Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
कांग्रेस घोटालों की उच्चस्तरीय जांच की घोषणा, 6 IAS पर फिर खुलेंगे मामले
BDBabulal Dhayal
Feb 27, 2026 03:48:45
Jaipur, Rajasthan
कांग्रेस राज के घोटालों की होगी जांच मंत्री डॉ किरोड़ी मीणा ने 1400 करोड़ के टांका निर्माण घोटाले की उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश विधानसभा में उच्च स्तरीय जांच की घोषणा 6 IAS के खिलाफ भी खुलेगी जांच ग्रामीण विकास विभाग की अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब देते हुए मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस राज में बाड़मेर सहित कई जिलों में टांका निर्माण में हुए 1400 करोड़ से ज्यादा के घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की घोषणा की. डॉ किरोड़ी ने कहा, गहलोत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीणा ने सीएम को लिखा था कि बाड़मेर में 1537 करोड़ के टांका निर्माण के कामों की जांच में धांधली पाई गई है. 750 करोड़ के काम मौके के पर नहीं थे. रमेश मीणा ने सीएम को भी इस बाबत चिट्ठी लिखी. नागौर के चार विधायकों ने तब सीएम पर दबाव बनाया. उस वक्त जांच के बारे में सरकार कुछ भी नहीं कर पाई. डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा. ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी ने विधानसभा में कहा कि उनके मंत्री बनने के बाद ये शिकायत मुझे मिली. इसकी जांच भी कराई गई. इसमें पूरा पैसा भारत सरकार देती है. 3 लाख का एक टांके का तकमीना बनाया गया जो कि 1.20 लाख में बनता था. हर टांके पर 1.80 लाख डकार लिए गए. किरোड़ी ने कुल 1476 करोड़ के घोटाले का जिक्र किया. नागौर में भी टांका निर्माण में सैकड़ों करोड़ के घोटाले का जिक्र कर इसकी भी जांच की घोषणा की. डॉ किरोड़ी ने कहा, नागौर में तो काम ही नहीं हुआ, वहां टांके बने नहीं, वहां 300 करोड़ से ज्यादा का घोटाला हुआ. इसकी भी हम जांच करवाएंगे. गहलोत सरकार ने विधायकयों के दबाव में जांच ही नहीं होने दी. डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर जमकर हमले बोले, 6 आईएएस के खिलाफ ठंडे बस्ते में पड़ी जांच को फिर से खोलने का ऐलान किया. किरोड़ी ने कहा—गड़बड़ियों को लेकर 6 आईएएस के खिलाफ जांच होनी थी। हनुमानगढ़ में घोटाला हुआ था। तत्कालीन मंत्री भरत सिंह ने सीएम को जांच के लिए भी लिखा था। उसी सीएम ने मंत्री की जांच की सिफारिश पर मुख्य सचिव से जांच करवाई और मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री की सिफारिश पर क्लीन चिट दे दी. इसकी जांच हम खुलवाएंगे. बहरहाल जांच की आंच में कितने अफसर ओर कितने नेता नपेंगे, इसका खुलासा तो जांच के नतीजों के बाद ही होगा. पर टांका निर्माण घोटाला कई अफसरों ओर नेताओं के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HGHarish Gupta
Feb 27, 2026 05:17:24
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के ओरछा रोड़ थाने के ग्राम धोरी में स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक संजीव कुमार चतुर्वेदी पर नाबालिग स्कूली छात्राओ के साथ कथित अशोभनीय हरकत करने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि 5 वर्ष से लेकर 10–12 वर्ष तक की बच्चियों ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले में ओरछा रोड थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ (POCSO) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी को भी उजागर करती है।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 27, 2026 05:17:07
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ब्लैंकेट कंपनी के फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 15 लाख 58 हजार की ऑनलाइन ठगी हो गई। दरअसल प्रार्थी प्रीति निषाद ने जामुल थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई की उसके पति लोकेश निषाद के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया कॉल करने वाले ने बताया कि भिलाई में ब्लिंकीट कंपनी की फ्रेंचाइजी पार्टनरशिप के लिए लकी ड्रा में लोकेश निषाद का नाम आया है इसके लिए पंजीयन करना होगा पंजीयन के लिए दो अलग-अलग खाता जारी किए गए हैं जिसमें 15 लाख 58 हजार ₹ जमा करने होंगे लोकेश निषाद को कॉलर की बात पर भरोसा हो गया क्योंकि कॉलर ने तमाम सबूत और साक्षय भी लोकेश को फोन पर भेजे थे साक्ष्य की बिना जांच पड़ताल किये ही लोकेश ने दोनों खातों में 15 लाख 58 हजार ₹ ट्रांसफर कर दिए लेकिन जब लंबे समय के बाद भी अज्ञात कॉलर का फोन नहीं लगा और लोकेश को किसी प्रकार की कोई फ्रेंचाइजी नहीं मिली तो उसे समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई जिसके बाद लोकेश निषाद ने तमाम साक्ष्य और सबूत के साथ जामुल थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई शिकायत मिलते ही जामूल थाने ने मामला साइबर थाने को सौंप दिया है तो वहीं विवेचना की जा रही है.
