दिया कुमारी ने बजट पर कांग्रेस को घेरा, जल-योजना और रोजगार पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की टिप्पणी के जवाब में दिया कुमारी ने पलटवार करते हुए कहा मैंने कितनी बार पानी पीया, इसके बजाय बजट पढ़ लेते तो ज्यादा अच्छा रहता। इस दौरान दिया कुमारी ने खेल, युवा, महिला, विद्यार्थी, कर्मचारियों सहित इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए कई घोषणाएं की। विधानसभा में बजट पर हुई बहस के बाद उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जवाब दिया। उन्होंने बजट पर चर्चा के दौरान गिनाई गई खामियों पर एक एक पलटवार किया विपक्ष नेताओं पर जमकर तंज कसे। दिया कुमारी ने अध्यक्ष गोविंद डोटासरा की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि बजट भाषण के दौरान उनके पानी पीने पर सवाल उठाए गए. “हमारे समय में पानी सबके लिए उपलब्ध है. जल जीवन मिशन में कथित भ्रष्टाचार पर ध्यान नहीं गया, लेकिन मैंने कितनी बार पानी पिया. इस पर टिप्पणी हो रही है.” यह कहते हुए उन्होंने सदन में पानी भी पिया. उन्होंने कहा कि सरकार “राम जल सेतु” जैसी योजनाओं पर काम कर रही है और वर्षों से लंबित पेयजल परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है. अब तक 14 लाख से अधिक जल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं. विपक्ष की ओर से डबल इंजन को लेकर उठाए गए सवाल पर दीया कुमारी ने कहा डबल इंजन सरकार का अर्थ नीतिगत निर्णय, समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से है. उन्होंने बायतु विधायक हरीश चौधरी पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संभवतः एफआरबीएम एक्ट का अध्ययन नहीं किया गया. यह बजट दीर्घकालिक दृष्टि से तैयार किया गया है और स्पष्ट माइलस्टोन तय किए गए हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जीएसडीपी वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है और 2026-27 तक राज्य की जीएसडीपी 21 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है. जो कांग्रेस शासनकाल के अंतिम वर्ष से 41 प्रतिशत ज्यादा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में “ग्रोथ इंजन” की भूमिका निभाएगा. वित्त मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कृषि बजट कांग्रेस सरकार की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है. “कम से कम आंकड़े तो सही रखिए,” उन्होंने विपक्ष से कहा। 2023-24 में 51,246 करोड़ रुपये के व्यय के मुकाबले आगामी वर्ष के लिए 68,980 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है. जो लगभग 35 प्रतिशत अधिक है. विभिन्न वर्गों से 38 हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हुए, जिनका अध्ययन कर बजट तैयार किया गया। घाटे के बीज बोकर हिसाब हमसे लेते हैं... दीया कुमारी ने कांग्रेस के राज्य सरकार प्रदेश को कर्ज में डूबने का आरोप का शेर पढ़कर पलटवार किया। उन्होंने कहा, खजाना खाली कर गए और सीख हमें देते हैं. घाटे के बीज बोकर हिसाब हमसे लेते हैं. दीया कुमारी ने 15वें वित्त आयोग की तुलना में 16वें वित्त आयोग में 60 प्रतिशत अधिक राशि की अनुशंसा की गई है. राज्य सरकार राजस्व आय बढ़ाने और राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध है. कांग्रेस शासन में राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 4.4 प्रतिशत था, जबकि वर्तमान सरकार ने 2025-26 में इसे 3.87 प्रतिशत और 2026-27 में लगभग 3.69 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा है.. युवाओं और कल्याण योजनाओं पर जोर : वित्त मंत्री ने कहा कि एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है. निजी क्षेत्र में भी 2 लाख रोजगार के अवसर सृजित किए हैं. बसंत पंचमी पर 1,32,528 बालिकाओं को 66 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की गई है. दीया कुमारी ने कहा कि विपक्ष के कुछ सदस्य तथ्यात्मक आलोचना की बजाय राजनीतिक दृष्टि से बजट