Back
राजस्थान के शहरों में AQI खतरनाक, धौलपुर में AQI 250
ACAshish Chauhan
Oct 20, 2025 10:45:47
Jaipur, Rajasthan
जयपुर-दीपावली पर राजस्थान के कई शहरों में वायु गुणवत्ता (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य के चार प्रमुख शहरों में AQI 200 के पार चला गया है, जो हवा को ‘खराब’ श्रेणी में रखता है। पटाखों और धुएं के कारण आज रात इसके और बढ़ने की आशंका है।
धौलपुर में सर्वाधिक प्रदूषण, AQI 250
प्रदेश में सबसे खराब स्थिति धौलपुर में दर्ज की गई, जहां AQI 250 तक पहुंच गया। इसके अलावा, भिवाड़ी (AQI 248), बीकानेर (AQI 235) और श्रीगंगानगर (AQI 222) भी ‘खराब’ श्रेणी में हैं। 200 से 300 के बीच का AQI फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सांस संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता हैं।
जयपुर समेत छह शहरों में हवा ‘मध्यम’ लेकिन चिंताजनक
राजधानी जयपुर में भी वायु गुणवत्ता तेजी से बिगड़ रही है। जयपुर का AQI 177 दर्ज हुआ, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है, लेकिन यह ‘खराब’ श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। AQI 150 से ऊपर होने पर संवेदनशील लोगों के लिए हवा हानिकारक हो जाती है। ‘मध्यम’ श्रेणी वाले अन्य शहरों में झुंझुनूं (AQI 184), टोंक (AQI 178), चूरू (AQI 171), हनुमानगढ़ (AQI 159) और जालौर (AQI 159) शामिल है।
स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा
पर्यावरण और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस स्थिति पर चिंता जताई है। 200 से अधिक AQI का मतलब है कि हवा में सूक्ष्म कण (PM2.5) सुरक्षित सीमा से कई गुना अधिक हैं, जो श्वसन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। डॉक्टरों ने अस्थमा, हृदय रोग और सीओपीडी के मरीजों को घर में रहने, मास्क पहनने और सुबह की सैर से बचने की सलाह दी हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KJKamran Jalili
FollowOct 20, 2025 13:31:251
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowOct 20, 2025 13:30:520
Report
PSPradeep Sharma
FollowOct 20, 2025 13:30:430
Report
MDMahendra Dubey
FollowOct 20, 2025 13:30:310
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 20, 2025 13:30:110
Report
भूपेश बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना: जेल में बंद बेटे से दीवाली पर मिलने की अनुमति न देने पर राजनीति
4
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 20, 2025 13:16:262
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 20, 2025 13:16:150
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 20, 2025 13:15:420
Report
BMBiswajit Mitra
FollowOct 20, 2025 13:15:29Ranaghat, West Bengal:আরংঘাটা ইউফোরিয়া ক্লাব এবার তাদের pujo ১৮ তম বর্ষ পদার্পণ করল দিঘার জগন্নাথ মন্দির এর আদলে তৈরি pujo মণ্ডপ দর্শনার্থীদের নজর কেড়েছে।
0
Report
HBHemang Barua
FollowOct 20, 2025 13:01:43Noida, Uttar Pradesh:नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में आज़माया हाथ!
2
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 20, 2025 13:01:340
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowOct 20, 2025 13:01:250
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 20, 2025 13:00:380
Report
AZAmzad Zee
FollowOct 20, 2025 13:00:260
Report