Back
ब्यावर-अजमेर सर्किल डिफेक्टिव मीटर मुक्त, ऊर्जा मंत्री ने प्रमाण पत्र दिए
NSNeha Sharma
Jan 05, 2026 13:20:27
Jaipur, Rajasthan
ब्यावर और अजमेर सर्किल भी हुए डिफेक्टिव मीटर मुक्त. ऊर्जा मंत्री ने 7 अधीक्षण अभियन्ताओं को सौंपे प्रमाण पत्र. अजमेर डिस्कॉम भी शून्य डिफेक्टिव मीटर मुक्त वितरन निगम बनने की राह पर. मंत्री नागर ने शून्य डिफेक्टिव मीटर सर्किल होने के प्रमाण पत्र सौंपे. डिफेक्टिव मीटर की समस्या दूर होने से उपभोक्ता सेवाएं बेहतर होगीं - हीरालाल नागर. अजमेर डिस्कॉम के ब्यावर, अजमेर सर्किल डिफेक्टिव मीटर मुक्त सर्किल हो गए हैं। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विद्युत भवन में इन दोनों सर्किलों के अधीक्षण अभियन्ताओं को शून्य डिफेक्टिव मीटर सर्किल होने के प्रमाण पत्र सौंपे। नागर ने जयपुर डिस्कॉम के पांच सर्किलों को भी शून्य डिफेक्टिव मीटर सर्किल होने के प्रमाण पत्र प्रदान किए। यह पांचों सर्किल दिसम्बर माह के अन्त में ही शून्य डिफेक्टिव मीटर सर्किल की उपलब्धि अर्जित कर चुके हैं। ब्यावर, टोंक तथा डीग वृत्त ने कृषि सहित सभी श्रेणियों में और अजमेर, धौलपुर, अलवर तथा जयपुर जिला वृत्त-दक्षिण ने सिंगल फेज शहरी, सिंगल फेज ग्रामीण तथा थ्री फेज (गैर कृषि) उपभोक्ताओं के खराब विद्युत मीटर बदलने में कामयाबी हासिल की है। ऊर्जा मंत्री ने सभी अधीक्षण अभियन्ताओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। डिफेक्टिव मीटर की समस्या दूर होने से उपभोक्ता सेवाएं बेहतर होंगी और वितरण निगमों की दक्षता बढ़ेगी। अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम भी अब खराब मीटर मुक्त होने के लिए मिशन मोड में आगे बढ़ें। बिलिंग में पारदर्शिता लाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
75
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report