की निराधार आलोचना कर रहे हैं. “मैं आभारी हूं कि उन्होंने कम से कम बजट पढ़ा तो सही,” उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज उन्हें कविताओं के अलावा ज्यादा आलोचना का अवसर नहीं मिला. राज्य कर्मचारियों को राहत: दीया कुमारी ने कहा कि नए प्रावधानों के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान, प्रशिक्षण समाप्ति के बाद अथवा दो वर्ष की अवधि में यदि कोई राज्य कर्मचारी राज्य या केंद्र सरकार के अन्य विभाग में समायोजित होता है या सेवा परिवर्तन करता है, तो उससे प्रशिक्षण अवधि में दिए गए वेतन एवं भत्तों की वसूली नहीं की जाएगी. इससे कर्मचारियों को करियर उन्नयन में आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी. रिटायरमेंट तक मिलेगा इंश्योरेंस कवर : दीया ने कहा कि सरकार ने राज्य कर्मचारियों के स्टेट इंश्योरेंस से जुड़े नियमों में भी संशोधन किया है. वर्तमान व्यवस्था में जिस वित्तीय वर्ष में कर्मचारी सेवानिवृत्त होता है. उस वर्ष 1 अप्रैल को ही उसकी स्टेट इंश्योरेंस पॉलिसी भुगतान योग्य (मेच्योर) हो जाती थी. इससे कर्मचारी अपनी वास्तविक सेवानिवृत्ति तिथि तक बीमा कवर से वंचित रह जाता था. उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत अब सभी राज्य कर्मचारियों को एक्सटेंडेड इंश्योरेंस मेच्योरिटी का लाभ मिलेगा और उनकी सेवानिवृत्ति तिथि तक बीमा कवर जारी रहेगा. इससे कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक सुरक्षा कवच उपलब्ध रहेगा. खातेदारी भूमि को मिलेगा पहुंच मार्ग : दीया कुमारी ने कहा कि सरकार ने भूमि संबंधी एक व्यावहारिक समस्या का समाधान भी किया है. कई मामलों में खातेदारी भूमि और मुख्य रास्ते के बीच सरकारी भूमि होने के कारण खेत तक पहुंच मार्ग उपलब्ध नहीं हो पाता था. अब ऐसे मामलों में अधिकतम 20 फीट चौड़ाई तक की राजकीय पट्टी का आवंटन किया जा सकेगा. इसके लिए संबंधित खातेदार को उस कृषि भूमि की प्रचलित डीएलसी दर की दोगुनी राशि का भुगतान करना होगा. भुगतान के बाद खातेदार को पहुंच मार्ग के रूप में भूमि आवंटित की जाएगी.सरकार के इन फैसलों को प्रशासनिक सरलता, कर्मचारी हित और भूमि प्रबंधन सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. दीया कुमारी ने की ये प्रमुख घोषणाएं - — 690 करोड़ के नए सड़क कार्यों की घोषणा — पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदलने के लिए 150 करोड़ खर्च किए जाएंगे — 220 करोड़ के पेयज के काम किए जाएंगे — बिजली के नए जीएसएस का निर्माण किया जाएगा — कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास नया इंडस्ट्रियल एरिया बनेगा — एमएसएमई के नए आवेदन अब जिला उद्योग केेंद्र में प्रोसेस होगा — स्कूल कॉलेजों मेें नए सब्जेक्ट और नए काम होंगे — ट्रिपल आईटी कोटा में नए कोर्स शुरू होंगे। केंद्र के l _ कोटा के ट्रिपल आईटी को एआई हब बनाया जाएगा — मेडिकल कॉलेज कोटा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होगी, कोटा के अस्पतालों में 25 करोड़ के काम होंगे — 75 हजार स्कूली बच्चचों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे दिए जाएंगे — एक लाख महिलाओं को सेल्फ डिफेन्स, काउंसलिंग की ट्रैनिंग दी जाएगी — अंबेडकर ओबीसी छात्रावासों की सीटें बढ़ेगी — रामगढ़ विषधारी अभयारण्य में सफारी सुविधााओं पर 25 करोड़ खर्च होंग — नए वेटरीनरी अस्पताल, सब सेंटर खोले जाएंगे — बीकानेर के लूणकरणसर में मिनी सचिवालय बनाया जाएगा — लूणी में नया पुलिस थाना — राज्य कर्मचारियों को दो साल की सेवा के बाद केंद्र में चयन होने पर अब वेतन भत्तों की वसूली नहीं की जाएगी — किसानों को खेत तक पहुंचने के लिए रास्ता देने के लिए सरकारी जमीन की पट्टी का सस्ती दर पर आवंटन होगा आखिर में दिया कुमारी ने इस शेर के साथ अपना संबोधन समाप्त किया ...0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर की रीषिका दोहरे ने CBSE 10वीं में 99.4% के साथ टॉप किया
