Back
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अंता उपचुनाव में प्रचार तेज करेंगी
VSVishnu Sharma
Nov 03, 2025 14:04:04
Jaipur, Rajasthan
पूर्व विधानसभा उप चुनाव में आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की एंट्री होने जा रही है। पूर्व सीएम राजे मंगलवार को अंता दौरे पर रहेगी और दो जगह कार्यकर्ताओं की बैठक लेगी। राजे के चुनाव प्रचार पर आने से न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा बल्कि प्रचार भी न केवल गति पकड़ देगा, बल्कि उसमें जान आएगी। इससे पहले वसुंधरा सहित बीजेपी के बड़े नेताओं के अंता नहीं पहुंचने से तरह तरह की बातें हो रही थी। राजे के अंता पहुंचने के बाद दूसरे तमाम बड़े नेता भी अब प्रचार के लिए वहां नजर आने लगेंगे।
अंता विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अभी तक पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित बीजेपी के कई बड़े नेता प्रचार के लिए नहीं पहुंच रहे थे। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता असमंजस में थे, वहीं विपक्ष सहित आम जनता के मन में सवाल उठ रहे थे कि कहीं किसी प्रकार का मनमुटाव तो नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधारा राजे का झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में अच्छा खासा दबदबा है। न केवल उनके विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन बल्कि हाड़ौती के सभी विधानसभा क्षेत्रों पर राजे की पकड़ है। इधर अंता में राजे के चुनाव प्रचार में नहीं आने पर अलग अलग कयास लगाए जा रहे थे, अब इन सब पर विराम लगने जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को अंता विधानसभा के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राजे अंता और सीसवाली कस्बे में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। पार्टी प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में जनसंपर्क करने की भी संभावना है।इसके अलावा वसुंधरा राजे 6 और 9 नवम्बर को भी अंता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान पार्टी की ओर से राजे के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ ही जन सम्पर्क, रोड शो तथा सभा की योजना भी बनाई जा रही है। राजे असरदार नेता है और पार्टी अंता से प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में उनके प्रभाव का सम्पूर्ण उपयोग लेना चाह रही है। इसलिए ही पार्टी में मंथन कर राजे के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। पार्टी अंता प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का कहना है कि राजे सहित अन्य नेताओं के दौरों के दौरान सभा, रोड शो या जनसम्पर्क की योजना बनाई जा रही है।
बीजेपी ने झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह को अंता विधानसभा उप चुनाव में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। नामांकन से लेकर आज तक दुष्यंत एकला चालो रे की तर्ज पर प्रचार कर रहे हैं। पार्टी ने चुनाव का सारा दारोमदार दुष्यंत के कंधे पर डाल दिया। वसुंधरा राजे के पहुंचने से दुष्यंत को बड़ा संबल मिलने वाला है। बड़े नेताओं में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ महज दो दिन के लिए अंता विधानसभा दौरे पर गए थे। वहीं स्टार प्रचारकों में शामिल पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहनदास अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, भागीरथ चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित ज्यादातर बड़े नेता अंता प्रचार के लिए नहीं पहुंचे हैं। अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल से अंता के दौरे पर रहेंगी, ऐसे में पार्टी और कार्यकर्ताओं ने भी राहत की सांस ली है।
सीएम ने वीसी से की प्रचार की समीक्षा.... इधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंता विधानसभा उप चुनाव को लेकर बैठक ली। सीएम भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल बैठक लेकर चुनाव प्रबंधन की सीख दी। भजनलाल मुख्यमंत्री निवास पर कार्यकर्ताओं से वर्चुअली जुड़े। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, अंता के पार्टी प्रभारी मुकेश दाधीच, प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, बीजेपी सोशल मीडिया, आईटी संयोजक, चुनाव प्रबंधक, जन प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मंडल पालक, प्रवासी एवं समर्पित कार्यकर्ता बैठक से जुड़े। वीसी में सीएम ने कहा कि सभी को अंता में रहना है। कोई अपने घरों पर नहीं आएगा। बूथ, मंडल की बैठक लेकर कार्ययोजना बनानी है। इसके अनुसार विधायक और अन्य नेताओं को जातिगत हिसाब से बूथों पर काम करना होगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 03, 2025 19:31:100
Report
RSRajkumar Singh
FollowNov 03, 2025 19:30:520
Report
IKIsateyak Khan
FollowNov 03, 2025 19:30:280
Report
MSManish Singh
FollowNov 03, 2025 19:30:170
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 03, 2025 19:02:060
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 03, 2025 19:01:530
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 03, 2025 19:01:130
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 03, 2025 19:00:590
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowNov 03, 2025 19:00:350
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 03, 2025 19:00:180
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 03, 2025 18:48:540
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 03, 2025 18:48:380
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowNov 03, 2025 18:48:180
Report
KNKumar Nitesh
FollowNov 03, 2025 18:48:040
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowNov 03, 2025 18:47:480
Report