लाने के लिए टाटा जू की एक विशेष टीम पिछले सप्ताह विशेष वाहन के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हुई और जू के विशेष टीम सही सलामत दोनों अफ्रीकन शेरो को लेकर टाटा जू पहुंची जंहा सभी जू के प्रबंधक और कर्मचारियों ने इनका स्वागत किया, सभी दो अफ्रीकन शेरो को देख काफी प्रसन्न दिख रहे हैं।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 18, 2026 11:02:41
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 11:00:08
Auraiya, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। बिधूना थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर और कीरतपुर में की गई छापेमारी के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की हैं। वहीं अलग-अलग स्थानों पर गड्ढों में दबाकर रखे गए करीब 1500 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह संयुक्त कार्रवाई आबकारी निरीक्षक बिधूना भगवान बक्स और आबकारी निरीक्षक अजीतमल सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी सिपाही मानवेंद्र सिंह, संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रवन जादौन और रूपेंद्र कुमार शामिल रहे। दबिश के दौरान संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली गई, जहां से बड़ी मात्रा में तैयार कच्ची शराब और शराब बनाने के लिए रखा गया लहन बरामद हुआ। लहन को मौके पर नष्ट कर अवैध शराब के संभावित बड़े उत्पादन को रोक दिया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत का माहौल है। अवैध शराब जहां स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, वहीं यह अपराधों को भी बढ़ावा देती है। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे।
1
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Feb 18, 2026 10:54:01
Kanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में 45 करोड़ रुपये की लागत से बना 100 बेड का सरकारी अस्पताल भवन वर्ष 2021 में बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक चालू नहीं हुआ और न ही स्टाफ तैनात हो पाया है; अस्पताल में उपकरण भी लगाए गए नहीं हैं. आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य द्वार के पास बैठकर सद्बुद्धि यज्ञ किया, जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची और सपा कार्यकर्ताओं से सामग्री छीनने का प्रयास किया; इस दौरान सपा और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई. केशव नगर स्थित इस अस्पताल को 2021 में अनुमति दी गई थी और 45 करोड़ रुपये बजट दिया गया; भवन बन कर तैयार है, पर मार्च 2025 तक चालू हो जाने की बात कही गई थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उद्घाटन नहीं हुआ. सपा नेता बड़े संख्या में पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे; अस्पताल चालू कराने के लिए पूर्व से आवाज़ उठती रही है; विधायक महेश त्रिवेदी और सांसद रमेश अवस्थी ने कई बार निरीक्षण किया, पर अस्पताल चालू नहीं हो पाया. जहां अस्पताल बना है, उसी से कुछ दूरी पर भाजपा कार्यालय भी बना है, दोनों निर्माण एक साथ शुरू हुए थे, पर भाजपा कार्यालय खुल गया, अस्पताल नहीं.