Noida, Uttar Pradesh:जयपुरCbse के रिजल्ट में बेटियों का परचम जयपुर की रिषिका दोहरे के 99.4 % मार्क्स के साथ टॉप किया मानसरोवर स्थित कैम्ब्रिज कोर्ट स्कूल की छात्रा ने रिषिका ने स्कूल में टॉप किया 8 घण्टे रेगुलर पढ़ाई कर पाया सफलता का मुकाम सीबीएसई का दसवीं का परिणाम जारी हो गया है वहीं रिजल्ट में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। जयपुर के कैंब्रिज कोर्ट वर्ल्ड स्कूल की छात्रा रिषिका दोहरे ने 99.4 प्रतिशत अंको के साथ अपने स्कूल में टॉप किया है। रिषिका ने अपनी सफलता का क्रेडिट अनुशासन के साथ 4 से 5 घंटे की रेगुलर स्टडी और स्कूल टीचर और अपनी फैमिली को दिया है। रिषिका ने बताया कि अब फेवरेट सब्जेक्ट कॉमर्स लिया है। रिषिका ने बताया कि उसका सपना है कि आईआईएम से एमबीए करे। रिषिका के पिता दीपक कुमार इंजीनियर हैं और जयपुर एयरपोर्ट पर असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर हैं। रिषिका की माता आरती सिंह टैरो कार्ड रीडर हैं। उन्होंने बताया कि हमे रिषिका की मेहनत पर पूरा भरोसा था और लग भी रहा था कि रिषिका अच्छे मार्क्स लाएगी मगर रिषिका ने स्कूल में टॉप करके सरप्राइज देकर परिवार का मान बढ़ाया है । पिता दीपक ने बताया कि शांत स्वभाव की रिषिका की हॉबी रीडिंग और ट्रेवलिंग है。 एनसीईआरटी पर फोकस रिषिका ने बताया कि पढ़ाई के लिए एनसीईआरटी को सबसे अधिक महत्व दिया गया क्योंकि प्रश्न पत्र इसी पर आधारित होता है। एग्जाम के समय थोड़ा तनाव नॉर्मल है जिसे बीच-बीच में ब्रेक लेकर कम किया गया। ध्यान भटकने से बचने के लिए मोबाइल से एंटरटेनमेंट के सभी एप्लीकेशन को हटाए दिया गया और सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी। क्लास टीचर ने बताया 40 बच्चों में सबसे ज्यादा होनहार रिषिका रिषिका की क्लास टीचर शिखा बेदी ने बताया कि क्लास में 40 बच्चों के बीच रिषिका सबसे स्पेशल स्टूडेंट थी। स्पेशल बच्चे अलग ही नजर आ जाते हैं। कम बोलना और गंभीर रहने की रिषिका की आदत से एक बार तो लगा कि वह कहीं और बच्चों से पीछे न रह जाये। मगर यही आदत रिषिका की सबसे बड़ी ताकत बनी। क्लास टीचर शिखा बेदी ने बताया कि हमें रिषिका की मेहनत और काबलियत पर पूरा भरोसा था हम लगातार पीटीएम में रिषिका के पेरेंट्स के सम्पर्क में थे। शिखा बेदी ने कहा कि रिषिका की सफलता का क्रेडिट उसके अनुशासन और कड़ी मेहनत को जाता है。0
0
Report
नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़छाड़: अमरोहा में आरोपी गिरफ्तार, 48 घंटे में आरोप पत्र
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला कोतवाली क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर 48 घंटे के भीतर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। मामला नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी से संबंधित है, जिसमें थाना गजरौला पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य संकलित कर अभियुक्त को निर्धारित समय में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। साथ ही पीड़िताओं के बयान विधिक प्रक्रिया के तहत दर्ज कराए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शीघ्र सुनवाई के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर साक्ष्य प्रस्तुत कर अभियुक्त को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में ऐसी त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।0
0
Report
बाबासाहब अंबेडकर पर टिप्पणी से बुरहानपुर में हंगामा, भीम आर्मी ने थाने घेरा
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मामला गरमा गया है। भीम आर्मी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजन लालबाग थाने पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी की गई। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुरहानपुर में सोशल मीडिया पर बाबा साहब अंबेडकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद माहौल गर्मा गया है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दतु मेढे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजन लालबाग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए लालबाग थाना पुलिस ने पोस्ट डालने वाले लालबाग निवासी देवेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
