Back
खरीफ अतिवृष्टि से फसल नुकसान पर सरकार और विपक्ष में मुआवजे को लेकर टकराव
BDBabulal Dhayal
Dec 24, 2025 11:15:26
Jaipur, Rajasthan
खरीफ में अतिवृष्टि से तबाह हुई फसलों पर सियासत गर्मा गई है। सरकार को मिली गिरदावरी रिपोर्ट में अधिकांश फसलों का नुकसान भाजपा विधायकों के इलाकों में बताया गया है, जिसे लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है। नेता प्रतिपक्ष से लेकर PCC chief तक ने इसे सरकार के इशारे पर भेदभाव करार दिया है, तो बीजेपी विधायक इसमें पूरी पारदर्शिता का दावा करते हुए कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर रही है।
सूबे में गिरदावरी पर घमासान है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के क्षेत्र की अलवर तहसील में 1166 मिमी बारिश हुई पर फसल खराबा सिर्फ 0.47% बताया गया। इसलिए जूली ने मुआवजे में भी भेदभाव के गंभीर आरोप लगाये हैं। खरीफ की फसल के वक्त हुई भारी बारिश से तबाह हुई फसलों के मुआवजे के लिए आई गिरदावरी रिपोर्ट पर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने है। गिरदावरी रिपोर्ट के आंकड़ों को देख ऐसा लगता है जैसे कुदरत ने किसानों की फसलें वहीं ज्यादा तबाह की, जहाँ से भाजपा के ज्यादा विधायक हैं।
प्रदेश की 208 तहसीलों के 16501 गांवों में 33% से अधिक नुकसान माना गया है। इन्हें अभावग्रस्त माना गया है; इन्हीं क्षेत्रों के किसानों को ही फसल मुआवजा मिलेगा। इन 208 तहसीलों में 70 फीसदी भाजपा विधायकों की विधानसभा में आती हैं। भाजपा के 118 विधायकों में से 91 विधायकों के एरिया में मुआवजे लायक खराबा बताया गया। 31 मार्च 2026 तक 1421 करोड़ मुआवजे के तौर पर सरकार बांटने जा रही है, इनमें से एक हजार करोड़ भाजपा विधायक वाले क्षेत्रों में बटेंगे। कांग्रेस के 67 विधायकों में से 49 विधायकों के एरिया में 33% से कम खराबा बताया गया। मतलब यहां के लाखों किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा। भोपालगढ़, लक्ष्मणगढ़, नैछवा, कुशलगढ़, शाहपुरा सहित कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि से फसलें डूब गईं, वहां भी कम नुकसान दिखाया गया है। कांग्रेस इस मुददे पर भजनलाल सरकार पर हमलावर है।
बाइट गोविंद डोटासरा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की प्रतिक्रिया ली गई है। अन्य diputado statements भी आते हैं। हालाँकि बरसात 1186 मिमी हुई, कुछ क्षेत्रों में खराबा 60% आदि।
यह गिरदावरी रिपोर्ट में स्पष्ट है कि आसींद में भाजपा विधायक जब्बर सिंह के बदनौर में 529 मिमी बारिश हुई, खराबा 92.49% बताया गया; कांग्रेस के मनीष यादव के शाहपुरा में 1176 मिमी बारिश हुई, डिप्टी सीएम बैरवा के मौजमाबाद क्षेत्र में 804 मिमी बारिश हुई, खराबा 61.21% दिखाया। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह के दातारामगढ़ में 1158 मिमी बारिश हुई, लेकिन खराबा 0% बताया। गिरदावरी रिपोर्ट का भाजपा विधायक बचाव कर रहे हैं। भजनलाल सरकार को किसान हितैषी करार देने के दावे कर रहे हैं।
बहरहाल इस बार हुई भारी बारिश से फसलों की तबाही का मंजर देख चुके किसान जरूर आहत हुए होंगे; अगर मुआवजा राशि का वितरण पारदर्शिता के साथ नहीं हुआ तो विपक्ष इस मुददे पर बजट सत्र में सरकार को घेरेगा और पंचायतीराज के चुनाव में कांग्रेस इसे किसानों के बीच भुनाने की कोशिश भी करेगी। इसलिए सरकार को मुददे की संवेदनशीलता को देखते हुए गिरदावरी में कहीं कोई चूक हुई है तो उसे दूर करने के प्रयास करने चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowDec 24, 2025 13:38:010
Report
GZGAURAV ZEE
FollowDec 24, 2025 13:37:490
Report
NJNaynee Jain
FollowDec 24, 2025 13:37:27Noida, Uttar Pradesh:An ultra-realistic baby artwork created with extreme precision
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 24, 2025 13:37:110
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowDec 24, 2025 13:36:540
Report
SGSatpal Garg
FollowDec 24, 2025 13:36:330
Report
CSCharan Singh
FollowDec 24, 2025 13:35:010
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 24, 2025 13:34:350
Report
NJNaynee Jain
FollowDec 24, 2025 13:34:17Noida, Uttar Pradesh:Seamless invisible doors for modern interiors
0
Report
0
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 24, 2025 13:31:460
Report
RKRishikesh Kumar
FollowDec 24, 2025 13:31:160
Report
