Back
वन मेले से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, राम के जंगल जीवन से प्रेरित पहल
ACAshish Chauhan
Feb 09, 2026 08:31:13
Jaipur, Rajasthan
जयपुर- जयपुर में वन विभाग की तरफ से प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन मेला लगाया गया. वन मेले का उद्घाटन वन मंत्री संजय शर्मा ने किया. पहली बार बड़े स्तर पर वन मेला लगा. आखिरकार वन मेलों की क्या खासियत रही? देखिए इस खास रिपोर्ट में. उत्पादों के जरिए रोजगार बढ़ेगा- राजस्थान में प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के मकसद से आज से दो दिवसीय वन मेला शुरू हुआ. वन मंत्री संजय शर्मा की मौजूदगी में सचिवालय नर्सरी में वन मेले की शुरुआत हुई. वन मेले में वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, औषधीय पौधों और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक जानकारी दी गई. इस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा का कहना था कि आगामी दिनों में यदि राष्ट्रीय स्तर का वन मेला लगे तो और फायदा होगा. जिला मुख्यालयों पर भी वन मेला होना चाहिए, जिससे उत्पादों के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. बाइट- संजय शर्मा, वन मंत्री. मेले में ये आकर्षण का केंद्र- शहद और जामुन आधारित उत्पाद, लाख, गोंद, जड़ी-बूटी उत्पाद, औषधीय, सुगंधित पौधे, एलोवेरा उत्पाद, हर्बल साबुन, फेस पैक, हेयर ऑयल. बांस और बांस से निर्मित वस्तुएं लकड़ी हस्तशिल्प और कावड़ कला उत्पाद, मिलेट आधारित खाद्य पदार्थ, मसाले, अचार, आमला कैंडी, आमचूर पाउडर, नीम उत्पाद, गौ-काष्ठ और जैव उर्वरक, मंडाना जनजातीय कला और वन्यजीव संरक्षण से संबंधित कलात्मक सामग्री, बीज, पौध सामग्री, नर्सरी उत्पाद शामिल है. वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि भगवान राम ने 14 साल तक जंगल में समय बिताया. इसी पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़े. अब तक वन संरक्षण का काम होता था, लेकिन अब ग्रामीणों, आदिवासियों के हितों पर भी ध्यान दिया जाएगा. बाइट- संजय शर्मा, वन मंत्री. इन्होने लगाई स्टाल्स- इस दौरान शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों, जैसे IIT जोधपुर, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री ने मेले में स्टॉल्स लगाई. मेले में राजस्थान के कई जिलों जैसे उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, चूरू, करौली, अलवर, टोंक, दौसा, सवाई माधोपुर, जयपुर, कोटा, बारां, प्रतापगढ़, राजसमंद, बीकानेर से वन मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, राजीविका के गैर-सरकारी संगठनों और अन्य संस्थाओं ने स्टाल्स लगाई. इसके अलावा मध्य प्रदेश, नोएडा, मुंबई और अन्य राज्यों, संस्थाओं की सहभागिता भी रहेगी. नोट—इस खबर की फीड OFC से JPR_MELA_R स्लग से भेजी गई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDanvir Sahu
FollowFeb 09, 2026 10:35:310
Report
शीशगढ़ के बंजरिया चौकी क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा बेखौफ, ओवरलोड ट्रालियों से उड़ रही नियमों की धज्
0
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 09, 2026 10:34:470
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 09, 2026 10:34:260
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 09, 2026 10:34:13Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर - रोडवेज के नीचे आई बाइक, बाइक सवार 3 लोग आये रोडवेज के नीचे, बाइक सवार 2 की मौत की सूचना, 1 गंभीर घायल को ले जाया गया अस्पताल, रायसिंहनगर के भोमपुरा टोल के पास हुआ हादसा
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 09, 2026 10:34:020
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 09, 2026 10:33:430
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 09, 2026 10:33:210
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 09, 2026 10:32:570
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 10:32:430
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 09, 2026 10:32:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 10:32:090
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 09, 2026 10:31:590
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 10:31:200
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 09, 2026 10:30:570
Report