जमीयत उलेमा-हिंद की दो दिवसीय बैठक: मदारिस सुरक्षा, समान नागरिक संहिता पर बड़ा निर्णय
Delhi, Delhi:जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरू मदारिस की सुरक्षा, समान नागरिक संहिता, सामाजिक सुधार एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर होंगे अहम फैसले नई दिल्ली, 16 अप्रैल: जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में देश और समुदाय के समक्ष उपस्थित महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सामुदायिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श जारी है। बैठक के प्रारंभ में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने पिछली कार्यवाही का वाचन किया। उसकी पुष्टि के बाद विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडेों पर चरणबद्ध चर्चा का सिलसिला शुरू हुआ। बैठक में मदारिस की सुरक्षा के लिए प्रभावी उपायों, समान नागरिक संहिता के नाम पर संवैधानिक अधिकारों को सीमित करने की कोशिशों, सामाजिक सुधार के लिए आवश्यक कदमों तथा मध्य पूर्व की वर्तमान स्थिति पर गंभीर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त देश में सांप्रदायिक राजनीतिक दलों के समर्थन और उनके साथ सहभागिता के मुद्दे पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की पुरानी और सिद्धांत आधारित नीति की रोशनी में संगठन का स्पष्ट और प्रभावी रुख सामने लाया जाएगा, ताकि जमीयत से जुड़े कार्यकर्ताओं को उचित मार्गदर्शन मिल सके। बैठक के प्रथम सत्र में अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी और महासचिव मौलाना मोहम्मद हकीमुद्दीन कासमी के अलावा दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, उपाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद सलमान बिजनौरी, कोषाध्यक्ष मौलाना कारी शौकत अली, स्थायी समिति के अध्यक्ष मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी, नायब अमीर-ए-हिंद मौलाना मुफ्ती सैयद मोहम्मद सलमान मंसूरपुरी, मौलाना मुफ्ती सैयद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी, मौलाना अब्दुल क़वी हैदराबाद, मौलाना अब्दुल्लाह मारूफी, मौलाना नियाज़ अहमद फारूकी, हाजी मोहम्मद हारून, मौलाना मोहम्मद इब्राहीम (केरल), मौलाना अब्दुल कादिर (असम), मुफ्ती मोहम्मद जावेद इक़बाल, मौलाना मोहम्मद नाज़िम, मौलाना यह्या करीमी, मौलाना रफीक अहमद मजाहिरी, मौलाना मोहम्मद आकिल, मुफ्ती मोहम्मद राशिद आज़मी, मुफ्ती अब्दुर्रज़ाक अमरोहवी, मौलाना अब्दुल कुद्दूस पालनपुरी, मौलाना कलीमुल्लाह कासमी, हाफिज उबैदुल्लाह, हाफिज नदीम सिद्दीकी, मौलाना सिराजुद्दीन चिश्ती, मुफ्ती इफ्तिखार अहमद कासमी, मौलाना शम्सुद्दीन बजली, मौलाना सैयद सईद हबीब अहमद, डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी तथा मौलाना अशफाक अहमद काज़ी सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित हैं।0
0
Report
सासाराम के शिवसागर में टोल प्लाजा के पास ट्रक ड्राइवर अवतार सिंह की मौत
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। आज सासाराम के शिवसागर में टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क किनारे खड़ी एक सरसों तेल लदी ट्रक के ड्राइवर की संधि की स्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ी थी, जिसका चालक ट्रक के अंदर मृत अवस्था में था। काफी देर तक ट्रक को साइड में खड़ा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शिवसागर थाना की पुलिस ने जब छानबीन की तो ट्रक के अंदर ही ड्राइवर अवतार सिंह मृत पाया गया। वह पंजाब के जसवंत नगर का रहने वाला था, उसके पिता का नाम जसविंदर सिंह है, उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। ट्रक पर सरसों तेल लदा था और वह सरसों तेल लेकर श्रीगंगानगर से उड़ीसा के भद्रक के लिए निकला था, लेकिन टोल प्लाजा के पास उसकी ट्रक खड़ी थी और उसका शव भी ट्रक के अंदर पड़ा हुआ था। सूचना पर सासाराम के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी। ट्रक के शव को पोस्टमार्टम के बाद पोस्टमार्म हाउस में रखा गया है और परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।0