0
comment0
Report
Feb 27, 2026 05:16:44
Babaganj, Uttar Pradesh:ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के सांस्कृतिक आयोजनों में इन दिनों एक नाम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कम्पनी मालिक हिरा लाल के नेतृत्व में संचालित यह सांस्कृतिक टीम शादी, मुंडन, जन्मदिन एवं अन्य पारिवारिक समारोहों में अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। गांव से लेकर कस्बों तक इस टीम की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। कार्यक्रमों में डांसर साजन व छोटकऊ अपनी जोड़ीदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं तिलक राम उर्फ साधु डांसर अपने खास अंदाज और पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर उतरते ही माहौल को उत्साह से भर देते हैं। उनकी लोकगीतों और फिल्मी गीतों पर की गई प्रस्तुति दर्शकों को खूब पसंद आती है। संगीत पक्ष को मजबूत बनाने में ढोलक मास्टर तन्दर की भूमिका अहम रहती है। उनकी थाप पर पूरा माहौल थिरक उठता है। साथ ही हारमोनियम मास्टर रतीराम सुरों की मधुर लहरियों से कार्यक्रम को संगीतमय बना देते हैं। ढोलक और हारमोनियम की जुगलबंदी कार्यक्रम में जान डाल देती है, जिससे श्रोता देर रात तक आनंद लेते रहते हैं। हास्य का तड़का लगाने का काम जोकर सतन करते हैं। उनके मजेदार संवाद, हाव-भाव और मंच संचालन की शैली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को हंसने पर मजबूर कर देती है। शादी समारोह में बारात के स्वागत से लेकर दूल्हा-दुल्हन के कार्यक्रम तक उनकी प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। कम्पनी मालिक हिरा लाल का कहना है कि उनकी टीम का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना ही नहीं, बल्कि पारंपरिक लोक संस्कृति को जीवित रखना भी है। वे हर कार्यक्रम में शालीनता और पारिवारिक मर्यादा का विशेष ध्यान रखते हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य निश्चिंत होकर कार्यक्रम का आनंद ले सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले मुंडन संस्कार, वर्षगांठ एवं मांगलिक कार्यक्रमों में यह टीम विशेष तौर पर आमंत्रित की जाती है। आयोजकों का कहना है कि एक बार कार्यक्रम देखने के बाद लोग दोबारा इन्हें ही बुलाना पसंद करते हैं। बुकिंग हेतु इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 8081891650 पर संपर्क कर सकते हैं। कम्पनी मालिक हिरा लाल की यह टीम अपने समर्पण, कला और अनुशासन के कारण क्षेत्र में अलग पहचान बना चुकी है और आने वाले समय में और भी बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुति देने की तैयारी में है।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Feb 27, 2026 05:15:56
Pali, Rajasthan:मारवाड़ विधानसभा क्षेत्र के सालरिया–नाडोल सड़क नवीनीकरण की मांग, 28 फरवरी को जनआंदोलन की चेतावनी, मारवाड़ विधानसभा क्षेत्र के किशनपुरा सालरिया सहित क्षेत्र ग्रामीणों ने सालरिया से नाडोल तक जर्जर सड़क के नवीनीकरण की मांग को लेकर रानी उपखंड अधिकारी शिवा जोशी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 6.9 किमी सड़क अब भी खराब हालत में है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा मरीजों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र डामरीकरण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर 28 फरवरी को जन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता जसाराम चौधरी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मांग की जा रही है लेकिन बजट घोषणा में भी इसकी उपेक्षा की गई जबकि NH 162 से उदयपुर रूट को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Feb 27, 2026 05:15:34
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Feb 27, 2026 05:15:15
Jalgaon, Maharashtra:जळगावात सागर पार्क मैदानावर महापालिकेतर्फे आयोजित खानदेश महोत्सवात प्रशासनाला पहिल्याच दिवशी महाराष्ट्र गीताचा विसर पडला. कार्यक्रमात वंदे मातरम् झाले मात्र राज्यगीताचा महापालिका प्रशासनाला विसर पडल्याने प्रश्नचिन्ह उपस्थित. कार्यक्रमात महापालिका प्रशासनाकडून जेष्ठतेनुसार नगरसेवकांच्या नावांचा प्रोटोकॉल पाळला न गेल्याने तसेच महिला नगरसेवकांची नावे चुकल्याने चर्चा. महोत्सवाच्या उद्घाटनाच्या पहिल्याच दिवशीच महाराष्ट्र गीताचा विसर पडल्याबद्दल महापौर दीपमाला काळे यांनी दिलगिरी व्यक्त केली आहे. शासकीय कार्यालयातील कार्यक्रम नसून सांस्कृतिक कार्यक्रम असल्याने यात महाराष्ट्र गीताची बाब नसल्याची महापालिका आयुक्तांची प्रतिक्रिया. कार्यक्रमात राज्यगीत समाविष्ट करावे तसेच नगरसेवकांच्या नावाचा प्रोटोकॉल पाळण्यासंदर्भात महापालिका प्रशासनाला सूचना दिल्याची महापौर दीपमाला काळे यांची माहिती.