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Feb 18, 2026 10:53:41
Firozabad, Uttar Pradesh:लाखों की अवैध शराब बरामद यूपी के फिरोजाबाद के थाना मटसेना पुलिस और एसओजी की टीम ने एक ट्रक से अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के दो तस्करों के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 810 पेटी बरामद की है। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत लगभग एक करोड रुपए बताई जा रही है। फिरोजाबाद पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि अंतरराज्यीय गिरोह फिरोजाबाद की सीमा से अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। पुलिस की कई टीमें काफी समय से इन शराब तस्करों की तलाश में जुटी हुई थी तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली के अंतरराज्जीय गिरोह के सदस्य एक ट्रक में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से दतावली अंडरपास की ओर जा रहे हैं जिसमें करोड़ों रुपए की अवैध शराब रखी हुई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मटसेना और एसओजी की टीम ने दतावली चौराहे पर ट्रक को घेर लिया और ट्रक की तलाशी ली तो उसमें अलग- अलग ब्रांड की शराब की 810 पेटी मिली। मौके से पुलिस ने दो शराब तस्कर नीर खान और सवाई सिंह को गिरफ्तार कर लिया बरामद शराब की कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। दोनों तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे पंजाब से शराब ले जाकर बिहार में बेचते है। बिहार में शराब बंदी के कारण शराब बहुत महंगी कीमत पर बेची जाती है।
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Feb 18, 2026 10:53:30
Patna, Bihar:पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ रिटायर IAS अधिकारी के घर में केयर टेकर के रूप में काम करने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक बिहार के विद्दुपुर का रहने वाला था और अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। परिजनों के अनुसार, कुछ दिनों पहले उन्हें जानकारी मिली कि जिस लड़की से युवक प्रेम करता था, उसकी जल्द ही शादी होने वाली है। इस बात से आहत होकर युवक मानसिक तनाव में चल रहा था और इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। परिजनों ने रोते हुए कहा वो उस लड़की से बहुत प्यार करता था. उसकी शादी तय होने की बात सुनकर टूट गया था. इसी वजह से उसने जान दे दी। घटना रिटायर IAS अधिकारी के घर के खुले हिस्से में हुई, जहाँ युवक रोजमर्रा के काम करता था। जानकारी के अनुसार, उसने घर में लगे लोहे के रॉड में रस्सी बांधी और सीढ़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह अन्य स्टाफ के द्वारा दरवाज़ा खुला देखा गया तब उन्हें शक हुआ। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फोरेंसिक टीम ने की गहन जांच घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से सैंपल जुटाए, तस्वीरें लीं और पूरी जगह की बारीकी से जांच की। अगमकुआं थाना पुलिस ने मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से इंकार कर दिया है। कैमरे के पीछे पुलिस अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा कि वरीय अधिकारी के सिवा किसी भी मामले में हम टिप्पणी नहीं करेंगे। हालाँकि, पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ी आत्महत्या का मामला मानकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। बाइट - मृतक की मां
0
comment0
Report
APAnand Priyadarshi
Feb 18, 2026 10:51:20
Chaibasa, Jharkhand:डायन का आरोप लगाकर एक ही परिवार के तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जलाया गया है। इस घटना में 32 वर्षीय महिला एवं दो माह के नवजात बच्चे की जलकर मौत हो गई है। तीसरा व्यक्ति ने धु-धु कर जलती आग के साथ घटनास्थल से भागकर अपनी जान बचाई है। कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कलाईया गांव में घटी इस घटना में जीवित बचे 40 वर्षीय कोल्हान सिंकु के बयान अनुसार घटना मंगलवार की रात करीब नौ बजे घटी। उस वक्त कोल्हान सिंकु अपने दूसरी पत्नी 32 वर्षीय ज्योति सिंकु, दो वर्षीय बेटा एवं दो माह के बच्चों के साथ घर पर सो रहा था। उसी वक्त गांव के रिश्ते में भगिना लगने वाले राशिका बिरुवा ने बुलाया। आवाज़ सुनकर पत्नी ज्योति सिंकु के साथ बाहर निकले। आवाज़ सुनकर बड़ी पत्नी जानी सिंकु भी बाहर निकली। घर के आंगन में करीब एक दर्जन महिला, पुरुष, बच्चे मिलाकर लोग खड़े थे। उन्होंने-wife ज्योति सिंकु पर डायन का आरोप लगाया। मैंने सुबह फैसला करने की बात कही