icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
SRSANDEEP RATHORE1 Aug 2025, 07:04 am

सुमेरपुर की आंगनबाड़ियों का हाल: बच्चों की सुरक्षा पर खतरा!

Pali, Rajasthan:सुमेरपुर-(पाली) इन्फॉर्मर - नरेश मालवीय, 9269555515 जिला रिपोर्टर - संदीप राठौड़, 9509822229 @Palisandeep_ @malviyanaresh सुमेरपुर नगर की कई आंगनबाड़ियों की हालत जर्जर हो चुकी है। कहीं दीवारें दरकी हुई हैं तो कहीं छतें टपक रही हैं। कई केंद्रों में बिजली की असुरक्षित वायरिंग जानलेवा खतरा बन चुकी है। जाखा नगर स्थित सामुदायिक भवन में संचालित वार्ड 1 और 2 की आंगनबाड़ियां भी बदहाल हैं। करीब 22 साल पुराने इस भवन की दीवारें कमजोर हैं और चारों ओर घास-फूस उगा है, जिससे जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को आंगनबाड़ी भेजने से डरते हैं। इन खतरनाक हालातों में बच्चों को रखना किसी जोखिम से कम नहीं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीकर में तनिष्क ज्वेलर्स लूट प्रयास: 14 टीमों के साथ गिरफ्तारी की तयारी

Sikar, Rajasthan:सीकर में तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश स्वयं सीकर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना कर पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि अब तक की जांच में घटना में छह बदमाशों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है, जो बाइक पर सवार होकर आए थे। बदमाशों के पास हथियार होने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 14 विशेष टीमों का गठन किया गया है। पूरे सीकर जिले में नाकाबंदी कराई गई है, वहीं आसपास के जिलों और राजस्थान पुलिस के नेटवर्क के माध्यम से भी बदमाशों की जानकारी साझा की गई है। आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि पूरे मामले की हर स्तर पर जांच की जा रही है और सीकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। किसी विशेष गिरोह के शामिल होने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल अनुसंधान जारी है, इसलिए इससे अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। घटनास्थल पर सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, सीओ सिटी विजय पाल, सदर थाना अधिकारी पवन चौबे, शहर कोतवाल सुनील जांगिड़ सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस शहर और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

नाबालिग बच्चे के अपहरण के आरोप के बाद अजमेर के गोविंदगढ़ में हंगामा

Ajmer, Rajasthan:गोविंदगढ़ में नाबालिग बच्चे को उठाकर ले जाने की खबर फैलते ही कस्बे में खासा हंगामा खड़ा हो गया.. ग्रामीणो ने मासूम को उठाकर ले जाने के आरोप में सन्दिग्ध युवक को पकडा और उसके कब्जे से बच्चे को आजाद करवाया.. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपनी निगरानी में लिया और थाने ले आई... जानकारी के मुताबिक गांव निवासी पोलूराम जांगिड़ के10 वर्षीय पुत्र नक्ष उर्फ नानू जांगिड़ को जब वह अपने घर के पास खेल रहा था..तभी संदिग्ध आया और उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गया.. बच्चे को अजनबी के साथ जाते देख ग्रामवासी विष्णु सेन ने देख नक्ष को पहचानते हुए युवक के चंगुल से छुड़वाकर मामले से ग्रामीणों व पुलिस को अवगत करवाया.... मामले की सूचना पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई.. मौके पर लोगों का बड़ा हुजूम लगा गया... वही पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने आप को ब्यावर जिले के कुड़की निवासी सहदेव बता रहा है ... वही पुलिस इस मामले को गंभीरता से देख सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है..
0
0
Report
Advertisement

कारगिल विजय दिवस पर कौशांबी में भव्य मशाल यात्रा, शहीदों को श्रद्धांजलि

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कौशांबी जिले में देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए भव्य मशाल यात्रा निकाली गई। सैनी चौराहा से शुरू हुई इस यात्रा में युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में जलती मशाल और भारत माता की जय के नारों के बीच पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। कारगिल विजय दिवस पर सैनी चौराहा से मशाल यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में मशाल लिए युवा, बुजुर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और वीर शहीद अमर रहें के नारों से माहौल गूंज उठा। मशाल यात्रा के दौरान लोगों ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। युवाओं से उनके साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया गया। देशभक्ति के माहौल के बीच निकली यह मशाल यात्रा सैनी चौराहा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया।
0
0
Report