0
Report
आजमगढ़: पुरानी जेल के पास लाश, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh पुरानी जेल के पास बंधे पर मिली लाश, मौके पर फोरेसिंक टीम सहित पुलिस फोर्स पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा तथा जांच में जुटी。 जनपद आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी जेल के पास बंधे पर आज शाम को एक लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर शहर कोतवाली, सिविल लाइन पुलिस चौकी, रोडवेज पुलिस चौकी मौके पर पहुंच गई। वहीं मौके पर पहुंची फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलन किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां शव को देखने से प्रतीत हो रहा था मृतक की उम्र 30 वर्ष के करीब है। इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि अज्ञात शव की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान सुधाकर पाठक जो शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बताया। इस मामले की जांच तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई शहर कोतवाली द्वारा की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर: श्रद्धालु बस डंपर से टकराई, एक की मौत, कई घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - फतेहपुर श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई हादसे में ,एक श्रद्धालु की मौके दर्दनाक मौत ,दो घायल पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर्नाटक के बैंगलोरु से दरगाह शरीफ जा रही थी टूरिस्ट बस कर्नाटक के रहने वाले है सभी श्रद्धालु, बस में 55 श्रद्धालु थे सवार , कई दिन से सड़क किनारे बिगड़ा खड़ा था डंपर ललौली थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे की घटना ।0
0
Report
झांसी के खाती बाबा रोड मकान में आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से छप्पर उड़ गया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खाती बाबा रोड पर बने एक मकान के ऊपरी हिस्से में जल रहे दीपक से अचानक भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग पूरे कमरे मेें फैल गई और घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन जलने लगी और आग एलपीजी गैस सिलेंडर तक पहुंच गई, यह देखकर घर के सारे लोग बाहर निकल आए, इसके बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे कमरे का छप्पर उड़ गया और दीवालें चटक गई, वहीं धमाके की आवाज और घर में लगी आग की लपटे देखकर इलाके में अफरा तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया तब जाकर घर वालों के अलावा आसपास के रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन तब तक घर में रखा कीमत सामान जलकर राख हो गया。0
0
Report
खाद्य विभाग सचिव का राजस्थान हेल्पलाइन निरीक्षण, शिकायतें मौके पर निस्तारित
Jaipur, Rajasthan:खाद्य विभाग के सचिव अम्बरीष कुमार ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जयपुर के एक परिवादी ने राशन डीलर द्वारा दुकान समय पर नहीं खोलने और राशन नहीं देने की शिकायत की। साथ ही संबंधित प्रवर्तन अधिकारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर शासन सचिव अम्बरीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से प्रवर्तन अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। अलवर के एक मामले में ई-केवाईसी लंबित होने से राशन नहीं मिल रहा था। शासन सचिव ने मौके पर ही केवाईसी करवाकर