Back
विधानसभा प्रश्नकाल में विपक्ष ने वॉकआउट किया; नोहर बाईपास और आमेर अस्पताल पर हंगामा
VSVishnu Sharma
Feb 19, 2026 11:47:15
Jaipur, Rajasthan
पक्ष विपक्ष में नोंकझोंक-शोरगुल, मंत्री के गलत जवाब देने पर विपक्ष का वॉक आउट
विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक हुई. इससे सदन में शोरगुल हुआ।
नोहर में प्रस्तावित बाईपास सड़कों के एलाइनमेंट को लेकर लगे सवाल पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच बहस हुई, वहीं आमेर विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं पर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और नेता प्रतिपक्ष के बीच भी नोक झोंक हुई. हालात ये रहे कि मंत्री खींवसर के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया। इसके अलावा प्रश्नकाल में पूछे गए कई सवालों के जवाब देने में मंत्री असहज रहे।
विधानसभा में विधायक अमित चाचाण के नोहर क्षेत्र में प्रस्तावित बाईपास सड़कों के निर्माण और एलाइनमेंट बदलाव को लेकर सवाल को विधायक मनोज कुमार ने पूछा। मनोज कुमार ने कहा प्रस्तावित चौराहे और टी-पॉइंट को किन राजनीतिक दबावों के कारण बदला गया. उन्होंने यह भी जानना चाहा कि 15 किलोमीटर सड़क में केवल दो काश्तकारों की आपत्ति के बावजूद विरोध बता दिया। जिन किसानों की जमीन पीडब्ल्यूडी के नाम दर्ज हुई, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा या जमीन वापस की जाएगी?
इस पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि नोहर क्षेत्र की दो सड़कों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है और शिलान्यास भी किया जा चुका है। एलाइनमेंट को लेकर विरोध मिलने पर 15 दिसंबर 2023 को साहवा रोड से सरदारशहर रोड तक निर्माण कार्य रोका गया था। दोनों बाईपास की जांच के लिए कमेटी गठित की गई, जिसने 31 जुलाई 2024 को जांच की. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी दबाव में चौराहे को टी प्वाइंट में बदला गया और नया एलाइनमेंट रोड सेफ्टी रिपोर्ट के आधार पर तय किया गया है. लागत बढ़ने से भी उन्होंने इनकार किया.
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर सदन को गुमराह करने और किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अधिकारी वही है लेकिन बार-बार बदलाव यह बता रहा है कि चहेतों को लाभ देने की कोशिश की गई है इसकी जांच होनी चाहिए. इस पर दीया कुमारी ने कहा कि अगर ऐसा कुछ है तो उसकी जांच कराई जाएगी.
आamer अस्पताल मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस का वॉक आउट :
प्रश्नकाल के दौरान आमेर विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर सवाल पर सदन में हंगामा हो गया. विधायक प्रशांत शर्मा के सवाल पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने आमेर के सैटेलाइट अस्पताल और अन्य पीएचसी की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एक्स-रे और सोनोग्राफी मशीनों के संबंध में जांच करवाई जाएगी. साथ ही बताया कि वर्तमान सैटेलाइट अस्पताल एक हेरिटेज भवन में संचालित है और नई जमीन मिलने पर इसे स्थानांतरित किया जाएगा.
इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मंत्री प्रश्न को लेकर भ्रमित हैं. सवाल आमेर नहीं बल्कि अचरोल में स्वीकृत सैटेलाइट अस्पताल को शिफ्ट किए जाने को लेकर था. आरोप लगाया गया कि मंत्री ने मूल प्रश्न का स्पष्ट उत्तर नहीं दिया. जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी की और वॉकआउट कर दिया.
राशन दुकान और पशु बीमा योजना पर सवाल : प्रश्नकाल में चित्तौड़गढ़ में नई राशन दुकान आवंटन और सवाई माधोपुर में मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के लंबित दावों का मुद्दा उठा. चित्तौड़गढ़ से विधायक चंद्रभान सिंह ने क्षेत्र में नई राशन दुकान खोलने की आवश्यकता पर सवाल किया. इस पर खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने जवाब देते हुए कहा कि कलेक्टर को जरूरत के अनुसार नई राशन दुकान आवंटित करने की शिथिलता दी गई है. यदि कोई जनप्रतिनिधि आवश्यकता बताता है तो सरकार नई दुकान खुलवाने की व्यवस्था करेगी. वहीं सवाई माधोपुर जिले में मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के तहत लंबित दावों को लेकर विधायक इंदिरा मीणा ने प्रश्न उठाया. मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि मृत पशुओं के प्रकरणों में 14 लाख 58 हजार रुपये की राशि जारी की गई है. जिले में 217 मृत पशुओं की सूचना मिली थी, जिनमें से 72 मामलों का भुगतान कर दिया गया है और शेष दावे प्रक्रियाधीन हैं. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने देरी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि केवल 72 मामलों में ही भुगतान क्यों हुआ और बाकी दावे एक वर्ष से लंबित क्यों हैं.
पर्यटन विकास और वक्फ संपत्तियों पर सवाल : प्रश्नकाल में निंबाहेड़ा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के विकास और बाड़ी में वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण का मुद्दा उठे. विधायक श्रीचंद कृपलानी ने निंबाहेड़ा को टूरिस्ट सर्किट में शामिल करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि 15 वर्षों में पहली बार आरटीडीसी लाभ में आई है. इस पर दिया कुमारी ने कहा कि छोटी सादड़ी को ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट में शामिल करने पर डीपीआर तैयार होने बाद विचार किया जाएगा. निंबाहेड़ा के धार्मिक स्थलों पर भी रिपोर्ट बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अभी डीपीआर में नाम भी शामिल नहीं है, जिस पर कृपलानी ने संतोष जताया. वहीं बाड़ी क्षेत्र में वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण को लेकर प्रश्न उठे. मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियां किराये पर दी जाती हैं और शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन कार्रवाई करता है.
पुलिस भर्ती और न्यायालय क्रमोन्नयन पर सवाल : विधानसभा के प्रश्नकाल में आसींद विधानसभा क्षेत्र में पुलिस थानों में रिक्त पदों और कोटड़ी न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के क्रमोन्नयन को लेकर सवाल उठे. विधायक जबर सिंह सांखला ने कहा कि क्षेत्र के पांच थानों में नफरी की कमी है और पूछा कि कब तक रिक्त पद भरे जाएंगे. इस पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बताया कि 10 हजार कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जिनमें से 8557 को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं. दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही सभी रिक्ता पद भरे जाएंगे. उधर, कोटड़ी न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के क्रमोन्नयन पर सवाल पर कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि मामला राजस्थान उच्च न्यायालय से प्राप्त सूचना के आधार पर गठित समिति द्वारा अस्वीकार किया गया. सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान विधायकों ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया
बाइट - मनोज कुमार , विधायक
बाइट - दीया कुमारी , उप मुख्यमंत्री
बाइट : टीकाराम जूली , नेता प्रतिपक्ष
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 13:22:130
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 19, 2026 13:21:410
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 19, 2026 13:21:120
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 19, 2026 13:20:450
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 19, 2026 13:20:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 19, 2026 13:20:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 13:19:470
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 19, 2026 13:19:400
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 19, 2026 13:19:290
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 19, 2026 13:19:110
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 19, 2026 13:18:590
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 19, 2026 13:18:390
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowFeb 19, 2026 13:18:310
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 19, 2026 13:18:150
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 19, 2026 13:17:460
Report