शामली में ठेकेदार की लूट-पिटाई: चार गिरफ्तार, एक फरार

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में देर रात एक ठेकेदार को पहले तो रोका और फिर उसके साथ मारपीट करते हुए चार युवक ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। ठेकेदार के साथ हुई लूटपाट की घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित ठेकेदार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मामला शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर स्थित होटल स्काईलार्क के पास का है। जहाँ ठेकेदार अर्जुन सिंह अपनी स्कूटी से शामली से गांव लिलोन जा रहा था। रास्ते में उसकी थार कार सवार चार युवकों से कहासुनी हुई, कहासुनी होने के बाद जब उसने रोकने का प्रयास किया, तो उन लोगों ने गाड़ी से उतरकर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया और उसकी पांच तोले की सोने की चेन और ₹50,000 की नगदी छीन ली। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। ठेकेदार अर्जुन सिंह का कहना है कि देर शाम मैं अपने काम खत्म कर सामने से गांव लौट रहा था कि तभी चार युवकों ने रोककर मारपीट की, मेरी पांच तोले की सोने की चेन और करीब ₹50,000 की नगदी उन्होंने लूट ली। आरोपियों ने बीच-बीच में गोली मारने की बात कही।
0
0
Report

संकल्प सभागार में वन्यजीव पर्षद की 15वीं बैठक: दुर्गावती-रोहतास ईको टूरिज्म और हरित विकास

Noida, Uttar Pradesh:आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में बिहार राज्य वन्यप्राणी पर्षद की 15वीं बैठक की अध्यक्षता कर वन्यजीव संरक्षण, ईको टूरिज्म एवं हरित विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों की समीक्षा की। बैठक में 2600 मेगावाट क्षमता वाली दुर्गावती पंप भंडारण परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन, पीपीपी मॉडल पर पर्यटन परियोजनाओं के विकास, रोहतास एवं दुर्गावती क्षेत्र में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा केसरिया स्तूप के संरक्षण एवं समग्र विकास के लिए आवश्यक निर्देश दिए। प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण और हरित विकास के साथ बिहार को पर्यटन एवं निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
0
0
Report
Advertisement

गोवर्धन मेला के कारण 27-28 जुलाई को सभी विद्यालय अवकाश

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा. गोवर्धन में आयोजित हो रहे पारंपरिक मुड़िया पूर्णिमा मेला और श्री गिरिराज जी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की सुविधा के दृष्टिगत गोवर्धन क्षेत्र के सभी विद्यालयों में 27 जुलाई और 28 जुलाई 2026 (कुल 02 दिवस) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रतन कीर्ति द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, गोवर्धन में 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक मुड़िया मेला प्रस्तावित है। इस अवधि में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्री गिरिराज जी की परिक्रमा और दर्शन-पूजन के लिए पहुँच रहे हैं, जिससे क्षेत्र के प्रमुख मार्गों व परिक्रमा मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव बना हुआ है। विद्यार्थियों के आवागमन में होने वाली कठिनाइयों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मथुरा के अनुमोदन के बाद यह अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश विकास खंड गोवर्धन में संचालित सभी परिषदीय, शासकीय, अशासकीय तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश का उल्लंघन कर विद्यालय संचालित पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन व प्रधानाचार्य के विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात: जितिन प्रसाद ने सांसद निधि से हाल निर्माण के लिए दिए 25 लाख रुपये।

FKFirasat KhanFollow36m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,, अधिवक्ता समुदाय के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री और पीलिभीत सांसद जितिन प्रसाद ने अधिवक्ताओं के भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है।जानकारी के अनुसार यह राशि बार एसोसिएशन के नए भवन अथवा मौजूदा अधिवक्ता चैंबर के विस्तार/सुविधाओं के लिए उपयोग की जाएगी। अधिवक्ताओं ने लंबे समय से एक सुसज्जित भवन और बेहतर सुविधाओं की मांग की थी।इस अवसर पर जितिन प्रसाद ने कहा कि न्यायपालिका की रीढ़ अधिवक्ता ही हैं। अधिवक्ताओं को गरिमापूर्ण कार्यस्थल मिलना जरूरी है ताकि वे आम जनता को बेहतर कानूनी सहायता दे सकें। सांसद निधि से दी गई यह धनराशि इसी दिशा में एक कदम है।बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सांसद के इस निर्णय का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि इस मदद से अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी, मीटिंग हॉल और बैठने की उचित व्यवस्था हो सकेगी।
0
0
Report

धौलपुर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, फूलपुर स्टेडियम में विशाल जनसभा की तैयारी तेज

Dholpur, Rajasthan:28 जुलाई को धौलपुर आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, मनियां के गांव फूलपुर स्टेडियम मनियां में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित धौलपुर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रस्तावित 28 जुलाई को धौलपुर दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के फूलपुर स्टेडियम मनियां में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे。 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने फूलपुर स्टेडियम मनियां पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया。 प्रशासनिक अधिकारियों ने मंच, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में विकास की नई योजनाओं को गति मिलेगी। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएंगे। सभा स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस दौरान जिले की कई विकास योजनाओं शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे
0
0
Report