समस्या का समाधान कराया। वहीं सिलेंडर डिलीवरी नहीं होने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। भीलवाड़ा में राशन विक्रेता की अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए, जबकि पाली जिले की एक महिला को खाद्य सुरक्षा योजना में आवेदन के बावजूद राशन नहीं मिलने पर अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान शासन सचिव ने हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की परफॉर्मेंस रैंकिंग तैयार कर विभाग को भेजने, ऑटो एस्केलेशन सिस्टम को मजबूत करने और लंबित मामलों की सूचना संबंधित अधिकारियों को एसएमएस के जरिए भेजने के निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल के अनुसार, पिछले एक साल में विभाग से जुड़े 1.70 लाख से अधिक प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से करीब 92% का निस्तारण किया जा चुका है। औसतन 12 दिन में शिकायतों का समाधान हो रहा है और संतुष्टि स्तर 73% दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सभी विभागों के शासन सचिव तय तिथियों पर हेल्पलाइन कंट्रोल रूम में पहुंचकर आमजन की शिकायतें सुन रहे हैं, जिससे घर बैठे ही समस्याओं का समाधान संभव हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में शंकर गोरा के आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा का भव्य स्वागत
Jodhpur, Rajasthan:युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा का जोधपुर में भव्य स्वागत, बिनावास टोल पर उमड़ा जनसैलाब जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के प्रथम जोधपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। युवा भाजपा नेता आयुष चौधरी के नेतृत्व में बिनावास टोल प्लाजा पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान आयुष चौधरी ने साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समारोह में बिलाड़ा, भावी, डांगीयावास, जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों तथा भोपालगढ़ से बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान का युवा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने युवाओं के उत्साह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजक आयुष चौधरी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम जोधपुर दौरे को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। स्वागत समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के युवा मंडलों, वार्डों के कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगम पार्षद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी माला पहनाकर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत के बाद शंकर गोरा का काफिला जोधपुर शहर के लिए रवाना हुआ, जहां रास्ते में विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया。0
0
Report
मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में वेतन नहीं मिलने पर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी
Mumbai, Maharashtra:- महापालिकेच्या राजावाडी रुग्णालयातील निवासी डॉक्टर उद्यापासून संप पुकारणार - वरिष्ठ निवासी डॉक्टरांचा मागच्या २ महिन्यांचा पगार थकला - त्यामुळे वरिष्ठ निवासी डॉक्टर उद्यापासून संपावर - सर्व डॉक्टर अद्याप फेब्रुवारी आणि मार्च महिन्याच्या पगाराच्या प्रतीक्षेत - जोपर्यंत पगार होणार नाही तोवर संप सुरूच राहणार...0
0
Report
ACB/EOW ने CGMSC घोटाले में पूरक चालान पेश किया; चार आरोपी अदालत में