पर किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। अचानक से पेट्रोल से भरा गैलन निकालकर हम दोनों पर डाल दिए। एक ने माचिस निकालकर आग लगा दी। आग धु-धु कर जलते ही मैं जान बचाने के लिए वहां से भाग गया। रास्ते में कपड़ा खोलकर निर्वस्त्र होकर कुमारडुंगी थाना पहुंचे। वहां किसी ने दरवाजा नहीं खोला। रातभर रिश्तेदार के घर रहकर बुधवार सुबह थाने गये। करीब दो घंटा इंतजार के बाद ही दरवाजा खुला। घटना के बारे में थाना को सुचना दिए। उसके बाद थाना बल मुझे अस्पताल में भर्ती कर मेरे गांव गये। गांव में पहुंचकर पुलिस प्रशासन ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया। हत्या को अंजाम देने वाले लोगों के बारे में जानकारी निकालने पर पता चला कि लगभग दस लोग एक ही परिवार के शामिल हैं। सभी ने पुलिस प्रशासन को अपना बयान दिया है कि उन्हीं लोगों ने मिलकर कोल्हान सिंकु के परिवार को जलाया है।
0
comment0
Report
NMNilesh Mahajan
Feb 18, 2026 10:50:46
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में लवजिहाद का मामला सामने आया है, शाहपुर के भाजपा नेता और वार्ड नंबर 13 के पार्षद शेख शाकिर के बेटे शेख अरशद पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पास्को एक्ट, Sc st एक्ट सहित अन्य धाराओं मै पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी अरशद फरार है, थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहा आरोपी शेख अरशद द्वारा नाबालिक लड़की पर इस्लाम कबूल करने पर दबाव बनाया जा रहा था, आरोपी करीब 8 महीने से इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर नाबालिक को प्रताड़ित कर रहा था, नाबालिक के फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था, इस मामले के बाद क्षेत्र मै हड़कम मच गया है, हिंदू संगठन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की माँग कर रहे है, वही थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है。
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 18, 2026 10:50:32
Noida, Uttar Pradesh:अजमेर की दरगाह के शिव मंदिर होने के दावे को लेकर अजमेर की स्थानीय अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार किया।। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को मानने वाले दरवेश समुदाय के लोगों ने यह याचिका दायर की है。 सुप्रीम कोर्ट ने तकनीकी आधार पर याचिका पर सुनवाई से इंकार किया। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अजमेर के कोर्ट में लंबित केस में पक्षकार नहीं है। उसने यहाँ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी में निचली अदालत में इस केस को दाखिल करने वालों पक्षकार भी नहीं बनाया है。 कोर्ट ने दाखिल अर्जी में कहा गया था कि प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट की वैधता से जुड़े मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 12 दिसंबर 2024 को अंतरिम आदेश दिया था कि धार्मिक स्थलो से जुडे किसी नए मुकदमे को देश भर में कोई निचली अदालत स्वीकार नहीं करेगी लेकिन इस आदेश की अवहेलना करके अजमेर की अदालत इस विवाद पर सुनवाई कर नोटिस जारी कर चुकी है। इसलिए अजमेर कोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगाई जाए
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 18, 2026 10:50:11
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में करैयाखेड़ा रोड पर नशीली दवाओं के साथ एक 22 वर्षीय युवक पकड़ा गया। पांच इंजेक्शन और सुलोचन की ट्यूब जब्त हुई। लेकिन सवाल यह है कि यह सब शहर में पहुंच कैसे रहा है? सड़क पर पकड़े गए युवक आखिर इस बड़े नेटवर्क की कौन-सी कड़ी हैं? और असली सप्लायर कौन है—यह आज भी स्पष्ट नहीं हो पाता। पुलिस हर बार कार्रवाई का दावा करती है, लेकिन नशे की सप्लाई लाइन पर रोक क्यों नहीं लग पा रही? अगर नशा लगातार शहर तक पहुंच रहा है तो क्या निगरानी कमजोर है? क्या गश्त पर्याप्त नहीं है? या फिर कहीं न कहीं सिस्टम की पकड़ ढीली है? ये सवाल इसलिए भी अहम हैं क्योंकि उपयोग करने वाले ही नहीं… बल्कि पूरा समाज इसकी चपेट में आ रहा है। गिरफ्तारी के बाद युवक को जुलूस की तरह थाने लाया गया, पूछताछ हुई और औपचारिकताओं के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अब जांच यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला सामान उसे मिला कहां से—लेकिन क्या यह जांच सप्लाई लाइनों तक पहुंचेगी? या फिर यह भी किसी और गिरफ्तार युवा पर जाकर रुक जाएगी? यही सबसे बड़ा सवाल है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top