मोदी ने कोरबा के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की

Korba, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 136वें एपिसोड में देश की जानता को संबोधित किया. पीएम ने इस दौरान छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सामुदायिक सहभागिता से चलाए जा रहे जल संरक्षण व भूजल पुनर्भरण के उल्लेखनीय एवं प्रेरक प्रयासों की सराहना की. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरबा जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के संरक्षण और 'कैच द रेन' अभियान के सफल क्रियान्वयन का ज़िक्र करते जल संरक्षण, जनभागीदारी और स्थानीय प्रयासों को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. साथ ही कई प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया. मन की बात जैसे बड़े मंच से प्रधानमंत्री द्वारा कोरबा के जल संरक्षण की तारीफ से कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन, कोरबा निगम महापौर संजू सिंह राजपूत सहित कोरबावासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. जीएमपीसीजी से बात करते कोरबा वासियों ने जल संरक्षण के लिए कोरबा नगर निगम क्षेत्र और ग्राम पंचायत क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते स्वयं जल संरक्षण की दिशा में कैसे प्रयास करते हैं उसके बारे में बातें की.
0
0
Report
Advertisement

शहापूर में चोंढा घाटघर में ढगफुटी, 2 युवक बह गए, एक की मौत

Thane, Maharashtra:शहापूर | चोंढा घाटघर धबधब्यावर ढगफुटी | 2 तरुण वाहून गेले, 1 मृतदेह सापडला शहापूर तालुक्यातील डोळखांब जवळील चोंढा घाटघर प्रकल्प येथे ढगफुटी सदृश पावसामुळे मोठी दुर्घटना घडली आहे. येथील हनुमान धबधब्यावर पिकनिकसाठी आलेले 5 तरुण वाहून गेले होते. त्यातील 1 चा मृतदेह सापडला असून 1 चा शोध सुरू आहे. कल्याण आणि मुरबाड येथून पिकनिकसाठी आले प्रसाद रमेश इंगळे, नितेश लहू पाटील, अजय कृष्णा मिरकुटे, आकाश महेंद्र देशमुख आणि दिनेश मेंडलकर हे 5 तरुण चोंढा घाटघर धबधब्यावर होते. अचानक ढगफुटी सदृश पाऊस झाल्याने पाण्याचा प्रवाह वाढला आणि सर्वजण वाहून गेले. - स्थानिक नागरिक आणि बचाव पथकाने प्रसाद, नितेश आणि अजय या तिघांना सुखरूप वाचवले. मात्र आकाश महेंद्र देशमुख आणि दिनेश मेंडलकर हे दोघे वाहून गेले. आकाशचा मृतदेह काही वेळाने सापडला. तर दिनेशचा शोध संध्याकाळी अंधार पडेपर्यंत सुरू होता. अंधार पडल्याने शोधकार्य अडचण येत आहे. त्यामुळे शोधकार्य तात्पुरते थांबवले असून ते सकाळी पुन्हा सुरू करण्यात येईल, अशी माहिती नितीन खैरनार, सहाय्यक पोलीस निरीक्षक, किन्हवली पोलीस ठाणे यांनी दिली. पावसाळ्यात धबधबे आणि नदीकाठच्या ठिकाणी जाणे धोकादायक असल्याने प्रशासनाने नागरिकांना काळजी घेण्याचे आवाहन केले आहे. दिनेशचा शोध सकाळी पुन्हा सुरू होणार आहे.
0
0
Report

5:30 करोड़ की लागत से सिमरिया स्टेडियम की बदलेगी सूरत,क्रिकेट ग्राउंड का होगा निर्माण,जितिन प्रसाद।

FKFirasat KhanFollow53m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,सिमरिया में बने स्टेडियम को अब नए रूप में देखा जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने घोषणा की है कि स्टेडियम के विस्तार और क्रिकेट ग्राउंड के निर्माण पर 5.30 करोड़ रुपये की लागत आएगी।मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाना और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्टेडियम के विस्तार के तहत आधुनिक क्रिकेट ग्राउंड, दर्शक दीर्घा, ड्रेसिंग रूम और अन्य जरूरी बुनियादी ढांचे तैयार किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सिमरिया स्टेडियम वर्षों से क्षेत्र के खिलाड़ियों की उम्मीद रहा है। अब इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा ताकि यहां बड़े मैच और प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो सकें। इससे न सिर्फ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने इस घोषणा का स्वागत किया है। उनका कहना है कि नई सुविधाओं के बाद सिमरिया से और ज्यादा खिलाड़ी आगे निकलकर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top