Begun, Rajasthan:रायपुर. छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े बहुचर्चित घोटाला मामले में ACB/EOW ने गुरुवार को पूरक चालान न्यायालय में पेश किया है. करीब 2000 पन्नो के इस चालान को ACB/EOW के विशेष न्यायाधीश नीरज शर्मा की अदालत में प्रस्तुत किया गया.. इस पूरक चालान में कुल 4 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है. सभी आरोपी वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. इस पूरे मामले में शासन को करीब 550 करोड़ रुपये छती पहुंचाने का अनुमान है. जांच एजेसी के मुताबिक योजनाबद्ध तरीके से पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया है.. इनके खिलाफ पेश हुआ पूरक चालान एसीबी/ईओडब्ल्यू ने अभिषेक कौशल (डायरेक्टर, रिकॉर्डर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम्स प्रा.लि.), राकेश जैन (प्रॉपराइटर, श्री शारदा इंडस्ट्रीज, रायपुर), प्रिंस कोचर (लायजनर) और कुंजल शर्मा (मार्केटिंग हेड, डायसिस इंडिया प्रा.लि.) के खिलाफ पूरक चालान पेश किया है.. वहीं प्रिंस कोचर(लायजनर) को पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड शशांक चौपड़ा का रिश्तेदार बताया जा रहा है. हमर लैब योजना में किया खेल जांच में खुलासा हुआ है कि ‘हमर लैब योजना’ के तहत सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच के लिए मेडिकल उपकरण और रिएजेंट्स की खरीदी में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई.. निविदा प्रक्रिया में शामिल फर्मों ने आपसी मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपनी पात्रता साबित की और टेंडर हासिल किया.. तीनों प्रमुख फर्मों मोक्षित कॉर्पोरेशन, रिकॉर्डर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम्स और श्री शारदा इंडस्ट्रीज ने टेंडर में समान पैटर्न में उत्पाद विवरण और दरें भरीं.. जांच में यह भी सामने आया कि डायसिस कंपनी द्वारा तय एमआरपी से कहीं अधिक दरें भेजी गईं, जिससे CGMSC ने अधिक कीमतों पर खरीद को मंजूरी दी.. 550 करोड़ की आर्थिक छती आरोप है कि रिएजेंट्स और कंज्यूमेबल्स की आपूर्ति वास्तविक कीमत से तीन गुना तक अधिक दर पर की गई, जिससे शासन को लगभग 550 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई.. इससे पहले इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया जा चुका है.. इस कार्रवाई के बाद अब तक कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध अदालत में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है.. ACB/EOW का कहना है कि CGMSC से जुड़े इस बहुचर्चित घोटाले में जांच अभी जारी है और आगे भी साक्ष्यों के आधार पर अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी..0
0
Report
Advertisement
ब्रजेंद्र गोलाडा बने भारतीय बीच कबड्डी टीम के कप्तान, एशियन गेम्स में प्रतिनिधित्व
Noida, Uttar Pradesh:ब्रजेंद्र गोलाडा बने भारतीय बीच कबड्डी टीम के कप्तान 6वें एशियन गेम्स में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व इस बार चीन में आयोजित हो रहे गेम्स जयपुर के ब्रजेंद्र कई टूर्नामेंट्स में लहरा चुके कामयाबी का परचम0
0
Report
हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: हाईवे पर दौड़ती कार में लगी भयंकर आग, कार पूरी तरह जलकर हुई खाक। चालक ने बमुश्किल बचाई अपनी जान, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। खुर्जा से मेरठ के किठौर अपने घर लौट रहा था कार सवार रिज़वान, पुलिस मौके पर मौजूद। वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है ह कार में आग लगने का कारण। बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मिठ्ठेपुर चौकी के पास की घटना।0
0
Report
राज्यात तापमान उंच; चार दिवस गर्मी; मंत्री गिरीश महाजन जनता से सावधानी बरतें
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जामनेर राज्यात तापमान उंच; चार दिवस गर्मी; मंत्री गिरीश महाजन जनता से सावधानी बरतें आवश्यकता असेल तर छत्री तसेच डोक्याला रुमाल गुंडाळूनच दुपारच्या वेळी बाहेर पडण्याचा मंत्र्यांकडून आव्हान. उष्णतेंच्या पार्श्वभूमीवर शासकीय दवाखाने सज्ज ठेवण्यात आले असून औषधींच्या पुरेसा साठा उपलब्ध करून देण्यात आला आहे.. उष्माघाताचा धोका होऊ नये म्हणून सर्वांनी काळजी घ्यावी अशी हात जोडून विनंती मंत्री गिरीश महाजन यांनी जनतेला केली आहे..0
0
Report
Advertisement