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 27, 2026 05:07:28
Indore, Madhya Pradesh:INDORE - इंदौर पुलिस ने बदमाशों का किया इलाज...इंदौर के संयोगितागंज इलाके स्थित जिला जेल परिसर की खुली जेल से जुड़े एक मामले में दो बदमाशों द्वारा बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने जेल से बाहर निकलते समय वीडियो बनाए और उन्हें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दरअसल शिकायत मिलने पर संयोगितागंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गर्वित उर्फ काका पुत्र लक्ष्मण सेन को पकड़ लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे थाने के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाकर माफी मंगवाई। इस घटनाक्रम का वीडियो भी चर्चा का विषय बना रहा।जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले गर्वित उर्फ काका और उसका साथी आदित्य उर्फ बिल्लू पुत्र मनोज भूरिया जेल से निकलते समय वीडियो बना रहे थे। बाद में यह वीडियोइंस्टाग्राम आईडी से वायरल कर दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और संयोगितागंज थाना पुलिस से की गई थी।पकड़े गए आरोपी गर्वित ने पूछताछ में बताया कि वीडियो उसके साथी आदित्य ने बनाया और अपनी आईडी से अपलोड किया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि जेल परिसर में वीडियो कैसे बनाया गया।
0
comment0
Report
SNSWATI NAIK
Feb 27, 2026 05:07:03
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई येथील तुर्भे परिसरातील डंपिंग ग्राउंडला शुक्रवारी सकाळी भीषण आग लागली. या आगीत कचऱ्याचे मोठे ढिग जळून खाक झाले आहेत. आग लागल्याची माहिती मिळताच अग्निशमन दलाच्या गाड्या तात्काळ घटनास्थळी दाखल झाल्या. वाशी, नेरुळ, कोपरखैराणे, एरोली, बेलापूर तसेच एमआयडीसी विभागाच्या अग्निशमन दलाच्या गाड्या आग विझवण्यासाठी प्रयत्न करत आहेत. अग्निशमन दलाचे जवान आग आटोक्यात आणण्यासाठी शर्थीचे प्रयत्न करत आहेत. आग नेमकी कशामुळे लागली याबाबत अद्याप कोणतीही अधिकृत माहिती समोर आलेली नाही. सुदैवाने या घटनेत आतापर्यंत कोणतीही जीवितहानी झाल्याची नोंद नाही. परिसरात मोठ्या प्रमाणात धूर पसरल्याने नागरिकांमध्ये भीतीचे वातावरण निर्माण झाले आहे.
0
comment0
Report
Feb 27, 2026 05:06:49
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Feb 27, 2026 05:06:33
khiri, Uttar Pradesh:Jpnic में पार्किंग सुविधा शुरू हो गई है एक महीने पहले lda ने इसके लिए परिसर की साफ सफाई कराई थी पार्किंग का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है पार्किंग शुरू होने से lda के 2 नंबर गेट पर सड़क पर पार्किंग की समस्या भी दूर हो गई है। बीते महीने जब पार्किंग शुरू किए जाने की बात आई थी तो उसके बाद सपा के महानगर अध्यक्ष फ़ाकिर सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने lda जाकर आपत्ति भी जताई थी उनको प्रशासन ने बताया था कि परिसर में बनी पार्किंग का उपयोग किया जाएगा ना की पार्किंग का ठेका दिया जा रहा है पार्किंग शुरू होने से सड़क पर जो गाड़ियां खड़ी होती थी उनको जगह मिल जाएगी पार्किंग शुरू हो जाएगी तो वह व्यवस्थित भी रहेगी अब lda की ओर से वहां पर पार्किंग शुरू करा दी गई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top